Category: Business

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी आज लाल निशान पर खुले। वीरवार को सेंसेक्स 1,430.43 अंक या 1.96% गिरकर 71,703.89 पर आ गया, जबकि निफ्टी 443.75 अंक या 1.96% गिरकर 22,235.65 पर आ गया।

    भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 1 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी। सेंसेक्स 1186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,134.32 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 348.00 अंक या 1.56 फीसदी उछलकर 22,679.40 के लेवल पर बंद हुए थे। बीएसई बास्केट से ट्रेंट, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एसबीआईएन और एटरनल टॉप गेनर थे।

    टॉप लूजर की बात करें तो एनटीपीस, सनफॉर्मा, पावरग्रिड और भारती एयरटेल रहे थे। निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में तेजी थी। बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे और 5 शेयर में तेजी दर्ज की गई थी।

     

  • Donald Trump के बयान के बाद शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशक हुए मालामाल

    Donald Trump के बयान के बाद शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निवेशक हुए मालामाल

    नई दिल्लीः ईरान और इजराइल युद्ध के चलते पिछले एक महीने से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज भारी तेजी दिख रही है। दरअसल, ट्रंप का कहना है कि दो-तीन हफ्ते में लड़ाई खत्म हो सकती है। इस खबर के चलते अमेरिकी बाजार भी गुलजार हो गए हैं। जिसके बाद शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,900 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला। सुबह 9.37 बजे सेंसेक्स 1625.44 अंक यानी 2.26% तेजी के साथ 73,572.99 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    निफ्टी भी 500.80 अंक यानी 2.24% उछलकर 22,832.20 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले दो सत्रों में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। सोमवार को सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22% की गिरावट के साथ 71,947.55 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी में 488.20 अंक की गिरावट आई थी। InterGlobe Aviation ने विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया है। वॉल्श फिलहाल International Air Transport Association (IATA) से जुड़े हुए हैं। उनका कार्यकाल वहां 31 जुलाई 2026 को खत्म होगा और इसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक कंपनी जॉइन कर सकते हैं।

    ट्रंप के बयान के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। अमेरिका में एसएंडपी फ्यूचर्स में 0.2% तेजी आई है। इसी तरह जापान का टॉपिक्स 3.6% उछला है। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 1.7% तेजी आई जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 1.9% की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.2% उछला है जबकि यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर 1.8% तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

    वहीं सेंसेक्स से सभी 30 कंपनियों में तेजी आई है। टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में 6 फीसदी तेजी आई है जबकि डीमार्ट का शेयर 5 फीसदी उछल गया। बजाज फाइनेंस, बीईएल, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, इंडिगो, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी काफी तेजी आई है। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 2.88 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 3.14 फीसदी की तेजी आई है।

     

  • भारी गिरावट के बाद बाजार बंद, सरकारी बैंकों के शेयर हुए धड़ाम

    भारी गिरावट के बाद बाजार बंद, सरकारी बैंकों के शेयर हुए धड़ाम

    नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब एक महीने से ज्यादा लंबा खिंच चुका है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध अभी तक किसी ठोस समाधान की तरफ बढ़ता नहीं दिख रहा है। पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों को रोकने की अवधि बढ़ाई थी, जिससे कुछ समय के लिए तनाव कम होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब रही। दरअसल, आज बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। सेंसेक्स 1635 अंक की गिरावट के साथ 71,947 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 2.14 फीसदी या 488 अंक की गिरावट के साथ 22,331 पर बंद हुआ।

    बाजार में चौतरफा गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग सेक्टर पर देखने को मिला। इसकी बड़ी वजह RBI का हालिया फैसला है। रिजर्व बैंक ने बैंकों के विदेशी मुद्रा एक्सपोजर पर सख्ती बढ़ा दी है, जिससे बैंकों को अपनी पोजीशन घटानी पड़ सकती है। इस फैसले के बाद बैंकिंग शेयरों में बिकवाली तेज हो गई। सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 4.56 फीसदी दर्ज हुई।

    इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 3.37 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.84 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.61 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.58 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.39 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.21 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.48 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.21 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.91 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.62 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 2.50 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। आज बाजार में लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, FMCG, बैंकिंग, रियल्टी, टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स सेक्टर में 2% से 4% तक की गिरावट दर्ज की गई।

    मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे छोटे निवेशकों को ज्यादा नुकसान हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल भी बाजार गिरने की एक बड़ी वजह रहा। ब्रेंट क्रूड की कीमत $115 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है, जिससे तेल की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं।

    तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा होता है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता है। निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे। वहीं, कुछ शेयर जैसे हिंदाल्को, कोल इंडिया और ONGC में हल्की बढ़त देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ग्लोबल तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और नीतिगत फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने और जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।

     

  • ऐतिहासिक गिरावटः पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार, बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक गिरावटः पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार, बढ़ी चिंता

    नई दिल्ली: भारतीय रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर को पार कर गया है, जिससे मुद्रा बाजार में चिंता बढ़ गई है। दरअसल, शेयर बाजार में भारी गिरावट और FII की लगातार बिकवाली के बीच सोमवार के कारोबार के दौरान रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 95 का आंकड़ा पार कर गया। भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.14 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों की विदेशी मुद्रा पोजिशन पर सख्ती किए जाने के बावजूद रुपये को केवल मामूली सहारा ही मिल पाया।

    जारी आंकड़ों के अनुसार डॉलर के मुकाबले में रुपया दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 95.157 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले में 95.58 के लेवल के साथ लाइफ टाइम लोअर लेवल पर कारोबार करता हुआ दिखाई। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले में रुपए में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

    विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा आर्थिक हालात अब भी रुपये के खिलाफ बने हुए हैं। इस बीच, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को लेकर बढ़ती चिंता ने शेयर बाजार पर भी दबाव डाला है। प्रमुख सूचकांक निफ्टी में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई और यह मार्च 2020 के बाद अपनी सबसे खराब मासिक गिरावट की ओर बढ़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, महंगे तेल और विदेशी निवेश की निकासी रुपये और भारतीय बाजार दोनों के लिए चुनौती बने हुए हैं। बताया जा रहा हैकि आरबीआई के दखल के बावजूद, रुपये पर दबाव बना हुआ है।

    लगातार विदेशी पोर्टफोलियो के बाहर जाने और भारत के आर्थिक भविष्य को लेकर बढ़ती चिंताओं की वजह से इस करेंसी पर बुरा असर पड़ा है, क्योंकि तेल की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सट्टेबाजी की गतिविधियों पर रोक लगाने के कदम के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 130 पैसे की बढ़त के साथ खुला। RBI ने करेंसी को स्थिर करने के लिए डॉलर पर ऑनशोर लॉन्ग पोजीशन को सीमित कर दिया था। कारण था कि हाल के हफ्तों में करेंसी लगातार नए निचले स्तरों पर पहुंच गई थी।

  • Stock Market में भारी गिरावट, Sensex 1100 और Nifty-50 321 अंक लुढ़का

    Stock Market में भारी गिरावट, Sensex 1100 और Nifty-50 321 अंक लुढ़का

    बिजनेसः पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते कई देशों को इसका नुक्सान उठाना पड़ रहा है। इस बीच सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक बाजारों की तरह ही गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। निफ्टी-50 321.75 अंक या 1.41% गिरकर 22,497.85 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 1,105.56 अंक या 1.50% गिरकर 72,477.66 पर खुला। वहीं जापान का निक्केई 225 3.97% गिरा, जबकि टॉपिक्स 3.9% नीचे रहा। बेंचमार्क कोस्पी 5% से अधिक गिर गया, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 3.97% नीचे रहा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24,630 पर था, जो बेंचमार्क के पिछले बंद भाव 24,951.88 से कम था।

    सेंसेक्स के शेयरों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 2.96 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.69 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.08 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 2.05 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.00 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.95 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.82 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.81 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.65 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.64 प्रतिशत, एलएंडटी 1.63 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.55 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.50 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.36 प्रतिशत, इंडिगो 1.35 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.26 प्रतिशत, ट्रेंट 1.25 प्रतिशत, टाइटन 1.22 प्रतिशत, टीसीएस 1.03 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.99 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.96 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.95 प्रतिशत, आईटीसी 0.85 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.81 प्रतिशत, सन फार्मा 0.75 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.47 प्रतिशत, बीईएल 0.43 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

  • Stock Market में भारी गिरावट, Sensex 755 और Nifty 219 अंक लुढ़का

    Stock Market में भारी गिरावट, Sensex 755 और Nifty 219 अंक लुढ़का

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 मार्च को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। आज शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी लाल निशान पर खुले। शुक्रवार को बाजार खुलने पर सेंसेक्स 755 अंक या 1% गिरकर 74,517.93 पर आ गया, जबकि निफ्टी 219 अंक या 0.94% गिरकर 23,086.70 पर आ गया।
    अमेरिका में बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए थे। आज 27 मार्च को बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे थे। इंडेक्स 210 अंक गिरकर 23090 पर कारोबार करते हुए नजर आया था। रिपोर्ट्स मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन तक हमला नहीं करेंगे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है और नई डेडलाइन 6 अप्रैल तय की गई है।
    दूसरी तरफ, यूएस डॉलर इंडेक्स फिर से 100 के करीब पहुंच गया है और बॉन्ड यील्ड भी बढ़ी हैं, जो बाजार के लिए दबाव का कारण बन सकती हैं। तकनीकी तौर पर निफ्टी को ऊपर की तरफ 23,500 के स्तर पर मजबूत रेजिस्टेंस मिल रहा है, जबकि नीचे 23,000 का स्तर अहम सपोर्ट बना हुआ है। इन लेवल्स के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एशियन बाजारों की बात करें तो निक्क्ई 0.99% फिसला और कोप्सी में 2.86 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसके अलावा हैंग संग इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।
  • लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    नई दिल्ली: ईरान संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने सत्र की शुरुआत बढ़त के साथ की। IT को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 350 अंक की तेजी है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।

    सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 350 अंक की तेजी है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार, 24 मार्च के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी। सेंसेक्स 1372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,068.45 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत उछलकर 22,912.40 के लेवल पर बंद हुए थे।

    बीएसई बास्केट से एलएंडटी, इंडिगो, एटरनल, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो पावरग्रिड, सनफॉर्मा और एसबीआईएन रहे थे। निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में तेजी थी। मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 3 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

     

  • शेयर बाजार में आया भारी उछाल, Sensex 1516 अंक उछला

    शेयर बाजार में आया भारी उछाल, Sensex 1516 अंक उछला

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई, सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09% बढ़कर 74,212.47 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 346 अंक या 1.54% बढ़कर शुरुआती कारोबार में 22,858.65 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को एशिया बाजारों में तेजी देखी गई, प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 2.2% और टॉपिक्स 2.47% बढ़ा। दक्षिण कोरिया में कोस्पी 3.5% चढ़ा, जबकि कोस्डैक सूचकांक 3.29% ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी लगभग 0.74% बढ़ा।

    दरअसल, पिछले कई हफ्तों से युद्ध की आग में झुलस रहे वैश्विक बाजारों के लिए सोमवार की शाम एक बड़ी राहत लेकर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्‍ट ने न केवल युद्ध की आशंकाओं को कम किया, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है। ट्रंप के इस ‘संदेश’ के बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई। वॉल स्ट्रीट पर सोमवार को जबरदस्त रौनक रही। S&P 500 इंडेक्स से लेकर NASDAQ में तेजी देखी गई। हालांकि, ईरान द्वारा सीधी बातचीत से इनकार करने के बाद बढ़त थोड़ी सीमित हुई, लेकिन निवेशकों का सेंटिमेंट अब भी सकारात्मक बना हुआ है।

  • ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, लोगों के करोड़ रुपए स्वाहा!

    ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, लोगों के करोड़ रुपए स्वाहा!

    नई दिल्ली: दुनिया भर के बाजारों में मचे हाहाकार का असर अब भारतीय शेयर बाजार तक पहुंच गया। बाजार खुलते ही बाजार पर कोहराम मच गया। सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए, जिससे निवेशकों के अरबों रुपये पल भर में साफ हो गए.हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। सुबह 9:16 बजे तक BSE सेंसेक्स 1,474.56 अंक (1.98%) की भारी गिरावट के साथ 73,058.40 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 433.70 अंक (1.88%) टूटकर 22,680.80 पर पहुंच गया। बाजार खुलने के चंद मिनटों के भीतर ही आई इस सुनामी से हर तरफ लाल निशान नजर आ रहा है।

    इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट का तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम है। ट्रम्प ने ईरान को ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ खोलने की चेतावनी दी है, वरना उसके ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की धमकी दी है। इस खबर ने ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर डर पैदा कर दिया है, जिससे कच्चा तेल $100 के करीब और ब्रेंट क्रूड $112.17 के पार पहुंच गया है। भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि एशियाई बाजारों में हाहाकार मचा हैय़ दक्षिण कोरिया का KOSPI 4.57% और जापान का Nikkei 4% से ज्यादा टूट चुका है। आईईए प्रमुख फातिह बिरोल ने भी चेतावनी दी है कि दुनिया पिछले कई दशकों के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की तरफ बढ़ रही है, जिसका असर ग्लोबल इकोनॉमी पर बहुत बुरा पड़ेगा।

    इस बीच शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर चला गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकन करेंसी के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 93.83 पर आ गया। पिछले सत्र में रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 93.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल से रुपये पर दबाव है।

     

     

  • मजबूती के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

    मजबूती के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को दमदार रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1% से ज्यादा तेजी है। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 75,000 से ऊपर निकल गया है। वहीं, निफ्टी 23,300 के पार निकल गया है। शुरुआती कारोबार में चौतरफा खरीदारी दिख रही है, जिससे बाजार का मूड पूरी तरह पॉजिटिव नजर आ रहा है।

    शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की और शुरुआती घंटे में ही तेजी पकड़ ली। सेंसेक्स करीब 900 अंकों के उछाल के साथ 75,100 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 300 अंकों की तेजी के साथ 23,300 के आसपास ट्रेड करता दिखा। बाजार में बढ़त की चौड़ाई मजबूत रही, जहां निफ्टी के 50 में से 47 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। यह संकेत देता है कि बाजार में व्यापक खरीदारी लौट आई है। हालिया गिरावट के बाद बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली, जिसने तेजी को और मजबूती दी।

    इसके साथ ही GIFT Nifty के पॉजिटिव संकेतों ने शुरुआत को मजबूत बनाया। हालांकि अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही, लेकिन एशियाई बाजारों में स्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। आज की तेजी में बैंकिंग और IT सेक्टर की अहम भूमिका रही। PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2.7% की उछाल देखने को मिली, जबकि IT इंडेक्स 1.8% तक मजबूत हुआ। SBI, ICICI Bank और Infosys जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी ने बाजार को दिशा दी। मेटल और ऑटो सेक्टर ने भी तेजी में योगदान दिया, जिससे रैली और मजबूत हुई।