Category: Breaking News

  • टेंट की दुकान और मकान में लगी आग, 2 की मौत

    टेंट की दुकान और मकान में लगी आग, 2 की मौत

    उत्तर प्रदेशः गाजियाबाद जिले में आग लगने की एक बड़ा घटना सामने आई है। सोमवार तड़के लोनी में एक टेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। मकान में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि इस आग के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर के लाल बाग कॉलोनी में टेंट की दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। टेंट हाउस की दुकान में सोमवार को आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान के ऊपर बने मकान में भी आग फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आग की लपटों में घिरे परिवार के 4 से 5 सदस्यों ने किसी तरह छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई।  

  • महिला का बेहरमी से कत्ल, शरीर को आरी से काटकर लगाया ठिकाने, गिरफ्तार

    महिला का बेहरमी से कत्ल, शरीर को आरी से काटकर लगाया ठिकाने, गिरफ्तार

    बंगलुरू: बेंगलुरु दक्षिण तालुक में एक महिला की हत्या कर दी गई और उसके शरीर को काटकर ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी और कहा कि इस मामले में बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है। मृतका की पहचान बन्नेरघट्टा के पास जनता कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय गीताम्मा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, जनता कॉलोनी में गीताम्मा के चार घर हैं। उनमें से एक में वह रहती थी और अन्य तीन घरों को उसने किराए पर दे रखा था। इन मकानों को पंकज, इंदर कुमार व अन्य ने किराए पर लिया था, जो 7 साल से यहां पर रह रहे थे।

    पुलिस ने कहा कि आरोपी पंकज गीताम्मा पर अपनी संपत्ति उसे देने और इस संबंध में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहा था। जब गीताम्मा ने मना कर दिया, तो उसने बिहार के अपने दोस्तों के साथ मिलकर तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उन लोगों ने उसके शव को आरी से काट डाला। उन्होंने शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर ठिकाने लगा दिया और बेंगलुरु से गायब हो गए। बन्नेरघट्टा पुलिस थाने की सीमा में एक झाड़ी के पास एक बिना सिर और अंगविहीन शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।

    हालांकि पुलिस ने हाथ-पांव और सिर ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस शव की शिनाख्त करने में सफल रही और बाद में आरोपी व्यक्तियों के अपने घरों से गायब होने और बिहार में अपने पैतृक स्थान वापस जाने की सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर उमामहेश के नेतृत्व में पुलिस की टीम बिहार गई। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, इसके बावजूद पुलिस ने इंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कुमार को बेंगलुरु लाया गया है और उसने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को दिखाया कि उन्होंने मृतक के अंग और सिर को कहां फेंका था। उन्होंने कहा कि जब से शरीर सड़ने लगा तो उन्हें मजबूरन इसे झाड़ी में फेंकना पड़ा। आगे की जांच जारी है।

  • लोकसभा अध्यक्ष के काफिले में घुसी अनियंत्रित बस, 3 पुलिसकर्मी घायल

    लोकसभा अध्यक्ष के काफिले में घुसी अनियंत्रित बस, 3 पुलिसकर्मी घायल

    कोटा: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इन दिनों राजस्थान के कोटा के दौरे पर हैं। रविवार को खेल महोत्सव में इटावा में जाते समय उनके काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व लोक परिवहन की बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 पुलिस कर्मियों घायल हो गए। कोटा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कविन्द्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। एंबुलेंस ड्राइवर हाजी मोहम्मद के अनुसार लोक परिवहन बस इटावा की तरफ से आ रही थी। वहीं, काफिला कोटा से जा रहा था।

    इस कारकेड में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट की एक बोलेरो गाड़ी थी। इस दौरान एस्कॉर्ट वाहन को मारवाड़ा चौकी के यहां बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना को लेकर यह बात सामने आ रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। आनन-फानन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के काफिले में चल रहे एंबुलेंस में शामिल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार पूरी टीम को दिया। जिसके बाद वापस काफिले को आगे के लिए रवाना कर दिया, जबकि घायल पुलिस कार्मिकों को उपचार के लिए एमबीएस भेजा गया।

    इसकी सूचना पर कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही बस को भी जब्त कर लिया गया है और कार्रवाई भी शुरू की गई। इस दुर्घटना में महेंद्र, नवीन और विजेंद्र घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेन्द्र सिंह ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों की चोटें आई है। उनका उपचार कराया जा रहा है। बस चालक के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी करेंगे।

  • 3 दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

    3 दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

    रांची :  झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी एवं लू के चलते बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को बुधवार तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। राज्य के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के रवि कुमार ने आज शाम जारी निर्देश में सभी तरह के सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों को 12 जून से 14 जून तक बंद रखने के आदेश दिये हैं। 

    इस बीच राज्य के मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे राज्य में कम से कम अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में कम से कम 15 जून तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि खासकर राज्य के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन उससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी।

  • सुहागरात के अगले दिन बेड पर तड़पता मिला दूल्हा, लगे 26 टांके

    सुहागरात के अगले दिन बेड पर तड़पता मिला दूल्हा, लगे 26 टांके

    नागौर : राजस्थान के नागौर जिले में हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां छत पर लगा पंखा गिरने से युवक की गर्दन कट गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घंटों की मेहनत के बाद 26 टांके लगाकर युवक की जान बचाई। उसका एक दिन पहले ही निकाह हुआ था। दरअसल, जिले के मकराना के गौड़ाबास मोहल्ले में युवक पर चलता हुआ सीलिंग फैन गिर गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और हाथ पर भी गहरा जख्म हो गया। एक दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।  मार्बल व्यापारी 27 साल के इकराम पुत्र शेख रमजान सिसोदिया का निकाह 9 मई को अब्दुल सराय की रहने वाली 24 साल की जन्नत पुत्री मेहमूद आलम से हुआ था।‌  रात में निकाह की सारी रस्में पूरी हुईं। शनिवार सुबह होने के बाद जन्नत वापस अपने मायके चली गई। रातभर जागने के कारण इकराम काफी थका हुआ था। इसलिए वह अपने कमरे में सोने चला गया।

    दोपहर करीब 12 बजे कमरे में सोए इकराम के चिल्लाने की आवाज आई। चीखने की आवाज सुनकर परिजन और रिश्तेदार दौड़कर कमरे में पहुंचे। देखा तो इकराम खून से लथपथ था। उसकी गर्दन औक एक हाथ में गहरा घाव था खून बह रहा था। पलंग पर सीलिंग फैन पड़ा हुआ था। चलता हुआ सीलिंंग फैन सो रहे इकराम पर गिर गया था। पंखे के ब्लेड से उसकी गर्दन और हाथ पर गहरा घट लग गया था। तत्काल ही उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इकराम की हालत देखकर तत्काल ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर फारूक ने बताया कि इकराम के गले के दो तरफ की खून की नसें कट गई थीं। उनमें से खून निकल रहा था। किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की स्थिति नहीं थी इसलिए डॉ. ईश्वर, डॉ. रजत, मेल स्टाफ नर्स प्रकाश, प्रेम, रमेश के साथ मिलकर इकराम का ऑपरेशन किया गया और डैमेज नसों को वापस जोड़ा गया‌। उसके गले में 26 टांके आए हैं। युवक की हालत पहले से बेहतर है। हालांकि, उसका खून बहुत बह गया था। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मकराना पुलिस थाना से हेड कांस्टेबल प्रकाश भी अस्पताल पहुचें। इकराम का बयान लिया और उसके घर पर जाकर वह कमरा भी देखा जिसमें इकराम सोया हुआ था। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इकराम ने पंजाब के अंबाला में मार्बल का गोदाम लिया हुआ है। मामले में विभिन्न एंगल से पुलिस जांच कर रही है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। यह हादसा था या किसी तरह की साजिश इसका पता लगाया जा रहा है।

  • दिन दहाडे पत्नी सहित 2 सालो की गोली मारकर हत्या

    दिन दहाडे पत्नी सहित 2 सालो की गोली मारकर हत्या

    हिसार: कृष्णा नगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सहित दो सालो की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने घर में आपसी कहासुनी के कारण अपने दो सालों और पत्नी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से माथे व छाती पर गोलियां मारीं। मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह मुकेश कुमार और सुमन के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने बताया आरोपी की पहचान राकेश पंडित के रूप में हुई उसने घरेलू कलह हत्या को अजाम दिया है।

    बताया जा रहा है आरोपी वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दो स्कूटियों पर बच्चों को लेकर मौके से चला भाग निकला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुचाया गया है।राकेश जिस घर में रहता था उस पूरी गली में कैमरे लगे हुए थे। दो कैमरों की लोकेशन राकेश के घर की ओर भी थी। हत्याकांड उन कैमरों में कैद है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से डीवीआर बरामद करके अपने कब्जे में ली है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है। घटना के बाद राकेश पंडित मौके से अपने दो लड़कों और एक ल?की को लेकर फरार हो गया। हिसार से 9-11 थाने से अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है ताकि सबूत नष्ट न हो। घर के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि राकेश प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। तीन साल पहले रंजिश में उसका अपने ही जानकारों के साथ विवाद हो गया था।

  • बड़ी खबर: लॉरेंस बिश्नोई का हो सकता है कत्ल! इस दिन तक बढ़ाई गई कस्टडी

    बड़ी खबर: लॉरेंस बिश्नोई का हो सकता है कत्ल! इस दिन तक बढ़ाई गई कस्टडी

    नई दिल्ली : दिल्ली की कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पुलिस कस्टडी 14 जून तक बढ़ा दी है। वहीं दिल्ली जेल प्रशाशन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने पर उसे शहर की किसी भी जेल में न रखा जाए। यही कारण है कि जेल प्रशासन मांग कर रहा है कि लॉरेंस को दिल्ली की किसी भी जेल में न रखकर सीधे पंजाब की जेल में भेज दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा दिल्ली जेल प्रशासन ने कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई है। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने भी गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने के बाद उसे भटिंडा जेल को सुपुर्द करने को कहा है।

    दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद था। यहां से उसे गुजरात पुलिस ने एक आपराधिक मामले की जांच के लिए हिरासत में लिया था और गुजरात की साबरमती जेल लेकर आई थी। यहीं से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक मामले को लेकर मई के आखिरी हफ्ते में ही लॉरेंस को कस्टडी में लिया था और दिल्ली लेकर आई थी।‌ कोर्ट ने गैंगस्टर को रिमांड पर भेज दिया था। रविवार 11 जून को लॉरेंस को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने पुलिस की मांग मानते हुए 14 जून तक कस्टडी बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली जेल प्रशासन की उस मांग को भी मान लिया जिसमें कहा गया था कि गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने पर उसे सीधा भटिंडा जेल के सुपुर्द कर दिया जाए। कोर्ट ने इस बीच सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखने के आदेश भी दिए हैं।

    दिल्ली पुलिस ने अपने एप्लीकेशन में लिखा था कि लारेंस बिश्नोई के दिल्ली के जेल में रहने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। लॉरेंस को बठिंडा जेल से ही पहले NIA ने रिमांड पर लिया, उसके बाद गुजरात पुलिस ने और अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कस्टडी में लिया हुआ है। लिहाजा जिस जेल से एजेंसियों ने बिश्नोई को कस्टडी में लिया था, सीधा उसी जेल में भेजा जाए, न की दिल्ली की जेल में।

    दिल्ली की मंडोली जेल में उसको भेजने का मतलब नहीं बनता। यहां लॉरेंस की जान को खतरा भी हो सकता है। जेल में क्राइम सिंडिकेट से जुड़े उसके लोग और विरोधी गैंग के लोग बंद हैं। बता दें की हाल फिलहाल में दिल्ली की तिहाड़ जेल में कई गैंगवार में हुई हत्याओं से तिहाड़ प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जांच एजेंसियों ने भी आशंका जताई है कि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग पर हमला किया जा सकता है। इसको लेकर दिल्ली जेल प्रशासन पहले से ही अलर्ट है और किसी भी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।

  • बिग बॉस विनर का हुआ कार एक्सीडेंट, डॉक्टर्स की निगरानी में एक्ट्रेस

    बिग बॉस विनर का हुआ कार एक्सीडेंट, डॉक्टर्स की निगरानी में एक्ट्रेस

    मुंबई : टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस ओर बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है। फिलहाल एक्ट्रेस डॉक्टर्स की निगरानी में है।  दरअसल रुबीना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर की है कि कैसे किसी बेवकूफ की नासमझी के चलते उनकी पत्नी की कार का एक्सीडेंट हो गया। अभिनव ने एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें उनका गुस्सा साफ-साफ देखा जा सकता है। अभिनव ने अपने ट्वीट के जरिए उन सभी लोगों को फटकार लगाई है जो कार चलाने के दौरान फोन का इस्तेमाल या बात करते हैं।
     
    अभिनव ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए दो कार की तस्वीरें भी शेयर की हैं और पुलिस से इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश भी की है। हालांकि इस हादसे के बाद से अभी तक रुबीना की तरफ से किसी भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। 

  • रामलीला मैदान में गरजे केजरीवाल, अध्यादेश के खिलाफ की महारैली

    रामलीला मैदान में गरजे केजरीवाल, अध्यादेश के खिलाफ की महारैली

    रैली में पहुंचकर कपिल सिब्बल ने किया बड़ा खुलासा

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के रामलीला मैदान पर बड़ी रैली को संबोधित कर रहे हैं। केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 12 साल पहले हम इसी मैदान पर भ्रष्टाचार के खिलाफ इकठ्ठा हुए थे और आज फिर इसी मैदान पर 12 साल बाद एक बार फिर एक अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं।

    आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा, मोदी सरकार ने दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कह दिया है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानता। मैं दिल्ली की जनता के वोट का सम्मान नहीं करता।रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए।

    केजरीवाल ने रैली में आने के लिए कपिल सिब्बल का भी शुक्रिया किया। कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी वाले मुझे रोज गालियां देते हैं। मेरा अपमान करते हैं लेकिन मुझे अपने अपमान की परवाह नहीं है। मैं दिल्ली के लोगों के लिए लड़ रहा हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन कराकर रहूंगा। उन्होंने कहा, 140 करोड़ लोग इस अध्यादेश का विरोध करेंगे।

    केजरीवाल से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा, ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। हम केवल इसलिए यहां हैं ताकि जनता तक बात पहुंचाई जा सके. उन्होंने कहा कि जनता धूप में लाइन लगाकर अपनी पसंद का नेता चुनती है लेकिन मोदी जी और बीजेपी वाले नहीं चाहते कि किसी दूसरी पार्टी की सरकार बन सके।

  • बड़ी खबर : स्कूलों की छुट्टियों में हुई बढ़ोतरी, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

    बड़ी खबर : स्कूलों की छुट्टियों में हुई बढ़ोतरी, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

    नई दिल्ली : इस समय गर्मी ने अपना प्रचंड रूप अपना रखा है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसके संबंध में सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक यूपी के सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को 11 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किया गया आदेश यूपू बेसिक शिक्षा परिषद के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा। जारी किए गए आदेश के मुताबिक स्कूल पहले 15 जून से खुलने थे लेकिन अब 27 जून 2023 को खोले जाएंगे। राज्य सरकार के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 8 जून 2023 को जारी शासनादेश के अनुसार परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 26 जून 2023 तक के लिए बढ़ाया जाता है। यूपी सरकार की तरफ से पहले 20 मई से 15 जून तक सरकारी स्कूलों में छुटि्टयों की घोषणा की गई थी, जो अब नए आदेश के मुताबिक 26 जून तक बढ़ा दी गई है।
     
    जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल को एक दिन के लिए खोला जाए। इस वैश्विक कार्यक्रम पर स्कूलों की साफ-सफाई की व्यवस्था करवाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों के मध्य मिष्ठान, फल और शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाए।