Category: Breaking News

  • संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का प्रदर्शन, केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का प्रदर्शन, केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आप के सांसद संजय सिंह के आवास पर बुधवार सुबह में ईडी की छापेमारी के बीच देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी जंग बुधवार को एक बार फिर देखने को मिला। दरअसल, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीजेपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आम आदमी पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित आदमी पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

    वहीं बीजेपी की ओर से दिल्ली आईटीओ चौराहे पर होर्डिंग लगाए गए हैं। जिसमें लिखा गया है की शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल के साथी बने सरकारी गवाह। इस दौरान बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल इस्तीफा दो। बीजेपी का आरोप है कि, “दिल्ली के शराब घोटाला मामले में नया खुलासा हुआ है। जो बताता है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस आधार पर केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।” शराब घोटाला को लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। जानकारी के अनुसार दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। सुरक्षा के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात कर दी गई है।

    गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची और उनके घर की तलाशी ली गई। हालांकि अभी तक या पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह छापेमारी क्यों की जा रही है। इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली शराब घोटाले के मामले में संजय सिंह से पूछताछ कर चुकी है। इस पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के तमाम नेता जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब संजय सिंह के आवास पर ईडी की ये छापेमारी हुई है। वहीं बीजेपी भी दिल्ली सरकार का विरोध करने से पीछे नहींं हटती।

  • इस शख्स का पुलिस नही काटती चालान, बिना हेलमेट पहने चलाता है बाइक

    इस शख्स का पुलिस नही काटती चालान, बिना हेलमेट पहने चलाता है बाइक

    नई दिल्ली : कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। जिसे पुलिस बिना चालान काटे ही छोड़ दे रही है। ये वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। ऐसा क्यों है, आगे हम इसके बारे में बताने जा रहे है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जाकिर मेमन है, जो कई सालों से बिना हेलमेट बाइक चला रहे है। जबकि मोटर व्हीकल एक्ट 1998 के मुताबिक ये पनिसिबल ऑफेन्स है। हालांकि यहां वजह ही कुछ ऐसी है, कि इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता।  क्योंकि जाकिर के सिर का साइज किसी भी हेलमेट से बड़ा है। जिस पर कोई भी हेलमेट फिट नहीं होता। 

    खबर के मुताबिक जाकिर एक फल विक्रेता है। जो कई साल से बिना हेलमेट बाइक चला रहे है। जबसे उन्होंने अपनी पहली बाइक खरीदी थी। वीडियो में दिख रहा है, कि बिना हेलमेट बाइक चलता देख पुलिस उन्हें रोक लेती है और कई हेलमेट पहन कर ट्राई करवाती है। लेकिन उनके बड़े सिर पर कोई हेलमेट फिट नहीं होता, जिसके बाद बिना हेलमेट के बाद भी उन्हें बिना चालान थमाए ही छोड़ दिया गया।

     जाकिर मेमन की ये वीडियो वायरल होते ही लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। जिसमें कुछ लोग जाकिर के लिए चिंता भी जाहिर कर रहे है। हालांकि इस केस में बेहतर होगा, कि हेलमेट बनाने वाली कंपनियों से मेनन के लिए एक खास तौर पर हेलमेट बनाने की रिक्वेस्ट की जाये। ताकि मेनन भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ ही सुरक्षित राइडिंग कर सकें।

  • पुल से गिरने के बाद बस को लगी आग, 2 बच्चों समेत 21 की मौत, देखें वीडियो

    पुल से गिरने के बाद बस को लगी आग, 2 बच्चों समेत 21 की मौत, देखें वीडियो

    वेनिस: इटली के वेनिस में पर्यटकों से भरी एक बस पुल से नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरने के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार पर्यटकों को कैंप ग्राउंड ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बस उत्तरी इटली में वेनिस के पास हादसे की शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को हुए बस हादसे में 18 लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अधिकारियों के मुताबिक, मेस्त्रे जिले में जा रही बस अचानक सड़क से उतर गई और अनियंत्रित होकर रेलवे लाइनों के करीब गिर गई। फिलहाल, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। वेनिस शहर के पार्षद रेनाटो बोरासो ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर 40 साल का शख्स बीमार था। आशंका जताई जा रही है कि बीमार होने की वजह से वो बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे में बस के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। बोरासो ने स्काई इटालिया टेलीविजन को बताया कि बस में 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 21 की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे बस पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई।

    जानकारी के मुताबिक, बस में सवार पर्यटकों में से पांच यूक्रेनियन थे और एक जर्मन था। वहीं, फ्रांस और क्रोएशिया के यात्री भी बस में सवार थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे की शिकार बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने कई शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बता दें कि पिछले कुछ साल में इटली में कई भयानक बस हादसे हुए हैं। इससे पहले 2017 में, हंगरी के छात्रों को ले जा रही एक बस में सवार 16 लोगों की उत्तरी शहर वेरोना के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि 2013 में दक्षिणी इटली में एक बस के पुल से गिर जाने से 40 लोगों की मौत हो गई थी।

  • भयानक सड़क हादसे में 8 की मौत, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा मिला जिंदा, देखें वीडियो

    भयानक सड़क हादसे में 8 की मौत, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा मिला जिंदा, देखें वीडियो

    फूलपुरः वाराणसी में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में सिर्फ 3 साल के बच्चा बचा है। मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। पीलीभीत से ये परिवार दर्शन-पूजन के सिलसिले में वाराणसी आया था। दर्शन कर लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसा है। बताया जा रहा है कि ये सभी वाराणसी के बाद जौनपुर जा रहे थे।

    मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। ऐसा बताया जा रहा है कि मौके पर सभी ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतकों के घर वालों को सूचना दी है। मृतकों में पीलीभीत के थाना पूरनपुर स्थित रुद्रपुर निवासी विपिन यादव और इनकी मां गंगा यादव हैं। रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा और इनकी पत्नी चंद्रकली की भी मौत हुई है। वहीं, पूरनपुर के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव ने भी दम तोड़ा है। अन्य मृतकों की शिनाख्त भी थोड़ी देर में स्पष्ट हो जाएगी।

    कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है कि शव उसी में फंसे रह गए। आसपास के गांव के लोग पहुंचे तो शव निकालने की कोशिश की। आसानी से शव नहीं निकल पाए। कुछ लोगों के शव कार की डिक्गी की साइट से निकाले गए तो आगे और बीच में बैठे लोगों के शव कार के पार्ट्स काट कर निकालने पड़े। लोहे की राड से दरवाजे को तोड़ा गया। फिर जाकर कार सवार सभी नौ लोगों को निकाला गया। आठ की मौके पर ही मौत हो गई थी, एक बच्चा घायल है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे पर CM योगी ने शोक जताया है। योगी आदित्यनाथ ऑफिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी गई है। लिखा- CM योगी ने जनपद वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के अच्छे इलाज के लिए कहा है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

  • बाजार में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल

    बाजार में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल

    जयपुर : राजस्थान के जयपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स कार के ऊपर चढ़ गया और नोटों की बारिश करने लगा। यह देख रुपए लूटने के लिए सड़क पर लोगों के बीच होड़ लग गई। ट्रैफिक जाम हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह घटना कथित तौर पर जयपुर के मालवीय नगर में गौरव टॉवर के पास हुई। पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लिया है। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने रुपए हवा में उड़ाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी फिलहाल उस व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। युवक ने 10-20 रुपए के नोट हवा में उड़ाए थे।

    वह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज मनी से प्रेरित था। वायरल वीडियो में युवक ने लाल कपड़े पहन रखे है। वह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘मनी हीस्ट’ के पात्रों जैसी ड्रेस पहने हुए है। मनी हीस्ट एलेक्स पिना द्वारा बनाई गई एक स्पेनिश डकैती पर आधारित है। युवक ने उसी तर्ज पर कार की छत पर खड़े होकर अपनी पहचान छुपाने के लिए मास्क पहना था और आसपास खड़े लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उसे नोट उड़ाए।

    नोटों को लूटने की कोशिश में बढ़ती भीड़ ने हर किसी को चकित कर दिया। युवक की इस हरकत से ट्रैफिक जाम लग गया। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने खुलासा किया कि ऐसा उसने मनोरंजन के लिए किया। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि युवक की शिनाख्त कर ली गई है। वह अपनी पिता की गाड़ी लेकर आया था और नोट उड़ा रहा था। युवक को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पकड़ा है। जांच की जा रही है कि नोट नकली थे या असली? युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

  • CM के भतीजे समेत 30 नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    CM के भतीजे समेत 30 नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कृषि भवन में धरने पर बैठे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत 30 नेताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात न होने पर कृषि भवन में ही धरने पर बैठे थे। पुलिस ने जबरन इन्हें वहां से हटाया है। जिसके बाद पुलिस सभी को वैन में बिठाकर ले गई। तृणमूल कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि नेताओं को पुलिस ने घसीटा है। पार्टी ने कहा कि महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 30 नेताओं को दिल्ली में कृषि भवन के अंदर उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी सदस्यों द्वारा साझा किए गए वीडियो में सांसद महुआ मोइत्रा सहित नेताओं को पुलिस द्वारा कृषि भवन से घसीटते हुए दिखाया गया है। अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी प्रतिनिधिमंडल जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक शामिल हैं, सोमवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने मनरेगा की धनराशि जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर धरना शुरू किया।

    प्रतिनिधिमंडल विरोध प्रदर्शन करने के लिए 49 बसों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। टीमएसी नेताओं का दावा है कि राज्यमंत्री ने यह कहते हुए मिलने से मना कर दिया कि वह पांच से ज्यादा प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करेंगी। इसके बाद टीमएसी नेताओं ने बिना मिले वहां से जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मंत्रालय से बाहर निकाल दिया। हिरासत में लिए जाने से पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज शाम 6 बजे हमारा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने का कार्यक्रम था, हमने 90 मिनट तक इंतजार किया। जिसके बाद हमें बताया गया कि वह हमसे नहीं मिल पाएंगी। आज शाम 4 बजे सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात हुई लेकिन हमें यहीं इंतजार कराया गया। अगर वह हमसे नहीं मिलना चाहती तो ठीक है, लेकिन हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे, यहीं बैठे रहेंगे।

  • बड़ी खबर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी

    बड़ी खबर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी

    नई दिल्ली : आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। ईडी टीम आप नेता के घर तलाशी ले रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई दिल्ली एक्साइज घोटला मामले को लेकर की जा रही है। दिल्ली एक्साइज घोटाला मामले में दाखिल किए गए आरोपपत्र में 3 जगह पर आप नेता का नाम सामने आया है।

    प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई लगभग 1 घंटे से चल रही है। एजेंसी के आला अधिकारी उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। बता दें कि इसी साल मई महीने में दिल्ली आबकारी नीति मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी ने इस कार्रवाई में संजय सिंह के करीबियों के घर भी छापा मारा था। बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है।

  • पुलिस ने NewsClick के दफ्तर को किया सील

    पुलिस ने NewsClick के दफ्तर को किया सील

    नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर रेड डाली व न्यूजक्लिक का दफ्तर सील कर दिया। यह कार्रवाई फॉरेन फंडिंग के मामले में UAPA के तहत की जा रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा और गजियाबाद में रेड डाली है। बताया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई 100 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिन्हें स्पेशल सेल लाया गया है। 

    रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार उर्मिलेश और सत्यम तिवारी को हिरासत में लिया गया है। इनके वकील स्पेशल सेल के दफ्तर पहुंच गए हैं। वहीं, पत्रकार अभिसार शर्मा को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल लेकर गई है। NewsClick के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को स्पेशल सेल के दफ्तर लाया गया है। रेड के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। कई फाइलें भी जब्त की गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के इस एक्शन के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस उनके घर से लैपटॉप और उनका फोन ले गई है।

    UAPA के तहत चल रही इस रेड में स्पेशल सेल के 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। रेड के दौरान इसमें स्पेशल सेल के साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी हैं। ये जवान सुरक्षा के लिहाज से स्पेशल सेल की टीम के साथ हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि रेड खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस की जा सकती है। फिलहाल सभी सीनियर अफसरों को रेड पर फोकस रखने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की छापेमारी 17 अगस्त को UAPA और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत की जा रही है। इस एफआईआर में दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक साजिश रचने की धारा भी जोड़ी गई है।

    सीपीएम दफ्तर में काम करने वाले श्रीनारायण के बेटे सुमित कुमार का मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने जप्त कर लिया है। वह Newsclick में ही काम करता है। उसके 36 कैनिंग लेन में स्थित ठिकाने पर छापा मारा गया है। हालांकि, सुमित को हिरासत में नहीं लिया गया है। 36 कैनिंग लेन ऑल इंडिया किसान सभा का दफ्तर है। यह घर सीपीएम महासचिव होने के नाते सीताराम यचुरी के नाम पर आवंटित है। रेड यहां रहने वाले सीपीएम दफ्तर के कर्मचारियों के कमरे में हुई है। सुमित न्यूज क्लिक के दफ्तर में ग्राफिक्स और वीडियो टीम में काम करता है।

    बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है। पुलिस उस इनपुट के आधार पर एक्शन ले रही है, जो प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साझा किया था। ईडी की जांच में 3 साल के अंदर 38.05 करोड़ रुपए के फेक विदेशी फंड ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ था। ये पैसे गौतम नवलखा और तीस्ता सीतलवाड़ के सहयोगियों के अलावा कई पत्रकारों को दिए गए थे। इन पैसों के लेनदेन का खुलासा ईडी की जांच में हुआ था। इसमें एफडीआई के जरिए 9.59 करोड़ रुपये और सर्विस एक्सपोर्ट के बदले 28.46 करोड़ रुपए देने की बात सामने आई थी। चीन से आया पैसा कुछ विदेशी फर्मों के माध्यम से Newsclick तक पहुंचा। यही पैसा Newsclick से जुड़े पत्रकारों को भी दिया गया था।

  • 8 बार लगे भूकंप के झटकों से हिली धरती, सहमे लोग 

    8 बार लगे भूकंप के झटकों से हिली धरती, सहमे लोग 

    नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के आज यानी मंगलवार को कई जोरदार झटके महसूस किए गए हैं, जिसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। आज सुबह से अब तक 8 बार धरती डोल चुकी है। नेपाल में तो केवल 40 मिनट के भीतर ही 4 बार भूकंप आया, जिसरा असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में दिखाई दिया। दिल्ली-एनसीआर में ही आज करीब आधे घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया, जिससे लोग सहम उठे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा, भारत के अलग-अलग जगहों पर कुल 8 बार भूकंप आ चुके हैं। जिसके बाद लोग सहम चुके है।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में 40 मिनट के अंतराल पर 4.6, 6.2, 3.6 और 3.1 की तीव्रता के 4 भूकंप आए, जिसके तेज झटके दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचे। 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। वहीं, कुछ देर बाद दोपहर 2:51 बजे नेपाल में ही 6.2 तीव्रता का तीव्र भूकंप आया। तीसरा भूकंप नेपाल में 3.6 तीव्रता वाला आया, जिसकी गहराई 15 किलोमीटर थी। वहीं चौथा भूकंप नेपाल में ही 3 बजकर 19 मिनट पर 3.1 तीव्रता का आया. इस तरह नेपाल में कुल चार बार धरती डोली, जिसका असर दो-तीन बार दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में साफतौर पर दिखा।

    वहीं, भारत में 3.27 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 5.2 थी और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसके अलावा, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में करीब साढ़े तीन बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.3 थी और इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर थी। बता दें कि जयपुर और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा, आज सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोनीपत में आये भूकंप की तीव्रता 2.7 थी और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। वहीं, दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 3 थी और इसकी गहराई 27 किलोमीटर थी। पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

  • खालिस्तान मुद्दे पर भारत ने फिर दिखाई सख्ती, किया यह ऐलान

    खालिस्तान मुद्दे पर भारत ने फिर दिखाई सख्ती, किया यह ऐलान

    नई दिल्ली : खालिस्तानियों के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच गतिरोध के बीच भारत ने कनाडाई अधिकारियों से कहा है कि वे 10 अक्टूबर तक लगभग 40 राजनयिकों को वापस बुला लें अन्यथा उनकी राजनयिक छूट वापस ले ली जाएगी। हालांकि भारत सरकार ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। भारत में कनाडा के 62 राजनयिक काम कर रहे हैं जिनमें से लगभग 40 राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा गया है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिक स्टाफ, भारत के कनाडा में मौजूद राजनयिक स्टाफ से बड़ा है और इसमें समानता होनी चाहिए।

    इससे पहले भारत ने कनाडा के नागरिकों की वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं। अमेरिका में एस जयशंकर ने कहा था, “कनाडा के प्रधानमंत्री ने जिस तरह निजी और सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया वो ठीक नहीं था। कनाडा को खालिस्तानियों पर लगाम लगानी चाहिए। भारत का मानना है कि वहां कनाडा में हिंसा का माहौल है और डर फैला हुआ है, जरा इसके बारे में सोचकर देखो। हमारे मिशन पर स्मोक बम फेंके है।

    हमारे वाणिज्य दूतावास के सामने हिंसा होती है और लोगों को निशाना बनाया जाता है और इतना ही नहीं लोगों को डराया भी गया है। भारत के सख्त रुख अपनाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी यू-टर्न ले लिया। सबसे बड़ी बात ये है कि जस्टिन ट्रूडो बार-बार लगातार आरोप लगाने के बावजूद भी वो एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए।