शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

Written by

in

नई दिल्लीः शेयर मार्केट की लगातार 3 कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज बाजार खुलते ही ब्रेक लग गया। शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। आज सेंसेक्स 155 अंकों के नुकसान के साथ 76,880 पर खुला। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। आज विदेशी बाजार से मिले-जुले संकेत मिलते नजर आ रहे थे। जहां एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार के लगभग सभी इंडेक्स में भारी बिकवाली दर्ज की गई है।

निफ्टी में भी बिकवाली दर्ज की जा रही है। एनएसई निफ्टी 50 अंक लुढ़ककर 23,378 पर कारोबार कर रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 90 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है। वहीं प्री-ओपन में मार्केट लाल निशान पर बना हुआ था। प्री-ओपन में सेंसेक्स 75 अंक गिरा हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट दिख रही है। ये 35 अंक नीचे चल रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *