Category: Business

  • नए शिखर पर पहुंचे सोने के दाम, 95 हजार रुपए के स्तर को भी तोड़ा

    नए शिखर पर पहुंचे सोने के दाम, 95 हजार रुपए के स्तर को भी तोड़ा

    बिजनेसः सोने की कीमत में तूफानी तेजी का रुख बना हुआ है। सोने की कीमत ने कमोडिटी मार्केट में मजबूती का नया इतिहास रच दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 628 रुपए बढ़कर 95,207 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 94,579 रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 936 रुपए गिरकर 95,639 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,575 रुपए प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

    दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,310 रुपए है।

    इस साल अब तक 19,045 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,045 रुपए बढ़कर 95,207 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,622 रुपए बढ़कर 95,639 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। वहीं माहिर बता रहे हैं कि इस साल के आखिर तक 1.10 लाख रुपए तक सोने की कीमते जा सकती हैं।

  • शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

    शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

    नई दिल्लीः शेयर मार्केट की लगातार 3 कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज बाजार खुलते ही ब्रेक लग गया। शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। आज सेंसेक्स 155 अंकों के नुकसान के साथ 76,880 पर खुला। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। आज विदेशी बाजार से मिले-जुले संकेत मिलते नजर आ रहे थे। जहां एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार के लगभग सभी इंडेक्स में भारी बिकवाली दर्ज की गई है।

    निफ्टी में भी बिकवाली दर्ज की जा रही है। एनएसई निफ्टी 50 अंक लुढ़ककर 23,378 पर कारोबार कर रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 90 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है। वहीं प्री-ओपन में मार्केट लाल निशान पर बना हुआ था। प्री-ओपन में सेंसेक्स 75 अंक गिरा हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट दिख रही है। ये 35 अंक नीचे चल रहा था।

  • Share Market: तेजी के बाद लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex-Nifty फिसले

    Share Market: तेजी के बाद लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex-Nifty फिसले

    बिजनेसः बीते दिन शेयर बाजार में बंपर तेजी रही। लेकिन बुधवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती दौर में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।सेंसेक्स करीब 50 अंक गिरकर 76,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 10 अंक की तेजी है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। कुछ पल बाद बाजार ग्रीन लेवल पर भी आया।

    फिलहाल बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है। कोई बड़ा मूव देखने को नहीं मिल रहा। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में मामूली गिरावट है। इंफोसिस, मारुति और HCL टेक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक में मामूली तेजी है। निफ्टी के 50 में 36 शेयरों में गिरावट है। सेक्टरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा ऑटो और IT में है। वहीं, मीडिया मेटल और फार्मा इंडेक्स में तेजी है।

  • Stock Market: सुनहरी शुरुआत के बाद 1500 अंक से ज्यादा उछला Sensex, Nifty भी 450 अंक चढ़ा

    Stock Market: सुनहरी शुरुआत के बाद 1500 अंक से ज्यादा उछला Sensex, Nifty भी 450 अंक चढ़ा

    बिजनेसः शेयर बाजार में मंगलवार को सुनहरी शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,300 के स्तर पर है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। टाटा मोटर्स, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एयरटेल और रिलायंस में 4% तक की तेजी है। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में तेजी है।

    बाजार में तेजी की वजह
    1. अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन की राहत: 9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद वहां का बाजार 12% चढ़कर बंद हुआ था। वहीं अगले दिन सुबह यानी, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में 10% तक की तेजी आई।
    भारतीय बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद था। इसीलिए आज अमेरिकी और एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार ऊपर है।

    2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने की उम्मीद: 90 दिनों की अस्थायी राहत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के बारे में चल रही चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। भारत के विपरीत चीन को टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।

  • घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

    घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

    नई दिल्लीः अमेरिकी और एशियन शेयर मार्केट में भूचाल के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज धमाकेदार हुई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स बंपर उछाल के साथ शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 75000 के पार चला गया। अभी 1100 से अधिक अंकों की बंपर उछाल के साथ 75041 पर है। निफ्टी भी 22700 का लेवल पार कर चुका है। एनएसई पर 2296 स्टॉक्स में से 2106 हरे और केवल 150 लाल निशान पर हैं। वहीं इसके पहले वीरवार को टैरिफ वार की चिंताओं के चलते अमेरिकी बाजार भी बड़ी गिरावट पर बंद हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर 90 दिनों की राहत जरूर दी गई है, लेकिन चीन के मामले में ऐसा नहीं है।

    अमेरिका ने चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया है, जिसके जवाब में चीन फिर अमेरिकी इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ा सकता है, जिससे आर्थिक गतिविधियां सुस्‍त हो सकती हैं। वीरवार को Dow Jones Industrial में 1015 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 39,593.66 के लेवल पर बंद हुआ है। NASDAQ Composite में 738 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 16,387.31 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 189 अंकों की गिरावट रही और यह 5,268.05 के लेवल पर बंद हुआ है।

    एशिया की बात करें तो GIFT NIFTY में 0.44 फीसदी गिरावट दिख रही है तो निक्‍केई 225 में 4.41 फीसदी गिरावट नजर आ रही है. स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 2.05 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है तो हैंगसेंग करीब 0.47 फीसदी कमजोर हुआ है। ताइवान वेटेड में 1.23 फीसदी बढ़त है तो कोस्‍पी करीब 1.30 फीसदी टूटकर ट्रेड कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 0.17 फीसदी गिरावट है। ब्रेंट क्रूड में गिरावट देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 0.68 फीसदी टूटकर 62.90 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

    वहीं WTI क्रूड भी 0.80 फीसदी कमजोरी के साथ 59.59 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अब 100 के नीचे फिसलकर 99.84 के लेवल पर है। जबकि अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.5 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है। एनएसई पर उपलब्‍ध प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल 2025 को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी FII नेट सेलर्स रहे थे और उन्‍होंने 4,358.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्‍थागत निवेशक इस दौरान नेट बायर्स रहे और उन्‍होंने 11 अप्रैल 2025 को 2,976.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

  • फिर हुए Loan सस्ते,  RBI ने रेपो रेट में की कटौती

    फिर हुए Loan सस्ते, RBI ने रेपो रेट में की कटौती

    बिजनेसः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। पहले ये 6.25% थी। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। वहीं आपकी ईएमआई भी घटेगी। नए वित्त वर्ष में RBI की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग के फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज 9 अप्रैल को दी। ये मीटिंग 7 अप्रैल को शुरू हुई थी।

    इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी मीटिंग में RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की थी। फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई। रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन्स पर अपनी ब्याज दरें कम कर सकते हैं। वहीं ब्याज दरें कम होंगी तो हाउसिंग डिमांड बढ़ेगी। ज्यादा लोग रियल एस्टेट में निवेश कर सकेंगे।

    RBI जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंक को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। बैंकों के लोन सस्ता मिलता है, तो वो अकसर इसका फायदा ग्राहकों को पास कर देते हैं। यानी, बैंक भी अपनी ब्याज दरें घटा देते हैं। किसी भी सेंट्रल बैंक के पास पॉलिसी रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है, तो सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।

    पॉलिसी रेट ज्यादा होगी तो बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है।

    इसी तरह जब इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है तो रिकवरी के लिए मनी फ्लो बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट कम कर देता है। इससे बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है और ग्राहकों को भी सस्ती दर पर लोन मिलता है।

  • फिर लाल निशान पर खुला Stock market, Sensex में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट

    फिर लाल निशान पर खुला Stock market, Sensex में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के एलान के बाद शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने से जुड़े ताजा अमेरिकी एलान के बाद तेज हुई व्यापार जंग की आशंकाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीते दिन शेयर बाजार की तेज रफ्तार ब्रेक लगाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 554.02 अंक गिरकर 73,673.06 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 178.85 अंक गिरकर 22,357 अंक पर पहुंच गया। मार्केट में थोड़ी रिकवरी के बाद सेंसेक्स में 350 अकं से ज्यादा की गिरवाट देखी जा रही है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 3.47% गिरकर 31,868 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में 1.19% की गिरावट है, ये 2,306 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 1.55% की गिरावट है, ये 19,815 पर कारोबार कर रहा है। NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्टी निफ्टी में मामूली गिरावट है।
    अमेरिका के डाउ जोन्स इंडेक्स में 0.84% की गिरावट रही। S&P 500 इंडेक्स 1.57% और नैस्डेक कंपोजिट 2.15% गिरा।

  • Stock Market: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, Sensex 1200 अंक उछला

    Stock Market: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, Sensex 1200 अंक उछला

    बिजनेसः दुनियाभर के बाजारों में सोमवार को आई भारी गिरावट के बीच मंगलवार को तस्वीर बदली नजर आई। इस दौरान एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी देखी गई। भारतीय बाजार का सेंसेक्स 1100 (1.60%) अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 400 (1.70%) अंक की तेजी है, ये 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में बढ़त है। मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। जापान का निक्केई 225 शेयर सूचकांक एक दिन पहले 8 प्रतिशत गिरा, लेकिन मंगलवार को इसमें 5.5 प्रतिशत की तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी तेजी देखी गई।

    बाजार के चढ़कर खुलने के यह रहे कारण
    -एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 6% चढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 2% की तेजी है।
    -NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्टी निफ्टी भी 1.5% ऊपर है। ये बाजार के ऊपर खुलने का संकेत देता है।
    -निफ्टी 50 और सेंसेक्स के चार्ट ओवरसोल्ड RSI लेवल दिखा रहे हैं। इससे शॉर्ट-कवरिंग और नई खरीदारी की उम्मीद की जा रही है।

  • Stock market के बाद Gold और Silver में भी Crashed, इतने गिरे दाम

    Stock market के बाद Gold और Silver में भी Crashed, इतने गिरे दाम

    बिजनेसः शेयर मार्केट में सोमवार को 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी गिर गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 गिरकर ₹88,401 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹91014 थी। एक किलो चांदी की कीमत ₹4,535 गिरकर ₹88,375 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹92,910 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

    दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,530 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,380 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,430 रुपए है।

  • Stock Market: कोरोना के बाद सबसे बड़ी गिरावट, Sensex 3000 अंक टूटा

    Stock Market: कोरोना के बाद सबसे बड़ी गिरावट, Sensex 3000 अंक टूटा

    बिजनेसः कोरोनाकाल के बाद शेयर बाजार में सोमवार को सबसे बड़ी गिरावट दिखी। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 3692 अंक और निफ्टी 1142 अंकों के नुकसान पर कारोबार करते दिखे। इससे पहले एशिया और यूरोप सहित अमेरिकी बाजारों में भी जबरदस्‍त गिरावट दिखी थी। टैरिफ का असर ग्‍लोबल मार्केट पर बखूबी दिख रहा है। अमेरिका के प्रमुख स्‍टॉक एक्‍सचेंज एसएंडपी 500 फ्यूचर्स के अस्थिर व्यापार में 4.31% की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स 5.45% गिर गया, जिससे पिछले सप्ताह के लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर (516 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. जापान का निक्केई 7.8% गिरकर 2023 के अंत में देखे गए निचले स्तर पर आ गया, जबकि दक्षिण कोरिया ने 4.6% बाजार खो दिया दिया है।

    एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 6%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4.50%, चीन का शंघाई इंडेक्स 6.50% नीचे है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10% नीचे हैं। NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 800 पॉइंट (3.60%) गिरकर 22180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।