बड़ी खबर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी

नई दिल्ली : आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। ईडी टीम आप नेता के घर तलाशी ले रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई दिल्ली एक्साइज घोटला मामले को लेकर की जा रही है। दिल्ली एक्साइज घोटाला मामले में दाखिल किए गए आरोपपत्र में 3 जगह पर आप नेता का नाम सामने आया है।

प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई लगभग 1 घंटे से चल रही है। एजेंसी के आला अधिकारी उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। बता दें कि इसी साल मई महीने में दिल्ली आबकारी नीति मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी ने इस कार्रवाई में संजय सिंह के करीबियों के घर भी छापा मारा था। बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *