Category: Business

  • Stock market: तेजी थमी; Sensex 900 अंक लुढ़का, Nifty भी 250 अंक नीचे ट्रेड कर रहा

    Stock market: तेजी थमी; Sensex 900 अंक लुढ़का, Nifty भी 250 अंक नीचे ट्रेड कर रहा

    बिजनेसः सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स करीब 900 अंक गिरकर 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है, ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो सहित कुल 5 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट है। सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर करीब 2% ऊपर हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट है। NSE के IT सेक्टर में 1.07% की गिरावट है। फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में करीब 2% की तेजी है।

    बीते दिन सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी. भारत-पाकिस्तान सीजफायर की खबरों के चलते निवेशकों में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना और इसका असर मार्केट पर भी दिखा. सेंसेक्स करीब 2,975 अंक (3.74%) चढ़कर 82,429.90 के स्तर पर बंद हुआ, जो 3 अक्टूबर 2024 के बाद का सबसे ऊंचा लेवल था। वहीं, निफ्टी में 916.70 अंक (3.82%) की बढ़त आई और वह 24,924.70 पर बंद हुआ, जो 16 अक्टूबर 2024 के बाद का सबसे हाई लेवल रहा।

    इस रैली से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी जबरदस्त तरीके से बढ़ा। पिछले सेशन यानी 9 मई को यह मार्केट कैप 416.52 लाख करोड़ रुपए था, जो सोमवार को बढ़कर 432.47 लाख करोड़ रुपए हो गया। यानी, सिर्फ एक दिन में निवेशकों की संपत्ति में 16 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  • RBI का बड़ा फैसलाः बच्चे भी खोल पाएंगे Bank Account, Parents के बिना कर सकते है Operate

    RBI का बड़ा फैसलाः बच्चे भी खोल पाएंगे Bank Account, Parents के बिना कर सकते है Operate

    बिजनेसः बच्चों से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी है। अब बच्चे भी बिना पैरेंट्स के बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। ये बड़ा एलान भारतीय रिज़र्व बैंक ने किया है। अब 10 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चे अब बिना अभिभावक के अकाउंट खोल सकेंगे और ऑपरेट भी कर सकते हैं। पहले बच्चे सिर्फ गुल्लक में पैसे जमा करते थे, लेकिन अब बच्चे बैंक अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स अकाउंट जैसे वित्तीय टर्म्स से रूबरू होंगे। बच्चे छोटी उम्र में ही फाइनेंसियल चीजों को सामाझ पाएंगे और पैसो को मैनेज और खर्च करने की समझ मिल सकेगी।

    RBI का नया नियम
    पहले बच्चों के लिए अगर बैंक अकाउंट खोलना होता था तो गार्जियन या माता-पिता कि जरुरत होती थी, लेकिन अब 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे बिना किसी की मदद के खोल सकेंगे अकाउंट। बैंक अपने नियम के अनुसार बैंक अकाउंट खोलेंगे और सभी लेन-देन पर नज़र राखी जाएगी, ताकि धोखाधड़ी से बच सके।

    कब लागू होगा नियम
    RBI का नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागु होगा। नए नियम के लिए बैंकों को अपने नियम बदलने होंगे और साथ ही उन्हें यह तय करना होगा कि बच्चों के अकाउंट कैसे खोला जाए, कैसे चलेगा, और कैसे एकाउंट्स को सुरक्षित रखा जाएगा।

    क्या है उद्देश्य
    बैंक अपने खुद कि पॉलिसी सेट करेंगे और उनके आधारित पॉलिसी पर निर्भर होगा कि बच्चे अकाउंट से कितना पैसा निकल या खर्च कर पाएंगे। बैंक यह फैसला बच्चों की उम्र, समझ और जिम्मेदारी को भी देखते हुए भी बैंक उनके लिमिट्स को सेट करेगा। इस पॉलिसी का उद्देश्य यह है कि बच्चे छोटी उम्र में पैसो के महत्व को समझे।

  • Missed Call या एक Message से जाने अपने EPFO खाते की पूरी जानकारी, ये शर्ते होंगी जरूरी

    Missed Call या एक Message से जाने अपने EPFO खाते की पूरी जानकारी, ये शर्ते होंगी जरूरी

    बिजनेसः EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक खास सुविधा दी है। अब आप अकाउंट का बैलेंस और आखिरी जमा राशि बहुत आसानी से पता कर सकते हैं। EPFO ने इसे इतना आसान कर दिया है कि बस एक मिस्ड कॉल या एक मैसेज से आप अपने खाते की सारी जानकारी पा सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
    आपका UAN आपके बैंक खाते, आधार कार्ड या पैन कार्ड में से कम से कम एक के साथ लिंक होना चाहिए। साथ ही, आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड और एक्टिवेटेड होना जरूरी है। अगर ये दोनों चीजें ठीक हैं, तो आप बिना किसी परेशानी के अपने पीएफ खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    मिस्ड कॉल से पाएं जानकारी
    EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक खास सुविधा दी है। अगर आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड है, तो आपको बस अपने रजिस्टर्ड नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल देनी है। 2 रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और आपको कोई खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद, आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके पीएफ खाते का लेटेस्ट कॉन्ट्रीब्यूशन और मौजूदा बैलेंस की जानकारी होगी। ये तरीका इतना आसान है कि कोई भी बिना किसी टेक्निकल नॉलेज के इसे इस्तेमाल कर सकता है।

    एसएमएस से भी मिलेगी डिटेल
    अगर मिस्ड कॉल का ऑप्शन आपके लिए सुविधाजनक नहीं है, तो EPFO का एसएमएस सर्विस भी आपके लिए है। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक एसएमएस भेजना होगा। मैसेज का फॉर्मेट है- ‘EPFOHO UAN’। अगर आप जानकारी हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली या अंग्रेजी में चाहते हैं, तो UAN के बाद उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखें। मिसाल के तौर पर, तेलुगु में जानकारी के लिए ‘EPFOHO UAN TEL’ लिखकर भेजें। थोड़ी ही देर में आपके पास आपके पीएफ खाते की पूरी जानकारी आ जाएगी। ये दोनों सुविधाएं उन लोगों के लिए वरदान हैं, जो अपने पीएफ खाते की जानकारी जल्दी और आसानी से चाहते हैं।

  • Stock Market: 1900 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में 600 अंक का उछाल

    Stock Market: 1900 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में 600 अंक का उछाल

    बिजनेसः भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते की खबर के बाद सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1900 अंक (2.37%) चढ़कर 81,450 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 600 अंक (2.45%) की तेजी है। ये 24,600 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक सहित 17 शेयर्स 4.5% तक ऊपर हैं। जबकि अकेला सनफार्मा 5.5% गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी में 4.71%, मेटल में 3.40%, सरकारी बैंक में 2.88%, प्राइवेट बैंक में 2.84%, IT में 2.39% और ऑटो में 2.33% की तेज तेजी है।

    सीजफायर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन कम हुई है। इस मामले से जुड़े सभी डेवलपमेंट्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। रिटेल महंगाई के अप्रैल महीने के आंकड़े 13 मई को जारी किए जाएंगे। अप्रैल में महंगाई कम होकर 3% से नीचे आने की संभावना है।

    MRF, PNB बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अडाणी पोर्ट्स और अडाणी एंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और सैगमेंट में लगभग 5,087 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

  • Stock Market: भारत-पाक में तनाव के बीच Sensex 700 अंक गिरा, Nifty भी 200 अंक नीचे

    Stock Market: भारत-पाक में तनाव के बीच Sensex 700 अंक गिरा, Nifty भी 200 अंक नीचे

    बिजनेसः भारत और पाक में बढ़ते तनाव का असर अब शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है। 8 मई को बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार बंद होने के बाद ऐसी खबरें सामने आई कि पाकिस्तान ने भारत के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते शेयर बाजार को लेकर निवेशकों के मन में कई तरह के सवाल पनप रहे हैं।

    शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को मोटा नुकसान हो गया। वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बुरी तरह टूटे हैं और 1 फीसदी से अधिक गिर गए हैं। निफ्टी के किसी भी सेक्टर का इंडेक्स आज ग्रीन नहीं है। स्मॉलकैप और मिडकैप भी औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। ओवरऑल की बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8.30 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी बाजार खुलते ही निवेशकों को 8.30 लाख करोड़ का फटका लगा है।

    सेंसेक्स आज सेंसेक्स करीब 700 अंक (0.85%) गिरकर 79,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक (0.85%) की गिरावट है। ये 24,100 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। पावर ग्रिड, टाटा स्टील, ICICI बैंक सहित 12 शेयर्स 2% तक गिरे हैं। जबकि, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर में 4% तक की तेजी है।

  • भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच शेयर बाजार में आया उछाल

    भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच शेयर बाजार में आया उछाल

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई। जिसके लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। दरअसल, सीमा पर भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच वीरवार को शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुला और सकारात्मक रुख दिख रहा है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सुबह करीब साढ़े 9 बजे 34.21 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की उछाल के साथ 80,771.22 पर कारोबार कर रहा था, लेकिन बाद में ये और 120 अंक ऊपर चढ़ गया। जबकि निफ्टी 4.45 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 24,406.65 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स के शेयर तीन प्रतिशत उछाल के साथ ऊपर भागा है। आज जिन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर रहने वाली है, वो हैं- एशियन पेंट, टाइटन और एलएंडटी है।

    एक दिन पहले मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में 105.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 80,844.63 अंक के ऊपरी स्तर तक गया और 79,937.48 अंक के निचले स्तर तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,414.40 अंक पर बंद हुआ।

    कारोबार के दौरान निफ्टी 24,449.60 के उच्च स्तर और 24,220 के निम्न स्तर के बीच घूमता रहा। व्यापक बाजार के सूचकांक भी शुरुआती दौर में आई बड़ी गिरावट से उबरने में सफल रहे और एक प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च एनालिस्ट अजीत मिश्रा का कहना है कि आतंकवादी हमले का जवाब सैन्य कार्रवाई से देने के बाद कारोबारी सत्र की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन बाद में यह तेजी से नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा और बढ़त के साथ बंद हुआ।

    अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। इसके पीछे उन्होंने मुद्रास्फीति में तेजी के जोखिम और बेरजोगारी को बड़ा फैक्टर बताया है। ये लगातार तीसरी बार है जब यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से प्रमुख ब्याज दरों में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया। हालांकि, यूएएस फेड के इस ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार में जरूर गिरावट दिखी।

     

  • Stock Market: Airstrike का बाजार पर असर नहीं, 80,750 के स्तर पर पहुंचा Sensex

    Stock Market: Airstrike का बाजार पर असर नहीं, 80,750 के स्तर पर पहुंचा Sensex

    बिजेसनः पाकिस्तान और पीओके के भीतर देर रात की गई एयर स्ट्राइक के बाद आज 7 मई को शेयर बाजार पर असर नहीं दिख रहा है। सेंसेक्स 100 पॉइंट चढ़कर 80,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 पॉइंट की तेजी है। ये 24,400 पर कारोबार कर रहा है। आज डिफेंस और ऑटो शेयरों में तेजी है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड 2.20%, कोचीन शिपयार्ड 1.66%, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) 1.15%, भारत डायनेमिक्स 0.50% और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 0.69% चढ़े हैं। वहीं टाटा मोटर्स 4% ऊपर है।

    रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, 6 और 7 मई की मध्य रात्रि को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले पीओके में 9 आतंकी संगठनों पर बड़ी कार्रवाई की है। सतर्क शुरुआत के बीच तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 692.27 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,948.80 पर खुला। हालांकि, खुलने के कुछ ही देर में इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 100.81 अंक या 0.13% की गिरावट लेकर 80,540.26 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स नेगेटिव रुझान के साथ लगभग सपाट स्तर पर खुला और 9.75 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,369.85 पर बंद हुआ।

  • Stock Market: बाजार में सपाट शुरुआत, Sensex और Nifty लाल निशान पर

    Stock Market: बाजार में सपाट शुरुआत, Sensex और Nifty लाल निशान पर

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों हरे रंग के निशान पर खुले। लेकिन थोड़ी ही देर बाद दोनों प्रमुख सूचकांक लाल रंग के निशान पर आ गए और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 0.15% की बढ़त के साथ 80,920.29 पर दिन की शुरुआत की। एनएसई निफ्टी 0.03% ऊपर 24,468.50 पर खुला। निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.11% की गिरावट के साथ 55,979.40 पर खुला।

    IPO: एथर एनर्जी के शेयर की लिस्टिंग आज
    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी का शेयर आज यानी 6 मई को BSE-NSE में लिस्ट हो रहा है। कंपनी का IPO 28 अप्रैल से ओपन हुआ था। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय था। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है।

  • Stock Market: बाजार में मजबूत शुरुआत, 361 अंक उछला Sensex

    Stock Market: बाजार में मजबूत शुरुआत, 361 अंक उछला Sensex

    बिजनेसः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने की तुरंत बाद तूफानी रफ्तार पकड़ते करीब 300 अंकों की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ने भी 24,400 के पार शुरुआत की। इस दौरान अडानी पोर्ट्स से लेकर टाटा मोटर्स तक शेयर तूफानी तेजी के साथ भागते हुए नजर आए।

    कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,501.99 की तुलना में उछलकर 80,661.62 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में करीब 360 अंकों की तेजी लेते 80,888 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। एनएसई निफ्टी ने भी ग्रीन जोन में अपने पिछले बंद 24,346.70 के लेवल से चढ़कर 24,419.50 पर ओपनिंग की और फिर करीब उछलकर 24,460.75 पर पहुंच गया।

    पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच ग्रीन जोन में खुले शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान 1520 कंपनियों के शेयरों ने अपने पिछले बंद के मुकाबले बढ़त बनाते हुए हरे निशान पर कारोबार शुरू किया। तो वहीं 1215 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जिनकी ओपनिंग गिरावट के साथ रेड जोन में हुई। इसके अलावा 172 कंपनियों के शेयरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

  • Stock Market: तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex 400 अंक से ज्यादा चढ़ा

    Stock Market: तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex 400 अंक से ज्यादा चढ़ा

    बिजनेसः भारत-पाकिस्तान तनाव और वैश्विक हलचल से बेपरवाह भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 2 मई को तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स सुबह करीब साढ़े नौ बजे 437.74 अंक यानी 0.55 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 80,679.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी में भी उछाल देखा गया और ये 93.35 प्वाइंट्स यानी 0.38 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 24,427.55 पर पहुंच गया।

    अमेरिकी टैरिफ और भारत-पाक तनाव के बीच BSE सेंसेक्स में पिछले महीने यानी अप्रैल में करीब 4% की तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की वापसी, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश के अनुमान और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संभावित उम्मीद ने इस सकारात्मक धारणा को बल दिया है।

    पिछले कुछ महीनों में बाजार में आई गिरावट के बाद शेयरों के मूल्यांकन में आई नरमी ने भी खरीदारी को नए सिरे से बढ़ावा दिया। BSE का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स पिछले महीने कुल 2,827.32 अंक यानी 3.65% बढ़ा, जबकि BSE का सूचकांक निफ्टी 814.85 अंक यानी 3.46% चढ़ा।

    इस तेजी के बीच अप्रैल महीने में निवेशकों की संपत्ति 10.37 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4,23,24,763.25 करोड़ रुपये (4.98 लाख करोड़ डॉलर) हो गई। ये लगातार दूसरा महीना है जब सेंसेक्स एवं निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मार्च के महीने में भी सेंसेक्स में 4,216.82 अंक यानी 5.76% और निफ्टी में 1,394.65 अंक यानी 6.30% की तेजी देखने को मिली थी।