Category: Breaking News

  • सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में मिली असिस्टेंट प्रोफेसर की लाश

    सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में मिली असिस्टेंट प्रोफेसर की लाश

    मेरठः एमआईईटी कॉलेज से शनिवार शाम निकले एमआईटी के सहायक प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा की तलाश में परिजन जुटे थे। चौबीस घंटे बाद तक उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। परिजन उनकी तलाश करते रहे। बाद में सरधना फ्लाईओवर के पास कार में उनका शव मिला। कार से शराब भी बरामद की गई है। अब पुलिस अधिक शराब पीने, खुदकुशी या हत्या की आशंका के साथ जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    परिजनों के जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फोन बंद होने के कारण लोकेशन नहीं मिल रही थी। सरधना फ्लाईओवर के पास कार में शव मिलने के बाद पुलिस ने वायरलेस पर संदेश जारी किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से शराब मिली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं सहायक प्रोफेसर का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। उनकी कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। वहीं, राजस्थान से परिजन मेरठ पहुंचे। उनका कहना था कि राकेश बच्चों को पढ़ाने के लिए आए थे। अब यहां मौत ने उनको गले लगा लिया। घटना से परिवार सदमे में है।

    पुलिस ने कार खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट बंद था। पुलिस ने किसी तरह गेट खोला ताे राकेश कुमार का शव चालक के बगल वाली सीट पर मिला। पुलिस सरधना फ्लाइओवर के नीचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। यह देखा जा रहा है कि किस समय कार फ्लाईओवर के नीचे से गुजरी व कार में प्रोफेसर के साथ कोई ओर तो नहीं था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

  • आप सरकार ने विधायकों को दी बड़ी राहतः सैलरी में किया 66% इजाफा

    आप सरकार ने विधायकों को दी बड़ी राहतः सैलरी में किया 66% इजाफा

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (वेतन, भत्ता, पेंशन) अधिनियम, 1994 के विधान सभा के सदस्यों को भारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद, कानून, न्याय और विधायी मामलों का विभाग दिल्ली सरकार ने दिल्ली के विधायकों के वेतन, भत्ते, पेंशन में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली के विधायकों के वेतन और भत्तों में 66.67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और अब उन्हें 54,000 रुपये के बजाय 90,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मुख्य सचेतक और विपक्ष के नेता के वेतन और भत्ते को भी मौजूदा 72,000 रुपये से बढ़ाकर 1,70,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

    अधिसूचना के अनुसार, विधायकों का मूल वेतन 12,000 रुपये मासिक से बढ़ाकर 30,000 रुपये और मंत्रियों का 20,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। दैनिक भत्ता भी 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में, दिल्ली सरकार के कानून, न्याय और विधायी मामलों के विभाग ने वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी के लिए गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की। दिलचस्प बात यह है कि 2011 के बाद यह इस तरह का पहला वेतन संशोधन है।

    दिल्ली के विधायकों के लिए वेतन वृद्धि 14 फरवरी से लागू हुई जब राष्ट्रपति ने इस पर अपनी सहमति दी। इससे पहले, दिल्ली विधानसभा ने जुलाई 2022 में दिल्ली के मंत्रियों और विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग करते हुए पांच विधेयक पारित किए थे। इस संबंध में आप और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के दोनों सांसदों ने उन विधेयकों का समर्थन किया था, जिन्हें बाद में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने राष्ट्रपति के पास भेजा था।

  • बड़ी ख़बरः इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

    बड़ी ख़बरः इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

    नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को पूर्व सैन्य कर्मियों के पेंशन भुगतान को लेकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “रक्षा मंत्रालय वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी)  के बकाया को चार किश्तों में भुगतान करने के लिए पत्र जारी कर कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता।” कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड और जस्टिस पीएम नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया कि वे 20 जनवरी के अपने संचार को तुरंत वापस लें, जिसमें कहा गया था कि ओआरओपी बकाया का भुगतान चार किश्तों में किया जाएगा। 

    गौरतलब है कि कोर्ट में अटॉर्नी जनरल आर. वेकरमणि ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व सैन्य कर्मियों को ओआरओपी बकाया की एक किस्त का भुगतान कर दिया है, लेकिन आगे के भुगतान के लिए कुछ और समय की जरूरत है। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि ओआरओपी बकाया के भुगतान पर 20 जनवरी की अधिसूचना वापस लें, फिर हम समय के लिए आपके आवेदन पर विचार करेंगे। 

    सुप्रीम कोर्ट में पीठ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय का 20 जनवरी का संचार उनके फैसले के पूरी तरह से विपरीत था और वह एकतरफा भी है, यह नहीं कहा जा सकता कि वह चार किस्तों में ओआरओपी का बकाया भुगतान करेगा। पीठ ने कहा कि हम चाहते हैं कि किसी प्रकार का वर्गीकरण होना चाहिए और वृद्ध लोगों को पहले बकाया का भुगतान किया जाना चाहिए। बता दें कि ये केस चलने के बाद से अब तक चार लाख से अधिक पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है। 

  • एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, इकट्ठे हुए ये संगठन

    एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, इकट्ठे हुए ये संगठन

    नई दिल्लीः पंजाब से गए किसानों ने एक बार फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। है। पांच किसान संगठन आज जंतर-मंतर पर एकत्र हुए है। जंतर-मंतर पर वह पहले प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद संसद भवन की ओर मार्च करेंगे। 

    जानकारी के मुताबिक, पंजाब से आ रहे ये किसान दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास जुटेंगे और यहां से संसद भवन की ओर मार्च करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है। संयुक्त किसान मोर्चा 20 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत भी करने वाली है।

  • बड़ा हादसाः डंपर से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    बड़ा हादसाः डंपर से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    सुल्तानपुर : यूपी में भीषणा सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी दिल्ली से बिहार लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

    हादसा सुल्तानपुर जिले के अखंड क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताते हैं कि बिहार के रहने वाले सभी लोग बच्चे के इलाज के लिए दिल्ली गए थे। इलाज के दौरान बच्चे की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई तो सभी वापस कार से बिहार जा रहे थे। कार में कई लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक डंपर खड़ा था, इसी बीच लखनऊ की तरफ से आ रही कार डंपर में भिड़ गई।

    हादसे के बाद कार के चीथड़े उड़ गए। हादसे में कार चालक शाहरूख, साहिल खान, साइना खातून, जमिला, रुखसार की मौत हो गई। सभी बच्चे एहसान गौस का शव लेकर दिल्ली से लेकर बिहार जा थे। मरने वाले सभी लोग बिहार के सासराम के बताए जा रहे हैं।

  • असामाजिक तत्वों ने 2 मंदिरों में लगाई आग, माहौल बना तनावपुर्ण

    असामाजिक तत्वों ने 2 मंदिरों में लगाई आग, माहौल बना तनावपुर्ण

    पटना : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले में 2 मंदिरों में आग लगा दी गई है। घटना को लेकर काफी तनाव का माहौल देखा जा सकता है। सुबह से ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना विरोध में आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक मस्तान चौक के पास स्थित दो मंदिरों में आग लगाई गई। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई घटनास्थल पर जुटी भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। प्रशासन से जल्द से जल्द मंदिरों को ठीक कराने की मांग की जा रही है। 

    इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। धार्मिक स्थल में आग लगने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए तथा विरोध में लोगो ने किशनगंज बहादुरगंज सड़क को जाम कर दिया।

  • जेल में 23 सर्जिकल ब्लेड सहित ड्रग्स और मोबाइल बरामद

    जेल में 23 सर्जिकल ब्लेड सहित ड्रग्स और मोबाइल बरामद

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल से एक बार फिर से प्रतिबंधित वस्तुओं समेत कई सर्जिकल ब्लेड और मोबाइल बरामद किए गए हैं। जेल प्रशासन ने कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए तिहाड़ के जेल नम्बर तीन में अभियान चालाया और वहां से इन वस्तुओं को बरामद किया है। तिहाड़ जेल प्रशासन से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान की ये कार्रवाई सेंट्रल जेल नंबर तीन में की गई। जिसमें जेल प्रशासन ने छापा मार कर 23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसके साथ ही कुछ और प्रतिबंधित सामग्री भी जब्त की गई है।

    कैदियों की संदिग्ध गतिविधियों पर की गई कार्रवाई

    तिहाड़ के प्रवक्ता ने बताया कि, जेलकर्मियों ने कुछ कैदियों की गतिविधियों को संदिग्ध पाते हुए उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों दी। जिस पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। सदिग्ध कैदियों की व्यक्तिगत तलाशी में उनके पास से सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल, सिम कार्ड आदि बरामद किए गए। इस मामले में आगे की जांच में जेल प्रशासन को जेल की की दीवार के साथ वाली दूसरी जेल की तरफ से कुछ पैकेट फेंके जाने का पता चला। जांच में पैकेट फेंकने वाले कैदी की पहचान होने के बाद, इसकी जानकारी तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। जिससे इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सके सके।

    जेलों में पहले भी मिल चुके हैं मोबाइल और प्रतिबंधित सामान

    बात दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर दिल्ली के तिहाड़ जेल सहित मंडोली और रोहिणी जेलों से मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद किए गई थीं। जिसके बाद से ही लगातार, समय-समय पर जेलों में इस तरह के तलाशी और छापेमारी अभियान चलाये जा रहे हैं।

  • दर्दनाक हादसाः 3 गाड़ियों की टक्कर के बाद वाहनों को लगी, जिंदा जले 2 लोग, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः 3 गाड़ियों की टक्कर के बाद वाहनों को लगी, जिंदा जले 2 लोग, देखें वीडियो

    धारः राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सुबह फिर एक बार आज दर्दनाक हादसा हो गया। घाट उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दो वाहनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से आगे घाट चढ़ने वाली लेंन जा पहुंचा। इसके बाद घाट चढ़ रहे दो वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास से गुजर रही खरगोन से इंदौर जा रही गौर ट्रेवल्स की बस भी हादसे में बाल-बाल बच गई।

    हादसे के वक्त बस घटनास्थल पर ही किसी कारण से रुक गई। ग्रामीणों ने तुरंत बस में सवार यात्रियों को पहले उतारकर आग से दूर किया। इसके बाद बस को आगे बढ़ा कर निकाला गया। सभी यात्रियों और बस को सुरक्षति निकालकर इंदौर रवाना किया गया। हादसे के बाद से ही घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन ने पहुंचकर आसपास 5 फायर बिग्रेड की मदद से करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तीन घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। वही ब्रेक फैल ट्राले में जलकर कंकाल बने दोनों शवों को धामनोद अस्पताल भेजा गया।

    हादसे के बाद से ही गणपति घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई 2 किमी धामनोद की तरफ तो वहीं 2 किमी मानपुर की तरफ तक जाम लग गया। वाहनों को मानपुर से ही सगड़ी बगड़ी होते हुए धार की तरफ निकाला गया। गुजरी गांव में से महेश्वर होते हुए जामगेट से इंदौर की तरफ निकाला गया। पुलिस प्रशासन पूरी तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आया। जाम में फंसे लोग परेशान भी होते रहे, क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने का कार्य जारी है।

  • केंद्र का बड़ा एक्शन: खालिस्तान समर्थक कंटेंट प्रसारित करने वाले ये, YouTube चैनल किए ‘ब्लॉक’

    केंद्र का बड़ा एक्शन: खालिस्तान समर्थक कंटेंट प्रसारित करने वाले ये, YouTube चैनल किए ‘ब्लॉक’

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार के अनुरोध के 48 घंटों के अंदर कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम छह यूट्यूब चैनल ‘ब्लॉक’ किये गए हैं। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से संचालित किये जा रहे छह से आठ यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’ किये गये हैं। उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में सामग्री परोसने वाले ये चैनल सीमावर्ती राज्य में संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

    हाल ही में, खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा पंजाब के अजनाला में एक पुलिस थाने पर हमला करने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। सिंह के समर्थक हथियारों से लैस थे और वे अपने एक साथी की रिहाई की मांग कर रहे थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चैनल को ‘ब्लॉक’ करने के संबंध में सरकार के अनुरोध पर यूट्यूब 48 घंटों के अंदर कार्रवाई कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि सरकार ने यूट्यूब से आपत्तिजनक सामग्री की स्वतः पहचान करने और इसे ‘ब्लॉक’ करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गणितीय पद्धति का उपयोग करने का आग्रह किया है। हालांकि, भारतीय संदर्भ में यूट्यूब समस्याओं का सामना कर रहा है क्योंकि सामग्री क्षेत्रीय भाषाओं में ‘अपलोड’ की जा रही है और सामग्री की जांच करने के लिए लगाई गई प्रणाली अंग्रेजी भाषा पर आधारित है।

  • H3N2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की एडवाइजरी 

    H3N2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की एडवाइजरी 

    नई दिल्लीः भारत में H3N2 वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार ने इसके सम्बन्ध में बताया कि अभी तक इस वायरस से दो मौतों हो चुकी है। जिसमें से एक हरियाणा में और दूसरी मौत कर्नाटक में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की। राज्यों को अलर्ट पर रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

    H3N2 इन्फ्यूएंजा का संक्रमण देश में पहले भी फ़ैल चुका है। इस बार भी यह वायरस देश की कई भागों में फ़ैल चुका है। दिल्ली एनसीआर में भी इसका प्रकोप देखा जा रहा है। देश में H3N2 के 90 मामले और H1N1 वायरस के 8 मामले पाए गए हैं। 

    वायरस के पैटर्न में दिखा बदलाव

    स्वास्थ्य मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार, H3N2 वायरस के पैटर्न में अप्रत्याशित रूप से बदलाव देखे जा रहे है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ धीरेन गुप्ता के अनुसार, पिछले 6 महीनों में इस वायरस के पैटर्न में अप्रत्याशित बदलाव देखा गया है। एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह वायरस हर साल इस समय के दौरान उत्परिवर्तित होता है और ड्रापलेट्स से फैलता है।

    H3N2 इन्फ्यूएंजा वायरस

    इन्फ्लुएंजा A वायरस सबटाइप H3N2 (A/H3N2) वायरस का एक सबटाइप है, जिससे इन्फ्लूएंजा (फ्लू) का संक्रमण फैलता है। H3N2 वायरस पक्षियों और स्तनधारियों को संक्रमित कर सकता है। इसके अतिरिक्त इसके कई स्ट्रेन मनुष्यों और सूअरों में भी देखे गए है। WHO के मुताबिक, यह मानव में इन्फ्लूएंजा का अहम कारण है।

    क्या है इसके लक्षण?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, H3N2 वायरस के लक्षणों में हल्की सर्दी, बुखार, निमोनिया, एक्यूट रेस्पीरेटरी डिसट्रेस सिंड्रोम शामिल है। यहां तक की इन लक्षणों में गंभीर होने पर संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। साथ ही इस बार इन्फ्लुएंजा A वायरस  सबटाइप H3N2 ने श्वसन मार्ग के बहुत सारे संक्रमणों को जन्म दिया है। 

    इसके लक्षणों में मुख्य रूप से गले में दर्द और खराश, शरीर और मांसपेशियों में दर्द, दस्त, नाक बहना, छींक आना, कंपकपी, खांसी और बुखार आदि लक्षण शामिल है।