Category: Breaking News

  • सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती

    सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती

    उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में वीरवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। जनपद उत्तरकाशी में एक बार भूकंप के झटकों ने यहां के वासियों की नींद उड़ाई है।  रात 3:49 पर जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 नापी गई। जनपद में बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    झटके महसूस होने पर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले। अपने चिर-परिचितों को फोन कर कुशलक्षेम पूछी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जनपद के तहसील कंट्रोल रूम, पुलिस कंट्रोल रूम तथा दूरभाष व वायरलेस के माध्यम से सूचना ली गई है।

    जिसमें तहसील बड़कोट, पुरोला तथा नौगांव विकास खण्ड में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कहीं पर किसी प्रकार की कोई क्षति संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इससे पहले मंगलवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार दोपहर को 2.51 पर आए भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई में था। झटके यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में महसूस किए गए।

  • PM मोदी 12,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    PM मोदी 12,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर का दौरा करेंगे और रेल और सड़क कार्यों और रानी दुर्गावती को समर्पित एक स्मारक सहित 12,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री यहां मुंबई नागपुर झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना के नागपुर जबलपुर खंड (317 किलोमीटर) की आधारशिला भी रखेंगे। गेल (भारत) के संदीप कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को एक समारोह के दौरान गेल इंडिया लिमिटेड की नागपुर जबलपुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे और 317 किलोमीटर लंबी नागपुर जबलपुर नागपुर औरैया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

     1,103 करोड़ रुपये की लागत से प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है जो महाराष्ट्र के नागपुर से शुरू होगी और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा सिवनी जबलपुर जिलों से होकर गुजरेगी। अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में पाइपलाइन की लंबाई 256 किलोमीटर है जो इन तीन जिलों के 144 गांवों से होकर गुजरेगी. गैस पाइपलाइन परियोजनाएँ उद्योगों और घरों को स्वच्छ और सस्ती प्राकृतिक गैस प्रदान करेंगी और पर्यावरण में उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक कदम होंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जबलपुर में एक नया बॉटलिंग प्लांट भी समर्पित करेंगे, जिसे लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

  • गिरफ्तारी के बाद भावुक हुई संजय सिंह की मां का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    गिरफ्तारी के बाद भावुक हुई संजय सिंह की मां का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां भावुक हो गई। भावुक होकर संजय सिंह की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया वह ईमानदार है। संजय सिंह की मां ने मीडिया से कहा कि ईमानदार व्यक्ति को ऐसे गिरफ्तार नहीं करना चाहिए। बेटे की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह के पिता भी भावुक नजर आए, लेकिन उन्होंने यह कहकर बेटे की हिम्मत बढ़ाई कि घबराना नहीं है।

    वहीं संजय सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईडी को घर से छापेमारी दौरान कुछ नहीं मिला। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा 2024 का चुनाव हार रहे हैं इसलिए यह सब किया जा रहा है। वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि छापेमारी में उनके घर से कुछ नहीं मिला है और प्रेशर की वजह से ईडी ने उनके पति को गिरफ्तार किया।

  • आप पार्टी सांसद संजय सिंह आबकारी घोटाले में गिरफ्तार

    आप पार्टी सांसद संजय सिंह आबकारी घोटाले में गिरफ्तार

    नई दिल्ली: आबकारी घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

  • बेहरमी से पुलिस ने व्यक्ति को पीटा, वीडियो वायरल

    बेहरमी से पुलिस ने व्यक्ति को पीटा, वीडियो वायरल

    टूंडलाः सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को बुरी तरह लात-घूसों व डंडों पीट रहे हैं। पुलिस के वायरल वीडियो के इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच बैठाई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को तीन पुलिसकर्मी उसकी छाती पर चढ़कर लात-घूसों से पीट रहे हैं। इतना ही नहीं गाली-गलौज करते हए उसे बांस व डंडे से पीट रहे हैं। मारपीट का यह दृश्य रात्रि का एक मकान की छत का है। पुलिसकर्मी जब उस व्यक्ति को पीट रहे होते हैं, तब परिवार के कुछ सदस्य भी वहां इर्द-गिर्द खड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रसारित वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि वीडियो परिवार की महिलाओं द्वारा ही बनाया गया है।

    वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का है, जो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि जानकारी मिली है कि डायल-112 पर कॉल आने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिस पर बताया गया था कि सतीश नामक एक युवक घर में परिजन से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पीसी पुलिस से हाथापाई ही नहीं पुलिसकर्मी का मोबाइल भी तोड़ दिया। इससे परिजन के कहने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी।

    वहीं इस मामले को लेकर फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष त्रिपाठी ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नशे में लड़ाई झगड़ा कर था, जिसकी सूचना पर 112 पुलिस पहुंची थी। वीडियो में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है। उसको लेकर विभागीय जांच सौंपी गई है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

    टूंडलाः सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को बुरी तरह लात-घूसों व डंडों पीट रहे हैं। पुलिस के वायरल वीडियो के इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच बैठाई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को तीन पुलिसकर्मी उसकी छाती पर चढ़कर लात-घूसों से पीट रहे हैं। इतना ही नहीं गाली-गलौज करते हए उसे बांस व डंडे से पीट रहे हैं। मारपीट का यह दृश्य रात्रि का एक मकान की छत का है। पुलिसकर्मी जब उस व्यक्ति को पीट रहे होते हैं, तब परिवार के कुछ सदस्य भी वहां इर्द-गिर्द खड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रसारित वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि वीडियो परिवार की महिलाओं द्वारा ही बनाया गया है।

    वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का है, जो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि जानकारी मिली है कि डायल-112 पर कॉल आने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिस पर बताया गया था कि सतीश नामक एक युवक घर में परिजन से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पीसी पुलिस से हाथापाई ही नहीं पुलिसकर्मी का मोबाइल भी तोड़ दिया। इससे परिजन के कहने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी।

    वहीं इस मामले को लेकर फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष त्रिपाठी ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नशे में लड़ाई झगड़ा कर था, जिसकी सूचना पर 112 पुलिस पहुंची थी। वीडियो में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है। उसको लेकर विभागीय जांच सौंपी गई है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

  • यह प्रसाद बनाने वाली कंपनी इस्तेमाल करती थी नकली घी

    यह प्रसाद बनाने वाली कंपनी इस्तेमाल करती थी नकली घी

    नई दिल्ली : गुजरात में प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर का प्रसाद बनाने वाली कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। ये कंपनी प्रसाद तैयार करने के लिए ‘अमूल’ का लेबल लगाकर नकली घी का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। मौके से 180 डिब्बे बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि आरोपी निजी कंपनी ‘अमूल’ के डिब्बे में नकली घी डालकर इस्तेमाल करते थे। मामला बनासकांठा जिले का है। यहां प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में भक्त आते है। उनके लिए ‘प्रसाद’ तैयार करने के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (GFDCA) ने अंबाजी मंदिर में आरोपी फर्म द्वारा सप्लाई किए गए घी के सैंपल एकत्र किए थे।

    इन सैंपल को टेस्टिंग के लिए लैब भेजा गया था। जांच में घी के सैंपल जरूरी क्वालिटी स्टैंडर्ड में फेल हो गए है। पुलिस ने मोहिनी कैटरर्स द्वारा सप्लाई किए गए 180 घी के डिब्बे सील कर दिए गए है। मामले में साबरकांठा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड (Sabar Dairy) की तरफ से कंपनी के खिलाफ अंबाजी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. डेयरी कंपनी का कहना है कि कैटरिंग फर्म और कुछ अज्ञात लोगों ने साबर डेयरी के नाम पर घी के डिब्बे में डुप्लीकेट लेबल लगाकर इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 482और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

  • अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

    अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः मोदी कैबिनेट ने बुधवार (4 अक्टूबर) को बड़ा फैसला लिया। कैबिनेट ने उज्जवला योजना के लाभार्थी की सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। कैबिनेट ने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर LPG में 200 रुपये कटौती की घोषणा थी. आज उज्जवला के लाभार्थी के लिए 200 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। 

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस कर कहा, ”पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। हमने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर रसोई गैस के सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करके की थी। ये कीमत घटकर 1100 से कम होकर 900 रुपये हो गई। उज्जवला योजना के लाभार्थी के 700 रुपये में गैस मिलने लगा था। उज्जवला योजना के लाभार्थी की बहनों की अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। यानि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलेंडर 600 रुपये में मिलेंगे।”

    दिल्ली में उज्ज्वला लाभार्थी फिलहाल 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिये 703 रुपये देते हैं, जबकि इसका बाजार मूल्य 903 रुपये है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद उन्हें सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा। कैबिनेट ने वन देवता के नाम पर तेलंगाना में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी। ये सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी 889 करोड़ की लागत से खुलेगी। कैबिनेट ने सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड बनाने को भी मंजूरी दी। पीएम मोदी ने इसका ऐलान भी तेलंगाना में किया था।

  • सोनाली फोगाट के घर पहुंची CBI टीम, बहन ने लगाए ये आरोप

    सोनाली फोगाट के घर पहुंची CBI टीम, बहन ने लगाए ये आरोप

    नई दिल्ली : सोनाली फोगाट की छोटी बहन रुकेश पूनिया और उनके पति अमन पूनिया ने बताया कि सीबीआई की टीम सोनाली फोगाट के हिसार हाउस से इलेक्ट्रॉनिक लॉकर खुलवाकर सारा सामान ले गई है। सोनाली की बहन रुकेश पूनिया और उसके जीजा अमन पूनिया ने आरोप लगाए हैं कि उनकी गैरमौजूदगी में सीबीआई ने लॉकर खोला। सीबीआई हमसे क्या छिपा रही है? हमने कई बार अनुरोध किया था। इसके बावजूद सीबीआई ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई टीम को हमें भी बुलाना चाहिए था, जबकि हम सीबीआई टीम से लगातार संपर्क में थे। ये डिटेल हमसे छिपाई गई। सोनाली की बहन रुकेश ने बताया कि हत्याकांड के मामले की सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी।

    इस मामले में आरोपी सुधीर व उसके साथी सुखविंदर की जमानत हो चुकी है। रुकेश ने कहा कि बहन (सोनाली फोगाट) की इच्छा थी कि वह आदमपुर से विधायक बने तो ऐसे में वह अपनी बहन के साथ लगातार दौरे करती थी। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने आदमपुर के लिए दौरे शुरू कर दिए है। वह आदमपुर से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा लोगों से संपर्क अभियान जारी है। लोग जो फैसला करेंगे, उसी पार्टी से चुनाव लड़ूंगी। आदमपुर में अभी बहुत सी समस्याएं है। मैं लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रही हूं। टीम के साथ लोगों के बीच जा रही हूं। ऐसे में आदमपुर से चुनाव लड़ूंगी।

    बता दें कि सोनाली फोगाट की हत्या 23 अगस्त 2022 को गोवा के कर्ली क्लब में कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सोनाली के भाई ने तहरीर दी थी कि सोनाली की मौत न सिर्फ एक कत्ल है, बल्कि कत्ल के पीछे की साजिश और उसका मोटिव भी साफ है।

  • कर्ज लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स,  कोर्स पूरा होते ही बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

    कर्ज लेकर पत्नी को कराया नर्सिंग कोर्स, कोर्स पूरा होते ही बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

    नई दिल्ली : झारखंड के गोड्डा से भी यूपी की चर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण से मिलता जुलता मामला सामने आया है। डिलीवरी बॉय टिंकू यादव ने ढाई लाख कर्ज लेकर अपनी पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया। लेकिन पत्नी दगा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी के खुदगर्जी और बेवफाई का मामला चर्चे में है। इस संबंध में टिंकू यादव ने नगर थाना में मामला को लेकर अपनी पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गोड्डा नगर थाना इलाके के कठौन गांव निवासी पीड़ित टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के ही बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में तेज भी थी।

    इस वजह से टिंकू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद यह सोचकर उसका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि आगे भविष्य सुधार जाएगा। पत्नी का दाखिला शकुंतला नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग कोर्स के लिए करवा दिया। करीब 2.5 लाख रुपए कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई पूरी करवाई। शादी के डेढ़ साल बाद पढ़ाई के दौरान ही टिंकू की पत्नी अपने पड़ोसी दिलखुश राउत के प्रेम के जाल में फंस गई। प्रेम परवान चढ़ा और कोर्स पूरा होते ही टिंकू की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। टिंकू को जब इसकी जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    टिंकू कुमार ने बताया कि उसने कर्ज लेकर पत्नी को ANM की डिग्री दिलाने के लिए नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराया था। दिन-रात मेहनत कर उसके कॉलेज की फीस चुकाई. फिर, एक दिन ऐसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पत्नी प्रिया कुमारी 17 सितंबर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई और वहां कोर्ट मैरेज कर शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस खबर से टिंकू के दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा और वह अंदर से टूट गया।

  • इस इंस्टीट्यूट फूड पॉइजनिंग से 100 स्टूडेंट हुए बीमार, 7 की हालत गंभीर

    इस इंस्टीट्यूट फूड पॉइजनिंग से 100 स्टूडेंट हुए बीमार, 7 की हालत गंभीर

    ग्वालियर: ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) में मंगलवार शाम 100 स्टूडेंट्स फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गए। हालत इतनी खराब हो गई कि छात्र-छात्राओं को जयारोग्य हॉस्पिटल (JAH) में भर्ती कराना पड़ा। शाम 7 बजे के आसपास शुरू हुआ भर्ती कराने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इनमें 7 की हालत गंभीर है। प्रबंधन के अनुसार 100 बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। शारीरिक शिक्षा में देश में खास पहचान रखने वाले संस्थान LNIPE में मंगलवार की सुबह से ही बच्चों में बेचैनी और बुखार के लक्षण दिखाई देने लगे थे। संस्थान में बने हेल्थ सेंटर में उनका उपचार किया गया, लेकिन शाम तक हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की हालत और बिगड़ गई।

    उन्हें उल्टियां हो रही थीं। स्टूडेंट्स ने बताया कि सोमवार रात हॉस्टल के मैस में बना ग्रेवी वाला पनीर और चपाती खाई थी। इसके बाद पेट गड़बड़ हुआ और एक के बाद एक स्टूडेंट बीमार होते चले गए। पहले उन्हें हेल्थ सेंटर में रखा गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर JAH शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है पनीर की क्वालिटी ठीक न हो। डेयरी प्रोडक्ट्स कई बार इस तरह की फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। LNIPU के रजिस्ट्रार अमित यादव का कहना है कि सुबह से बच्चों की हालत नाजुक थी। मलेरिया की जांच भी कराई है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था। शाम को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में 100 बच्चों को भर्ती कराया है। घटनाक्रम की जांच होगी। फूड के सैंपल लिए जाएंगे। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ FIR तक कराएंगे। LNIPE हेल्थ सेंटर के डॉ. जयराज वाधवानी के मुताबिक, सुबह बच्चों में बुखार और उल्टी-दस्त के लक्षण देखने में आए थे। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के रूप में पैरासिटामॉल और ओआरएस का घोल लगातार दिया जा रहा है। हालांकि, उस समय हालात इतने गंभीर नहीं थे। एकाएक ही शाम को बच्चों की हालत बिगड़ती गई। इसके बाद बिना देरी किए प्रबंधन और फैकल्टी की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। JAH अधीक्षक आरकेएस धाकड़ का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी को इलाज दिया जा रहा है। हमारे डॉक्टर पूरी मुश्तैदी से काम कर रहे हैं। किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    JAH मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया, बच्चों ने दोपहर के खाने में कुछ ऐसा खा लिया है, जिसके कारण उन्हें उल्टी-दस्त जैसी परेशानी हो रही है। संभवत: फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं। इनका उपचार चल रहा है। सभी बच्चों को यही पर ए​डमिट किया गया है, जिससे उनकी तबीयत की मॉनिटरिंग की जा सके। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि घटना को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। हॉस्टल में जो भी खाद्य पदार्थ इस्तेमाल किए जा रहे हैं, उनकी सैंपलिंग की है। यदि सैंपलिंग का परिणाम ठीक नहीं आता तो कार्रवाई की जाएगी। जिस संस्था से ये खाद्य सामग्री ली जा रही हैं, वहां भी सैंपलिंग करवाकर जांच होगी। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।