Category: Breaking News

  • Aditya-L1 के कैमरे में कैप्चर हुआ पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा

    Aditya-L1 के कैमरे में कैप्चर हुआ पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा

    नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1′ में लगे कैमरे द्वारा ली गई अंतरिक्ष यान की “सेल्फी” और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु से संबंधित ‘आदित्य-एल1′ ने सेल्फी और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें लीं।

    तस्वीरों में ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर (एसूयआईटी) उपकरण दिखाई देते हैं, जैसा कि 4 सितंबर 2023 को आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखा गया था। इसरो ने कैमरे द्वारा ली गईं पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।  

  • देवर और भाभी के अवैध संबंध में चाचा ने दी खौफनाक मौत

    देवर और भाभी के अवैध संबंध में चाचा ने दी खौफनाक मौत

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के अमरावती से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां देवर-भाभी के अवैध संबंधों की वजह से 2 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के अनुसार चाचा ने मासूम भतीजे को पालने से गिराकर लातों से कुचल दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि फेजरपूरा पुलिस थाना क्षेत्र के पोहरा बंदी इलाके में रहने वाले दीपक का अपनी भाभी पूजा के साथ अवैध संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन दीपक अपनी भाभी पर उसके बेटे को अपने बड़े भाई को देने का दबाव बना रहा था।

    जिसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि पूजा अपने बेटे को छोड़ने लिए तैयार नहीं थी। दीपक मजदूरी कर घर लौटा, इस दौरान पालने में लेटा उसका भतीजा जोर-जोर से रोने लगा। पूजा अपने बेटे को चुप कर रही थी पर मासूम चुप नहीं हो रहा था। इससे गुस्साए दीपक ने भतीजे को पालने से नीचे गिरा दिया और अपने पैरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे। जिसके चलते मासूम की हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले पर थाने के एसएचओ गोरखनाथ जाधव ने बताया कि आरोपी दीपक भोसले को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • बेटे के बर्थडे पर केक काटने दौरान मातम में बदली खुशियां

    बेटे के बर्थडे पर केक काटने दौरान मातम में बदली खुशियां

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक विचलित कर देने वाला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी में बेटे के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि सूदखोरों की वजह से उनके परिवार के मुखिया की जान चली गई। लेकिन इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। लखनऊ के थाना चिनहट स्थित मुलायम नगर का यह मामला है। यहां सुशील शर्मा (45 साल) अपनी पत्नी किरण, 3 बच्चे साक्षी, सार्थक और मन्नत के साथ रहते थे। बुधवार की रात सुनील अपने बेटे सार्थक के जन्मदिन का केक कटवा रहे थे। इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए।

    आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि सुनील की मौत हो गई है। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। पत्नी किरण के मुताबिक घर पर 22 लाख रुपए का कर्ज था जिसकी हर महीने करीब 70 हजार रुपए की किस्त जाती थी। इस महीने किस्त कम जाने पर ब्याज पर देने वाले ने काफी अपमानित किया था । इसी के चलते सुनील काफी काफी परेशान चल रहे थे। एडीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास के मुताबिक सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ तो कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने ब्याज पर पैसा लेने की बात कही थी। सुनील उसी वजह से परेशान थे। पुलिस ने शव को पंचनामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • जानिए आज के पेट्रोल डीजल के दाम

    जानिए आज के पेट्रोल डीजल के दाम

    नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से कच्चा तेल 85 डॉलर के आस-पास दर्ज किया जा रहा था लेकिन बुधवार से इसमें तेज बढ़त देखी जा रही है। आज यानी 7 सितंबर को क्या है कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमत.भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए जाते है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने आज 7 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के विभिन्न शहरों में वाहन ईंधन के भाव जस के तस है। बता दें कि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में तेल के भाव अलग होते है।

    दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत : पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

  • बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में हुई बढ़ोतरी

    बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में हुई बढ़ोतरी

    पुलिस के जवान सहित QRF भी होंगे शामिल

    मध्यप्रदेश: बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। MP के सागर जिले में हो रही तीन दिवसीय कथा के कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा के साथ पंडाल में भी सिक्योरिटी के खास इंतजाम किए गए हैं।  इस दौरान 1000 से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जिसमें क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (QRF) को भी शामिल किया गया है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी के बरेली में रहने वाले एक युवक ने धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, बाद में धमकीबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर बीते दिन कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। युवक के घरवालों ने भी उसके किए की माफी मांग ली है।

    इसको लेकर धीरेंद्र शास्त्री के मुख्य प्रबंधक नितेंद्र चौबे ने बताया कि बरेली के जिस युवक ने धमकी दी थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को और बढ़ाया गया है। उनके निवास स्थल से कथा पंडाल तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर देश-विदेश में सनातन को बढ़ा रहे हैं इसलिए कुछ लोगों को मिर्ची लग रही है। नितेंद्र चौबे के मुताबिक, 6 सितंबर को शाम 4:00 बजे से तीन दिवसीय हनुमंत कथा शुरू हो रही है। इसको सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है‌। बाबा बागेश्वर के रहने की जगह से लेकर पंडाल तक और आने-जाने के दौरान, सब जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी‌। इस कथा के आयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह हैं। उनकी तरफ से भी इंतजाम किए गए हैं‌।

    मालूम हो कि धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले अनीस अंसारी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अनीस यूपी के बरेली का रहने वाला है। उसने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और बरेली पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

  • 8 से 10 सिंतबर तक स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगें बंद, धारा 144 लागू

    8 से 10 सिंतबर तक स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगें बंद, धारा 144 लागू

    नई दिल्लीः दिल्ली में जी-20 समिट के लिए तैयारियां चल रही हैं। दिल्ली मेट्रो ने ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। DMRC की तरफ से बताया गया है कि 8 से 10 सितंबर तक तीन दिन के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवा सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से शुरू होगी। 9 और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर आने-जाने की सुविधा नहीं होगी। हालांकि, 8 से 10 सितंबर तक अन्य सभी मेट्रो स्टेशन आम नागरिकों के लिए पूर्व की तरह खुले होंगे। यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। दिल्ली मेट्रो की सभी ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। 6 बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सामान्य तौर से चलेगी।

    इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने (DMRC)के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार को एक खत लिख आग्रह किया था कि 8, 9 और 10 सितंबर को मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू की जाएं। इससे जी 20 समिट के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों को आने-जाने में मदद मिलेगी। जी-20 समिट को लेकर दिल्ली को कंट्रोल जोन घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई है। 8, 9 और 10 दिन दिनों तक सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्कूल, सरकारी से लेकर निजी दफ्तर, दुकान, बाजार सब बंद रहेंगे।  दिल्ली में 15 दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही 29 अगस्त से लेकर 12 सितंबर तक आसमान में उड़ने वाली वस्तुओं पर रोक लगी रहेगी। चिकित्सा सेवा को छोड़कर किसी भी डिलीवरी सेवाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

    यूं तो 9 और 10 सितंबर को अभी सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सेवा प्रभावित रहने की बात कही गई है। हालांकि, अगर सुरक्षा एजेंसियों को जरुरत महूसस हुई तो कुछ अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी सेवाओं में बदलाव किया जा सकता है। नई दिल्ली जिले में पड़ने वाली तीन मेट्रो स्टेशनों को छोड़ अन्य सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध होगी। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और राम कृष्ण आश्रम मार्ग पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर की सुबह 4 बजे से लेकर 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक नहीं रहेगी।

    राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 समिट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि मेट्रो सेवाओं के सामान्य संचालन में सहयोग करें। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वो सभी आवश्यक गाइडलाइन का पालन करें। इस बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (ट्रैफिक), एसएस यादव ने कहा, ‘हमने नागरिकों से अपील की है कि वो इंडिया गेट और कर्त्व्य पथ क्षेत्र में पिकनिक या टहलने के लिए ना जाएं। सिर्फ नई दिल्ली और एनडीएमसी को नियंत्रित जोन में रखा गया है। बस सर्विस और मेट्रो सर्विस जारी रहेंगे। प्रगति मैदान और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सेवा प्रभावित होगी।

  • महिला डाक्टर की डेंगू से मौत

    महिला डाक्टर की डेंगू से मौत

    नई दिल्ली : यूपी के नोएडा में डेंगू की वजह से 28 साल की महिला डॉक्टर की मौत हो गई। जिले में डेंगू से किसी मौत की यह पहली सरकारी पुष्टि है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सेक्टर-122 में रहने वाली 28 वर्षीय होमियोपैथी की डॉक्टर अक्षिता सिंह को तेज बुखार हुआ। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। डेंगू की संभावना के चलते रक्त के नमूने की जांच की गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। डॉक्टर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। आखिरकार डेंगू से लड़ते हुएमहिला डॉक्टर की मौत हो गई।

    गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ की मानें, तो डॉक्टर अक्षिता को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था और उसकी मौत हो गई। सीएमओ के मुताबिक अभी तक जिले में डेंगू के 400 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल 150 के आसपास एक्टिव मरीज है। सीएमओ ने डेंगू से बचाव के लिए आसपास सफाई रखने और मच्छर नहीं पनपने देने का ख्याल रखने की अपील की है। वहीं सीएमओ ने जानकारी दी कि अभी तक जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही करने पर 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। डेंगू का लार्वा पाए जाने पर अलग-अलग संस्थाओं पर 35 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है।

  • जानिए आज के सोना-चांदी के दाम

    जानिए आज के सोना-चांदी के दाम

    नई दिल्ली :  भारतीय सर्राफा बाजार में आज 6 सितंबर 2023 को सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं चांदी का भाव 72 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59262 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72250 रुपये है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59356 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 59262 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है। 

    आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59024 रुपये पहुंच गए है। वहीं 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54284 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 4447 पर आ गए है। वहीं 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 34668 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 72250 रुपये की हो गई है।

  • छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    नई दिल्ली : बिहार के बक्सर से मेडिकल की छात्रा के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा पटना स्थित अपने घर से बक्सर आई थी। वह यहां हॉस्टल में रहती थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला बक्सर के पुराना सदर अस्पताल में स्थित जीएनएम कॉलेज का है। यहां मंगलवार शाम को द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतू कुमारी ने पंखे की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। छात्रा की मौत पर जीएनएम कॉलेज की प्रिंसिपल जागृति सिंह ने बताया कि 19 साल की छात्रा नीतू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पटना जिले के फतुहा की रहने वाली थी।

    मृतक छात्रा बेहद शांत स्वभाव की थी और वो एक हफ्ते की छुट्टी के बाद मंगलवार को ही बक्सर आई थी। शाम के समय जब सभी छात्राओं की हाजिरी ली जा रही थी तो उस वक्त नीतू नहीं आई थी। इसके बाद छात्राओं ने उसे हॉस्टल में जाकर देखा तो वो पंखे की कुंडी से झूल रही थी। प्रिंसिपल ने बताया कि उसका कभी भी किसी छात्रा के साथ विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी गई। इसके बाद पुलिस के सामने शव को पंखे से उतार कर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

  • 72 करोड़ रुपए की लगात से इस स्थान पर बनेगी माता सीता की जन्मस्थली

    72 करोड़ रुपए की लगात से इस स्थान पर बनेगी माता सीता की जन्मस्थली

    नई दिल्ली: दुनिया एक ओर अयोध्या में श्रीरामलला जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनते हुए देख रही है। वहीं दूसरी ओर अब माता सीता की जन्मस्थली को भी भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार के सीतामढ़ी में जानकी देवी जन्मस्थली स्थित है। यहां पनौरा धाम जानकी देवी मंदिर पहले से ही है, लेकिन अब इसे डेवलेप करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। बिहार सरकार ने पनौरा धाम जानकी देवी मंदिर को विकसित करने के लिए 72 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

    राज्य पर्यटन विभाग ने कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव रखा था। बैठक के बारे में बताते हुए कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा, “कैबिनेट ने सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जानकी मंदिर के विकास के लिए 72.47 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यहां हर साल घरेलू और विदेशी तीर्थयात्री बड़ी संख्या में आते है। इस प्रोजेक्ट के तहत नीतीश सरकार सीतामढ़ी जिले में ‘सीता-वाटिका’, ‘लव-कुश वाटिका’ विकसित करेगी। इसके अलावा ‘परिक्रमा’ पथ का निर्माण करेगी।  डिस्प्ले कियोस्क, कैफेटेरिया, बच्चों के खेलने का क्षेत्र तैयार किया जाएगा। कैबिनेट सचिव के मुताबिक, यहां आने वाली सभी संपर्क सड़कों को जोड़ा जाएगा और इस तीर्थ स्थल को भी जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा।