Category: Breaking News

  • बेकाबू कैंटर ढाबे में घुसा, खाना खा रहे 4 लोगों की मौत

    बेकाबू कैंटर ढाबे में घुसा, खाना खा रहे 4 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले में बुधवार रात को एक भीषण हादसा हो गया। जहां पर धौलाना क्षेत्र में एक बेकाबू कैंटर दीवार तोड़ते हुए ढाबे में घुस गया। इस हादसे में अंदर खाना खा रहे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

     जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने गुरुवार को बताया कि गाजियाबाद-दादरी राजकीय राजमार्ग पर खिर्जाबाद रोड पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे ढाबे की दीवार तोड़ कर भीतर प्रवेश कर गया। घटना के समय कुछ लोग भोजन कर रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 2 अन्य का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

    जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसा के बाद ढाबे की दीवार गिर गई।  खाने खा रहे लोग इधर उधर भागने लगे, कुछ लोग उसी में दब गए। मृतकों की पहचान एटा जिला निवासी अरुण और कासगंज निवासी जितेंद्र (18) के तौर पर की गयी है। दोनों ढाबा कर्मचारी बताए जा रहे है। अन्य दो मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। जबकि शिवकुमार, सुधीर तथा सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

  • रेलवे स्टेशन पर पहुंचे राहुल गांधी, कुली की ड्रेस में दिखे सामान उठाते, देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन पर पहुंचे राहुल गांधी, कुली की ड्रेस में दिखे सामान उठाते, देखें वीडियो

    आनंद विहारः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस कड़ी में आज राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने कुलियों से मुलाकात की है। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि राहुल गांधी कुलियों के बीच बैठे हैं। कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो जारी कर एक्स पर बताया गया है, ‘भारत जोड़ो यात्रा जारी है! महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर जननायक राहुल गांधी ने भारत जोड़ने की जो यात्रा शुरु की है। उनका क़ाफ़िला आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुँचा। राहुल ने कुलियों के मन की बात सुनी, उनकी पीड़ा और परेशानियों को सुना और समझा।’

    इस दौरान उनका एक वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में राहुल गांधी कुली का ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो यात्री का सामान भी सिर पर उठाए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि राहुल गांधी एक सूटकेस माथे पर रखकर कुछ दूर चलते हैं और फिर उसे दूसरे कुली को दे देते हैं। इस दौरान स्टेशन पर कई कुली नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी नेे कुली का ड्रेस भी पहन रखा है।

    दरअसल अगस्त के महीने में कुलियों का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद अब कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे थे। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे काफी खुशी हुई कि राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों और कुलियों से आनंद विहार में मुलाकात की है। उन्होंने कहा है कि वो सरकार के सामने हमारे मुद्दों को रखेंगे।

  • स्कूल में पढ़ते समय बच्चा हुआ बेहोश, मौत

    स्कूल में पढ़ते समय बच्चा हुआ बेहोश, मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक परिवार पर उस समय गमों का पहाड़ टूट पड़ा जब स्कूल से अचानक काॅल आया कि आपके बच्चे को क्लास में ही हार्ट अटैक आ गया। अलीगंज में स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 9वीं के छात्र आतिफ सिद्दीकी केमिस्ट्री की क्लास में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान बच्चे को उठाकर टेबल पर लिटाया गया। जहां उसे फ्सर्ट एड दी गई। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार न होते देख तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

    लेकिन वहां भी डॉक्टरों की सारी मेंहनत पर पानी फिर गया। डाॅक्टर के सीपीआर देने के बावजूद बच्ची की पल्स नहीं चली।  डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे को हार्टअटैक आया है, उसे सीपीआर भी दिया गया, फिर भी बचाया नहीं जा सका। इस घटना को लेकर CMS के केमिस्ट्री के टीचर नवीन कुमार ने बताया कि क्लास में जब वे बच्चों को विशय के बारे समझा रहे थे तबी सेलफ स्टडी कर रहे आतिफ सिद्दीकी अपने बेस्क पर ही गिर गया।

    मैंने तुरंत उसे उठाकर टेबल पर लिटाया और स्कूल नर्स को बुलाया। जिसके बाद बच्चे को  लारी मेडिकल सेंटर गए।  वहां डॉक्टर ने देखा तो बच्चे की पल्स नहीं चल रही थी। इसके बाद बच्चे को  लारी कॉर्डियोलाजी अस्पातल  ले जाया गया जहां  डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

  • अर्श डल्ला के राइट हैंड A कैटेगरी के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

    अर्श डल्ला के राइट हैंड A कैटेगरी के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्लीः कनाडा के पीनीपेग सिटी में भारत से फरार एक और गैंगस्टर की हत्या हो गई है। पंजाब से फरार होकर कनाडा में बैठे A कैटेगरी के गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की कनाडा में हत्या कर दी गई है। आरोपी सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। मिली जानकारी के मुताबिक यह गैंगस्टर पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट बनवाकर कनाड़ा भाग गया था। इस गैंगस्टर का नाम NIA की सूची में था। जानकारी के मुताबिक पंजाब के गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस गैंगस्टर को कनाडा के विनिपिंग में गोलियां मारी गई। यह गैंगस्टर पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था, जो A कैटेगरी का गैंगस्टर था।

    जानकारी के मुताबिक NIA ने जिन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची जारी की है, उसमें गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके भी शामिल था। आपको बता दें कि कनाड़ा में खालिस्तानी निज्जर के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है। मारा गया गैंगस्टर सुक्खा दुनेके पुत्र गुरनैब सिंह पंजाब के मोगा के गांव दुनेके कलां का रहने वाला है। कैटेगरी ‘ए’ गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके अपराध की दुनिया में प्रवेश करने से पहले मोगा डीसी कार्यालय में काम करता था। वह 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेजों पर पुलिस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कनाडा भाग गया था। तब उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले लंबित थे। ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे।

    काफी समय सुक्खा दुनेके ने फरीदकोट जेल में भी गुजारा और वह बेल में बाहर आने के बाद विदेश भागा। इतना ही नहीं, नंगल अंबिया कत्लकांड में भी दुनेके का नाम सामने आया था और आरोप लगा था कि इसने हथियार व शूटर उपलब्ध करवाए हैं। सुक्ख दुनेके मूल रूम से बंबिहा गैंग से जुड़ा हुआ था। कनाडा जाने के तुरंत बाद ही उसने भारत में अपना नेटवर्क बढ़ाना शुरू कर दिया। वहां वह आतंकी अर्श डल्ला के करीब आ गया। उसने प्रदेश में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली शुरू कर दी। कनाडा भागने के बाद उसके खिलाफ चार हत्याओं सहित ग्यारह और मामले दर्ज किए गए, कुल मामलों की संख्या 18 हो गई। पुलिस के अनुसार, दुनेके दविंदर बंबीहा गिरोह का सहयोगी है और मुख्य रूप से मालवा जिलों में काम करता है।

  • NIA का Action, लंडा सहित इन आतंकियों पर रखा इनाम

    NIA का Action, लंडा सहित इन आतंकियों पर रखा इनाम

    नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए एन.आई.ए. ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ ‘रिंदा’ और लखबीर सिंह संधू उर्फ ‘लंडा’ सहित बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बी.के.आई.) के 5 कार्यकत्र्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नकद ईनाम देने की घोषणा की। संघीय एजैंसी ने रिंदा और लंडा पर 10-10 लाख रुपए जबकि परमिंद्र सिंह कैरा उर्फ ‘पत्तू’, सतनाम सिंह उर्फ सतबीर सिंह उर्फ ‘सत्ता’ और यादविंद्र सिंह उर्फ ‘यद्दा’ पर 5-5 लाख रुपए के नकद ईनाम की घोषणा की। राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एन.आई.ए.) के प्रवक्ता ने कहा कि ये 5 आतंकवादी भारत की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाडऩे और पंजाब में आतंक फैलाने के उद्देश्य से बी.के.आई. की आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित इस वर्ष की शुरूआत में दर्ज एक मामले में वांछित हैं।

    वांछित आतंकवादियों पर पंजाब में आतंकवादी हार्डवेयर और नशीले पदार्थों  की  तस्करी  से  और व्यापारियों व अन्य प्रमुख व्यक्तियों  से  बड़े पैमाने  पर  जबरन  वसूली  के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बी.के.आई. के  लिए  धन जुटाने  के  अलावा  आतंकवादी कृत्यों और गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।  प्रवक्ता ने कहा कि ये आतंकी पंजाब में आतंक का माहौल बनाने के लिए लक्षित हत्याओं के साथ-साथ कानून प्रवर्तन एजैंसियों को निशाना बनाने से संबंधित मामलों में भी वांछित हैं। प्रवक्ता ने टैलीफोन और व्हाट्सएप नंबर साझा करते हुए कहा कि 5 वांछित आतंकवादियों की गिरफ्तारी से जुड़ी कोई भी विशेष जानकारी नई दिल्ली में एन.आई.ए. मुख्यालय या चंडीगढ़ में एन.आई.ए. शाखा कार्यालय से सांझा की जा सकती है।

    वांछित 54 आतंकियों व गैंगस्टरों की 2 सूचियां भी जारी : एन.आई.ए. ने देश में आतंकी-गैंगस्टर नैटवर्क समाप्त करने के लिए पिछले वर्ष दर्ज 2 मामलों की जांच में वांछित 54 व्यक्तियों की तस्वीरों के साथ 2 सूचियां जारी कीं। एक सूची में 11 व्यक्तियों और दूसरी सूची में 43 व्यक्तियों के नाम ‘एक्स’ पर सांझा किए गए हैं।  इस सूची में गोल्डी बराड़, लॉरैंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और अर्शदीप सिंह गिल सहित कई वांछित गैंगस्टर शामिल हैं। एजैंसी ने कहा कि यदि किसी के पास उनके नाम पर या उनके सहयोगियों, दोस्तों और रिश्तेदारों  के   स्वामित्व  वाली संपत्तियों/ परिसंपत्तियों/व्यवसायों के संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया सांझा करें।

  • कनाडा रह रहे छात्रों को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    कनाडा रह रहे छात्रों को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों के लिए एक एडवाजरी जारी की है। भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणित अपराधों और हिंसा को देखते हुए कनाडा में मौजूद या जाने का विचार कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है।

    भारत सरकार की यह एडवाइजरी इसलिए भी कनाडा के लिए करारा जवाब है क्योंकि एक दिन पहले ही कनाडा सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए भारत में रहने वाले कनाडाई नागरिकों से उच्च स्तर की सावधानी बरतने का आग्रह किया था। कनाडा की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया था कि आतंकवादी हमलों के खतरे को देखते हुए भारत में अत्यधिक सावधानी बरतें। संभव हो तो भारत की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें।

    एडवाइजरी में आगे कहा गया है, “हाल की धमकियों में भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय को टारगेट किया गया है। इन धमकियों में उन लोगों को खासतौर से टारगेट किया गया है जो भारत विरोधी एजेंडे की आलोचना करते हैं। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं। भारत का उच्चायोग या वाणिज्य दूतावास कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कनाडाई अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेगा।”

    एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिक और छात्र ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावासों की वेबसाइटों या MADAD पोर्टल madad.gov.in के माध्यम से खुद को जरूर रजिस्टर्ड करवा लें। जिससे किसी भी आपातकालीन या अनहोनी की स्थिति में उनसे बेहतर संपर्क स्थापित किया जा सके।

    पिछले 48 घंटे के भीतर भारत ने दो बार कनाडा की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। कनाडा ने पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित करने का आदेश दिया जिसके बाद ‘जैसे को तैसा’ की नीति के तहत भारत ने भी कनाडा के एक वरिष्ठ डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर कनाडा वापस जाने का आदेश दे दिया।

  • Akasa Air हो सकती है बंद! 43 पायलट्स के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ क्राइसिस

    Akasa Air हो सकती है बंद! 43 पायलट्स के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ क्राइसिस

    नई दिल्लीः अकासा एयर 43 पायलटों के इस्तीफे के बाद संकट में आ गई है। उसे अपना ऑपरेशन बंद करना पड़ सकता है। पायलटों के अचानक इस्तीफे के कारण कंपनी को सितंबर में हर दिन 24 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ींं। एयरलाइन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। एयरलाइन के वकील ने जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा से कहा, ‘पायलटों ने अनिवार्य नोटिस अवधि पूरी नहीं की, इसलिए अकासा एयर को हर दिन कई उड़ानें कैंसिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। फर्स्ट ऑफिसर्स के लिए नोटिस पीरियड 6 महीने और कैप्टन के लिए 1 साल है।’

    बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट अकासा एयर की राइवल एयरलाइंस में शामिल हो गए हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि अकासा एयर के एक अधिकारी ने राइवल ग्रुप को पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की और इसे अनैतिक बताया। अकासा एक दिन में 120 उड़ानें ऑपरेट करती है। इस महीने 600-700 फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं। अगस्त में भी उसे 700 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी थीं। अकासा का मार्केट शेयर अगस्त में कम हो कर 4.2% पर आ गया। जुलाई में यह 4.2% था।

    एयरलाइन ने अदालत से एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA को अनिवार्य नोटिस पीरियड नियमों को लागू करने का अधिकार देने का अनुरोध किया है। एयरलाइन उन पायलटों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग कर रही है जो अनुबंध संबंधी नोटिस अवधि पूरी किए बिना चले गए हैं। इसके साथ ही उड़ानें कैंसिल होने के कारण हुए रेवेन्यू के नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में लगभग 22 करोड़ रुपए की मांग कर रही है।

    उधर, इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अकासा को हरी झंडी दे दी गई है, लेकिन उसे उन देशों से अप्रूवल्स का इंतजार है, जिन देशों में वह फ्लाइट ऑपरेट करना चाहती है। अभी एयरलाइन डोमेस्टिक रूट्स पर ही ऑपरेट होती है। कॉम्पिटिशन कम होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय मार्गों को अक्सर ज्यादा प्रॉफिटेबल माना जाता है। पहले, भारत में किसी भी एयरलाइन को अगर इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करना है तो उसके पास बेड़े में 20 विमान और 5 साल का एक्सपीरियंस होना कंपलसरी था। हालांकि, साल 2016 में भारत की सिविल एविएशन पॉलिसी में बदलाव किया गया और 5 साल के एक्सपीरियंस वाले नियम को हटा दिया गया। इससे नई एयरलाइनों के लिए इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री के गेट खुल गए। अकासा एयर 7 अगस्त 2022 को लॉन्च हुई थी।

  • पंजाबी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, Boat-स्पीकर कंपनी ने रद्द की स्पॉन्सरशिप 

    पंजाबी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, Boat-स्पीकर कंपनी ने रद्द की स्पॉन्सरशिप 

    नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकियों को भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर अपनी धरती पर पनाह देने वाले कनाडा के साथ भारत के चल रहे विवाद का अब असर भी दिखने लगा है। चेक्स और एलिवेटेड गानों से फेमस होने वाले कनाडा निवासी पंजाबी सिंगर शुभनीत उर्फ शुभ की बोट-स्पीकर कंपनी मुंबई ने स्पॉन्सरशिप रद्द कर दी है। सिंगर शुभ का 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक मुंबई में शो थे। बोट-स्पीकर कंपनी ने साथ ही लिखा है कि भारत में एक जीवंत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और ऐसे मंच तैयार करेंगे जहां उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

    बता दें कि बोट कंपनी की स्पॉन्सरशिप में पंजाबी गायक शुभनीत उर्फ शुभ के कॉन्सर्ट सिर्फ मुंबई में ही नहीं थे, बल्कि हैदराबाद, दिल्ली और बेंगलुरु में भी उसके शो थे। ​​​​​​​शुभनीत उर्फ शुभ उस समय विवादों में आया जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नक्शा पोस्ट किया था। भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू कश्मीर को हटाकर अपने रैडिकल होने का प्रमाण दिया था। यह पोस्ट उस समय डाली थी जब वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की फरारी का मामला अपने चरम पर था। इसके बाद उसका नाम खालिस्तानियों के साथ जोड़ कर देखा जाने लगा।

  • नहर में गिरी पुलिस कर्मी की डायल 112 की गाड़ी, देखें वीडियो

    नहर में गिरी पुलिस कर्मी की डायल 112 की गाड़ी, देखें वीडियो

    कानपुरः ककवन थाना क्षेत्र के कस्बा नहर के समीप पीआरबी डायल 112 की 451 नंबर गाड़ी बैक करते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में समा गई जिसमें बैठे दो पुलिसकर्मी भी डूब गए हालांकि मौके पर मौजूद ककवन कस्बे के मछुआरे दारा सिंह व रोहित ने जांबाजी दिखाते हुए नहर में कूद कर दोनों पुलिस कर्मियों की जान बचाई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और मौके पर थाना प्रभारी के साथ पूरा थाना फोर्स पहुंच गया जैसे-तैसे हाइड्रा की मदद से पीआरबी की गाड़ी को नहर से बाहर निकल गया लेकिन गाड़ी में रखा तमाम इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स खराब हो गए। हालांकि गाड़ी में लगा कंट्रोलर पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे बाहर निकाल लिया था लेकिन अन्य कागजात व समान सब नहर में डूब गया इधर प्रत्यक्ष दर्शनों की माने तो चालक की लापरवाही भी पूरे मामले में नजर में आई है।

    चालक मदन यादव की माने तो नहर की पटरी पर गाड़ी बैक करते समय ब्रेक ना लग पाने के कारण गाड़ी नहर में समा गई। जिसके बाद शोर शराबा सुन मौके पर तमाम लोग पहुंच गए और नहर में मौजूद मछुआरों ने गाड़ी से जैसे – तैसे होमगार्ड व चालक मदन यादव को बाहर निकाला जबकि दीवान बृजेंद्र सिंह को भी गाड़ी से निकाल कर बाहर सुरक्षित किया थान एसीपी बिल्हौर आईपी सिंह ने बताया कि घटनाक्रम में किसी पुलिसकर्मी की जान माल का खतरा नहीं है सभी सुरक्षित है। 

    शाम चार बजे करीब नहर झाल पर पीआरवी का स्टे एरिया है सूचना आने पर गाड़ी बैक करते समय चालक मदन यादव का ब्रेक पर नियंत्रण नहीं रहा है और जब तक कुछ समझ पाते तब तक गाड़ी नहर मे गिर गई। गाड़ी मे सवार दीवान ब्रजेन्द्र यादव भी संभल नहीं सके और दोनो पुलिस कर्मी गाड़ी मे फंस गए जबकि तीसरा सिपाही राहुल गाड़ी बैक कराने के लिए नीचे उतरा था। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद मछुआरों ने नहर मे कूद कर दोनो की जान बचायी। 

    पीआरबी डायल 112 का चालक व होमगार्ड मदन यादव अक्सर विवादों के घेरे में रहता है नेम प्लेट न लगाकर ड्यूटी करने वाला होमगार्ड की कई शिकायतें थाना स्तर पर की गई थी । लेकिन आए दिन चालक की शिकायतों में वसूली व नशेबाजी की शिकायत होती रहती थी नतीजन मंगलवार को पीआरवी की गाड़ी नहर में डूब गई गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ जबकि मामले में थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि चालक की रिपोर्ट पहले ही उच्च अधिकारियों को भेज दी गई थी।

  • सावधान! सिंचाई कार्यशाला के पास स्कूटी से मोबाइल चोरी करते जोमैटो ब्वॉय का वीडियो वायरल

    सावधान! सिंचाई कार्यशाला के पास स्कूटी से मोबाइल चोरी करते जोमैटो ब्वॉय का वीडियो वायरल

    नवाबादः झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के अधीन आते सिंचाई कार्यशाला के पास से जमैटो डिलीवरी ब्वॉय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जमैटो डिलीवरी ब्वॉय की वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में अनोखी करतूत कैद हो गई।

    जिसमें डिलीवरी ब्वॉय वहां पर खड़ी स्कूटरी से मोबाइल चुरा लेता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।