Category: Business

  • Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 170 अंक टूटा

    Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 170 अंक टूटा

    बिजनेसः शेयर बाजार की आज भी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल रंग के निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169.64 अंक टूटकर 84,909.30 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.35 अंक फिसलकर 26,128.90 अंक पर पहुंच गया।

    इस गिरावट का कारण भू-राजनीतिक तनाव हो सकता है। वहीं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से भी शुरुआती कारोबार में बाजारों में सुस्ती छाई है। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि टाइटन, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी रही।

    शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,749.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे पहले मंगलवार को एनएसई निफ्टी 50 सत्र 72 अंक या 0.27% गिरकर 26,179 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 376 अंक या 0.44% गिरकर 85,063 पर बंद हुआ था।

  • All-Time High पर पहुंची चांदी, सोनी के दामों में भी 741 रुपए का उछाल, जानें नई कीमतें

    All-Time High पर पहुंची चांदी, सोनी के दामों में भी 741 रुपए का उछाल, जानें नई कीमतें

    नई दिल्लीः सोनी-चांदी के दामों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। चांदी आज यानी 6 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 1 किलो चांदी की कीमत 7,725 रुपए बढ़कर 2,44,788 रुपए हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,37,063 रुपए किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 741 रुपए बढ़कर 1,36,909 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,36,168 रुपए पर था। सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

    पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया। चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।

    वहीं इस तेजी का सबसे बड़ा कारण अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ है और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई जिस कारण लोग खरीदारी करने लगे। वहीं दूसरी ओर चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए भी दाम ऊपर जा रहे हैं। चांदी के दामों में उछाल का मुख्य कारण सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में चांदी का भारी इस्तेमाल करना है। चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है। प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

  • Stock Market: Sensex 350 अंक लुढ़का, ये Stocks भी टूटे

    Stock Market: Sensex 350 अंक लुढ़का, ये Stocks भी टूटे

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर 362 अंक की गिरावट के साथ 85,077.62 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 72.20 अंक टूटकर 26,178 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी पर आज प्रमुख शेयरों में हिंदाल्को, अपोलो हॉस्पिटल्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए। वहीं दूसरी ओर ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और मैक्स हेल्थकेयर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

    खबर के मुताबिक, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जबकि एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और मीडिया सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    Adani Ports ने दिसंबर में दर्ज की मजबूत ग्रोथ
    बढ़ते कंटेनर ट्रैफिक ने अदाणी पोर्ट्स की दिसंबर कार्गो ग्रोथ को सहारा दिया। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने दिसंबर में स्थिर ऑपरेशनल मोमेंटम दर्ज किया, जिसमें मजबूत कंटेनर ट्रैफिक के कारण कार्गो वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी रही। कंपनी ने पिछले महीने 41.9 MMT कार्गो हैंडल किया, जो दिसंबर 2024 की तुलना में 9% अधिक है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कंटेनर वॉल्यूम में 18% की तेज सालाना बढ़ोतरी के कारण हुई।

    वहीं दिसंबर 2025 को खत्म होने वाली साल-दर-तारीख अवधि के लिए, APSEZ ने 367.3 MMT कार्गो हैंडल किया, जो उससे पिछले साल की तुलना में 11% अधिक है। कंटेनर कार्गो मुख्य ग्रोथ इंजन बना रहा, जो नौ महीने की अवधि के दौरान सालाना 21% बढ़ा।

  • Stock Market में कारोबार फ्लैट, DMart के रेवेन्यू में 13% की शानदार उछाल

    Stock Market में कारोबार फ्लैट, DMart के रेवेन्यू में 13% की शानदार उछाल

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 85,750 और निफ्टी 26,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,358 के स्तर को छुआ। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

    देश की दिग्गज रिटेल चेन डीमार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स आज शेयर बाजार में चर्चा का मुख्य केंद्र रहने वाली है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन रेवेन्यू के आंकड़े पेश कर दिए हैं। राधाकिशन दमानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने बताया है कि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुई तिमाही में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ा है। इस खबर के आने के बाद आज बाजार खुलने पर कंपनी के शेयरों में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखी जा सकती है।

    कंपनी द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर तिमाही में उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू 17,612.62 करोड़ रुपये रहा है। अगर इसकी तुलना पिछले साल की समान तिमाही से की जाए तो यह आंकड़ा 15,565.23 करोड़ रुपये था। यह कंपनी के बिजनेस में लगातार हो रहे विस्तार और ग्राहकों की बढ़ती संख्या का संकेत है। पिछले कुछ सालों का डेटा देखें तो कंपनी के रेवेन्यू में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13,247.33 करोड़ रुपये था, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 11,304.58 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह हर साल कंपनी ने अपनी कमाई के ग्राफ को ऊपर की तरफ बढ़ाया है।

    एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 10 जनवरी 2026 को होने वाली है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। बाजार के जानकार अब केवल रेवेन्यू ही नहीं बल्कि कंपनी के मुनाफे और मार्जिन पर भी नजर गड़ाए हुए हैं।

  • Stock Market में Bullish Movement, Banking और Auto शेयर्स में खरीदारी

    Stock Market में Bullish Movement, Banking और Auto शेयर्स में खरीदारी

    बिजनेसः नए साल की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त लेकिन सकारात्मक रुख के साथ की है। शेयर बाजार में 2 जनवरी को तेजी दिखी। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़कर 85,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 26,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    GIFT निफ्टी (पहले SGX निफ्टी) ने शुक्रवार सुबह हल्की मजबूती दिखाई। इससे पहले GIFT निफ्टी 26,314 पर था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 23 अंक ऊपर है। पहले कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 32 अंक या 0.04% की गिरावट के साथ 85,188.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में मामूली 17 अंकों की बढ़त रही और यह 26,146.55 पर बंद हुआ। वैश्विक छुट्टियों और नए संकेतों की कमी के चलते निवेशकों का फोकस चुनिंदा शेयरों पर ही बना रहा।

    तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार निफ्टी अभी स्पष्ट रूप से बुलिश ट्रेंड में नहीं है, हालांकि बैंक निफ्टी में ब्रेकआउट के संकेत मिल चुके हैं। मौजूदा रिकवरी निकट अवधि में जारी रह सकती है। ऊपरी स्तर पर 26,315 निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस रहेगा, जबकि 26,100 का स्तर शुरुआती सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। आने वाले कुछ सत्र बाजार की दिशा तय करने में अहम होंगे। बाजार में डर का पैमाना माने जाने वाला इंडिया VIX 3.06% गिरकर 9.18 पर आ गया है, जो निवेशकों के बीच फिलहाल स्थिरता और कम घबराहट का संकेत देता है।

    आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय करने में Q3 कंपनियों के नतीजे, बजट को लेकर उम्मीदें और वैश्विक संकेत खासकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील और फेडरल रिजर्व की संभावित नीतिगत चाल अहम भूमिका निभाएंगे। विश्लेषकों का मानना है कि 2026 में भी कमाई की ग्रोथ ही बाजार की असली ड्राइवर बनी रहेगी।

  • New Year पर Stock Market में तेजी, Sensex में 200 अंक का उछाल

    New Year पर Stock Market में तेजी, Sensex में 200 अंक का उछाल

    बिजनेसः शेयर बाजार में साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को बढ़िया शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक हरे रंग के निशान पर खुले, लेकिन शुरुआती बाजार में तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों कल बंपर बढ़त के साथ बंद हुए थे। भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने 2026 के पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत ऊंचे स्तर पर की। एनएसई निफ्टी 50 64 अंक या 0.25% बढ़कर 26,194 पर खुला।

    बीएसई सेंसेक्स 196 अंक या 23% बढ़कर 85,416 पर खुला। बैंक निफ्टी 95 अंक या 0.16% बढ़कर 59,678 पर खुला। इसी तरह स्मॉल और मिडकैप शेयर हरे निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 94 अंक या 0.16% बढ़कर 60,578 पर खुला।

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर इस समय सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में विप्रो, एमएंडएम, इटरनल (ज़ोमैटो), श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन शामिल थे। दूसरी ओर, निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में आईटीसी, डॉ. रेड्डीज लैब, ओएनजीसी, सिप्ला और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। शुरुआती कारोबार में प्रमुख मूवर्स रहे शेयरों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल थे।

  • साल के आखिरी दिन बाजार में तेजी, Sensex-Nifty में दिखा उछाल

    साल के आखिरी दिन बाजार में तेजी, Sensex-Nifty में दिखा उछाल

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को पॉजिटिव शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty दोनों हरे रंग के निशान पर खुले। एनएसई निफ्टी 50 आज 68 अंक या 0.26% बढ़कर 26,007 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 206 अंक या 24% बढ़कर 84,881 पर खुला। बैंक निफ्टी 102 अंक या 0.17% बढ़कर 59,273 पर खुला। इसी तरह स्मॉल और मिडकैप शेयर हरे निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 228 अंक या 0.38% बढ़कर 60,142 पर खुला।

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 के बीच, इस समय शीर्ष लाभ पाने वालों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट शामिल थे। दूसरी ओर निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में आइचर मोटर्स, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

    आज टॉप मूवर्सः शुरुआती कारोबार में प्रमुख मूवर्स रहे शेयरों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल थे।

    F&O सेगमेंट का हिस्सा बने ये 4 दिग्गज स्टॉक
    31 दिसंबर से डेरिवेटिव्स सेगमेंट में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इसके तहत 4 नए शेयरों को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में शामिल किया है। इनमें स्विगी लिमिटेड, प्रीमियर एनर्जीज, वारी एनर्जीज और बजाज होल्डिंग्स के स्टॉक शामिल हैं। इन चारों को आज से शुरू होने वाले जनवरी सीरीज और आगे के दूसरे सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल किया गया है। इससे इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम और वोलैटिलिटी बढ़ने की संभावना है।

    दूसरी ओर 4 शेयरों को इनकी जगह F&O सेगमेंट से बाहर भी किया गया है। इनमें HFCL, NCC, टीटागढ़ रेल और साएंट शामिल हैं। 31 दिसंबर से ये चारों शेयर केवल कैश मार्केट में ही ट्रेड करेंगे।

  • Stock Market में धीमी शुरुआत, Sensex 150 अंक फिसला

    Stock Market में धीमी शुरुआत, Sensex 150 अंक फिसला

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में 30 दिसंबर को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty शुरुआती कारोबार में लाल रंग पर खुले। सेंसेक्स सुबह 9.15 बजे करीब 150 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 26000 के नीचे करीब 25900 के आसपास के स्तर पर दिखा।

    बैंक निफ्टी 29 अंक या 0.05% गिरकर 58,904 पर खुला। इसी तरह स्मॉल और मिडकैप शेयर लाल निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 18 अंक या 0.03% गिरकर 59,983 पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट है। निफ्टी के 50 में 38 शेयर्स नीचे कारोबार कर रहे हैं। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरे हैं। मीडिया, रियल्टी और बैंकिंग में ज्यादा गिरावट है।

    शुरुआती कारोबार में BEL, अदाणी पोर्ट्स, ICICI बैंक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक जैसे शेयर हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में रहे, जिससे बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला। वहीं, HDFC बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिसने सूचकांकों पर दबाव बनाए रखा।

  • Stock Market में आज धीमी शुरुआत, Sensex-Nifty दोनों में गिरावट

    Stock Market में आज धीमी शुरुआत, Sensex-Nifty दोनों में गिरावट

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। शुक्रवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत भारतीय शेयर बाजारों में सुस्त और नकारात्मक रुख के साथ हुई। NSE निफ्टी 33 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 26,110 पर खुला। वहीं BSE सेंसेक्स 115 अंक या 0.14% टूटकर 85,293 के स्तर पर खुला।

    बैंक निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला और 87 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 59,096 पर ओपन हुआ। इसी तरह स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 27 अंक या 0.04% फिसलकर 60,425 पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों गिरावट और 13 में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 30 शेयर्स में गिरावट रही। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। 25 दिसंबर को बाजार क्रिसमस की छुट्टी के चलते बंद था।

    24 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,721 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,381 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे। शेयर बाजार में 24 दिसंबर को बढ़त रही।

  • Stock Market में तेजी के बाद लगी ब्रेक, Nifty और Sensex लुढ़के

    Stock Market में तेजी के बाद लगी ब्रेक, Nifty और Sensex लुढ़के

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में कल दिखी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत नरम रुख के साथ की। BSE Sensex और NSE Nifty आज लाल रंग के निशान पर खुले। एनएसई निफ्टी 26,175 पर सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स सुस्ती के साथ 85,555 पर खुला। बैंक निफ्टी 38 अंक या 0.06% बढ़कर 59,342 पर खुला। इसी तरह स्मॉल और मिडकैप शेयर हरे निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 20 अंक या 0.03% बढ़कर 60,835 पर खुला।

    शुरुआती कारोबार में, निफ्टी 50 पर इस समय सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में कोल इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो, सिप्ला, टाइटन और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल थे। दूसरी ओर निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में इंफोसिस, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा शामिल हैं। शुरुआती कारोबार में टॉप मूवर्स रहे शेयरों में इंफोसिस, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। सुबह के कारोबार में ये शेयर्स प्रमुख मूवर्स थे। वहीं आज बाजार में KSH इंटरनेशनल का आईपीओ लिस्ट होगा।