Stock Market: 1900 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में 600 अंक का उछाल

Written by

in

बिजनेसः भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते की खबर के बाद सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1900 अंक (2.37%) चढ़कर 81,450 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 600 अंक (2.45%) की तेजी है। ये 24,600 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक सहित 17 शेयर्स 4.5% तक ऊपर हैं। जबकि अकेला सनफार्मा 5.5% गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी में 4.71%, मेटल में 3.40%, सरकारी बैंक में 2.88%, प्राइवेट बैंक में 2.84%, IT में 2.39% और ऑटो में 2.33% की तेज तेजी है।

सीजफायर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन कम हुई है। इस मामले से जुड़े सभी डेवलपमेंट्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। रिटेल महंगाई के अप्रैल महीने के आंकड़े 13 मई को जारी किए जाएंगे। अप्रैल में महंगाई कम होकर 3% से नीचे आने की संभावना है।

MRF, PNB बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अडाणी पोर्ट्स और अडाणी एंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और सैगमेंट में लगभग 5,087 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *