गोहाना : एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां गोहाना पानीपत हाइवे पर गांव सैनीपुरा के पास कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
मृतक साहिल गोहाना के हसनगढ़ गांव का रहने वाला था और गांव में फेरी लगाकर सामान खरीदने व बेचने का काम करता था। दोस्तों के साथ ऑटो से गोहाना के गांव की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में गांव सैनीपुरा के पास पीछे से आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में साहिल नाम के युवक की मौत हो गई है। एएसआई अनिल ने बताया कि सूचना मिली थी कि पानीपत हाइवे के पास गांव सैनीपुरा के पास कार व ऑटो की टक्कर हुई है। जिसके बाद वह वह मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे है।
Category: Breaking News
-

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
-

भीषण हादसा : दर्शन करने जा रहे 11 यात्रियों की मौत, देखें वीडियो
नई दिल्ली : राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हो गए। इन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एनएच 21 पर स्थित लखनपुर थाना क्षेत्र हंतरा पुल पर ये दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को लेकर बस गुजरात से उत्तर प्रदेश के मथुरा दर्शन के लिए जा रही थी। इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से 11 लोगों की जान चली गई है।
जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस भावनगर से मथुरा दर्शन करने जा रही थी। इस हादसे में मरने वालों में 6 महिला और 5 पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है सभी मृतक और घायल भावनगर के रहने वाले हैं। बता दें कि खड़ी बस में अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने से ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर लखनपुर, नदबई, हलैना, वैर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है। साथ ही उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
-

दिन दहाड़े Axis Bank के गार्ड, कैशियर को गोली मार 22 लाख लूटे, एक की मौत, देखें CCTV
मिर्जापुरः यूपी के मिर्जापुर शहर में हौसला बुलंद बदमाशों ने मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को लूट लिया। विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वो फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते फरार हुए। करीब 22 लाख रुपये की लूट हुई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े घटी घटना से शहर में सनसनी मची है। पुलिस महकमे में हड़कंप है। कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी कैश से भरा बॉक्स बैंक से लाकर वैन में लाकर रख रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग वैन के पास पहुंचे। चारों ने हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों के दोनों हाथों में असलहा था। बाइक रुकते ही चारों उतरे और हवाई फायरिंग शुरू की। इससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है। गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। गोली लगते ही गार्ड जमीन पर गिर गया। गार्ड को गोली मारते देख एटीएम कैश वैन का ड्राइवर छिपने की कोशिश करता है।
-

महिला से फ़ोन छीनकर स्नैचर पैदल हुआ फरार, देखें CCTV
नोएडाः शहर में लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं नोएडा में एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें एक चोर एक महिला के गले से चेन छीनकर महज 4 सेकंड में ही भाग कर फरार हो जाता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है और पुलिस इस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी मिली है कि सेक्टर-34 में एक बदमाश ने एक महिला से सरेराह सोने की चेन लूट ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सेक्टर-34 में रहने वाली एक महिला सोमवार को मुख्य रास्ता से होते हुए पैदल अपने घर जा रही थी, तभी पीछे से पैदल आए हाफ पैंट पहने एक बदमाश ने उनसे सोने की चेन झपट ली और पीछे की तरफ दौड़ता हुआ भाग गया। पुलिस का कहना है कि बदमाश के हुलिया से लग रहा है कि चेन झपटने वाला नशेड़ी है। पुलिस बदमाश को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वीडियो आठ सेकेंड का है, जिसमें एक झपटमार पीछे से आता है और महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो जाता है। महिला उसके पीछे भागती है। तब तक चोर फरार हो जाता है। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सेक्टर-34 में रहने वाली एक महिला सोमवार को मुख्य रास्ता से होते हुए पैदल अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से पैदल आए हाफ पैंट पहने एक बदमाश ने उनसे सोने की चेन लूट और पीछे की तरफ दौड़ता हुआ भाग गया। पुलिस का कहना है कि बदमाश के हुलिया से लग रहा है कि चेन छीनने वाला नशेड़ी है। पुलिस बदमाश को पकड़ने का प्रयास कर रही है। ये वीडियो आठ सेकेंड है। जिसमें एक स्नेचर पीछे से आता है महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो जाता है। महिला उसके पीछे भागती है। तब तक चोर फरार हो जाता है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
-

बड़ा झटकाः महंगी हो जाएंगी गाड़ियां! नितिन गडकरी ने की इतने प्रतिशत GST बढ़ाने की मांग
नई दिल्लीः 63वें सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) कन्वेंशन में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, वो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से डीजल इंजन/वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत GST लगाने का अनुरोध करने की योजना बना रहे हैं। डीजल वाहन सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं, और सरकार चाहती है कि सड़क पर इनकी संख्या कम से कम हो। उन्होनें कहा कि, “मैंने पिछले 10-15 दिन से एक पत्र तैयार रखा है, जिसे मैं आज शाम को वित्त मंत्री को सौंपूंगा, जिसमें डीजल वाहनों और डीजल से चलने वाले सभी इंजनों पर अतिरिक्त 10% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है।”
गडकरी ने कहा कि, वो ऑटोमोबाइल कंपनियों को डीजल वाहनों के निर्माण को कम करने के लिए डीजल से चलने वाले वाहनों पर 10% अतिरिक्त वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का प्रस्ताव कर रहे हैं। ताकि डीजल वाहनों का निर्माण कम हो और इससे होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को स्वयं ही इस बारे में सोचने को कहा है। नितिन गडकरी ने कहा कि, ऑटो इंडस्ट्री को स्वत: ही डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को संज्ञान में लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अन्यथा सरकार के पास डीजल ऐसी परिस्थितियां पैदा करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा, जिससे वो स्वयं ही मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘जितनी जल्दी हो सके ऑटो इंडस्ट्री डीजल इंजन वाहनों को अलविदा कहे और स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें, नहीं तो हमारे पास टैक्स बढ़ाने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में डीजल कार की हिस्सेदारी 2014 में 335 से घटकर अब 28% हो गई है। उन्होंने डीजल इंजनों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया साथ ही प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगाने की बात कही। सरकार को उम्मीद है कि, डीजल वाहनों पर टैक्स लगाए बढ़ाए जाने से इनका निर्माण और बिक्री कम होगी, जिससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
-

11वीं की छात्रा से 5 युवकों ने किया गैंगरेप
सहारपुरः जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 11 वीं छात्रा से 5 युवकों ने बारी-बारी गैंगरेप किया। वह स्कूल से घर लौट रही थी। युवकों ने घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठकर सुनसान जगह ले गए। जहां रेप किए। छात्रा तड़पती और चींखती रही, जान बचाने के लिए हाथ-पांव जोड़ी, बार-बार कहती भाईया छोड़ दो। मगर आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। वह छात्रा को नोंचते रहे। रेप के बाद आरोपी उसे फटे कपड़े में ही उसे शिव चौक चौराहे के पास फेंककर भाग गए।
छात्रा किसी तरह से हिम्मत जुटाकर लड़खड़ाते 500 मीटर दूर पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने कहा कि 5 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। छात्रा की बात सुनकर पुलिस तुरंत चौक पर एंटी रोमियो की गाड़ी मंगवाई और उसे थाने ले गई। पुलिस को छात्रा ने बताया कि दो युवक सुनसान जगह ले गए। जहां तीन लोग पहले से थे। वहां बारी-बारी मेरा रेप किया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर छात्रा के कपड़े मंगवाए। इसके बाद छात्रा को मेडिकल के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गैंगरेप की सूचना पर छात्रा के चाचा थाने पहुंचे। उन्होंने भतीजी से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना गंगोह में एक कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। छात्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को बुआ के गांव आसरा खेड़ी के अंकुर और अमन कॉलेज आए। उन्होंने कहा कि वह गांव में जा रहे है। चलो तुम्हे गांव में छोड़ देंगे। इसलिए उनकी बाइक पर बैठ गई। वह लोग कुछ दूरी से चलकर दूसरे रास्ते पर लेकर जाने लगे। मैंने विरोध किया। मगर वह लोग सुनसान जगह ले गए। जहां तीन लोग पहले से खड़े थे। वह लोग मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। कपड़े फाड़ दिए।
इसके बाद पांचों लोगों ने बारी-बारी से रेप किया। दर्द से उठ नहीं पा रही थी। जबरन मुझे बाइक पर बैठकर चौक पर फेंककर भाग गए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि छात्रा के चाचा की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। जिनमें दो नामजद आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीन युवकों की तलाश है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा को मेडिकल के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
-

रेस्टोरेंट में 18 वर्षीय कर्मचारी की मौत, देखें CCTV
विजयनगरः इंदौर के विजयनगर इलाके में शनिवार रात फर्श पर पैर फिसलने से रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी सिर के बल गिर गया। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि कुछ ही दूरी पर बॉम्बे अस्पताल था। लेकिन रेस्टोरेंट का मैनेजमेंट उसे वहां नहीं ले गया। नहीं तो उसकी जान बच सकती थी। विजयनगर पुलिस के मुताबिक स्कीम नंबर 54 में मिस्टर होटल पर काम करने वाले कर्मचारी रवि (18) पुत्र जगदीश देलवार की सिर के बल गिरने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि वह शनिवार रात में करीब साढ़े 11 बजे रेस्टोरेंट बंद करने के लिये सामान हटा रहा था। इस दौरान एक टेबल हटाते समय वह सिर के बल गिरा। जिसके बाद वह बेसुध पड़ा रहा। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीजा नरेन्द्र ने बताया कि रात में उन्हें सूचना दी तब तक रवि की मौत हो चुकी थी। जीजा के मुताबिक उसके रेस्टोरेंट के सामने ही बॉम्बे अस्पताल नहीं ले जाकर अन्य किसी निजी अस्पताल ले जाया गया। तब तक रवि की मौत हो चुकी थी।
-

Bank of Baroda में ब्लास्ट, एक घायल
नई दिल्ली : भिवानी जिले में सोमवार यानि आज बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में एयर कंडीशनर (एसी) में गैस भरते समय अचानक से ब्लास्ट हो गया। बैंक के अंदर धूआ ही धूआ फैल गया। साथ ही धमाके से बैंक कर्मी व उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा में एसी की सर्विस के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था।
बैंक के अंदर करीब 50 कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे। सुबह 11 बजे के करीब मैकेनिक बैंक के बाहर रखे एसी ढांचे को चेक कर रहा था। कंप्रेसर में गैस चैक करते हुए अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। बैंक के अंदर धूआ ही धूआ फैल गया। बैंक के सुरक्षाकर्मी ने ग्राहकों व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। धमाका इतना तेज था बैंक की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। एसी के ढांचे के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में मैकेनिक घायल हो गया और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
-

तेज मूसलाधार बारिश से पानी में डूबा रेलवे ट्रैक, देखें वीडियो
बाराबंकी : पिछले 8 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल, अस्पताल, बस स्टेशन, सरकारी कार्यालय तथा घरों में भी पानी भर गया है। अधिकांश मार्गो पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। दुकानों में पानी घुस जाने के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं लोधेश्वर महादेव का शिवलिंग बरसात के पानी में डूब गया है।
मानसून सीजन जाते-जाते पूर्वी और मध्य भारत को भिगोता जा रहा है। UP, बिहार, MP, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 राज्यों में आज तेज बारिश की चेतावनी है। UP के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं मध्य प्रदेश में भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा समेत 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
UP में बारिश के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। कानपुर में एक व्यक्ति की जलभराव में डूबने से मौत हुई। वहीं कन्नौज में घर की छत गिरने से दो की जान चली गई। उधर मुरादाबाद और बाराबंकी में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। हरियाणा के हिसार-दिल्ली और रेवाड़ी-हिसार के बीच चलने वाली 4 ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक ओवरऑल 10% कम बारिश हुई है। इसका मतलब है कि ये मानसून सीजन (30 सितंबर तक) सामान्य कम बारिश के साथ खत्म होगा।
-

खेत में निर्मम हालत में मिला युवक का शव
नई दिल्ली : सोनीपत जिले के गन्नौर में गूमड़ रोड पर शिव गार्डन के पीछे खेतों में आज युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में युवक कर हत्या की आशंक जताई गई है। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। युवक की पहचान प्रवीण कुमार निवासी गांव अहीर माजरा के तौर पर हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
मृतक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। चाचा राजपाल ने बताया प्रवीण सुबह ड्यूटी पर गया था। इसके बाद रात को घर वापस नहीं लौटा। सुबह किसानों ने खेत में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर छानबीन में लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।