Category: Breaking News

  • बड़ी ख़बरः बॉक्सर की गिरफ्तारी पर भड़का गैंगस्टर गोल्डी बराड़, पुलिस को दी चेतावनी! 

    बड़ी ख़बरः बॉक्सर की गिरफ्तारी पर भड़का गैंगस्टर गोल्डी बराड़, पुलिस को दी चेतावनी! 

    नई दिल्‍ली: दिल्‍ली पुलिस तीन दिन पहले ही गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को अमेरिका के मेक्सिको से अरेस्ट किया था। दीपक बॉक्सर दिल्‍ली पुलिस की मोस्‍ट वॉन्‍टेड लिस्ट में टॉप पर है। वह दिल्ली के सिविल लाइंस में एक बिल्डर की हत्या सहित कई मामलों में फरार था। दीपक बॉक्सर के ऊपर दिल्‍ली पुलिस ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा गया था। वहीं बॉक्सर की गिरफ्तारी के बाद मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बरार भड़क गया है।

    उसने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की है कि जो हमारे एक बार काम आया है, हम उसके लिए हर टाईम तैयार मिलेंगे। गोल्डी बरार की बॉक्सर के हक में ये पोस्ट कही न कही दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस को चेतावनी के तौर पर देखी जा रही है। संदेश दिया गया है कि वे बॉक्सर के लिए वह हर समय तैयार हैं।

    बता दें विदेश में छिपे ये गैंगस्टर इस तरह की पोस्टें डाल आए दिन पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी देते हैं। 3 दिन पहले NIA ने 28 गैंगस्टरों की सूची बना गृह मंत्रालय को सौंपी है, जिन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इन गैंगस्टरों में गोल्डी बरार का टाप पर नाम है। गोल्डी बरार मूसेवाला के कत्लकांड के बाद एकदम से चर्चा में आया है। लारेंस के जेल में होने के कारण इस समय उसके गैंग को गोल्डी ही आपरेट कर रहा है।

    गोल्डी बरार का आपराधिक सफर उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ के कत्ल के बाद शुरू हुआ। गोल्डी का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस के काफी करीबी माना जाता था। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए उसने लॉरेंस की रहनुमाई में ही स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम से संगठन तैयार किया था। अक्टूबर 2020 में उसका चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में कत्ल कर दिया गया। 29 मई 2022 में गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवा गोल्डी बरार ने जिम्मेदारी ली।

  • बड़ी राहतः PNG और CNG की कीमतों में होगी भारी कटौती, केंद्र ने नए फॉर्मूले की दी मंजूरी

    बड़ी राहतः PNG और CNG की कीमतों में होगी भारी कटौती, केंद्र ने नए फॉर्मूले की दी मंजूरी

    नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा भी तय की गई है, जिससे इनकी कीमतें 10 प्रतिशत तक घटेंगी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल ने एपीएम गैस के लिए चार डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आधार मूल्य को मंजूरी दी है और अधिकतम मूल्य 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखने पर मुहर लगाई है।

    उन्होंने बताया कि एपीएम गैस के रूप में जानी जाने वाली पारंपरिक या पुराने क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस को अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अधिशेष देशों की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा। पहले इनका मूल्य निर्धारण गैस कीमतों के आधार पर होता था। इस फैसले के बाद एक अप्रैल से एपीएम गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम का 10 प्रतिशत होगी। हालांकि, यह कीमत 6.5 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) से अधिक नहीं होगी। मौजूदा गैस कीमत 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है। उन्होंने बताया कि कीमतों का निर्धारण प्रत्येक महीने होगा, जबकि अब तक इनकी साल में दो बार समीक्षा की जाती थी।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाइपलाइन वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में 10 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी, जबकि सीएनजी में थोड़ी कम कमी होगी। पीएनजी और सीएनजी की दरें अगस्त 2022 तक एक साल में 80 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों के आधार पर तय होती हैं। इस फैसले के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलो से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 53.59 रुपये प्रति हजार घन मीटर से घटकर 47.59 रुपये प्रति हजार घन मीटर हो जाएगी। मुंबई में सीएनजी की कीमत 87 रुपये की जगह 79 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत 54 रुपये की जगह 49 रुपये प्रति हजार घन मीटर होगी।

    भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम इस समय 85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल है और इसका 10 प्रतिशत 8.5 अमेरिकी डॉलर है। हालांकि, मूल्य सीमा के चलते एपीएम गैस के लिए ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड को केवल 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कीमत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि ये मूल्य सीमा दो साल के लिए होगी और उसके बाद हर साल 0.25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की दर से बढ़ोतरी होगी। गैस मूल्य निर्धारण फॉर्मूले में बदलाव किरीट पारिख की अगुवाई में गठित एक समिति की सिफारिशों पर आधारित हैं।

  • मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश से मिले नवजोत सिद्धू 

    मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश से मिले नवजोत सिद्धू 

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से मुलाकात की। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने खड़गे और रमेश से मुलाकात की तस्वीरें टि्वटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “9 बार विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के लिए चैंपियन, सच्चाई की आवाज…विश्वसनीयता आपका नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे।”

    उन्होंने आगे लिखा, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिले और उनका आशीर्वाद लिया, वह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए।” गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धू ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी। सिद्धू ने कहा कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है या धमकाया जा सकता है, लेकिन वह पंजाब और अपने नेताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे। 

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल और प्रियंका से मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की थी। 20 मई 2022 को अमृतसर से पूर्व विधायक नवजोत सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था।

  • गोलगप्पे खाने से किया इनकार, सहेली ने पीट-पीटकर ले ली जान…

    गोलगप्पे खाने से किया इनकार, सहेली ने पीट-पीटकर ले ली जान…

    नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके से अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दरअसल, एक बुजुर्ग महिला को गोलगप्पे न खाने पर धक्का दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला ने जब गोलगप्पे खाने से इनकार कर दिया तो उऩकी पड़ोसी महिलाओं के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया। महिला सिर के बल गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की बहू उन्हें अस्पताल ले गई, जहां शकुंतला देवी (68) की मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, इस मामले में बहू ने चार आरोपी महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बहू की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

    बहू का आरोप है कि उनकी सास दरवाजे के पास खड़ी थीं। पड़ोस में रहने वाली महिला हाथ में गोलगप्पे लेकर जा रही थी। शीतल ने गोलगप्पे खाने को बोला तो शकुंतला ने मना कर दिया। यह बात शीतल को बुरी तरह चुभ गई और दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान शीतल की मां और दो भाभियां भी आ गईं। चारों ने ही शकुंतला को पीटना शुरू कर दिया। वह गिर गई, जिस कारन उनके सिर पर गंभीर चोट आई और अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई। बहू ने बताया कि शकुंतला दिल की मरीज भी थीं।

    पुलिस के मुताबिक यह घटना गली नंबर-7, खेड़ा गांव, जीटीबी एंक्लेव की है, जहां शकुंतला और उनका परिवार रहता है। शकुंतला के तीन बेटे अवधेश कुमार, सुभाष व राजेश हैं। पड़ोस में ही आरोपी महिला शीतल का परिवार रहता है। बेटे राजेश की पत्नी बेबी शकुंतला को अस्पताल ले गई और उसने ही शीतल और उसके परिवार पर अपनी सास शकुंतला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बेबी के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और शीतल, मधु, मीनाक्षी व शालू को हिरासत में ले लिया है।

  • Raghuram Rajan की चेतावनी: बैंकिंग सेक्टर में आ सकता है और अधिक संकट

    Raghuram Rajan की चेतावनी: बैंकिंग सेक्टर में आ सकता है और अधिक संकट

    नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चेतावनी दिया है कि सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) और क्रेडिट स्वीस के हालिया मामले के बाद ग्लोबल बैंकिंग सिस्टम और अधिक उथल-पुथल की ओर बढ़ रहा है। रघुराम राजन, आरबीआई के पूर्व गर्वनर के अलावा इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट भी रहे हैं और उन्होंने साल 2008 के ग्लोबल आर्थिक संकट का सटीक पूर्वानुमान किया था।

    राजन ने कहा कि करीब एक दशक तक आसानी से उपलब्ध धन और केंद्रीय बैंकों की ओर से लिक्विडिटी की बाढ़ ने फाइनेंशियल सिस्टम के अंदर एक तरह की “लत” और नाजुकता पैदा कर दी थी और अब पॉलिसी मेकर्स ने अपनी नीतियों को कड़ा कर दिया है। राजन ने ग्लासगो में दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं हमेशा अच्छे की कामना करता हूं। हालांकि उम्मीद करता हूं कि आगे और भी कुछ हो सकता है।

    इसकी एक वजह यह है कि हमने जो कुछ हाल में देखा वह अप्रत्याशित था।” उन्होंने कहा, “चिंता का विषय यह है कि लंबे समय तक पैसों की आसानी से उपलब्धता और अधिक लिक्विडिटी एक गलत प्रोत्साहन और स्ट्रक्चर बनाती है जो सब कुछ उलटने पर नाजुक हो जाती हैं। ” रघुराम राजन की ये चेतावनी बताती है कि सिलिकॉन वैली बैंक और क्रेडिट स्वीस की परेशानियां फाइनेंशियल सिस्टम में मौजूद गहरी समस्याओं का संकेत देती हैं।

  • मोमोस में देरी को लेकर बदमाशों ने की दुकानदार से मारपीट, छुड़वाने गए पुलिस कर्मी को किया किडनैप

    मोमोस में देरी को लेकर बदमाशों ने की दुकानदार से मारपीट, छुड़वाने गए पुलिस कर्मी को किया किडनैप

    मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों ने मोमोस में देरी होने पर पहले तो दुकानदार को पीटा। इस दौरान वहां मोमोस खाने आए पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उक्त बदमाशों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और फिर उसे किडनैप कर सुनसान इलाके में ले गए। पुलिसकर्मी किसी तरह बदमाशों के चंंगुल से जान बचाकर मौका-ए-वारदात से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना मुरैना जिले के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है।

    मामले की जानकारी देते हुए कॉन्सटेबल रामकुमार ने बताया कि वह इलाके में बने एक फूड स्टॉल पर मोमोज खाने पहुंचे थे। इतने में स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ युवक आए। उन्होंने दुकानदार को मोमोज लाने के लिए कहा। कथित तौर पर दुकानदार को थोड़ा देर हो गई तो स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार बदमाशों ने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया।

    कॉन्स्टेबल रामकुमार ने विरोध किया तो बदमाशों ने गुस्से में उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। बदमाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने कॉन्स्टेबल रामुकमार को किडनैप कर अपनी गाड़ी में डालकर सुनसान इलाके में ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने मारपीट करने के साथ कॉन्स्टेबल रामकुमार के कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

    रामकुमार किसी तरह बदमाशों के चंगुल से खुद की जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। इसके बाद कॉन्स्टेबल रामकुमार यादव ने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। रामकुमार सिंह इलाके के सिविल लाइन थाने में कार्यरत हैं। मुरैना के एक पुलिस अधिकारी अतुल सिंह ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने सिविल थाने में कॉन्स्टेबल की शिकायत पर 6 बदमाशों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई है।

  • शास्त्रीनगर इलाके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    शास्त्रीनगर इलाके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पटना: बिहार में पटना के शास्त्री नगर की झुग्गी बस्ती में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से धमाका हुआ है, जिससे यह आग लगी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है। पटना के शास्त्री नगर में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर में धमाका बताया जा रहा है।

    गैस सिलेंडर के धमाके से भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम को स्थानीय लोग भी मदद करने में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर थाना के सामने झोपड़पट्टी में आग लगी है। इस अगलगी में कई घर जलकर खाक हो गए हैं।

    50 से अधिक घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज हवा चलने की वजह से आग आस पास के इलाके में फैलने लगी है। आग बुझाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हुई हैं। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पटना प्रशासन के कई अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। फिलहाल इस आग से कितना नुकसान हुआ है। इसे लेकर अधिकारी आकलन कर रहे हैं। पटना में गर्मी बढ़ने के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अभी इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री का बेटा भाजपा में हुआ शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री का बेटा भाजपा में हुआ शामिल

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी आज बीजेपी में शामिल हो गए। अनिल एंटनी, जो कि केरल के कांग्रेस नेता थे, ने साल 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी। भाजपा नेता पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने आज एक औपचारिक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस नेता का अपनी पार्टी में स्वागत किया।अनिल एंटनी ने आज संवाददाताओं से कहा, “हर कांग्रेस कार्यकर्ता का मानना है कि वे एक परिवार के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना था कि मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बहु-ध्रुवीय दुनिया में भारत को अग्रणी स्थान पर लाने का बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण है।”

    अनिल एंटनी ने कहा कि, ”मेरा विश्वास है कि धर्म रक्षति रक्षत। आजकल कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मानते हैं कि उनका धर्म एक परिवार के लिए काम करना है लेकिन मेरा मानना है कि राष्ट्र के लिए काम करना है। प्रधानमंत्री जी के पास भारत को प्रसिद्ध बनाने के लिए एक अच्छी दृष्टिकोण है। नड्डा, अमित शाह के पास समाज में अच्छा काम करने की इच्छाशक्ति है। मैं राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के लिए काम करूंगा।” अनिल एंटनी ने कहा कि, ”मैं अपने पिता एके एंटनी का बहुत सम्मान करता हूं। पूरा परिवार मेरे साथ है। इस पर कोई राजनीतिक बात नहीं कहना चाहता लेकिन मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।”

    पार्टी छोड़ने से पहले अनिल एंटनी केरल में कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल चलाते थे। उन्होंने पार्टी छोड़ने से पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को “भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण” कहा था। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए डॉक्यूमेंट्री का हवाला दिया था। डॉक्यूमेंट्री में उन पर भारतीय राजनीति में विपक्ष के स्थान को कम करने के लिए सुनियोजित चाल चलने का आरोप लगाया गया था। अनिल एंटनी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएससी और कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग त्रिवेंद्रम से बीटेक किया है। राजनीति के अलावा सामाजिक कार्य में उनकी खास रुचि है। बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने आज संवाददाताओं से कहा, “अनिल एंटनी एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। जब मैंने अनिल एंटनी जी की साख देखी तो मैं बहुत प्रभावित हुआ।”

    पीयूष गोयल ने कहा, “सतत विकास पर उनके विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के समान हैं।” उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि वे बहुत सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और दक्षिण भारत में भाजपा के पदचिह्न को बढ़ाने में मदद करेंगे।” अनिल एंटनी का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि उनके पिता पार्टी के दिग्गज और वफादार हैं। वे रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि अनिल एंटनी केरल में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में सक्षम होंगे और एक बड़े वोट बैंक, विशेष रूप से ईसाइयों का समर्थन जुटाएंगे।

  • फिर महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल! जानें कितना होगा इजाफा

    फिर महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल! जानें कितना होगा इजाफा

    नई दिल्ली: ऊर्जा और ईंधन संकट से जूझ रहे अलग-अलग देशो को एक बार फिर से झटका लग सकता हैं। इस बात की पूरी आशंका हैं की आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में भारी उछाल आ सकती हैं। मुख्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह इजाफा हो सकता हैं। दरअसल यह बढ़ोत्तरी एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय वजहों से होगी। तेल उत्पादक देश यानी ओपेक कंट्रीज ने बड़ा ऐलान कर दिया हैं। 23 ओपेक देशो ने फैसला किया हैं की वह अब हर दिन 19 करोड़ लीटर क्रूड आयल के उत्पादन में कमी लाएंगे। जाहिर हैं इससे मांग और आपूर्ति पर गहरा असर पड़ेगा और विकासशील देशो को पेट्रो उत्पादों के दामों में वृद्धि करनी पड़ेगी।

    विशेषज्ञ मानते हैं की अगर ओपेक देशो ने अपने इस फैसले को अमल में लाया तो वैश्विक स्तर पर पेट्रोल डीजल किए कीमतों में यह वृद्धि 10 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। ओपेक देशो के इस ऐलान ने एक बार फिर से कई देशो को चिंता में डाल दिया है। खासकर ऐसे देश जो या तो गंभीर आर्थिक, वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं या फिर जिन देशो में पेट्रोलियम की खपत बड़े पैमाने पर हैं। बता दे की भारत तेल खपत के मामले में शीर्ष देशो में शामिल हैं जबकि पड़ोसी पकिस्तान का खजान लगभग खाली हो चूका हैं और वह पेट्रोलियाँ प्रोडक्ट्स के कीमतों पर पहले से आग लगी हुई है।

  • पुलिस की गिरफ्त से 2 आतंकी हुए फरार, देखें CCTV

    पुलिस की गिरफ्त से 2 आतंकी हुए फरार, देखें CCTV

    बारामूलाः उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड फेंकने की घटना में शामिल दो आतंकवादी पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। बारामूला में एक शराब की दुकान पर पिछले साल 17 मई को हुए ग्रेनेड हादसे में एक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि मारूफ नजीर और शाहिद शौकत के रूप में पहचाने गए लश्कर के दो आतंकवादी, जिन्हें पिछले साल 19 मई को गिरफ्तार किया गया था, आज सुबह बारामूला पुलिस स्टेशन से भाग गए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।

    बारामूला पुलिस ने सोशल मीडिया पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकवादी बारामूला पुलिस स्टेशन में बंद थे और सहरी के समय फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि ये दोनों लश्कर के चार आतंकवादियों और एक सहयोगी में शामिल थे, जो बारामूला में एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले के लिए जिम्मेदार माने जा रहे थे। इसमें एक राजौरी निवासी की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने कहा, “इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।”

    दरअसल जम्मू-कश्मीर के बारामूला में खुली शराब की एक दुकान पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। जानकारी के मुताबिक हमलावर शराब खरीदार बनकर दुकान पर आए थे और उन्होंने ग्रेनेड फेंक दिया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हो गए थे। हमले का शिकार हुए चारों लोग दुकान के कर्मचारी थे। इस हमले के चलते जहां रंजीत सिंह की मौत हो गई तो वहीं गोवर्धन सिंह, गोविंद सिंह और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।