Category: Business

  • Stock Market: Sensex 250 अंक और Nifty 60 अंक लुढ़का; Metal में तेजी

    Stock Market: Sensex 250 अंक और Nifty 60 अंक लुढ़का; Metal में तेजी

    बिजनेसः शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 81,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 60 अंक की गिरावट है। ये 24,650 के स्तर से नीचे है। सुबह बाजार 300 से ज्यादा अंक चढ़कर कारोबार कर रहा था। फिर अचानक बाजार में फिसल गया, जिससे निवेशक को बड़ा झटका लगा। NSE का निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स करीब 0.50% नीचे है। वहीं मेटल इंडेक्स 0.50% ऊपर कारोबार कर रहा है। रियल्टी इंडेक्स में भी 0.40% की तेजी है। ऑटो, आईटी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 80 अंक (0.20%) चढ़कर 37,546 पर है। कोरिया का कोस्पी मामूली तेजी के साथ 2,698 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 322 अंक (1.39%) चढ़कर 23,480 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 15 अंक या 0.47% ऊपर 3,363 पर है। 2 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.084% चढ़कर 42,305 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.67% अंक चढ़कर 19,242 पर और S&P 500 इंडेक्स 0.41% चढ़कर बंद हुआ।

    NSE पर उपलब्‍ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार 2 जून 2025 को विदेशी निवेशकों यानी FII ने 2,589.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने इस दौरान 5,313.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

  • Stock Market: पहले दिन बाजार Red Zone में खुला, Banking और IT शेयर टूटे

    Stock Market: पहले दिन बाजार Red Zone में खुला, Banking और IT शेयर टूटे

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार में पहले दिन गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी ने नकारात्मक रुख के साथ शुरुआत की। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयरों के साथ-साथ आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में गिरावट भी रही। सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार रेड जोन में खुला। सेंसेक्स 539 अंकों की गिरावट के साथ 80,911.19 पर ओपन हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 24,610.40 पर खुला।

    आज के कारोबार के दौरान इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिगो पेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, इरकॉन इंटरनेशनल, गोदरेज प्रॉपर्टीज, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नाइका के शेयर फोकस में रहेंगे।

  • RBI का बड़ा फैसला! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा Gold Loan

    RBI का बड़ा फैसला! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा Gold Loan

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिससे लाखों लोगों की लोन तक पहुंच पर असर पड़ सकता है। नए नियमों के तहत, अब गोल्ड लोन केवल सोने के आभूषणों और बैंकों द्वारा जारी किए गए सिक्कों के बदले ही मिलेगा। जिनके पास सोने के बार, बुलियन या इग्नॉट्स हैं, उन्हें अब यह सुविधा नहीं मिलेगी।

    जानें नया नियम…

    RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे केवल उन्हीं ग्राहकों को गोल्ड लोन दें, जिनके पास पारंपरिक आभूषण या अधिकृत गोल्ड कॉइन्स हों। गोल्ड बार और अन्य भारी निवेश स्वरूप अब पात्र नहीं माने जाएंगे। यह कदम सोने के बढ़ते मूल्य और लोन डिफॉल्ट की आशंका के चलते उठाया गया है। इस फैसले के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर कहा कि यह फैसला गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। उन्होंने इसे आम आदमी की लोन तक पहुंच पर “अनावश्यक रुकावट” बताया।
    वित्त मंत्रालय ने RBI को सुझाव :-
    • ₹2 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन को इन नियमों से छूट दी जाए।
    • यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू किए जाएं, ताकि बैंकों को पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।
    चिंता बढ़ने का कारण?
    भारत में गोल्ड लोन एक लोकप्रिय कर्ज विकल्प है, खासकर आपात स्थितियों में। लेकिन हाल के वर्षों में सोने की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई हैः –
    • 24 कैरेट सोना: ₹95,760 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट सोना: ₹87,780 प्रति 10 ग्राम
    • इसी वजह से गोल्ड लोन की मांग भी तेज़ी से बढ़ी है।
    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक बैंकों के कुल ₹2,040 करोड़ के गोल्ड लोन NPA हो चुके हैं, जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा ₹1,404 करोड़ था। यानी एक साल में लगभग 45% की वृद्धि हुई है। जब कोई व्यक्ति लोन चुकाने में असमर्थ होता है, तो उसका लोन नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित किया जाता है। गोल्ड लोन न चुकाने की स्थिति में बैंकों को ज्वेलरी नीलाम करनी पड़ती है। भारत जैसे देश में जहां सोने का भावनात्मक और सांस्कृतिक मूल्य होता है, वहां ऐसी नीलामी सिर्फ आर्थिक नहीं, भावनात्मक क्षति भी बन जाती है।
  • आज से सस्ता हुआ LPG Cylinder, जानिए कितनी हुई कटौती

    आज से सस्ता हुआ LPG Cylinder, जानिए कितनी हुई कटौती

    नई दिल्ली : जून की पहली तारीख को आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है।  तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। यानी कि अब आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 24 रुपये घट गई है। इससे रेस्तरां, होटल, ढ़ाबा जैसे एस्टेब्लिशमेंट को फायदा पहुंचेगा, जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते है। कीमत कम होने की वजह से बिजनेस रन करने में इनका ऑपरेश्नल कॉस्ट कम होगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल पाएंगी।

    हालांकि, इसके विपरीत घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले, मई में 14.5 रुपये दाम घटाए गए थे और अप्रैल के महीने में भी 41 रुपये की भारी कटौती की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1723.50 रुपये होगी। कोलकाता- यहां कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1826 रुपये होगी। मुंबई- मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1674.50 रुपये होगी। चेन्नई- तमिलनाडु की राजधानी में चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम आज से 1881 रुपये हैं।

  • Stock Market: Auto और IT शेयरों में बिकवाली, लाल निशान पर ट्रेड कर रहा Sensex

    Stock Market: Auto और IT शेयरों में बिकवाली, लाल निशान पर ट्रेड कर रहा Sensex

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट है, ये 24,800 के स्तर पर हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स, मारुति और सनफार्मा के शेयर 1% ऊपर हैं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक के शेयरों में करीब 2% की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के IT, ऑटो और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट है। वहीं, मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों में शेयरों में उछाल है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 550 अंक (1.45%) गिरकर 37,885 पर और कोरिया का कोस्पी 20 अंक नीचे 2,700 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 350 अंक (1.50%) गिरकर 23,224 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 10 अंक (0.30%) गिरकर 3,353 पर कारोबार कर रहा है। 29 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 117 अंक चढ़कर 42,216 पर, नैस्डेक कंपोजिट 75 अंक ऊपर 19,176 पर और S&P 500 भी 24 अंक चढ़कर 5,912 पर बंद हुआ था।

  • टैरिफ पर US कोर्ट की रोक से भारतीय शेयर बाजार में आया उछला

    टैरिफ पर US कोर्ट की रोक से भारतीय शेयर बाजार में आया उछला

    नई दिल्ली: अमेरिकी फेडरल कोर्ट की तरफ से ट्रंप के लिबरेशन टैरिफ को असंवैधानिक बताकर उस पर रोक लगाने के फैसले के बाद एशियाई बाजार से लेकर भारतीय शेयर मार्केट तक में रौनक दिख रही है। पिछले लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन वीरवार को सेंसेक्स में 450 अंकों की उछाल के साथ बाजार की शुरुआत हुई। जबकि निफ्टी 24,850 के पार जाकर खुला है। आईटी स्टॉक्स में आज तेजी देखी जा रही है। अमेरकी फेडरल कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ से अपने राइट्स का अतिक्रमण किया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद जापान के निक्केआ में 1.16 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला।

    कोस्पी 1.07 प्रतिशत, एएसएस 200 भी 0.27 प्रतिशत ऊपर गया। जबकि ब्रोडर टॉपिक्स 1.11 प्रतिशत उछला। S&P फ्यूचर्स में 1.44 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला जबकि नैस्डेक 100 फ्यूचर्स में 1.76 प्रतिशत और डाउ जोन्स फ्यूचर्स में 1.15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इससे पहले बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। BSE सेंसेक्स 239 अंक के नुकसान में रहा। ITC और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली ITC में ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी BAT पीएलसी द्वारा हिस्सेदारी घटाये जाने के बाद कंपनी का शेयर टूटा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ।

    कारोबार के दौरान एक समय यह 307.61 अंक तक नीचे आ गया था। इसी तरह, 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,752.45 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के रिसर्च चीफ विनोद नायर का कहना है कि घरेलू सूचकांक सीमित दायरे के साथ नुकसान में रहे। इसका मुख्य कारण एफआईआई से समर्थन की कमी और शेयरों का मूल्यांकन अधिक होना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी शुल्क को 90 दिन के लिए टाले जाने की समयसीमा करीब आने के साथ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर चिंता बनी हुई है।

  • ITR भरने की तारीख में बदलाव, अब इस दिन तक भर सकते हैं रिटर्न

    ITR भरने की तारीख में बदलाव, अब इस दिन तक भर सकते हैं रिटर्न

    बिजनेसः आयकर विभाग ने लोगों को बड़ी राहत दी है। आईटीआर भरने की आखिरी तारीख में कुछ बदलाव किए है। अब 31 जुलाई की जगह 15 सितंबर तक अपना इनकम टैक्‍स रिटर्न भर सकते हैं। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग ने यह फैसला कुछ वजहों से लिया है। इस बार आईटीआर फॉर्म में कई बदलाव किए गए हैं। विभाग को सिस्टम को तैयार करने और आईटीआर की सुविधाओं को शुरू करने के लिए भी समय चाहिए। इसलिए, आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा कि अधिसूचित ITR में किए गए व्यापक बदलावों तथा आकलन वर्ष 2025-26 के लिए प्रणाली की तैयारी एवं ITR सुविधाओं के जारी होने के लिए आवश्यक समय को देखते हुए आयकर रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख बढ़ा दी गई है।’ इसका मतलब है कि नए आईटीआर फॉर्म में कई बदलाव हैं और विभाग को उन्हें लागू करने के लिए समय चाहिए।

    सीबीडीटी ने कहा कि वह चाहता है कि कि लोगों को ITR भरने में कोई परेशानी न हो। इसलिए, उसने आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। करदाताओं के लिए दस्तावेज दाखिल करने के अनुभव को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि जो मूल रूप से 31 जुलाई थी उसे बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब आपके पास आईटीआर भरने के लिए ज्यादा समय है।

  • Stock Market में सुस्ती, Sensex में 200 अंक तक की गिरावट

    Stock Market में सुस्ती, Sensex में 200 अंक तक की गिरावट

    बिजनेसः शेयर बाजार में बुधवार को भी सुस्ती दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे रहे हैं। सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स 204.34 (0.25) अंकों की गिरावट के साथ 81,347.29 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 46.05 (0.19%) अंक टूटकर 24,780.15 के स्तर पर पहुंच गया।

    रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.63 पर आया
    अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 85.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने कहा कि महीने के अंत में निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने के कारण स्थानीय मुद्रा दबाव में रही।

    हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में मिश्रित धारणा के बीच विदेशी निधि प्रवाह धीमा रहा। इसके अलावा, निवेशक घरेलू और वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों से संकेत की प्रतीक्षा में सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.59 पर खुला और 85.71 तक गिर गया। इसके बाद यह फिर से 85.63 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 85.40 पर बंद हुआ था।

  • Stock Market: लाल निशान पर खुला बाजार, IT और Auto शेयरों में बिकवाली

    Stock Market: लाल निशान पर खुला बाजार, IT और Auto शेयरों में बिकवाली

    बिजनेसः मंगलवार को बाजार की शुरुआत नकारात्मक रही। लाल निशान पर बाजार खुलते ही नीचे की तरफ गिरने लगा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 460.38 अंक गिरकर 81,716.07 पर आ गया, जबकि निफ्टी 162.05 अंक गिरकर 24,839.10 पर पहुंच गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 85.17 पर आ गया। बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स में 750 अंक की गिरावट पाई जा रही है। आज IT और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट एक में तेजी है। NTPC, बजाज फिनसर्व सहित कुल 11 शेयरों में 1.8% तक की गिरावट है। इंडसइंड बैंक में 0.70% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में गिरावट जबकि 6 में तेजी है। NSE के IT इंडेक्स में 0.93%, ऑटो में 0.60% और प्राइवेट बैंक में 0.73% की गिरावट है। मीडिया, फार्मा और रियल्टी में मामूली तेजी है।

    द लीला होटल्स का IPO का आज दूसरा दिन
    भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे।

  • Stock Market: जबरदस्त तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex में 600 अंकी की तेजी

    Stock Market: जबरदस्त तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex में 600 अंकी की तेजी

    बिजनेसः पहले दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख देखा गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे। मार्केट खुलने के साथ ही सेंसेक्स में जहां 600 पॉइंट तक की तेजी रही, तो निफ्टी भी 25,000 पॉइंट के लेवल को पार कर गया।

    बीएसई का 30 शेयर का इंडेक्स Sensex 81,928.95 अंक पर खुला, जबकि देखते ही देखते सुबह 9 बजकर 30 मिनट से पहले इसने 82,397.60 अंक के हाई लेवल को छू लिया। शुक्रवार को सेंसेक्स 81,721.08 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 25,050 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है, एक में गिरावट है। महिंद्रा, पावर ग्रिड टाटा मोटर्स सहित कुल 6 शेयर 2% तक ऊपर हैं। जोमैटो में करीब 3.5% की गिरावट है।