Category: Business

  • शादियों के सीजन से पहले 6,626 रुपए सस्ती हुई चांदी, इस दिन बनाया था All Time High

    शादियों के सीजन से पहले 6,626 रुपए सस्ती हुई चांदी, इस दिन बनाया था All Time High

    बिजनेसः शादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में आज भी नरमी है। चांदी 3,047 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव पर बिक रही है। इससे एक दिन पहले भी इसके दाम में 3,579 रुपए की गिरावट आई थी। यानी, दो दिन में चांदी 6,626 रुपए सस्ती हुई है। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस लेवल से चांदी ₹8,024 गिर चुकी है।
    वहीं, सोना 669 रुपए महंगा हुआ है। यह 91,014 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। सोने ने 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। एक्सपर्ट इस साल सोने के दाम ₹94 हजार प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं।

    दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,790 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,640 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 84,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 91,640 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,640 रुपए है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,690 रुपए है।

    चांदी में गिरावट के 3 कारण
    ट्रंप की टैरिफ नीति: ट्रेड पॉलिसी में चांदी पर डायरेक्ट टैरिफ से छूट मिली है। इससे कीमतों में पहले से जुड़ा टैरिफ प्रीमियम हट गया, जिससे दाम नीचे आए। चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड (सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स) पर आर्थिक मंदी की आशंका ने भी कीमतों को प्रभावित किया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती न करने के संकेतों से डॉलर मजबूत हुआ, जिससे चांदी जैसे धातुओं की कीमतें घटीं।

  • Stock Market: Tariff के एलान से पहले Market में सकारात्मक शुरुआत, Sensex में 200 अंक की तेजी

    Stock Market: Tariff के एलान से पहले Market में सकारात्मक शुरुआत, Sensex में 200 अंक की तेजी

    बिजनेसः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के एलान से पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 256.82 अंक बढ़कर 76,281.33 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 84.9 अंक चढ़कर 23,250.60 अंक पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

    एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.04%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.17% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.24% की तेजी है। 1 अप्रैल को अमेरिका का डाओ जोंस 0.028% गिरकर 41,989 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.87% की तेजी रही जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 0.38% चढ़कर बंद हुआ। 1 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,901 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,322 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

    ₹745 करोड़ का IPO लाएगी आनंद राठी शेयर-स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड
    आनंद राठी ब्रोकरेज ग्रुप की कंपनी आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आएगी। कंपनी ने मंगलवार को सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास IPO पेपर्स दोबारा फाइल किए हैं। इससे पहले दिसंबर 2024 में SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किए थे। IPO में कंपनी 745 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इश्यू की फेस वैल्यू 5 रुपए प्रति शेयर है। कंपनी रिटेल, HNI और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को ब्रोकरेज सर्विस प्रोवाइड करती है।

  • April में इतने दिन बंद रहेंगे Bank, जल्द निपटाएं काम

    April में इतने दिन बंद रहेंगे Bank, जल्द निपटाएं काम

    बिजनेसः अप्रैल महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस महीने 6 अप्रैल को रविवार, 10 अप्रैल महावीर जयंती, 12 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 13 अप्रैल को रविवार, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 20 अप्रैल को रविवार, 26 अप्रैल को चौथा शनिवार, 27 अप्रैल को रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।

    शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं होगा
    अप्रैल में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर भी बंद रहेगा।

  • Stock Market: Tariff की चिंताओं के बीच बाजार में डर का माहौल, गिरावट में Sensex और Nifty

    Stock Market: Tariff की चिंताओं के बीच बाजार में डर का माहौल, गिरावट में Sensex और Nifty

    बिनजेसः वित्त वर्ष 2025-26 के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 77,100 के स्तर पर खुला। निफ्टी में करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 23,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट है। इंफोसिस, TCS और बजाज फाइनेंस के शेयर में 2% तक की गिरावट है। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और NTPC 1.5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा IT में 1.36% की गिरावट है। ऑटो, मीडिया और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में मामूली तेजी है।

    बाजार में गिरावट के तीन कारण
    ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ: अमेरिका कल से भारतीय प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगा सकता है। पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं।

    विदेशी निवेशकों की बिकवाली: फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। यह बिकवाली बाजार में दबाव बढ़ाने का एक प्रमुख कारण हो सकती है, खासकर अगर निवेशक अन्य बाजारों की ओर रुख कर रहे हों।

    आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिकी GDP के 2025 की पहली तिमाही में 2.8% तक गिरने के अनुमान से निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। इससे स्टॉक मार्केट में अस्थिरता बढ़ रही है।

  • Stock Market: सप्ताह के अंतिम दिन Sensex 200 अंक टूटा, FMCG शेयरों में उछाल

    Stock Market: सप्ताह के अंतिम दिन Sensex 200 अंक टूटा, FMCG शेयरों में उछाल

    बिजनेसः भारतीय बाजारों के लिए मिलेजुले संकेत मिल रहे है। सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही। सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक की निरावट दर्ज की जा रही है। बैंक निफ्टी 51500 के नीचे फिसला है। हालांकि मिड और स्मॉल कैप में आउटपरफॉर्मेंस जारी है। इस बीच FMCG शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब सवा परसेंट उछला है।

    FMCG शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब सवा परसेंट उछला है। Procter & Gamble Hygiene और टाटा कंज्यूमर में 4- 5 परसेंट की तेजी आई। ब्रिटानिया और मैरिको भी भागे है। उधर मेटल शयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। लेकिन IT, फार्मा और ऑटो पर तगड़ा दबाव दिखा है।

  • Stock Market: Sensex में 200 अंक और Nifty में 50 अंक की तेजी

    Stock Market: Sensex में 200 अंक और Nifty में 50 अंक की तेजी

    बिजनेसः वीरवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। कुछ समय बाद मार्किट संभली और दोबार मार्किट उछाल देखने को मिला। जिसके बाद सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ वह 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी देखने को मिल रही है।

    इससे पहले बीते दिन भी घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार रही थी। हालांकि, बाद में बाजार लान निशान पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक पिछले 7 दिनों की बढ़त के बाद बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 85.69 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ था।

  • Stock Market: तेजी का सिलसिला धीमा पड़ा, Sensex और Nifty में मामूली बढ़त

    Stock Market: तेजी का सिलसिला धीमा पड़ा, Sensex और Nifty में मामूली बढ़त

    बिजनेसः शेयर मार्केट में पिछले सात दिनों से चला आ रहा तेजी का सिलसिला आज बुधवार 26 मार्च को आठवें दिन भी जारी रहा। सेंसेक्स 4 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 78021 के स्तर पर खुलने में कामयाब रहा। जबकि, निफ्टी ने 32 अंकों की तेजी के साथ 23700 के लेवल से आज के काराबोर की शुरुआत की। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 78000 के नीचे लाल निशान पर आ गया।

    एशियाई बाजारों में बुधवार को बढ़त देखी गई। जापान का निक्केई 225 0.36 पर्सेंट बढ़कर 37917 पर बंद हुआ। टॉपिक्स में 0.20 पर्सेंट की बढ़त रही जबकि, हैंग सेंग 0.89 पर्सेट चढ़ा। गिफ्ट निफ्टी 23,757 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 50 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।

  • Stock Market में हरियाली बरकरार; Sensex 78000 के पार और Nifty में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी

    Stock Market में हरियाली बरकरार; Sensex 78000 के पार और Nifty में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लगातार 7वें दिन बरकरार है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुले। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 418.54 अंक उछलकर 78,402.92 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 107.85 अंक चढ़कर 23,766.20 अंक पर आ गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 85.64 पर आ गया।

    साल के निचले स्तर से 7.16% चढ़ा निफ्टी
    इस साल मार्च 2025 में निफ्टी में बड़ी रिकवरी देखने को मिली है। 4 मार्च को निफ्टी 21,964 के निचले स्तर से अब तक 7.16% चढ़कर 23,658 के स्तर पर बंद हुआ। एक हफ्ते में निफ्टी में 1000 अंक (करीब 5%) से ज्यादा की बढ़त हुई है। बीते चार महीने में यह एक रिकॉर्ड है कि निफ्टी किसी एक हफ्ते में इतना चढ़ा है।

    केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार बाजार को गिराने वाले जो भी इवेंट थे उसे हम डाइजेस्ट कर चुके हैं। जैसे इजराइल-हमास जंग, ट्रेड वॉर, रूस-यूक्रेन जंग। इसके अलावा पहले भारतीय बाजार ओवर वैल्यूड था जो गिरावट के बाद अपनी सही वैल्यू पर आ गया है। कई बड़े शेयर डिस्काउंट में मिल रहे हैं जिसमें लोग खरीदी कर रहे हैं। इन कारणों से अब बाजार में तेजी है और आगे भी इसके जारी रहने कर उम्मीद है।

  • Stock market में उछाल, 500 अंक की बढ़त के साथ खुला Sensex

    Stock market में उछाल, 500 अंक की बढ़त के साथ खुला Sensex

    बिजनेसः शेयर बाजार में बुल्स हावी होते दिख रहे हैं। बीते हफ्ते बाजार में 4 सालों की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,500 पर कारोबार कर रहा है।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी है। लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, NTPC में करीब 3% की तेजी है। NSE के रियल्टी सेक्टर, सरकारी बैंक और मीडिया के शेयरों में 2% तक की तेजी है। एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.00024%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.13% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.14% की मामूली गिरावट है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (21 मार्च) को सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 76,905 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 159 अंक की तेजी रही, ये 23,350 के स्तर पर बंद हुआ। वही, हफ्तेभर में सेंसेक्स 3077 अंक चढ़ा।

  • इस हफ्ते 1,326 रुपए बढ़कर 88,169 पर पहुंचा Gold, चांदी में रही गिरावट

    इस हफ्ते 1,326 रुपए बढ़कर 88,169 पर पहुंचा Gold, चांदी में रही गिरावट

    बिजनेसः इस हफ्ते सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 15 मार्च को सोना 86,843 रुपए पर था, जो अब (22 मार्च) 88,169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,326 रुपए बढ़ी है। वहीं चांदी की कीमत में इस हफ्ते गिरावट रही। चांदी 98,322 रुपए पर थी, जो अब 97,620 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 702 रुपए कम हुई है। वहीं इसी हफ्ते 17 मार्च को चांदी ने 1,00,400 रुपए और 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

    दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,980 रुपए है।
    मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,780 रुपए है।
    कोलकाता मेें 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 89,780 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,780 रुपए है। भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 89,880 रुपए है।

    इस साल अब तक 12,007 रुपए महंगा हो चुका है सोना
    1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 12,007 रुपए बढ़कर 88,169 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,603 रुपए बढ़कर 97,620 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।