Category: Breaking News

  • अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक को रौंदा, लोगों की जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक को रौंदा, लोगों की जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    गाजियाबादः गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक को सड़क पर घसीटते हुए ले गया। मौके पर विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके साथियों को ट्रैक्टर से उतार कर पीटना शुरू कर दिया। मुरादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा।

    उसके बाद मौके पर मूर्ति विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ड्राइवर और ट्रैक्टर पर बैठे अन्य लोगों को उतारकर पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मुरादनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। बता दें कि इस घटना के बाद किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन जिस प्रकार ट्रैक्टर ने बाइक को सड़क पर घसीटा, उससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्येक वर्ष मुरादनगर गंग नहर में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया जाता है।

    इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। सड़क पर भी जाम जैसी समस्या देखने को मिलती है। इससे बचने के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं। गाजियाबाद यातायात एडीसीपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी वाहन और बसों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्जन 26 सितंबर रात 8:00 बजे से 29 सितंबर तक रहेगा। चार दिन के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान भारी वाहन और बस चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

  • भाजपा के दिग्गज नेता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    भाजपा के दिग्गज नेता को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनावाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार शाम 4 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है और फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है। लीलावती अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर ने बताया, डॉक्टरों की टीम ने शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की, ताकि संकरी अथवा बंद हो चुकी रक्त वाहिकाएं दिल तक खून की आपूर्ति कर सकें। डॉ. पारकर ने कहा, शाम करीब 4.30 बजे उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत की। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुझे शाहनवाज हुसैन को लीलावती अस्पातल में भर्ती करने के लिए फोन किया। जांच में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। कार्डियोलॉजिस्ट सुरेश विजन ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। उनके हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनावाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार शाम 4 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है और फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है।

    लीलावती अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर ने बताया, डॉक्टरों की टीम ने शाहनवाज हुसैन की एंजियोप्लास्टी की, ताकि संकरी अथवा बंद हो चुकी रक्त वाहिकाएं दिल तक खून की आपूर्ति कर सकें। डॉ. पारकर ने कहा, शाम करीब 4.30 बजे उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत की। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुझे शाहनवाज हुसैन को लीलावती अस्पातल में भर्ती करने के लिए फोन किया। जांच में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। र्डियोलॉजिस्ट सुरेश विजन ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। उनके हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

  • मेट्रो में बीड़ी जलाते व्यक्ति की वीडियो हुई वायरल

    मेट्रो में बीड़ी जलाते व्यक्ति की वीडियो हुई वायरल

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर पूरा सोशल मीडिया हैरान है। मेट्रो में पान, गुटखा, तंबाकू का सेवन और धूम्रपान करने पर बैन है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि लोगों को दिल्ली मेट्रो के नियमों की कोई परवाह नहीं है।  

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर एक बुजुर्ग बीड़ी जलाने लगता है। मेट्रो में बीड़ी जलाने में बुजुर्ग इतना मस्त था कि वह बीड़ी सुलगाने के बाद माचिस की तीली वहीं मेट्रो के फर्श पर फेंक देता है।कई लोगों द्वारा व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बयान जारी किया। “हम ऐसे किसी भी आपत्तिजनक व्यवहार का पता लगाने के लिए फ़्लायर्स के माध्यम से यादृच्छिक जांच करते हैं। दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, “हम जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसे मामलों को तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।”

  • शर्मसार! ट्रेन से गिरे शख्स को लगाया खाली ऑक्सीजन सिलेंडर

    शर्मसार! ट्रेन से गिरे शख्स को लगाया खाली ऑक्सीजन सिलेंडर

    एक घंटे जिंदगी और मौत से लड़ते व्यक्ति ने तोड़ा दम

    शाजापुरः बेरछा रेलवे स्टेशन के पास एक सड़क हादसे में घायल हुए शख्स की डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हो गई। दरअसल, घायल को बेरछा स्टेशन पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां मलहम-पट्टी आदि करने के बाद सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन गंभीर हालत होने पर तड़पते हुए घायल को खाली सिलेंडर से ऑक्सीजन लगा दिया। यही नहीं, अस्पताल का स्टाफ पल्स ऑक्सीमीटर और इंजेक्शन ढूंढता रहा, लेकिन नहीं मिले। करीब एक घंटे तक तड़पने के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से घायल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के एक कर्मचारी के कहने पर वार्ड में मौजूद कुछ लोग एक ऑक्सीजन सिलेंडर घायल के बेड तक लेकर आए, जो खराब स्थिति में था। सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। इधर, घायल की स्थिति बिगड़ती जा रही थी। फिर ड्यूटी डॉक्टर ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर नवीन झाला को बुलवाया। डॉक्टर झाला करीब आधा घंटे देरी से घायल के पास पहुंचे। तब तक घायल राधेश्याम की मौत हो चुकी थी।

    मृतक का नाम राधेश्याम गुप्ता (उम्र 40 साल) निवासी छतरपुर बताया जा रहा है। राधेश्याम गुप्ता उज्जैन से महाकाल दर्शन कर घर लौट रहे थे। वे उज्जैन से सुबह करीब 11 बजे भोपाल जाने के लिए बैठे थे। उन्हें छतरपुर जाना था। इसी बीच, दोपहर करीब एक बजे बेरछा स्टेशन पर राधेश्याम पानी भरने के लिए उतरे। ट्रेन चलने लगी तो डिब्बे में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से घायल राधेश्याम को बेरछा से जिला अस्पताल लाया गया।

    मृतक का नाम राधेश्याम गुप्ता (उम्र 40 साल) निवासी छतरपुर बताया जा रहा है। राधेश्याम गुप्ता उज्जैन से महाकाल दर्शन कर घर लौट रहे थे। वे उज्जैन से सुबह करीब 11 बजे भोपाल जाने के लिए बैठे थे। उन्हें छतरपुर जाना था। इसी बीच, दोपहर करीब एक बजे बेरछा स्टेशन पर राधेश्याम पानी भरने के लिए उतरे। ट्रेन चलने लगी तो डिब्बे में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से घायल राधेश्याम को बेरछा से जिला अस्पताल लाया गया।

  • रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर, वीडियो हुई वायरल

    रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर, वीडियो हुई वायरल

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर अक्सर बंदरों से जुड़े वीडियो सामने आते रहते है। जिनमें से कुछ चौंका देते है, तो कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। यूं तो आपने बंदरों और लंगूर से जुड़े कई वीडियोज देखे होंगे, लेकिन हाल ही में वायरल यह वीडियो यकीनन कमाल का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल यह वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लंगूर रेलवे के ऑफिस में कंप्यूटर चलाते नजर आ रहा है।

    उसे देखकर ऐसा लग रहा है, मानो वो कोई तगड़ा काम निपटा रहा हो। वीडियो में लंगूर कीबोर्ड से कुछ टाइप करने की कोशिश कर रहा है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर। पब्लिक बोली- बड़ा मेहनती कर्मचारी है भाई। जिसे देखकर आपको अपनी हंसी पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाएगा। जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो देख चुके कुछ यूजर्स इस पर जमकर मौज ले रहे है।

  • कुत्ते को लेकर चली गोली, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कुत्ते को लेकर चली गोली, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बाराबंकीः कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। इसमें महिला बाल-बाल बच गई, जबकि गोली लगने से कुत्ता की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली नगर के मुहल्ला विजय नगर निवासी उमाराम चतुर्वेदी की पुत्री कल्पना चतुर्वेदी ने मुकदमा कराया है कि वह प्रतिदिन अपने पालतू कुत्ते मैडी को टलहाने निकली थीं। जिसको लेकर मुहल्ले के ही अरविंद वर्मा आए दिन विरोध करते व हत्या की धमकी देते थे। 24 सितंबर की रात भी वह कुत्ते को टहला रही थीं। तभी अरविंद वर्मा उन्हें गाली व धमकी देने लगे। इसी बीच पीछे से उनका भाई रानू अभिषेक आ गया।

    अरविंद ने हत्या की नियत से अपनी लाइसेंस असलहे से फायर कर दिया। जिसमें वह वह बाल-बाल बच गईं, लेकिन गोली कुत्ते को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। बताया जाता है कि अरविंद के प्लाट में मीट पका था। जिसे वह कुत्ता खा गया था, जिसको लेकर गोली मारी गई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में कोतवाली ले गई है। नगर कोतवाली संजय मौर्य ने बताया कि महिला की तहरीर पर हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। कोतवाली लाए गए लोगों से पूछताछ चल रही है।

    कोतवाली नगर ग्राम शुकलाई निवासी रामविलास की पत्नी राजरानी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के ही विश्राम और उनके पुत्र मुकेश, मिंटू सहित देशराज ने उनकी सहन की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसका विरोध करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। वह भागकर घर के अंदर गई, घर में घुसकर मारा पीटा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों पर जानलेवा हमले, हत्या की कोशिश के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

  • सबसे बड़ी चोरी की वारदात, 25 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर

    सबसे बड़ी चोरी की वारदात, 25 करोड़ के आभूषण ले उड़े चोर

    नई दिल्ली : दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। यह मामला भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर्स का है। यहां कल देर रात चोर ने पूरे शो रूम के गहने साफ कर दिए गए। इस दौरान उमराव ज्वेलर्स में 20 से 25 करोड़ की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोर दीवार में सेंध लगाकर कर शोरूम में लॉकर तक पहुँचे थे। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर शो रूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आए।

    इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार में छेद किया और सीसीटीवी के कनेक्शन काट दिए। जानकारी के मुताबिक शो रूम के मालिक ने रविवार शाम को शो रूम बंद किया था। अगले दिन यानी सोमवार शो रूम बंद रहता है। आज सुबह जब शोरूम खुला तो चोरी की घटना का पता चला। इस मामले की जानकारी मिलते ही निजामुद्दीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच शो रूम के अंदर है। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ।

  • तेज रफ्तार ने ली जान,  हादसे में 3 की मौत

    तेज रफ्तार ने ली जान, हादसे में 3 की मौत

    नालंदा : जिले के चंडी थाना क्षेत्र के दस्तूरपर मोड़ के पास तेज रफ्तार ने 3 लोगों की जान ले ली। घटना गत रात की है। दस्तूरपुर मोड़ के पास बाइक और मोपेड के बीच टक्कर के बाद यह घटना हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड पर सवार 2 लोगों और बाइक सवार एक की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तीनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भागन बिगहा थाना के खोजा सराय निवासी चंद्रिका गोप के 27 वर्षीय पुत्र दुलारचंद यादव, चंडी के नैली गांव निवासी दिलीप सिंदूरिया के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और चंडी के लालगंज गांव निवासी राम केवट के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई।

    दुलारचंद यादव बाइक से था। वहीं नीतीश और राहुल मोपेड से थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद सैकड़ों लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना के संबंध में दुलारचंद के परिजनों ने बताया कि वो अपनी पत्नी मंती देवी को उसके मायके भीमसेन गांव से पहुंचा कर लौट रहा था। लौटने के दौरान दस्तूरपर मोड़ के समीप उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही मोपेड से हो गई।

    इलाज के लिए लोग तीनों को लेकर गए लेकिन सबकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर मौत की पुष्टि कर दी गई। इस मामले में चंडी थाने की पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

  • भीषण सड़क हादसे में एक की मौत,  3 घायल

    भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 3 घायल

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी की चपेट में आने से सड़क पर चल रहे 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि स्कूटर सवार 2 लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के लिए आरोपी एसयूवी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रोहिणी सेक्टर-1 के ई ब्लॉक में हुई, जिसमें एसयूवी ने वृद्ध व्यक्ति और स्कूटर पर सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी।

    पुलिस उपायुक्त  ने बताया कि दिल्ली पुलिस को मंबलवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली। सड़क हादसे की सूचना मिलने के तत्काल बाद एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। रोहिणी के डीसीपी के मुताबिक विजय विहार के रहने वाले 70 वर्षीय मोहम्मद यूनुस को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बुद्ध विहार निवासी 63 वर्षीय स्वर्ण अरोड़ा और उसके 37 वर्षीय बेटे जयपुल को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी ऋषभ सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहित की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक दिल्ली के बुद्ध विहार का रहने वाला है। थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

  • 29 सितंबर को बंद का ऐलान

    29 सितंबर को बंद का ऐलान

    बेंगलुरु: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कई सालों से कावेरी नदी जल विवाद चल रहा है जो रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस विवाद की वजह से दोनों राज्यों की आम जनता को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो वहीं कई बार इस विवाद को लेकर हिंसा भी देखी गई है। बता दें कि कावेरी नदी जल बंटवारा विवाद पर तमिलनाडु बनाम कर्नाटक मामले में तमिलनाडु की शिकायत के खिलाफ कर्नाटक ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

    अपनी अर्जी में कर्नाटक ने कहा है कि वो तमिलनाडु को 27 सितंबर तक प्रतिदिन 5000 क्यूसेक पानी नहीं दे सकता। कर्नाटक ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के 18 सितंबर के फैसले पर पुनर्विचार करने के निर्देश देने की गुहार लगाई है। इस मामले को देखते हुए कन्नडा ओकुट्टा ने शुक्रवार यानी 29 सितंबर को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। हालांकि इससे पहले एक अन्य संगठन ने मंगलवार 26 सितंबर को देश के आईटी हब बेंगलुरु में बंद का आह्वान किया था। इस बंद को शहर के कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया था। लेकिन जब ओकुटा ने शुक्रवार को राज्य बंद का ऐलान किया तो तमाम एसोसिएशनों मंगलवार को बेंगलुरु बंद से अपना समर्थन वापस ले लिया।

    बता दें कि कन्नडा ओकुट्टा कन्नड़ अधिकारों की लड़ाई के लिए जाना जाता है। इसमें प्रदेशभर के लगभग 90 संगठन आते हैं। यह बेहद ही बड़ा और प्रभावशाली गुट माना जाता है। इस बंद को लेकर आज एक बैठक हुई, जिसमें वटल नागराज के द्वारा 29 सितंबर को टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक विरोध मार्च की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य भर में शुक्रवार को बुलाए गए बंद के लिए ट्रांसपोर्ट यूनियनों, फिल्म चैंबर, मॉल मालिकों और स्कूल और कॉलेज यूनियनों से भी समर्थन मांगा है।