Category: Breaking News

  • बड़ा हादसा : 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

    बड़ा हादसा : 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

    रिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबकर एक साथ चार बच्चियों की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार घटना जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 5 बच्चियां कर्मा पर्व को लेकर बालू लाने के लिए सोनरा आहर गई हुई थी। तालाब में नहाने के क्रम में पांचों बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगी और सहयोग के लिए आवाज लगाने लगी।

    स्थानीय लोगों ने पांचों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चार बच्चियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में ओमप्रकाश राणा की 17 वर्षीय बेटी संध्या कुमारी और 15 वर्षीय दिव्या कुमारी समेत दो अन्य शामिल है। दिव्या और संध्या धनवार के लाल बाजार के रहने वाले ओमप्रकाश राणा की बेटी थी और अपने मामा बजरंगी शर्मा के घर कर्मा पूजा के लिए हंडाडीह आई हुई थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया 

  • 65 लाख रुपये के नोटों व सिक्कों से सजाया गया गणपति का पंडाल, देखें वीडियो

    65 लाख रुपये के नोटों व सिक्कों से सजाया गया गणपति का पंडाल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे देश में जोर-जोर से तैयारियां की जा रही हैं। लोग अलग-अलग अंदाज में गणपति पूजा के लिए मंडप सजा रहे हैं और मूर्तियों को खरीद कर घर में लाने के पहले तैयारी कर रहे हैं। हर जगह लोग अपनी सजावट को एक अलग रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। एक ऐसी ही अनोखी तस्वीर व वीडियो बेंगलुरु के एक मंडप का सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें  65 लाख रुपए के नोटों व सिक्कों को लगाकर गणपति का पंडाल बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया में बेंगलुरु के गणेश उत्सव की तैयारी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। शानदार सजावट की तस्वीर और वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

    वायरल हो रहे वीडियो में जारी जानकारी में बताया जा रहा है कि इसकी सजावट में 65 लाख रुपए की नगदी से कलाकारी दिखाते हुए पूरे मंडप की सजावट की गई है। गणपति पूजा के लिए इस मंडप में अलग-अलग मूल्य के सिक्के व नोटों को लगाकर कुल 65 लीख रुपए का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि 10, 20 से लेकर 100, 200 व 500 के नोटों का भी बखूबी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर सिक्के भी लगाए गए हैं।आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि इस कलाकार ने किस तरह से नोटों को बखूबी अंदाज में सजाया है और एक अद्भुत डिजाइन तैयार की है।

  • बेकाबू हौंडा अमेज ने बोलेरो को मारी टक्कर, SI की मौत

    बेकाबू हौंडा अमेज ने बोलेरो को मारी टक्कर, SI की मौत

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पांडव नगर थाना इलाके में मंगलवार तड़के बेकाबू हौंडा अमेज गाड़ी ने दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन और एक बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त एसआई गंगारण पीसीआर वैन में थे जबकि बोलेरो में ड्राइवर सवार था। हौंडा इमेज की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे का शिकार होने के बाद एसआई की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह पांच बजकर 30 मिनट की है।

    जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दिल्ली पुलिस की ईआरवी जिप्सी पेट्रोलिंग पर थी। एसआई गंगासरण ने एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को हाईवे पर खड़ा देखा। एसआई जिप्सी से उतरकर बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर से बात कर रहे थे। ठीक उसी समय गाजियाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अमेज गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने दम ​तोड़ दिया।

  • ट्रूडो के बयान के बाद पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

    ट्रूडो के बयान के बाद पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

    नई दिल्लीः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया था। ट्रूडो के इस बयान को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं। भारत की ओर से कहा गया है कि इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें कनाडा में आश्रय दिया गया है और जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं। इस मामले पर कनाडाई सरकार की निष्क्रियता लंबे समय से और निरंतर चिंता का विषय रही है। 

    कनाडाई राजनीतिक हस्तियों द्वारा ऐसे तत्वों के प्रति खुले तौर पर सहानुभूति व्यक्त करना गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अवैध गतिविधियों को दी गई जगह कोई नई बात नहीं है। इसी तरह के आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री पर लगाए थे और उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था। हम कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाले लोकतांत्रिक देश हैं। MEA ने कहा, हम भारत सरकार को ऐसे घटनाक्रम से जोड़ने के किसी भी प्रयास को अस्वीकार करते हैं। हम कनाडा सरकार से अपनी धरती से सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

    भारत विरोधी छवि के रूप में जाने जाने वाले प्रधानमंत्री ट्रूडो ने संसद में कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच की संभावित कड़ी के आरोपों की सक्रियता से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा के नागरिक की उसी की सरजमीं पर हत्या में किसी अन्य देश या विदेशी सरकार की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। यह उन मौलिक नियमों के खिलाफ है, जिनके जरिए एक खुला और लोकतांत्रिक समाज काम करता है।

    खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर ससंद में पीएम ट्रूडो के बयान के बाद कनाडा ने भारत के एक शीर्ष डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया है। कनाडा सरकार का आरोप है कि भारतीय राजनयिक निज्जर की हत्या की जांच में हस्तक्षेप कर रहे थे। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली का कहना है, ‘अगर यह सब सच साबित होता है तो यह हमारी संप्रभुता और एक-दूसरे के साथ पेश आने के बुनियादी नियम का बड़ा उल्लंघन होगा। 

    इसलिए हमने एक टॉप इंडियन डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया है।’ पीएम ट्रूडो इस मामले को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के समक्ष भी उठा चुके हैं। ट्रूडो ने कहा कि भारतीय मूल के कनाडाई नागरिकों में गुस्सा है और शायद वे डरे हुए भी हैं। तो हमें बदलने को मजबूर मत कीजिए। बता दें कि भारत के मोस्ट वॉन्टेड और खालिस्तानी आतंकी निज्जर की 18 जून को कनाडा के Surrey में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निज्जर को कनाडा के एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई थी।

  • पंजाबी रैपर का शो से पहले शुरू हुआ विरोध

    पंजाबी रैपर का शो से पहले शुरू हुआ विरोध

    नई दिल्ली: पंजाबी रैपर व सिंगर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह आज कल सोशल मीडिया में काफी छाए हुए हैं। उनके सोशल मीडिया पर छाने का कारण उनका मुंबई में होने वाला एक कॉन्सर्ट है जिसको लेकर हर कोई उस कॉन्सर्ट का विरोध कर रहा है। लोग इनके कॉन्सर्ट को बैन किए जाने की मांग की जा रही है। मुंबई में शुभ का 23 से 25 सिंतबर तक शो है, इसके बाद वह 6 अक्तूबर को चंडीगढ़ व 7 अक्तूबर को लुधियाना आ रहा है लेकिन उसके आने से पहले ही युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा मुंबई में प्रदर्शन कर शुभ के शो के पोस्टर फाड़े दिए। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई पुलिस से मांग की गई है कि शुभनीत सिंह के शो को रद्द करके उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए। शुभ उर्फ की एक सोशल मीडिया पोस्ट से भारत में भारी आक्रोश फैल गया है। दरअसल, शुभ सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान का समर्थन करता है, पिछले दिनों उसने भारत का विकृत मानचित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद हर तरफ बवाल मच गया है। 

    एक ट्वीटर यूजर  “Shimorekato @iam_shimorekato ने ट्वीट कर लिखा, खालिस्तानी कनाडाई रैपर और गायक शुभनीत सिंह, जिसे  शुभ के नाम से जाना जाता है, ने भारत का एक विकृत मानचित्र पहले सांझा किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्व, पंजाब शामिल नहीं था, क्या आप जानते हैं कि वह अब चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न क्यों मना रहे हैं? क्योंकि वह अपने कॉन्सर्ट टूर पर भारत आ रहे हैं..उसे भारत में प्रवेश करने और भारतीयों से लाखों पैसे कमाने की अनुमति दी जा रही है, उन्हीं लोगों से जिनके देश को उसने बदनाम किया है। वह इस पैसे का इस्तेमाल भारत के खिलाफ अपने खालिस्तानी प्रोपेगेंडा में करेगा, आखिर में उसने लिखा कि इन खालिस्तानी गायकों से मूर्ख मत बनो, वे सिर्फ दोनों तरफ से अपने दर्शक चाहते हैं। 

    क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुभ   को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कनाडा स्थित पंजाबी रैपर की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत में भारी आक्रोश फैल गया और उन पर खालिस्तानी अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी रैपर व सिंगर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और वह खालिस्तान का पूरा सपोर्ट भी करते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट किए है जिससे साफ पता चलता हैं कि वह खालिस्तानी सपोर्टर हैं। कुछ दिनों पहले सिंगर ने भारत का विकृत नक्शा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके तुरंत बाद ही इनके कॉन्सर्ट की भी मुंबई में होने का ऐलान हुआ जिसके बाद से ही मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिष्टमंडल ने इस प्रोग्राम को बैन करने की मांग की है।

  • फोटो सेशन के बीच बेहोश हुए BJP सांसद 

    फोटो सेशन के बीच बेहोश हुए BJP सांसद 

    नई दिल्ली: नए संसद भवन में विशेष सत्र शुरू होने से पहले आज सांसद मंगलवार की सुबह पुराने संसद भवन पहुंचे। यहां सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। फोटो सेशन के दौरान एक ऐसी घटना हुई कि सभी सांसद अपनी सीट छोड़कर खड़े हो गए। दरअसल फोटो सेशन के दौरान गुजरात के BJP सांसद नरहरि अमीन अचानक बेहोश हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस घटना के बाद तुरंत अपनी सीट से उठे और सांसद नरहरि अमीन के पास पहुंचे। सांसदों ने नरहरि अमीन को पानी पिलाया। हालांकि कुछ ही देर में उनकी हालत में सुधार हो गया और वह दोबारा फोटो सेशन में शामिल हो गए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसद आज के संसद सत्र से पहले संयुक्त फोटो सेशन के लिए एकत्र हुए। बता दें कि भारत ने एडविन लुटियंस के डिजाइन किए गए 96 साल पुराने संसद भवन को अलविदा कह दिया गया है। आज से संसद के नए भवन में काम-काज शुरू हो जाएगा। दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी, तो वहीं 2 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा में कार्यवाही होगी। नए संसद भवन की शुरुआत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें कुल 1280 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

    आज सेंट्रल हॉल में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पीयूष गोयल, मेनका गांधी, शिबुसोरेन और मनमोहन सिंह बोलेंगें। गौरतलब है कि मेनका गांधी लोकसभा में सबसे ज्यादा समय सांसद के तौर पर रहने की वजह से सेंट्रल हॉल में बोलेंगीं। तो वहीं मनमोहन सिंह राज्यसभा में सबसे लंबे समय से सांसद हैं। वे इस नाते बोलेंगे। इसके अलावा शिबूसरेन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में मिलाकर सबसें ज्यादा सांसद रहें हैं, इसलिए वे सेंट्रल हॉल में बोलेंगे। 

    ये कार्यक्रम 11 बजे से 12:35 बजे तक चलेगा। इसके बाद नए संसद भवन में 1:15 पर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। पीएम मोदी संविधान की कॉपी लेकर पैदल पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में जाएंगे और सभी सांसद उनके पीछे पैदल पुराने संसद से नए संसद जाएंगें। इसके अलावा चर्चा है कि आज संसद में महिला आरक्षण बिल भी पेश किया जा सकता है।

  • बारिश का कहर, 10 लोगों की मौत

    बारिश का कहर, 10 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : फिर से सक्रिय हुए मानसून के कारण राजस्थान के अनेक इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हुई है। राज्य में बारिश जनित हादसों में पिछले 24 घंटों के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आज से बारिश का दौर कम होना शुरू होगा। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा में रविवार को सल्लोपाट, आनंदपुरी, भुंगडा, कसारवाडी, कुशलगढ़ में बारिश से हादसों में चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं बीकानेर में एक मकान की दीवार गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उदयपुर में दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई।

    बांसवाड़ा के जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि सल्लोपाट में झोपड़ी गिरने से स्वरूपी (60), आनंदपुरी में झोपड़ी गिरने से सन्तु ताबियार (68) और नदी के पानी में बहने से शिल्पा पटेल, भुंगडा में पानी में बह जाने से देवला मईडा (40), कसारवाडी में दीवार गिरने से सुगना लबाना (48), कुशलगढ में पुलिया पार करते समय बहने से कला कटारा (50), नाले में बह जाने से अमर सिंह डामोर और दिनेश गरासिया (45) की मौत हो गई।

  • लॉरेंस को गैंगस्टर व आतंकी कहने पर कोर्ट का आया बड़ा बयान

    लॉरेंस को गैंगस्टर व आतंकी कहने पर कोर्ट का आया बड़ा बयान

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, ड्रग्स तस्करी व अन्य कई मामलों में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस को उसे आतंकवादी या गैंगस्टर कहने से आपत्ति है। लॉरेंस ने गुजरात की विशेष कोर्ट में याचिका दायर कर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को कागजों में बिना ठोस सबूत के उसके नाम के आगे आतंकवादी या गैंगस्टर शब्दों के इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश देने की मांग रख दी है।

    याचिका पर स्थानीय विशेष न्यायाधीश केएम सोजित्रा की कोर्ट ने NIA से जवाब मांगा है। इस मामले की सुनवाई के लिए 22 सितंबर की डेट निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि 2022 में गुजरात तट पर एक नाव से नशे की बरामदगी के मामले में पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने लॉरेंस को न्यायिक हिरासत में भेजा है। लॉरेंस के वकील आनंद ब्रह्मभट्ट द्वारा दायर याचिका में कहा- भारत के नागरिक के रूप में मेरे सबसे कीमती अधिकारों को किसी भी व्यक्ति द्वारा छीना नहीं जाना चाहिए। कृपया उपरोक्त प्रार्थना से संबंधित आवश्यक आदेश पारित करें।

    गुजरात एंटी टेरोरिस्ट स्क्वैड (ATS) ने सितंबर 2022 में गुजरात तट के पास एक नाव से 39 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की थी। इसी मामले में अप्रैल में लॉरेस को पंजाब की जेल से हिरासत में लिया था। बताया गया कि ड्रग की यह खेप लॉरेंस के इशारे पर पाकिस्तान से भेजी गई थी। बाद में इस मामले को NIA ने अपने हाथ में ले लिया था। कोर्ट ने 12 से 16 सितंबर तक लॉरेंस का रिमांड मंजूर किया था। जिसे बाद में 18 सितंबर तक बढ़ा दिया गया। अंत में उसे अब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। लॉरेंस द्वारा लगाई गई याचिका में लॉरेंस ने खुद को बेकसूर बताया है। लॉरेंस का कहना है- वह लगभग 10 वर्षों तक सलाखों के पीछे है और विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा विभिन्न मामलों में उसे लगातार गलत तरीके से फंसाया गया। एक आरोपी के रूप में अधिकारों को किसी भी संबंधित कोर्ट के समक्ष सम्मान-जनक नहीं माना गया है और मुझे एक गैंगस्टर की उपाधि दी गई है और अब हाल ही में मुझे एक आतंकवादी की उपाधि दी गई है।

    NIA आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से लॉरेंस के संबंधों की जांच करना चाहती है। लॉरेंस का कहना है कि उन्हें किसी द्वारा आतंकवादी या गैंगस्टर के रूप में संबोधित किए जाने पर “कड़ी आपत्ति” है, क्योंकि वह अपनी मातृभूमि से प्यार करता है और अगर उसे “न्याय” मिला तो वह देश के लिए जिएगा और मरेगा। उसके खिलाफ किसी भी मामले में उसे कभी दोषी नहीं ठहराया गया और उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत भी नहीं है। लॉरेंस का कहना है कि उसके साथ एक सजायाफ्ता कैदी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उसे अपनी अदालती पेशियों के दौरान सच्चे देशभक्त शहीद भगत सिंह की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

  • कनाडा और भारत के रिश्तों में आई खटास, लगाए ये गंभीर आरोप

    कनाडा और भारत के रिश्तों में आई खटास, लगाए ये गंभीर आरोप

    नई दिल्लीः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर सिख नेता की हत्या का आरोप लगाया है। ट्रूडो ने सोमवार को संसद में कहा- भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय के नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी। ट्रूडो ने ये भी कहा कि 9-10 सितंबर को भारत में हुई G20 बैठक के दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस मुद्दे को उठाया था। कनाडाई सरकार को जो खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर वे ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

    वहीं, कनाडा की विदेश मंत्री मेलनी जॉली ने बताया कि उनकी सरकार ने एक भारतीय डिप्लोमैट को देश निकाला दिया है, जो कनाडा में भारतीय इंटेलिजेंस के प्रमुख थे। हालांकि, जॉली ने इस डिप्लोमैट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत ने कनाडा की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- कनाडा के सभी आरोप बेतुके हैं। इसी तरह के आरोप कनाडाई प्रधानमंत्री ने हमारे PM मोदी के सामने भी रखे थे और उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था। इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश है। इन्हें कनाडा में पनाह दी गई है और ये भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा हैं।

    ट्रूडो ने सांसदों से कहा- कनाडा की धरती पर किसी नागरिक की हत्या करवाने में विदेशी सरकार का शामिल होना, हमारे देश की संप्रभुता का उल्लंघन है। हम इस हत्या की जांच में सहयोग देने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएंगे। प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा- कनाडा में रहने वाली भारतीय मूल के सिखों की बड़ी आबादी इस हत्या को लेकर गुस्से से भरी है। कई सिख अपनी सुरक्षा को लेकर डर में हैं। देश में 14-18 लाख के बीच भारतीय मूल के नागरिक हैं, जिनमें से कई सिख हैं। कनाडा की विपक्षी पार्टी न्यू डेमोक्रटिक पार्टी के लीडर जगमीत सिंह सिख समुदाय से हैं। निज्जर पंजाब के जालंधर के भार सिंह पुरा गांव का रहने वाला था। गांव के सरपंच राम लाल ने बताया कि निज्जर 1992 में कनाडा चला गया था।

    वो खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था। वो भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। NIA ने 40 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें भी निज्जर का नाम था। ब्रैंपटन शहर में खालिस्तान के हक में रेफरेंडम करवाने में भी उसकी भूमिका थी। निज्जर के खिलाफ पुलिस ने 23 जनवरी, 2015 को एक लुकआउट नोटिस और 14 मार्च, 2016 को एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसमें उसके प्रत्यर्पण की मांग की गई थी। कनाडा में निज्जर के खिलाफ 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

  • संसद में PM मोेदी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    संसद में PM मोेदी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : संसद के विशेष सत्र की आज पीएम मोदी के संबोधन के साथ शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने सत्र को संबोधित करते हुए सबसे पहले जी20 समिट की चर्चा की। पीएम ने कहा कि आज जी20 समिट के सफल आयोजन के चलते भारत की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्वमित्र के तौर पर देख रही है। दूसरे देश आज भारत के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इस बीच पीएम मोदी ने देश के प्रथम पीएम पंडित नेहरू का भी जिक्र किया, जिसपर सोनिया गांधी की अलग तरह की प्रतिक्रिया दिखी।

    संसद को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज इस संसद भवन में अंतिम बार सदन की कार्यवाही चल रही है, लेकिन नए संसद में जाने के बाद पुराना भवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। मोदी ने कहा कि इस सदन ने सब कुछ देखा है, इमरजेंसी से लेकर संसद पर हुए हमले तक, लेकिन कभी रुका नहीं है। पीएम ने अपने भाषण में पंडित नेहरू के देशहित में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि नेहरू की उपलब्धियों का गुणगान हो तो कौन सदस्य होगा जिसका ताली बजाने का मन न हो…लेकिन ये लोकतंत्र है, यहां सब देखना पड़ता है।

    मोदी द्वारा नेहरू की तारीफ के बाद भी कांग्रेस ने तालियां नहीं बजाई। वहीं पीएम के इस वाक्य से सोनिया गांधी एकदम से पीछे मुड़कर कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए खुश होते हुए दिखीं। मोदी ने कहा कि इस सदन ने नेहरू से अटल और मनमोहन तक के सफर और उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को भी देखा है। पीएम ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि देश को आगे लेजाने के लिए हम सब लोगों को मिलकर काम करना होगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की उन पंक्तियों को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था ‘सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, लेकिन देश आगे बढ़ता रहना चाहिए।