शेयर बाजार में आया भारी उछाल, Sensex 1516 अंक उछला

Written by

in

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई, सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09% बढ़कर 74,212.47 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 346 अंक या 1.54% बढ़कर शुरुआती कारोबार में 22,858.65 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को एशिया बाजारों में तेजी देखी गई, प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 2.2% और टॉपिक्स 2.47% बढ़ा। दक्षिण कोरिया में कोस्पी 3.5% चढ़ा, जबकि कोस्डैक सूचकांक 3.29% ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी लगभग 0.74% बढ़ा।

दरअसल, पिछले कई हफ्तों से युद्ध की आग में झुलस रहे वैश्विक बाजारों के लिए सोमवार की शाम एक बड़ी राहत लेकर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्‍ट ने न केवल युद्ध की आशंकाओं को कम किया, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है। ट्रंप के इस ‘संदेश’ के बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई। वॉल स्ट्रीट पर सोमवार को जबरदस्त रौनक रही। S&P 500 इंडेक्स से लेकर NASDAQ में तेजी देखी गई। हालांकि, ईरान द्वारा सीधी बातचीत से इनकार करने के बाद बढ़त थोड़ी सीमित हुई, लेकिन निवेशकों का सेंटिमेंट अब भी सकारात्मक बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *