Category: Breaking News

  • पिटबुल कुत्ते का आतंकः SHO के 2 बेटों को नोंचा

    पिटबुल कुत्ते का आतंकः SHO के 2 बेटों को नोंचा

    गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थानीय लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। गली के कुत्ते तो राह चलते लोगों को परेशान कर ही रहे हैं। वहीं, अब सोसायटी व गली के बाहर भी कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को ग्रेटर नोएडा में पिटबुल नस्ल के कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस में तैनात SHO के 2 बेटों को पिटबुल ने काटा है।

    पिटबुल कुत्ते ने पहले दसवीं कक्षा के छात्र पर हमला किया। उसे बचाने के प्रयास में बड़े भाई को भी कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते को गली में खुला छोड़ा गया था। जिसके बाद यह घटना हुई। कुत्ते द्वारा काटने के बाद दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी कुत्ते के काटने घटनाएं थम नहीं रही हैं। पीड़ित द्वारा कासना थाने में कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के बाद 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • कोरोना को लेकर WHO ने जारी किया अलर्ट, अब तक इतनी हो चुकी मौतें

    कोरोना को लेकर WHO ने जारी किया अलर्ट, अब तक इतनी हो चुकी मौतें

    नई दिल्लीः भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक महीने में दुनियाभर में कोरोना से 25 हजार से ज्यादा मौतें हुई है और करीब 4 मिलियन केस दर्ज किए गए हैं। WHO की टेक्निकल लीड विभाग की डॉ मारिया वान ने कहा है कि दुनियाभर में कोविड के नए वेरिंट्स लगातार आ रहे हैं। अबतक 800 से ज्यादा वेरिएंट्स मिल चुके हैं। कोविड के केस लगातार आ रहे हैं और इस वायरस की वजह से मौतें भी हो रही हैं।

    बढ़ते खतरे को हुए WHO ने सभी देशों को कोविड को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। दूसरी तरफ, भारत में भी वायरस में म्यूटेशन जारी है और इससे अब ओमिक्रॉन का एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट रिपोर्ट किया गया है। ये वेरिएंट कई दूसरे देशों में भी फैल रहा है। इसकी वजह से दुनियाभर में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी देशों को कोविड को लेकर टेस्ट और सर्विलांस बढ़ाना होगा। नए वेरिएंट्स की पहचान के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग को भी बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि राहत की बात यह है कि नए वेरिएंट के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह ही हैं। इससे ऑक्सीजन लेवल गिरने के मामले नहीं आ रहे हैं। हालांकि बुजुर्ग और पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों में इंफेक्शन हो रहा है। इन लोगों को इस वेरिएंट से बचाव करना जरूरी है।

    भारत में ओमिक्रॉन का xbb.1.16 वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक इस वेरिएंट के 600 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल समेत कई राज्यों में नया वेरिएंट पांव पसार रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में कोविड केस बढ़ने की वजह नया वेरिएंट ही है। ये कमजोर इम्यूनिटी वालों को चपेट में ले रहा है। कोविड एक्सपर्ट डॉ जुगल किशोर का कहना है कि लोगों की लापरवाही कि वजह से कोविड को पांव पसारने का मौका मिल रहा है। लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं और भीड़ वाले इलाकों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है, जिससे केस बढ़ रहे हैं।

  • कोरोना का कहर जारीः 12वीं की छात्रा की मौत

    कोरोना का कहर जारीः 12वीं की छात्रा की मौत

    चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में कोरोना से 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि जिले के चूराखर्क गांव की रहने वाली 16 वर्षीया रितिका खर्कवाल की तबीयत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को उसके परिजन चंपावत जिला चिकित्सालय लाए थे। उन्होंने कहा कि छात्रा में कोरोना के लक्षण देखते हुए उसकी एंटीजेन जांच की गई, जिसमें पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। 

    डॉ. अग्रवाल ने बताया कि रात में छात्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी जिसके बाद उसे आईसीयू के वेंटिलेटर पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को छात्रा को किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की तैयारियां हो रही थीं और इसी बीच उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि छात्रा का जीनोम अनुक्रमण व आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर ही यह पुष्टि हो पाएगी कि उसकी मौत कोरोना से हुई है या किसी और बीमारी से। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी गई है जो अन्य लोगों की जांच के लिए नमूने लेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय में पढने वाली छात्रा कुछ दिन पहले ही अपने घर पहुंची थी।

  • इंडिगो के विमान में फिर हुआ हंगामा, जाने मामला

    इंडिगो के विमान में फिर हुआ हंगामा, जाने मामला

    नई दिल्ली: इंडिगो के दिल्ली-बेंगलुरु विमान में एक बार फिर यात्री द्वारा हंगामा करने की घटना देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत 40 वर्षीय एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की है। यात्री को जब ऐसा करने से रोका गया तो उसने विमान में भारी हंगामा किया। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में घटना की जानकारी दी और व्यक्ति के नशे में होने की बात कही। 

    बयान के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:56 के बीच हुई है। विमान संख्या 6E308 में यह घटना हुई है। एयरलाइन के ओर से एक प्रवक्ता ने कहा, “दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 6ई 308 में सवार यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास के फ्लैप को खोलने की कोशिश की। यह देखने पर, बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित चेतावनी दी गई।” गौरतलब है कि बेंगलुरु पहुंचने के बाद आरोपी यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। वहीं, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

    बता दें कि इंडिगो के विमान में यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के दिनों में विमान में ऐसी कई घटनाएं आए दिन देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने एक 63 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को बैंकाक से मुंबई जाने वाली एक उड़ान में 24 वर्षीय केबिन क्रू से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। नशे में धुत आरोपियों ने एक सह-यात्री के साथ भी मारपीट की और हवा में हंगामा किया था। 

    इससे पहले पिछले साल 26 नवंबर, 2022 को एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर एक यात्री द्वारा कथित रूप से पेशाब करने की घटना के बाद भारत में इसी तरह की कई घटनाएं सामने आई थीं। इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर आरोपी यात्री को सजा भी हुई थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा निर्धारित विमानन नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री अनियंत्रित व्यवहार का दोषी पाया जाता है, तो उस व्यक्ति को अपराध के स्तर के आधार पर एक विशेष समय अवधि के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। 

  • शादी के 2 साल बाद दुल्हन ने किया ऐसा खतरनाक कांड, पति समेत थाने पहुंचा पूरा परिवार

    शादी के 2 साल बाद दुल्हन ने किया ऐसा खतरनाक कांड, पति समेत थाने पहुंचा पूरा परिवार

    नोएडा : क्षेत्र में फेस-वन थानाक्षेत्र के हरौला गांव में एक महिला द्वारा तीन दिन पूर्व आत्महत्या करने के सिलसिले में उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि शांति देवी ने थाने में आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी कविता की 2 वर्ष पूर्व मुकेश महतो से शादी हुई थी और शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि उनके उत्पीड़न के चलते कविता ने तीन दिन पूर्व आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। कविता की मां ने उसके पति मुकेश, सास कांति, ससुर धनेश्वर, ननंद संगीता, तनु और ऋतु सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

  • बीजेपी नेत्री के बेटे पर बम से हमला, घटना CCTV में कैद

    बीजेपी नेत्री के बेटे पर बम से हमला, घटना CCTV में कैद

    प्रयागराजः बीजेपी महिला नेता के बेटे पर बम से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने महिला नेता के बेटे की कार पर दो बम फेंके। बम फटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि सफारी कार के अंदर बैठे महिला नेता के बेटे और उसके दोस्त को चोट नहीं आई है। बमबाजी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना प्रयागराज के झूसी इलाके की आवास विकास कॉलोनी की है। बीजेपी नेत्री ने झूसी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

    कांस्टेबल के बेटे पर आरोप

    महिला नेता विजयलक्ष्मी चंदेल बीजेपी की जिला मंत्री हैं। वह थाना पुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान भी हैं। उनका बेटे 20 साल के विधान सिंह वीरवार रात अपनी मौसी के घर गया था। वहीं पर दो बाइक पर सवार छह युवकों ने सफारी कार पर बम बाजी की। आरोपियों में पुलिस विभाग में तैनात एक कांस्टेबल का बेटा भी है।

    जान से मारने की नियत से की बमबाजी

    आरोप है कि कौशांबी में तैनात कांस्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से महिला नेत्री के बेटे विधान का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कांस्टेबल और उसके बेटे ने बीजेपी नेता के घर जाकर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद जान से मारने की नियत से कार पर बम बाजी की गई। 

  • गाड़ी में तेज आवाज़ बजाने से मना करने पर DSP के बेटों ने किया व्यक्ति का कत्ल

    गाड़ी में तेज आवाज़ बजाने से मना करने पर DSP के बेटों ने किया व्यक्ति का कत्ल

    बेंगलुरु: कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां 54 वर्षीय लॉयड नेहेमियाह की हत्या कर दी गई। उन्हें इसलिए मार डाला गया क्योंकि उन्होंने गाड़ी में तेज आवाज में गाना चलाने से युवकों को मना किया था। आरोपी भुवनेश्वर राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के बेटे हैं। हत्या के बाद से दोनों फरार हो गए थे। 28 वर्षीय अनिरुद्ध सामंत्रे को दिल्ली से उठाया गया और 34 वर्षीय बासुदेव सामंतरे को बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों भाईयों के एक दोस्त को भी उनकी मदद के लिए गिरफ्तार किया गया है। 54 वर्षीय लॉयड नेहेमियाह पर कथित तौर पर हमला करने वाले तीन युवकों में से दो, भुवनेश्वर राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) केशव कुमार सामंतरे के बेटे हैं। एचएएल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस ने बताया कि डीएसपी के छोटे बेटे 28 वर्षीय अनिरुद्ध सामंतराय को वीरवार को दिल्ली में उठाया गया। उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है, उसके बड़े बेटे 34 वर्षीय बासुदेव सामंतराय, जो एक निर्माण फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। बासुदेव का दोस्त 31 वर्षीय अभिषेक सिंह, जो एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, भी पुलिस के शिकंजे में आ गया है। बासुदेव और अभिषेक को वीरवार को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। विग्नन नगर के रहने वाले कर्नल डेविड नेहेमियाह के भाई लॉयड उनके साथ रहते थे। उन्होंने अनिरुद्ध और बासुदेव को तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया। इसे लेकर उनकी बहस हो गई। दोनों युवाओं ने उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लॉयड को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

    डीसीपी (व्हाइटफील्ड) एस गिरीश ने पुष्टि की कि दोनों भाई डीएसपी के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध जिसे दिल्ली से उठाया गया था, वह राष्ट्रीय राजधानी में एक एमएनसी फर्म के साथ काम करने वाला एक वकील है। अनिरुद्ध अपने भाई के बच्चे के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आया था और बेंगलुरु में था। घटना के बाद दोनों पार्टी कर रहे थे। जांच में पाया गया कि वे रविवार की तड़के एक पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भरने के बाद कार में तेज संगीत बजा रहे थे। डीएसपी केशब कुमार सामंत्रे ने टीओआई को बताया कि उनके बेटों के बारे में झूठी कहानी फैलाई जा रही है। वास्तव में, यह लॉयड था जिसने संगीत के मुद्दे पर लड़ाई शुरू की, यह कहते हुए कि उसकी मां गंभीर रूप से बीमार थी। वह अनिरुद्ध को गाली देने लगा। उन्होंने ही सबसे पहले मेरे बेटों को मारा, उन्होंने नहीं। एचएएल पुलिस थाने में भी एक जवाबी शिकायत दर्ज की गई और एक प्राथमिकी दर्ज की गई। सामंत्रे ने दावा किया कि लॉयड की मौत का दो दिन पहले हुई घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

  • OMG! गुस्से में 18 वर्षीय युवती निगल गई मोबाइल, जाने मामला

    OMG! गुस्से में 18 वर्षीय युवती निगल गई मोबाइल, जाने मामला

    ग्वालियरः भिंड जिले के अमायन कस्बे में एक युवती ने नाराज होकर मोबाइल फोन निगल लिया। इस घटना से परिवार सकते में आ गया। आनन-फानन में युवती को लेकर भिंड जिला अस्पताल पहुंचे. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए भिंड से युवती को तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती के पेट में फंसा मोबाइल फोन ऑपरेशन कर बाहर निकाला। वक्त रहते युवती का ऑपरेशन नहीं होता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।

    भिंड जिले के अमायन कस्बे में रहने वाली 18 साल की युवती ने गुस्से में आकर की पैड वाला मोबाइल निगल लिया। बताया जा रहा है कि घर में युवती का किसी बात को लेकर परिवार से झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि युवती ने गुस्से में आकर की पुश बटन की पैड वाला मोबाइल मुंह में डालकर निगल लिया। युवती के मोबाइल निगलते ही उसके परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार वाले उसे पहले भिंड के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती को तत्काल ग्वालियर ले जाने के लिए कहा। भिंड से रेफर होकर युवती को परिवार के लोग ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने जांच की तो युवती के आमाशय में मोबाइल अटका हुआ था।

    सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो मोबाइल युवती के आमाशय में जाकर फंस गया था। मोबाइल को बाहर निकालने का एकमात्र रास्ता ओपन सर्जरी था। आखिर में डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी कर मोबाइल बाहर निकालने का फैसला किया। सर्जरी विभाग में करीब आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम ने मोर्चा संभाला। लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला। इसके बाद डॉक्टरों ने युवती के पेट से मोबाइल बाहर निकाल लिया। यह पहला मौका है कि जब जेएएच में इस तरह का ऑपरेशन हुआ है। जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर के एस धाकड़ ने कहा कि अगर वक्त रहते लड़की तो अस्पताल नहीं लाया जाता तो उसके जीवन को संकट हो सकता था।

  • कोरोना को लेकर अलर्ट पर केंद्र, राज्यों संग बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए ये आदेश

    कोरोना को लेकर अलर्ट पर केंद्र, राज्यों संग बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए ये आदेश

    नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने खतरे की घंटी बजा दी है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और नए केसों ने तो पिछले 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में अब एक दिन में 6 हजार से अधिक नए केस मिलने लगे हैं, जिससे सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। आज देश में बीते 24 घंटे में 6 हजार से अधिक नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जो कल यानी वीरवार की तुलना में करीब 13 फीसदी अधिक है। कोरोना कहर को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज देश में कोरोना वायरस की स्थिति और तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों के हेल्थ मिनिस्टर्स संग बैठक की।

    इस बैठक मे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में बढ़ते जा रहे कोरोना केसों को लेकर चिंता जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कोविड टेस्टिंग एवं जीनोम सीक्वेंसिंग के साथ कोविड नियमों के पालन का प्रसार बढ़ाने पर बात हुई। ये बैठक दिल्ली में चल रही थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मांडविया ने कहा कि हमें सतर्क रहना है और अनावश्यक भय नहीं फैलाना है।

    उन्होंने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों से निवेदन किया कि वो अपने राज्यों में कोविड की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा बैठक करें। इस दौरान उन्होंने 10 व 11 अप्रैल को पूरे देश में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को भी अस्पतालों का दौरा करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकारों से कहा कि वह कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने स्तर पर तैयारियों को पुख्ता करें।

    उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया जाए और लोग भी इसे लेकर ढिलाई न बरतें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 6 अप्रैल की कोरोना केसों की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 5,335 मामले केस सामने आए हैं। ये आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे अधिक है। इससे पहले बीते साल 23 सितंबर को 5,383 केस सामने आए थे। इसी के साथ देश में एक्टिव केसों की संख्या 25,587 हो गई है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व सीएम भाजपा में हुए शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व सीएम भाजपा में हुए शामिल

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। साल 2014 में तेलंगाना राज्य बनने से पहले तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री रहे रेड्डी ने पिछले महीने ही पार्टी नेतृत्व से मतभेदों को लेकर कांग्रेस छोड़ दिया था। रेड्डी उस समय भाजपा में शामिल हुए हैं जब अगले साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

    भाजपा को रेड्डी से उम्मीद होगी कि वह रायलसीमा क्षेत्र में भाजपा की उपस्थिति को मजबूत करेंगे। रेड्डी इसी क्षेत्र से आते हैं और वह उनका काफी प्रभाव माना जाता है। उन्हें भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पेश किए जाने की संभावना है, जो राज्य में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है।