Category: Maharashtra>Mumbai
-

Mumbai News: 44 साल की महिला ने किया Suicide, पार्टनर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
ठाणे: नवी मुंबई में एक 44 साल महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। इस मामले के बद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए सोमवार को इसकी जानकारी दी है। महिला की पहले रिश्ते से 2 बेटियां हैं। 8 जुलाई को रबाले इलाके के गोठावले गांव में अपने घर में छत से लटकी हुई मिली। -

Mumbai News: सड़क दुर्घटना में 19 साल के छात्र की दर्दनाक मौत
मुंबई: एक दुखद हिट एंड रन केस में 19 साल के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई है। छात्र का नाम अमीरुल्लाह इदरीसी बताया जा रहा है। एक तेज रफ्तार डम्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर वह पीछे बैठे हुए थे। यह दुर्घटना 12 जुलाई को सुबह करीबन 6:30 बजे मुंबई के मानखुर्द स्थित टी जंक्शन पर हुई। पुलिस की मानें तो हसन और उनके दोस्त अशरफ अनवर शेख जो गोवंडी के रहने वाले हैं वह कॉलेज की ट्रैकिंग ट्रिप के लिए रायगढ़ किले में जा रहे थे। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चलाने वाले अशरफ सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। वहीं पीछे बैठा हसन डम्पर के पिछले पहिए के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
-

Mumbai News: अवैध हथियार रखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, बरामद हुई ये चीजें
मुंबई: मालवाणी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 11 जुलाई को 35-40 साल की उम्र के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम आरिफ इस्माइल शाह, नौशाद नासिर अहमद सलमानी और मोहम्मद शहाबुद्दीन मोहम्मद गुलशेर हाशम को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास से एक देसीा पिस्तौल दो देसी चाकू और छ: जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कथित तौर पर मुंबई में हथियार बेचने की कोशिश कर रहे थे।
बेचने की फिराक में था कारतूस
एक गुप्त सूचना के अनुसार, पुलिस ने रत्नागिरी के रहने वाले आरिफ शाह को एम.वी देसाई मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह पता चला है कि उसने हाल ही में अपने गांव से पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस मंगवाए थे और उन्हें मालवाणी में बेचने की फिराक में था।
2 देसी चाकू और 2 जिंदा कारतूस हुए हैं बरामद
वहीं ऐसी ही एक घटना में यूनिट 10 के क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने सूचना के आधार पर सांताक्रूज के यशोधम बस स्टॉप के पास नौशाद सलमानी और मोहम्मद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। सादे कपड़ों में जाल बिछाकर पुलिस ने उनके पास दो देसी चाकू और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आपको बता दें कि नौशाद जरी का काम करते हैं वहीं मोहम्मद शहाबुद्दीन प्राइवेट नौकरी करते हैं।
-

Mumbai News: 12 साल की बच्ची के साथ Police Constable की शर्मनाक हरकत
मुंबई: अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में पुलिस की वर्दी से जुड़ी एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। सात रास्ता इलाके में एक 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है जिसके कारण पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इससे उसकी गिरफ्तारी में खास भूमिका निभाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो नाबालिग लड़की शनिवार को प्रसाद लेने के लिए अपनी इमारत से बाहर निकली थी। इसी दौरान 45 साल का एक पुलिस कांस्टेबल उसका पीछा करने लग गया। जब उसने लिफ्ट लेने की कोशिश की तो कांस्टबेल ने कथित तौर पर उसको रोक दिया। उसका हाथ पकड़ा और सीढ़ियों से ऊपर खींच लिया।12 साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़
अग्रीपाड़ा पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग लड़की प्रसाद लेने के लिए अपनी इमारत से बाहर निकली थी। तभ आस-पास के इलाके में मौजूद 45 साल के आरोपी ने उसका पीछा करना शुरु कर दिया। इस दौरान नाबालिग लड़की लिफ्ट में दाखिल हुई तो उसको कांस्टेबल ने कथित तौर पर रोक दिया और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वह उस लड़की को सीढ़ियों से ऊपर इमारत की पहली मंजिल पर ले गया। ताड़देव स्थित स्थानीय प्रशासन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को सात रास्ता इलाके में 12 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को यह शर्मनाक घटना इस दौरान सामने आई जब बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में बताया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।हिरासत में लिया गया कांस्टेबल
शिकायत के बाद अग्रीपाड़ा की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 74 और 78 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत एक प्राथमिकी दर्ज की है। कांस्टेबल को रविवार को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और अपराध में कांस्टेबल की भूमिक स्थापित करने के लिए फुटेज को जरुरी सबूत माना जा रहा है। वहीं मामले की जांच अभी भी चल रही है। -

Mumbai News: Adult Star Archita Phukan का EX Boyfriend गिरफ्तार, AI से बनाया था Porn Content
मुंबईः पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, वह है कथित एडल्ट स्टार अर्चिता फुकन का, जो साड़ी पहने अपनी कामुक तस्वीरें और पोर्न स्टार केंद्र लस्ट के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आ गई थीं। लेकिन मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि वायरल तस्वीरें और वीडियो सभी फर्जी थे। अर्चिता के पूर्व प्रेमी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके इन्हें बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
असम पुलिस ने रविवार को अर्चिता के पूर्व प्रेमी प्रतिम बोरा को तिनसुकिया जिले से तस्वीरों से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिससे ऐसा लगे कि वे अर्चिता के हैं और उन्होंने ही उन्हें शेयर किया है। बोरा को तब गिरफ्तार किया गया जब असली अर्चिता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई कि उसे बदनाम करने के लिए उसके चेहरे के साथ छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, और फिर पुलिस की जांच बोरा तक पहुंची। स्थानीय पुलिस के अनुसार, बोरा, जो एक मैकेनिकल इंजीनियर था, अर्चिता को कॉलेज के समय से जानता था और कथित तौर पर उसका पूर्व प्रेमी था। पुलिस ने बताया कि उसने कुछ निजी कारणों से यह अपराध किया।
डिब्रूगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिज़ल अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी प्रतीम बोरा ने पीड़िता की एक तस्वीर का इस्तेमाल करके विभिन्न एआई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके कई अश्लील सामग्री और पोर्नोग्राफ़िक सामग्री तैयार की। पीड़िता और आरोपी पहले से परिचित हैं और कुछ निजी कारणों से उसने इस तरह का अपराध किया। एआई तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया गया और ऐसा दिखाया गया जैसे पीड़िता पोर्न इंडस्ट्री में शामिल हो गई हो, जो कि फर्जी निकला।
पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में एआई-जनरेटेड वीडियो का प्रसार केवल अर्चिता को परेशान करने के लिए शुरू हुआ था, लेकिन बोरा ने जल्द ही एक फर्जी सोशल मीडिया पेज के जरिए वीडियो से कमाई शुरू कर दी और यह नाटक जारी रखा। आरोपी ने फर्जी वीडियो से कमाए 10 लाख रुपये, आरोपी बोरा का फोन, लैपटॉप, टैबलेट, पेनड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने जब्त कर लिए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी बड़े रैकेट का हिस्सा तो नहीं है।
-

Mumbai News: बच्चे की छुट्टी को लेकर Hospital के बाहर माता-पिता में झड़प
मुंबईः जेजे अस्पताल के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी से झगड़ पड़ा, जो बिना डॉक्टर की सलाह के अस्पताल में भर्ती शिशु को घर ले जा रही थी। दोनों के बीच संस्थान के गेट नंबर 6 के पास झगड़ा हुआ। जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विघ्नेश तिवारी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नाजो शेख अस्पताल के कर्मचारियों को बताए बिना शिशु को ले जाने की कोशिश कर रही थी। पूछताछ करने पर, शेख ने दावा किया कि वह बच्चे को घर इसलिए ले जा रही थी क्योंकि डॉक्टर उसे छुट्टी नहीं दे रहे थे। पुलिस ने मामले को सुलझाने में मदद की और शिशु को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
-

Mumbai News: फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला ने प्रोफेसर से की Cyber ठगी, वसूले करोड़ों रुपये
मुंबई: मशहूर कॉलेज में अपनी सेवाएं दे चुके प्रोफेसर के साथ ठगी हो गई। प्रोफेसर की फेसबुक पर महिला दोस्त बनी जो कि क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाला चला रही थी। इसी के चलते प्रोफेसर को करीबन 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस ने इस घटना के संबंध में अज्ञात साइबर जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खार के रहने वाले 62 साल के शिकायतकर्ता ने आयशा नाम की एक महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने कहा कि आयशा की उसने फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद उसने आयशा को अपना निशाना बनाया। उसने व्हाट्सएप्प के जरिए दोस्ताना बातचीज करके जल्द ही प्रोफेसर का विश्वास जीता और गुरुग्राम में स्थित ग्लोबल आर्ट नाम की कंपनी में काम करने का दावा किया। आयशा ने प्रोफेसर को क्रिप्टोकरेंसी निवेश से परिचित करवाया और उन्हें कई सारे सुझाव भी दिए। शुरुआत में सुझाव उन्हें अच्छे लगे जिससे पीड़ित ने उस पर पूरा भरोसा कर लिया।निवेश के लिए किया राजी
इसके बाद आयशा ने उन्हें बिटकॉइन में निवेश करने के लिए राजी किया और उनका आधार कार्ड, ईमेल आईडी मांगी और बाइनेंस पर खाता खोलने में भी उनकी मदद की। उसने उन्हें कई बैंक खातों में धनराशि जमा करने का निर्देश दिया। फिर पैसा मिलने के बाद आयशा ने उनसे सभी संपर्क तोड़ दिए। जैसे ही प्रोफेसर चिंतित हुए कोयल नाम की एक अन्य महिला उसके पास आई और खोए हुए पैसे को वापिस में लेने का वादा किया। इसके तुरंत बाद खुद को प्रशांत पाटिल बताने वाले एक व्यक्ति ने फोन किया और यह दावा किया कि प्रोफेसर को पहले चरण में 7.5 लाख रुपये मिलेंगे लेकिन यह तभी होगा जब वह 42,735 रुपये शुल्क के तौर पर देंगे। समय के साथ प्रोफेसर ने क्रिप्टो और बिटकॉइन लेनदेन से जुड़े अलग-अलग बहाने बनाकर कई भुगतान किए और अंतत: कुल 1.93 करोड़ ट्रांसफर किए। जब कोई रिटर्न नहीं मिला और संचार फिर से बंद हो गया तो उन्हें यह एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।आरोपियों की चल रही है जांच
पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 66 (c),(इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर/पासवर्ड का इस्तेमाल करके पहचान की चोरी), धारा 66(डी), (कंप्यूटर संस्थानों का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4), 319 (2), 336 (2), 336 (3), 338, 340 (2) और 61 (2) शामिल है हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। -

Mumbai News: ठाणे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के पास बने Skywalk पर लगी भयानक आग
मुंबई: ठाणे में रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों के साथ लगते एक स्काईवॉक के पास सोमवार को आग लग गई जिससे आस-पास के यात्रियों में दहशत फैल गई। वहीं गुजरती ट्रेनों के पास घना धुआं और लपटें खतरनाक रुप से नजर आई। इससे दमकल विभाग और इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत ध्यान देना पड़ा। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें घटनास्थल से काला धुआं दिखता हुआ नजर आ रहा था दूसरी ओर वहीं ट्रेनें पटरियों पर चलती रही। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) की मानें तो आग से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई पर उस पर तुरंत काबू पा लिया गया।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आग दोबारा न भड़के और वर्तमान में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई। वहीं ट्रेन सेवाएं बिना किसी व्यवधान के चलती रही हैं। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर भी रख रहे हैं और आग लगने के कारणों का पता करने की कोशिश कर रहे हैं। आग दोबारा न लग जाए यह सुनिश्चित करने के लिए फिलहाल अभी कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। खास बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं ट्रेन सेवाएं बिना किसी रुकावट के चल रही हैं। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाने की लिए भी जांच चल रही है।
-

Mumbai News: चप्पल निकालने गया 14 वर्षीय लड़का नदी में डूबा, मौत
मुंबईः भिवंडी में कामवारी नदी में एक 14 वर्षीय एक लड़का डूब गया। मृतक की पहचान भिवंडी के शेलार गांव के खारू बाई नगर निवासी सूरज तिवारी (14) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि लड़का शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ नदी में तैरने के लिए घर से निकला था। तिवारी कथित तौर पर अपनी खोई चप्पल निकालने के लिए पानी में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और डूब गया। घटना देखकर उसके दोनों दोस्त मौके से भाग गए और उसके परिवार को सूचित नहीं किया।
जब तिवारी देर रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें साझा कीं और लोगों से आग्रह किया कि अगर उन्हें कोई जानकारी हो तो वे उनसे संपर्क करें।
पुलिस ने बताया कि बाद में स्थानीय लोगों ने कामवारी नदी में एक शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग की एक टीम को बुलाया और शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान, दोनों दोस्तों ने स्वीकार किया कि उसे डूबता देखकर वे डर के मारे भाग गए थे।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तिवारी अपनी चप्पल निकालने के लिए पानी में उतरा था क्योंकि उसे डर था कि उसकी मां उसे डांटेगी। भिवंडी तालुका पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने पुष्टि की है कि लापता लड़का नदी में मृत पाया गया है।
-

Mumbai News: Street Dog से यौन उत्पीड़न, पुलिस ने व्यक्ति पर कार्रवाई करने से किया इनकार
मुंबईः जोगेश्वरी इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति देर रात एक खड़ी गाड़ी के पीछे एक मादा स्ट्रीट डॉग के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश करता हुआ देखा गया। तभी एक राहगीर ने यह घटना देखी और कुत्ते को बचाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने पेज के साथ मिलकर शनिवार आधी रात को हुई एक घटना की रिपोर्ट की, जब वह इलाके में रात में टहल रहा था।
उसने कुछ संदिग्ध देखा और रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, तभी उसने एक खड़ी गाड़ी के पीछे एक आदमी को एक मादा स्ट्रीट डॉग के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश करते देखा। वीडियो में वह व्यक्ति फुटपाथ पर कुत्ते को अपनी टांगों के बीच फंसाए बैठा दिखाई दे रहा है और जब राहगीर उसके पास पहुंचा, तो कुत्ता आजाद हो गया और खुशी-खुशी अपनी पूंछ हिलाते हुए राहगीर की ओर बढ़ रहा था। जब उन्होंने दुर्व्यवहार करने वाले को धमकाया, तो वह उठ खड़ा हुआ, एक पल देखता रहा, फिर मुड़कर चला गया।
बाद में वीडियो में उपयोगकर्ता ने बताया कि पुलिस ने कुत्ते के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई करने या शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि “यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।” वीडियो के कैप्शन में, उपयोगकर्ता ने उल्लेख किया कि कुछ स्थानीय लोग दावा करते हैं कि यह व्यक्ति अक्सर उस इलाके में आता है और कुत्ते आमतौर पर “मासूमियत से उसके पास आते हैं, केवल नुकसान पहुंचाने के लिए।”
भारत में पशु क्रूरता के विरुद्ध कानून
नई दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आईपीसी की धारा 428 और 429 को बीएनएस, 2023 के तहत एक ही प्रावधान में समाहित करती है जिसका उद्देश्य पशुओं के लिए न्याय को बढ़ाना है। पशु दुर्घटनाओं से संबंधित शिकायतों पर बीएनएस की धारा 325 लागू होगी, जो पशुओं को मारने या अपंग करने जैसे अपराधों से संबंधित है, जिसके लिए 5 साल तक की कैद या जुर्माने का प्रावधान है। बीएनएस की धारा 2 (2) ‘पशु’ को “मानव के अलावा कोई भी जीवित प्राणी” के रूप में परिभाषित करती है। यह सुधार पशुओं के मूल्य पर केंद्रित आईपीसी के पिछले प्रावधानों, विशेष रूप से धारा 428 और 429 के तहत प्रावधानों को संबोधित करता है और नए कानून के ढांचे के भीतर व्यापक सुरक्षा की ओर अग्रसर होता है।