3 दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

रांची :  झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी एवं लू के चलते बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को बुधवार तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। राज्य के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के रवि कुमार ने आज शाम जारी निर्देश में सभी तरह के सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों को 12 जून से 14 जून तक बंद रखने के आदेश दिये हैं। 

इस बीच राज्य के मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे राज्य में कम से कम अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में कम से कम 15 जून तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि खासकर राज्य के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन उससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *