Category: Breaking News

  • कुत्तों ने महिला को नोचा,मौ’त

    समस्तीपुर-कुत्तों के हमले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आया है यहां आदमखोर कुत्तों के झुंड द्वारा एक वृद्ध महिला पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिवार के लोग महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए यहां उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान जानकी देवी के रूप में की गई है।

    पूरा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाड़ पंचायत के पांडव स्थान वार्ड संख्या 8 में ये घटना हुई। जानकारी के मुताबिक जानकी देवी सुबह के वक्त शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान आदमखोर आवारा कुत्तों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। पास से गुजर रही कुछ महिलाओं की नजर उस पर पड़ी जिसके बाद शोर मचाया गया। तब गांव के लोग मौके पर जुटे और कुत्ते को वहां से भगाया।

    घटना के संदर्भ में परिजनों का बताना है कि जिन कुत्तों के द्वारा हमला किया गया उसमें एक पालतू कुत्ता भी है जिसे गांव के ही देवेंद्र कुमार राय के द्वारा पाला गया है और उस कुत्ते के साथ ही अन्य कुत्ते का झुंड शामिल था। घटना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी वहां मौजूद रहे।

    भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में शुमार लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी को गुमनामी से निकालकर सत्ता के शिखर तक पहुंचाने का श्रेय दिया जाता है। 3 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। 1990 के दशक में उनकी रथयात्रा के बाद ही बीजेपी राष्ट्रीय राजनीति में उभर कर सामने आई।

    1980 में बीजेपी की स्थापना के बाद से लालकृष्ण आडवाणी ने सबसे लंबे समय तक बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर के दौरान, लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार (1999-2004) के मंत्रिमंडल में उप प्रधानमंत्री रहे।

  • कोचिंग से लौट रही नाबालिग, मनचलों ने गैंगरेप कर बनाया वीडियो

    कोचिंग से लौट रही नाबालिग, मनचलों ने गैंगरेप कर बनाया वीडियो

    पटनाः  पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। घटना दानापुर इलाके की बताई जा रही है जहां के पीपलावां थाना क्षेत्र में 4 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही नाबालिग की मेडिकल जांच भी करवाई जा रही है।

    पूरा मामला दानापुर इलाके के पिपलावां थाने क्षेत्र का है जहां 12 वर्षीय छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही घटना का वीडियो भी आरोपियों द्वारा बनाया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसी वीडियो में आरोपी को देख पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस केस में एक आरोपी सुराज मांझी को गिरफ्तार भी किया है। इसे लेकर पीड़िता ने थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    इस मामले में सूरज मांझी नाम के एक अपाधकर्मी को गिराफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा बताया गया कि पीड़िता द्वारा 4 लोगों के खिलाफ छेड़खानी होने से संबंधित आवेदन दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि देर शाम वह कोचिंग पर जा रही थी कि इसी बीच पहचान के 4 युवकों ने नशा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद एक मकान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय आरोपियों ने जेनरेटर चला दिया ताकि नाबालिग छात्रा की आवाज बाहर नहीं जा सके।

    आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़ित छात्रा को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो यह वीडियो वायरल कर देंगे। बाद में पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की आपबीती अपने परिजनों को बताई। इस पर परिजनों ने दूसरे दिन थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी। डीएसपी नौबतपुर दीपक कुमार ने बताया कि मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही एक आरोपी सूरज को भी गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है, साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भिजवाया गया है।

  • शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 की मौ’त 

    गुजरात: द्वारका में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले में सात माह की बेटी, पति-पत्नी और दादी शामिल हैं. आग लगने की घटना तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई जब घर में शॉट सर्किट से आग लग गई.आग के कारण फैले धुएं और धुंध से घर में रह रहे लोगों का दम घुट गया और चार लोगों की मौत हो गई.

    मरने वालों की पहचान पवन कमलेश उपाध्याय (30 साल), पवन उपाध्याय  (27 साल)  ध्याना उपाध्याय (7 महीने की बच्ची) पवन की माता भामिनीबेन उपाध्याय के रूप में हुई है.

  • BJP नेता के काफिले पर पथराव, कई कार्यकर्ता घायल

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संजीव बालियान एक चुनावी सभा से लौट रहे थे। इसी दौरान अराजक तत्वों ने संजीव बालियान के काफिले पर पथराव कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक हुए इस पथराव से भाजपा के कार्यकर्ताओ और नेताओं की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

    वहीं पथराव की सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार दोपहर को वह खतौली में चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने गए थे। समारोह के बाद देर शाम वह मढ़करीमपुर के प्रधानपति राकेश कुमार के यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

    सभा के बाद जैसे ही संजीव बालियान अपने समर्थकों के साथ बाहर निकले तो कुछ युवकों ने पहले तो संजीव बालियान मुर्दाबाद और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने गाड़ियों के काफिले पर पथराव कर दिया। इसमें कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोट भी आई है। 

  • आज दोपहर में होगा 10वीं का रिजल्ट घोषित

    बिहार: बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आज दोपहर डेढ़ बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करेंगे. रिजल्ट जारी होने के के तुरंत बाद मार्कशीट (Bseb 10th Marksheet) चेक करने का डायरेक्ट लिंक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट http://results.biharboardonline.com/ और bsebmatric.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा.

  • पति को मारने के लिए पत्नी ने दी Online सुपारी

    आगराआगरा के थाना बाह क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप के स्टेटस पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात लिखी है। पत्नी का व्हाट्सऐप स्टेट्स देखने के बाद पति दहशत में है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है। पति ने पत्नी के दोस्त पर भी धमकाने का आरोप लगाया है।

    महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद अक्सर विवाद होने लगा और पांच महीने बाद उसकी पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शिकायत के अनुसार पत्नी ने भिंड में भरण पोषण का वाद भी दायर कर दिया है। युवक के अनुसार 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरावालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

    युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के स्टेटस पर लिखा है “मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।”

  • मौसम फिर लेगा करवट, इन जिलों में होगी बारिश

    मौसम फिर लेगा करवट, इन जिलों में होगी बारिश

    नई दिल्ली : राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया है। यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में देखने को मिल सकता है। यहां बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

    इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राजस्थान में आंधी और तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 

    बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कई एरिया में मध्यम से तेज बारिश हुई है। इसी के साथ बारिश से मौसम में हुए बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

  • बच्चे के साथ 2 भाइयों ने की कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर की ह’त्या

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 12 साल के नाबालिग बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद कुद्दुस शेख और उसके भाई आजाद कुद्दुस शेख के तौर पर हुई है। दोनों ही पेशे से राजमिस्त्री है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में से एक ने नवी मुंबई के ठाकुरपाड़ा इलाके से बच्चे का अपहरण कर लिया और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की।

    पुलिस के अनुसार जब लड़के ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की।पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में एक तालाब में 12 साल के लड़के का शव मिला था जिसके बाद दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लड़के का शव नवी मुंबई के तलोजा के पास एक गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने कहा कि 25 मार्च को खेलने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद वो बच्चा लापता हो गया था, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

    रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को ढूंढने के दौरान उसक शव तलोजा के पास एक तालाब में मिला। बच्चे के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर इस हत्या के आरोप में मोहम्मद कुद्दुस शेख और उसके भाई आजाद कुद्दुस शेख को गिरफ्तार कर लिया।

  • Phone पर दोस्त से की बात, पिता ने बेटी का किया रेप 

    गुजरात: अहमदाबाद में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। वटवा में रहने वाले एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी 15 साल की बेटी से रेप किया। जान से मारने की धमकी देकर बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। पिता द्वारा हो रहे शारीरिक शोषण से टूट चुकी बेटी ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी तीन बच्चों के साथ पिछले कुछ सालों से अहमदाबाद के वटवा में रहता था. आरोपी की पत्नी उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर 8 साल पहले चली गई थी। इसके बाद आरोपी तीनों बच्चों की जिम्मेदारी निभाता रहा। इसी बीच 15 साल की बड़ी बेटी की मित्रता किसी युवक से हो गई। इसके बाद दोनों फोन पर बातें करते रहते थे। इस बात की जानकारी लड़की के भाई ने अपने पिता को दी। लेकिन बेटी को समझाने की जगह पिता ने उसे अपनी ही हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। फिर लड़की ने पिता की हरकत अपने दोस्त को बताई. इसके बाद दोस्तों ने पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी।

    पुलिस ने बताया कि बेटी के साथ आरोपी पिता ने दो बार दुष्कर्म किया था.आरोपी की पत्नी 8 साल पहले तीनों बच्चों को छोड़कर चली गई थी। तीनों बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी पिता पर थी। आरोपी पिता ने अपनी हवस का शिकार अपनी बड़ी बेटी को बनाया, जिसकी शिकायत खुद उसकी बेटी ने ही दर्ज कराई है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।