Category: Business

  • शेयर बाजार: सेंसेक्स 150 और निफ्टी 60 अंक टूटा

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 150 और निफ्टी 60 अंक टूटा

    बिजनेसः सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स में 150 अंक और निफ्टी में भी 60 अंक की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी है। इससे पहले शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 81,709 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट थी, यह 24,677 के स्तर पर बंद हुआ था।

    इसी के साथ ही विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड और साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 11 दिसंबर को ओपन होंगे। रिटेल निवेशक तीनों IPO के लिए 13 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। 18 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितना आसान है Process, देखे वीडियो

    ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितना आसान है Process, देखे वीडियो

    बिजनेसः कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन जल्द ही EPFO 3.0 ला सकता है। अगले साल 2025 में PF Account Holders को खास सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिसके तहत यूजर्स अपने पीएफ खाते में जमा रकम को एटीएम (ATM) मशीन के जरिए निकाल सकेंगे। ये निकासी एक स्पेशल कार्ड के जरिए होगी, जो बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, लेबर मिनिस्ट्री इस पर काम कर रही है।

    अभी तक ईपीएफओ से पैसों की निकासी के नियमों पर गौर करें, तो नौकरी में रहते हुए आपको पीएफ फंड को आंशिक या पूर्ण रूप से निकालने की अनुमति नहीं है। अगर आप कम से कम एक महीने से बेरोजगार हैं, तो आप अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक निकाल सकते हैं। दो महीने की बेरोजगारी के बाद, आप पूरी राशि निकालने के पात्र हैं, लेकिन नई सर्विस के जरिए पीएफ निकासी का प्रोसेस बेहद ही आसान हो जाएगा।

    ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2025 से EPFO के ग्राहक अपने भविष्य निधि (PF) की बचत को सीधे ATM से निकाल सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल IT 2.1 अपग्रेड के लाइव होने के बाद EPFO ​​का IT इंफ्रास्ट्रक्चर बैंकिंग सिस्टम के बराबर हो जाएगा। इससे दावेदार, लाभार्थी और बीमित व्यक्ति न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ अपने PF फंड तक पहुंच सकेंगे।
    रिपोर्ट के मुताबिक ये पीएफ विड्रॉल कार्ड, बैंकों द्वारा जारी किए जाने वाले डेबिट कार्ड की तरह ही होगा। पीएफ विड्रॉल कार्ड की मदद से ईपीएफओ मेंबर्स एटीएम में जाकर अपने पीएफ खाते में जमा पैसों का निकाल सकेंगे। पीएफ खाते से पैसा निकालने की एक लिमिट होगी। ईपीएफओ मेंबर्स एक बार में अपने खाते में जमा अधिकतम 50 प्रतिशत अमाउंट ही निकाल सकेंगे।

  • Share Market: Sensex 600 अंक तक लुढका, Nifty में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट

    Share Market: Sensex 600 अंक तक लुढका, Nifty में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः सेंसेक्स आज 350 अंक की गिरावट के साथ खुला, जिसके बाद लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स अब 600 अंक तक की गिरावट के साथ 80700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स से 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में गिरावट और 11 में तेजी है।

    इसी के साथ डायमंड और ज्वैलरी को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 दिसंबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 20 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • लाल निशान के साथ हुई Stock market की शुरुआत, इन शेयरों का दबदबा रहा कायम

    लाल निशान के साथ हुई Stock market की शुरुआत, इन शेयरों का दबदबा रहा कायम

    बिजनेसः आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स गुरुवार सुबह 0.03 प्रतिशत या फिर 21.72 अंक की गिरावट के साथ 81,504.42 पर खुला। वहीं, निफ्टी 13.35 अंक या फिर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,628.45 अंक पर खुला है। अच्छी बात यह है कि कुछ दी देर के बाद बाजार थोड़ी रिकवरी करता नजर आया।

    गुरुवार की सुबह सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं टाटइन, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस के शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टीसीएस, इनफो एज तथा बजाज होल्डिंग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

    वहीं दूसरी और ब्रोकरेज फर्मों ने आज का कारोबार शुरू होने से पहले कई शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें CONCOR, रैलिस इंडिया, L&T और सीएट जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं।

  • क्या है PAN 2.0: कैसे मिलेगा नया PAN Card, क्या हैं नियम, जानें मामला, देखें वीडियो

    क्या है PAN 2.0: कैसे मिलेगा नया PAN Card, क्या हैं नियम, जानें मामला, देखें वीडियो

    बिजनेसः इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। पैन 2.0 को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं कि PAN 2.0 के तहत पैन नहीं बनवाने पर सरकार जुर्माना वसूलेगी। तो जानिए PAN 2.0 को लेकर क्या हैं नियम। भारत में रहने के लिए लोगों के पास कई डॉक्यूमेंट होने जरूरी हैं। इन डॉक्यूमेंट्स में PAN card भी एक बेहद अहम डॉक्यूमेंट है। बैंकिंग से जुड़े सभी कामों के लिए आपको PAN card (PAN 2.0 Rules) की जरूरत पड़ती है। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न भरना चाहते हैं तब भी आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।पैन कार्ड के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है। लेकिन एक नागरिक केवल एक बार ही पैन कार्ड बनवा सकता है। दो पैन कार्ड रखना गैरकानूनी है।

    ये है नियम?
    भारत में पैन कार्ड से जुड़े नियमों में हाल ही में बदलाव किया गया है। सरकार ने PAN 2.0 प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। अब लोगों को हाईटेक पैन कार्ड दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति ने पैन 2.0 के तहत पैन कार्ड नहीं बनाया है। तो क्या उस पर जुर्माना लगेगा? ऐसे सवाल भी कई लोगों के मन में आ रहे हैं और अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सरकार जुर्माना लगाती है।

    भारत सरकार ने इस मामले में बताया कि जिन लोगों के पास पहले से ही पैन कार्ड है उन्हें पैन 2.0 के तहत नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। सरकार खुद सभी लोगों तक नए पैन कार्ड पहुंचाएगी। जब तक नया हाईटेक पैन कार्ड लोगों तक नहीं पहुंच जाता तब तक उनका पुराना पैन कार्ड ही मान्य होगा। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपने पैन कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करना चाहता है। तो इसके बाद जब वह अपडेटेड पैन कार्ड मांगता है। तो उनका नया पैन कार्ड PAN 2.0 के तहत ही जारी किया जाएगा।

  • Stock Market: Sensex और Nifty में मामूली तेजी के बाद गिरावट

    Stock Market: Sensex और Nifty में मामूली तेजी के बाद गिरावट

    बिजनेसः सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स 58 अंक की तेजी के साथ 81,568 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी है, ये 24,620 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में तेजी और 14 में गिरावट है। वहीं, अन्य सेक्टर मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    आज से ओपन होंगे 3 IPO
    विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड और साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होंगे। निवेशक तीनों IPO के लिए 13 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। 18 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Stock Market: Sensex में मामूली तेजी, Auto सेक्टर में बढ़त दिखी

    Stock Market: Sensex में मामूली तेजी, Auto सेक्टर में बढ़त दिखी

    बिजनेसः शुक्रवार यानी आज शेयर बाजार में हफ्ते का आखिरी दिन है। सुबह की शुरुआत में सेंसेक्स 121 अंक की तेजी के साथ 81,887 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, यह 24,730 के स्तर पर खुला। लेकिन इसके बाद मार्केट में कोई बढ़ा मूव ना ही को डाउन साइड मूव देखने को मिला। कारोबार समान्य है।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी और 13 में गिरावट है। वहीं आटो सेक्टर में थोड़ी बहुत तेजी दिख रही है। वहीं दूसरी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1 लाख डॉलर के पार निकल गई है। सोने-चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली है।

  • Stock market: हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, देखें Top Gainers की लिस्ट

    Stock market: हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, देखें Top Gainers की लिस्ट

    मुंबईः शेयर मार्केट ने वीरवार को एक बार फिर हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की। शेयर मार्केट के लिए यह सप्ताह अच्छा बीत रहा है। 5 दिसंबर को निफ्टी 72 अंकों की तेजी के साथ 24539 के लेवल पर ओपन हुआ। वहीं सेंसेक्स में भी 126 अंकों की तेजी रही और वह 81105 के लेवल पर खुला।

    मार्केट खुलने के कुछ देर बाद तो ऊपरी स्तर ही रहा लेकिन थोड़ी देर बाद निफ्टी व सेंसेक्स नीचे आना शुरू हो गया। वहीं निफ्टी कल से 24500 के लेवल के आसपास होवर कर रहा है और यहां बेस बनाने की कोशिश में है। 24500 के लेवल के आसपास का कंसोलिडेशन निफ्टी को बड़ी अपसाइड मूव के लिए तैयार कर रहा है, जिससे वह 24700-24800 तक के लेवल देख सकता है। नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24400 का इमिजेट सपोर्ट है। निफ्टी जब तक इस लेवल से ऊपर बना हुआ है, उसमें मजबूत अपट्रेंड माना जाएगा।

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में अपोलो हॉस्पिटल्स, इंफोसिस, टीसीएस, भारती एयरटेल, अल्ट्रा टैक सीमेंट, टेक महिंद्रा जैसे स्टॉक दिखाई दे रहे हैं, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स के टॉप लूजर्स ऑफ द डे देखें तो एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई लाइफ, बजाज ऑटो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मारुति सुज़ुकी जैसे काउंटर में बिकवाली हो रही है।

    मार्केट में इस समय स्टॉक स्पेसिफिक व्यू बनाए रखना बेहतर एप्रोच हो सकती है. कुछ चुनिंदा स्टॉक में अच्छी खरीदारी आ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरों पर 3 दिवसीय बैठक चल रही है। कल शुरू हुई इस बैठक का असर बैकिंग स्टॉक पर दिखाई दिया था।

  • Stock Market: Sensex में बढ़त, Auto और Metal Sectors मेें गिरावट दर्ज

    Stock Market: Sensex में बढ़त, Auto और Metal Sectors मेें गिरावट दर्ज

    मुंबईः शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद मुनाफा वसूली शुरू होने के कारण शेयर बाजार की चाल धीमी पड़ती हुई दिखी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं ऑटो, फार्मा और मेटल सेक्टर मेें गिरावट देखने को मिली।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, टीसीएस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, विप्रो और बीपीसीएल के शेयर 1.85 प्रतिशत से लेकर 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, सिप्ला, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज और डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के शेयर 1.45 प्रतिशत से लेकर 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

  • Cold Drinks, Cigarettes और Tobacco पर GST दरें बढ़ाने की तैयारी में सरकार

    Cold Drinks, Cigarettes और Tobacco पर GST दरें बढ़ाने की तैयारी में सरकार

    नई दिल्लीः तंबाकू और सिगरेट जैसी लग्जरी प्रोडक्ट्स पर सरकार जीएसटी दरें बढ़ाने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने पर गठित मंत्री समूह ने कर दरों पर अंतिम निर्णय करने वाली जीएसटी काउंसिल को अब तक अपनी सिफारिशें नहीं सौंपी हैं। सीबीआईसी ने एक पोस्ट में कहा कि वित्त मंत्री की अगुवाई वाली जीएसटी काउंसिल ने अभी तक जीएसटी दर में किसी भी बदलाव पर चर्चा नहीं की है और मंत्रियों का समूह (जीओएम) सिर्फ ‘सिफारिशें करने वाला’ निकाय है।

    मंत्री समूह ने कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट, तंबाकू और उससे बने उत्पादों जैसे हानिकारक उत्पादों पर कर की दर को मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है। वर्तमान में, जीएसटी एक चार-स्तरीय कर संरचना है जिसमें पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत के स्लैब हैं। सीबीआईसी ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने अभी तक जीएसटी दर में किसी भी बदलाव पर विचार-विमर्श नहीं किया है। दरअसल जीओएम को अभी अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देना है और परिषद के समक्ष रखना है।

    इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पोस्ट में कहा कि सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की भागीदारी वाली जीएसटी परिषद की अगली बैठक में सिफारिशों पर विचार किया जाएगा।जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी दर को तर्कसंगत बनाने के बारे में विचार करने के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया था। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक एवं केरल के मंत्री शामिल हैं और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उसके प्रमुख हैं।