Category: Breaking News

  • नशे की हालत में स्वीडिश यात्री ने एयरहोस्टेस से की छेड़छाड़, जानें मामला

    नशे की हालत में स्वीडिश यात्री ने एयरहोस्टेस से की छेड़छाड़, जानें मामला

    मुंबई: बैंकॉक से मुंबई जाने वाली 6E-1052  इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मुंबई पुलिस ने नशे में धुत एक 63 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को 24 वर्षीय एयरहोस्टेस से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यात्री की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में बताई जा रही है जिसने एक सह-यात्री के साथ मारपीट भी की जिसके चलते फ्लाइट में खूब हंगामा हुआ।

    मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई जानकारी के मुताबिक वेस्टबर्ग ने भोजन परोसते समय एयर होस्टेस के साथ दुर्व्यवहार किया। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे सूचित किया कि बोर्ड पर कोई भोजन नहीं है तो आरोपी चिकन की डिश लेने के लिए तैयार हो गया। जब एयर होस्टेस भुगतान करने के लिए स्वाइप मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का गलत तरीके से हाथ पकड़ा।

    एक महिला ने मुंबई पुलिस को बताया कि जब एयर होस्टेस ने इस बदतमीज़ी का विरोध किया तो वेस्टबर्ग सीट से उठ गया और फ्लाइट में अन्य यात्रियों के सामने इंडिगो के और कर्मचारियों से छेड़छाड़ करने लगा। एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि बाद में उस व्यक्ति ने स्टाफ और अन्य यात्रियों के साथ भी गलत बर्ताव किया।

    आरोपी को  आज यानि गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो  उसे  अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे जमानत दे दी गई।

  • इस राज्य में धारा 144 लागू, गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल से लिया स्थिति का जायजा

    इस राज्य में धारा 144 लागू, गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल से लिया स्थिति का जायजा

    हावड़ाः पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा के बाद दक्षिण हावड़ा में धारा 144 लगा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान वीरवार को दक्षिण हावड़ा के शिवपुर में जमकर हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है। हिंसा मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

    मालूम हो कि रामनवमी की शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान हावड़ा शहर में काजीपाड़ा इलाके में हिंसा हो गयी थी। इसको देखते हुए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। लेकिन, शुक्रवार दोपहर बाद अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। इधर, जिला प्रशासन ने स्थिति सामान्य बनाये रखने के लिए दक्षिण हावड़ा इलाके में धारा 144 लगा दी है। हावड़ा में हिंसा को केंद्र सरकार ने भी गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से बात कर स्थिति का जायजा लिया। टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान गृह मंत्री ने  के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति जानने की कोशिश की। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने गुरुवार को हिंसा और मौजूदा स्थिति के बारे में गृह मंत्री को रिपोर्ट भेजी।

    इधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने यहां की स्थिति काफी खराब होने की बात कही। उन्होंने इस हिंसा के पीछे टीएमसी का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार श्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने हावड़ा और दालखोला में हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर NIA से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    वहीं, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हावड़ा हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पूर्व नियोजित था। सवाल उठाते हुए कहा कि एक बीजेपी नेता द्वारा टीवी पर नजर रखने की बात क्यों कही गयी। जबकि वो नेता एक दिन पहले गृहमंत्री से मिलकर श्यामबाजार आये थे। साथ ही कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी है कि इस मामले में अगर पुलिस पक्ष से कोई चूक हुई है, तो कार्रवाई की जाएगी।

  • सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने लगाया 25000 रुपए जुर्माना, जाने मामला

    सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने लगाया 25000 रुपए जुर्माना, जाने मामला

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाईकोर्ट ने केजरीवाल पर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने यह फैसला पीएम मोदी की डिग्री मांगने के मामले में सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।

    Gujarat Court Fines Arvind Kejriwal Rs 25000 फैसला सुनाते हुए गुजरात हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव ने मुख्य सूचना आयोग के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें पीएमओ के जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीआईओ को पीएम नरेंद्र मोदी के स्नातक और स्नातकोत्तर का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

    गुजरात हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने पीएम मोदी के डिग्री सर्टिफिकेट की डिटेल मांगी थी। सीएम केजरीवाल को यह राशि गुजरात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पास जमा करानी होगी।

  • कल से लागू होगी New Foreign Trade Policy, पीयूष गोयल ने किया ऐलान

    कल से लागू होगी New Foreign Trade Policy, पीयूष गोयल ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 की घोषणा की है। नई विदेश व्यापार नीति के बाद कई बड़ी घोषणाएं की गई है। बता दें इससे पहले आखिरी बार एक अप्रैल, 2015 में इस नीति को लागू किया गया था। विदेश व्यापार नीति 5 साल के लिए लागू की जाती है, लेकिन कोरोना आने की वजह से पुरानी नीति का ही विस्तार कर दिया गया था, लेकिन आज सरकार ने नई नीति जारी कर दी है, जिसको 1 अप्रैल यानी कल से लागू कर दिया जाएगा। 

    ई-कॉमर्स और एक्सपोर्ट हब पर फोकस

    विदेश व्यापार के डायरेक्टोरेट जनरल संतोष सारंगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में भारत का कुल निर्यात 2021-22 में 676 अरब डॉलर के मुकाबले 760 अरब डॉलर को पार करने का अनुमान है। शुक्रवार को विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का निर्यात 765 अरब डॉलर को पार कर जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि नई विदेश व्यापार नीति प्रोत्साहन से छूट के लिए एक कदम को चिह्नित करेगा। यह निर्यातकों, राज्यों, जिलों और भारतीय मिशन के सहयोग से एक्सपोर्ट के प्रोत्साहन पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देगा और ई-कॉमर्स और एक्सपोर्ट हब जैसे उभरते क्षेत्रों पर फोकस करेगा।

    पेपरलैस स्कीम

    नई विदेश नीति से का फोकस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और खर्चों में कटौती कर निर्यात को अधिक से अधिक सस्ता बनाने पर है। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्यों के साथ जिलों में भी निर्यात के लिए कदम उठाए जाएंगे। सरकार इसके लिए नई स्कीम्स शुरू करेगी। सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम्स को पूरी तरह से पेपरलैस बनाएगी। डीजीएफटी ने कहा कि हालांकि नई नीति के 2028 तक लागू होने की उम्मीद थी। साथ ही ये भी कहा कि नई विदेश व्यापार नीति की कोई अंतिम तिथि नहीं होगी, इसे आवश्यकता पड़ने पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने विदेशी मिशनों के माध्यम से भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

    हैंडीक्राफ्ट कैटेगरी का निर्यात

    नई नीति के तहत फरीदाबाद, मुरादाबाद, मिर्जापुर और वाराणसी को क्रमशः परिधान, हैंडिक्राफ्ट, हाथ से निर्मित कालीन और दरी, हथकरघा और हैंडिक्राफ्ट कैटेगरी के निर्यात के लिए चुना गया है। इस कैटेगरी के अंतर्गत मौजूदा 39 कस्बों के अतिरिक्त हैं। डीजीएफटी ने कहा कि निर्यात लाभ प्रदान करने के लिए FTP में रुपये में व्यापार निपटान के लिए परिवर्तन पेश किया गया। FTP के तहत मर्चेंटिंग ट्रेड के लिए प्रावधान पेश किए जाएंगे।

    नई विदेश व्यापार नीति की खास बातें

    • भारत अब सभी इंटरनेशनल लेन-देने को रुपये में करने की तैयारी कर रहा है।  फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ट्रेड के लिए अमेरिकी डॉलर की जरूरत पड़ती है।
    • DGFT ने कहा कि FTP 2023 ई-कॉमर्स निर्यात को प्रोत्साहित करेगा, जिसके 2023 तक 200-300 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है।
    • नई नीति के तहत डेयरी सेक्टर को औसत निर्यात दायित्व बनाए रखने से छूट दी गई है।
    • नई नीति के तहत कूरियर सेवाओं के माध्यम से निर्यात की वैल्यू लिमिट 5 लाख रुपये प्रति खेप से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई।
    • नए FTP के तहत वेयरहाउसिंग सुविधा के साथ डेजिगनेटेड जोन बनाया जाएगा. इन्हें ई-कॉमर्स एग्रीगेटर्स को आसान स्टॉकिंग, कस्टम क्लीयरेंस और रिटर्न प्रोसेसिंग में मदद करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।
    • पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क्स अतिरिक्त योजना के तहत कई सेक्टर्स को लाभ देने की तैयारी है। इसके अलावा सरकार ने डेयरी सेक्टर्स को बढ़ावा देने के लिए एवरेज एक्सपोर्ट शर्तों से डेयरी सेक्टर को छूट दी है।
  • बड़ी खबर कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

    बड़ी खबर कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

    नई दिल्ली: कोविड मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। मार्च की शुरुआत से कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन एक दिन में तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में बीते दिन वीरवार को 3,095 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में आप सरकार कोविड-19 स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 6 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिन अस्पतालों में कोरोना के हल्के लक्षण भी दिख रहे हैं उन लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट करने के लिए आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। बता दें कि इससे पहले बीते साल 2 अक्टूबर 2022 को 3 हजार से ज्यादा केस देखे गए थे। देश में एक्टिव केस बढ़कर 15,208 हो गए हैं। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

    गौर हो कि कोराना ममालों में बढ़ोतरी को देखते हुए यूपी सरकार भी एक्टिव मोड में है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स और सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा है। सरकार ने बताया कि प्रदेश में सभी पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जाएगी। जिन जिलों से कन्फर्म केस आ रहे है वहां सरकार ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही सरकार ने अधिकारियों को सभी जिले में इन्फ्लूएंजा, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन जैसी बीमारी के लिए भी निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।

  • बड़ी ख़बरः चुनाव से पहले बीजेपी विधायक सहित एक अन्य ने दिया इस्तीफा

    बड़ी ख़बरः चुनाव से पहले बीजेपी विधायक सहित एक अन्य ने दिया इस्तीफा

    कर्नाटकः विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफों का दौर जारी है। कुडलिगी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अरकलागुडु निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (सेकुलर) के विधायक एटी रामास्वामी ने इस्तीफा दे दिया है।  गोपालकृष्ण ने स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने हाल ही में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात की थी और चर्चा की थी।

    गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस के साथ थे और चार बार (1997, 1999, 2004 और 2008) चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। 2018 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। पार्टी ने उन्हें मोलाकालमुरु के बजाय विजयनगर जिले के कुदलिगी से टिकट दिया, क्योंकि वहां से वरिष्ठ नेता श्रीरामुलु को मैदान में उतारा गया था। वे चुनाव जीतने में सफल रहे।

    इस महीने की शुरुआत में, भाजपा के दो एमएलसी पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर कांग्रेस में शामिल होने के लिए विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं। जद (एस) विधायक एस आर श्रीनिवास (गुब्बी श्रीनिवास उर्फ वासु) 27 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद वीरवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक लोगों की एक लंबी सूची है और यह आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से बताया जाएगा।

  • 10वीं का रिजल्ट घोषित, 81% छात्र हुए पास

    10वीं का रिजल्ट घोषित, 81% छात्र हुए पास

    बिहारः विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए। इस बार 10वीं परीक्षा में कुल 81.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परिणाम अभी वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम 31 मार्च 2023 को दोपहर बाद करीब 01:15 बजे घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किए गए। 

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा इस साल 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। मैट्रिक परीक्षा 2023 में कुल 16 लाख छात्रों ने भाग लिया था जिनके परीक्षा परिणम आज जारी किए जा रहे हैं। मैट्रिक रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 10 लाख छात्र यानी 83.7 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। यह सफलता प्रतिशत 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स तीनों संकाय का मिलाकर है।

  • सबसे बड़ी होजरी मार्केट में भीषण आग, 500 दुकानें जलकर स्वाहा, देखें वीडियो

    सबसे बड़ी होजरी मार्केट में भीषण आग, 500 दुकानें जलकर स्वाहा, देखें वीडियो

    कानपुरः शहर की सबसे बड़े होजरी मार्केट हमराज कॉन्प्लेक्स में वीरवार देर रात 1 बजे करीब भीषण आग लग गई। हवा की वजह से आग तेजी से भड़की और देखते ही देखते चार अन्य मार्केट को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर करीब चार दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। लखनऊ और उन्नाव से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन 4 घंटे बाद भी धुंआ उठ रहा है।

    मिल रही जानकारी के मुताबिक तकरीबन 500 दुकान जलकर खाक हो गई, जिसकी वजह से करोड़ों के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। हालांकि आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। बता दें कि हमराज मार्केट रेडीमेड कपड़े का सबसे बड़ा बाजार है। आग की वजह से एआर टावर, अर्जुन कॉम्प्लेक्स, मसूद कॉम्प्लेक्स और नफीस टावर की दुकानें भी जलकर खाक हो गई।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में आग की घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और फायर बिग्रेड की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित उपचार देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  • बड़ी ख़बर: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

    बड़ी ख़बर: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

    नई दिल्लीः देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना समीक्षा को लेकर बैठक की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। साथ ही सौरभ ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को इस मामले पर समीक्षा बैठक करेंगे। कोरोना वायरस पर हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य संचालित अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों, महामारी विज्ञानियों और वायरोलॉजिस्ट मौजूद रहे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमने स्थिति की समीक्षा की। हमने अस्पतालों से कहा है कि जिन लोगों में लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उन्हें कोरोना वायरस की जांच कराने की सलाह दें। अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना चाहिए।” मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को केजरीवाल को स्थिति से अवगत कराएगा, जिसके बाद वह सरकार को निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री को अन्य राज्यों में कोविड की स्थिति और बढ़ते मामलों से निपटने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।”

    भारद्वाज ने कहा कि सैंपल की जीनोम सीक्वंसिंग भी किया जा रहा है और अब तक कुछ भी चिंताजनक नहीं पाया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार दिल्ली के कोविड-19 मामले 300 तक पहुंचने के एक दिन बाद यह बैठक हुई। खास बात है कि पाजिटिविटी रेट बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई।

  • रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

    रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

    नई दिल्ली: शहर में राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। जिसको लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर समाज के लोगों को शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकालने का संदेश भी दिया प्रशासन ने अपील की कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें। सामाजिक समरसता के साथ त्यौहार को सेलिब्रेट करें। एसपी मनोज कुमार ने बताया सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

    पुलिस शोभायात्रा निकलने वाले मार्ग में स्थित घरों की छतों पर तैनात रहकर ऊपर से निगरानी करेगी शहर के प्रमुख बाजारों को चिन्हित कर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया सादा वर्दी में भी पुलिस वाले मौजूद रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरे की मदद से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। भगवान राम की शोभा यात्रा को शांतिपूर्वक निकालने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। शोभायात्रा में पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

    पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले पोस्ट फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पर पोस्ट नहीं करें। उन्होंने बताया इससे समाज का माहौल खराब होता है। साइबर सेल की विशेष टीम सोशल मीडिया के सभी वेनरों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। समाज का कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शोभायात्रा निकलने वाले मार्ग में स्थित घरों की छतों पर तैनात रहकर ऊपर से निगरानी करेगी शहर के प्रमुख बाजारों को चिन्हित कर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।