Category: Breaking News

  • टला बड़ा हादसाः ट्रेन को नुकसान पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लगाए गए पत्थर, देखें वीडियो

    टला बड़ा हादसाः ट्रेन को नुकसान पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लगाए गए पत्थर, देखें वीडियो

    भीलवाड़ाः शरारती अनंसरों द्वारा चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा रेलवे ट्रैक नुकली चीजे और पत्थर रखे गए। इस दौरान अधिकारियों की सूझबझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन को पलटाने के लिए शरारती अनसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि शरारती अनंसरों द्वारा रेलवे ट्रैक पर नुकीली चीजें और पत्थर रखे गए थे। जिसके प्रशासन से पटरियों से हटा दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही शरारती अनसंरों को काबू कर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन से उतरकर कर्मचारी उन पत्थऱों को हटाते दिख रहे हैं। पत्थऱों के साथ ही इसमें लोहे की कड़ी भी दिख रही है। अगर इस पर ट्रेन चढ़ जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

    बता दें कि 24 सितंबर से उदयपुर-जयपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को उदयपुर से हरी झंड़ी दिखाई गई। ये ट्रेन उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर सहित राज्‍य के पांच जिलों से होकर गुजरेगी और रास्‍ते में किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.50 बजे उदयपुर से रवाना होती है और दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में शाम चार बजे जयपुर से रवाना होती है और रात 10 बजे उदयपुर पहुंचती है।

  • पहले सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

    पहले सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर प्यार के झूठे वादे और मीठी-मीठी बातों में आकर नाबालिग, युवती और महिलाएं भी दुष्कर्म जैसे अपराध का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव की युवती के साथ हुआ है। 

    युवती से सोशल मीडिया पर अनजान युवक ने दोस्ती की और भरोसा जीतकर उसे मिलने के लिए गढ़मुक्तेश्वर बुलाया। इसके बाद युवती को कच्चे घाट पर ले गए जाहां युवक ने साथी संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लड़की की अगले साल शादी होनी है। इस घटना के बाद उसकी शादी में अड़चनें खड़ी हो गईं हैं।

    पीड़ित युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले अनूप ने सोशल मीडिया के जरिए उससे बात करनी शुरू की थी। बात करते-करते दोनों अच्छे दोस्त बन गए। आरोपी ने भरोसा जीतकर उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद फोन कॉल व व्हाट्सएप पर दोनों अक्सर अपनी बातें एक दूसरे से शेयर करने लगे। युवती को युवक ने बताया कि वह किसी काम से हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर आया है। उसने पीड़ित पर गढ़मुक्तेश्वर आने का दबाव बनाया। युवक पर भरोसा कर युवती उससे मिलने चली गई। लेकिन, आरोपी ने अपने साथी संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया है। अगले साल शुरुआती महीने में उसकी शादी होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हैं। उधर, सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने उसे झकझोर कर रख दिया है। काफी समय तक वह वहीं खड़ी रही, जहां उसे दोनों आरोपी छोड़कर भागे थे। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह परिजन या पुलिस से किस तरह शिकायत करे। फिर उसने पहले परिजनों को बताया, उसके बाद थाने जाकर तहरीर दी।

    डीएसपी आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है।

  • गणपती विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब गया बच्चा, हुआ चमत्कार

    गणपती विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूब गया बच्चा, हुआ चमत्कार

    नई दिल्ली : सूरत के स्कूल में पांचवीं कक्षा का एक छात्र मंदिर में दर्शन के लिए डुमस समुद्र तट पर गया था। लखन नाम का यह बच्चा गणेश मूर्तियों के हो रहे विसर्जन को देखने के लिए समुद्र तक पहुंच गया और गहरे पानी तक चला गया। परिवार के लोग उसे अगले दिन तक ढूंढ़ते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सब ने सोचा कि अब वह जिंदा नहीं बचा। लेकिन इसके बाद चमत्कार हुआ और बच्चा जिंदा घर लौट आया।

    सौभाग्य से लखन को गहरे समुद्र में विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का सहारा मिला। वह समुद्र में 24 घंटे तक मूर्ति को पकड़े रहा। तट से 18 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर वह समुद्र में लहरा रहा था। तभी वहां से मछली पकड़ने वाली नाव ‘नवदुर्गा’ गुजरी। लखन ने आवाज लगाई और हाथ हिलाया, जिसे देखकर मछुवारे तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने लखन को नाव में बिठा लिया। 

  • 3 टुकड़ों में मिली महिला की लाश

    3 टुकड़ों में मिली महिला की लाश

    देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। सुबह 30 साल की एक महिला का शव खेत में 3 टुकड़ों में फेंका हुआ मिला। कमर से ऊपर का हिस्सा गद्दे में लपेटकर उसे प्लास्टिक की रस्सी से सिला गया था जबकि कमर से नीचे दोनों पैरों को हत्यारों ने अलग-अलग काटकर दो ट्राली बैग में भरकर सड़क के किनारे धान की खेत में फेंक दिया था। किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान मौके पर गए तो उन्हें ट्रॉली में शव होने का अंदेशा हुआ क्योंकि उससे दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे बरहज सीओ ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। हालांकि कई टुकड़ों में होने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

    बता दें कि भलुअनी थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास धान के खेत में ये लाश मिली थी। रस्सी से सिले गद्दे में और दो ट्राली बैग में शव मिलने के बाद ग्राम प्रधान चन्द्रकेतु उर्फ धामा यादव ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उससे बदबू आ रही थी। उन्हें अंदेशा हुआ कि इसमें किसी की लाश हो सकती है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लाश को कई टुकड़ों में देखकर दंग रह गयी। गद्दे में सिर से कमर तक का कटा हुआ हिस्सा रखा गया था और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। जब दोनों ट्राली बैग को खोला गया तो उसमें दोनों पैर थे। घुटनों को अंदर मोड़कर शव को ट्रॉली में रखा गया था।

    ग्राम प्रधान की मानें तो महिला की उम्र 25 से 30 साल के आसपास होगी। टुकड़ों में शव को देखकर वहां ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया था। लेकिन उस महिला की पहचान नहीं हो सकी। वहीं इस घटना को लेकर बरहज सर्किल के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है, गद्दे और 2 बैग में जो शव मिला है उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो कौन है और उसका शव तीन टुकड़ो में यहां कैसे पहुंचा। वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव मुंडेरा गांव के समीप बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसमे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • सीगरेट फ्री न देने पर बीजेपी के पार्षद की दबंगई की वीडियो हुई वायरल

    सीगरेट फ्री न देने पर बीजेपी के पार्षद की दबंगई की वीडियो हुई वायरल

    कानपुर : रायपुरवा में भाजपा पार्षद की दबंगई सामने आई है। पार्षद ने सिगरेट के रुपये मांगने पर समर्थकों संग दुकानदार पिता-पुत्र को पीट दिया। वीडियो बनाने के शक में दुकानदार की पत्नी से भी अभद्रता की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। गत रात घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। सनिगवां तिरंगा चौराहा निवासी अजय गुप्ता की घर के पास ही परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि वार्ड 62 के भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय के समर्थक सिगरेट खरीदने पहुंचे।

    आरोप है कि उन्होंने जबरन दुकान खुलवाकर सिगरेट ली और 30 रुपये के बदले 15 रुपये ही दिए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने पिता-पुत्र को पीट दिया। कुछ देर बाद भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय अपने भाई भीमाशंकर के साथ पहुंचे। जिसके बाद पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर पिता-पुत्र के साथ दोबारा मारपीट की।

    पार्षद भवानी शंकर राय का कहना है कि दुकानदार पूरी रात दुकान खोलकर मादक पदार्थ बेचता है। उसने कस्टम के एक अधिकारी संग मारपीट की थी। वह समझौता कराने गए थे उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शिकायत आती है तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

  • कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    गाजियाबादः नंदग्राम थाना क्षेत्र के हिंडन विहार में रविवार रात कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। वहां वाहनों के पार्ट्स समेत कई गाड़ियां खड़ी थी, जिनमें से एक कार जल गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आठ फायर टेंडरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग नफीस के गोदाम में लगी थी, जहां काफी संख्या में पुराने बंपर व प्लास्टिक का अन्य सामान रखा था। यहां पर कुछ कारें भी खड़ी थी। आग लगने के बाद वहां खड़ी कारों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, जबकि एक कार आग की चपेट में आ गई। हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

  • दिनदहाड़े BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

    दिनदहाड़े BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

    नालंदाः रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के समीप बदमाशों ने सोमवार की सुबह भाजपा नेता को गोलीमार कर जख्मी कर दिया है। जख्मी थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी (35) वर्षीय सोनल सिंह है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है। भारतीय जनता पार्टी नालंदा के महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है।

    घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बता दें कि सोनल पूर्व में मुखिया का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मारी गई है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से पीड़ित व्यक्ति से बयान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद अब सरकार और प्रशासन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

  • गांधी जयंति : कमजोर व्यक्ति क्षमा नहीं कर सकता, ये तो ताकतवर की निशानी’

    गांधी जयंति : कमजोर व्यक्ति क्षमा नहीं कर सकता, ये तो ताकतवर की निशानी’

    नई दिल्ली : हर साल 2 अक्टूबर को पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मनाता है। इस बार उनकी 154वीं जयंती है। देश को आजाद कराने और समाज के कल्याण के लिए उन्होंने जो कार्य किए, उनके बारे में देश का बच्चा-बच्चा जानता है। इस दिन हर साल बापू के महान कार्यों को याद किया जाता है। उनका हमेशा से अहिंसा पर जोर रहा और उन्होंने लोगों को भी अहिंसा की राह पर चलने की सलाह दी। देश को आजाद कराने में उनके जिन सिद्धातों और मूल्यों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया, उन्हें आज भी लोग याद करते है। 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के परोबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। गुजरात से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से कानून की पढ़ाई की थी। इंग्लैड से लॉ की पढ़ाई करने के बावजूद बापू ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा करने में बिताया। इसके बाद वह भारत लौट आए और अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी। 

    महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण कोट्स

    किसी देश की महानता और नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां पर जानवरों के साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है। पहले वो आपको अनदेखा करेंगे, फिर आप पर हंसेंगे, फिर आपसे लड़ेंगे और फिर आप जीतोगे। मनुष्य अपने विचारों की उपज मात्र है। जो वह सोचता है, वैसा ही बन जाता है। खुद को जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि खुद को दूसरों की सेवा में लगा दो। ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति से आती है। बुराई का साथ न देना, उतना ही जरूरी कर्तव्य है, जितना अच्छाई का सहयोग करना। आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगा। अहिंसा परम धर्म है। अगर हम इसे अपना नहीं सकते तो हमें इसकी भावना को समझना चाहिए और जहां तक हो सके हिंसा से बचना चाहिए।

    महात्मा गांधी के यादगार नारे

     ‘कानों का दुरुपयोग मन को दूषित और अशांत करता है। जहां पवित्रता है, वहां निर्भयता है। दिल की कोई भाषा नहीं होती। दिल-दिल से बात करता है। किसी की मेहरबानी मांगना, अपनी आजादी बेचना। भगवान का कोई धर्म नहीं। भारत छोड़ो’।‘करो या मरो’।‘जहां प्रेम है वहां जीवन है। पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम।

  • ढाई तोला सोना निगल गई भैंस, देखें वीडियो

    ढाई तोला सोना निगल गई भैंस, देखें वीडियो

    पेट चीरकर निकाला, लगे 65 टांके

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक भैंस ने सवा लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र निगल लिया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके भैंस के पेट में चीरा लगाया, तब जाकर ढाई तोले का मंगलसूत्र बाहर निकाला। इस सर्जरी में भैंस को 65 टांके लगाने पड़े। जिले के सारसी गांव का यह मामला है। किसान रामहरि की पत्नी ने नहाने को जाते समय अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी एक प्लेट छिपा दिया था।

    नहाकर निकलने के बाद उसने वही छिलकों वाली प्लेट बर्तन भैंस के सामने खाने को रख दी और घर के काम में लग गई। डेढ़ से 2 घंटे बाद उसे अपने गले में मंगलसूत्र न होने का एहसास हुआ। काफी देर ढूंढने के बाद उसे याद आया कि मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था। वह भागकर भैंस के पास पहुंची तो देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और प्लेट खाली पड़ी है। उसने तुरंत यह बात अपने पति को बताई।

  • 6 अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट बैन, इस समुदाय ने किया बंद का ऐलान

    6 अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट बैन, इस समुदाय ने किया बंद का ऐलान

    इंफालः मणिपुर में 2 स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में सीबीआई ने रविवार को 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया।​​​​​ जांच एजेंसी सभी आरोपियों को असम के गुवाहाटी ले गई है। पहले जानकारी आई थी, 6 आरोपियों को पकड़ा गया, इनमें 2 नाबालिग हैं। लेकिन, बाद में सीएम एन बीरेन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 4 आरोपी पकड़े गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन ने रविवार को कहा- सीबीआई ने दो लापता छात्रों के मामले में लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।

    अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पाओमिनलुन हाओकिप, एस. मालस्वान हाओकिप, लिंग्नेइचोन बाइट और टिन्नुपिंग के रूप में की है। हाल ही में एनआईए द्वारा जारी बयान को पढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में मौजूदा स्थिति विदेशी प्रभाव से पैदा हुई है। एनआईए ने हाल ही में सेइमिनलुन गैंगटे की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट किया है कि मणिपुर में अशांति विदेशी हाथों द्वारा पैदा की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इन्हें मौत की सजा दिलाएगी।

    इधर, कुकी संगठन ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पर कुकी समाज के 2 नाबालिगों सहित 7 लोगों के अपहरण का आरोप लगाया है। इसके विरोध में चुराचांदपुर जिले में रात 10 बजे से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की। चेतावनी दी कि सभी 7 लोगों को 48 घंटे में रिहा करें, अन्यथा तीव्र आंदोलन होगा। संगठन ने सभी पहाड़ी जिलों के लोगों से अपील की कि मैतेई इलाकों से लगी सीमा से सील करें। सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जल आपूर्ति, प्रेस-मीडिया, चिकित्सा, बिजली और आईटीएलएफ कर्मचारी को शटडाउन से छूट दी गई है।