Category: Breaking News

  • भारी बारिश के कारण खिसकी चट्टान, 10 की मौत 48 घर हुए तबाह, देखें वीडियो

    भारी बारिश के कारण खिसकी चट्टान, 10 की मौत 48 घर हुए तबाह, देखें वीडियो

    रायगढ़ः भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में देर रात चट्टान खिसकने से 48 घर तबाह हो गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 120 से ज्यादा लोग अभी मलबे में दबे हैं। इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात है। मदद व पुनर्वासन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो जख्मी लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मृतकों के परिवार को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 राज्यों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

  • अमरनाथ यात्रा करने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, देखें वीडियो

    अमरनाथ यात्रा करने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, देखें वीडियो

    जम्‍मूः अभिनेत्री सारा अली खान ने जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा की। सोशल मीडिया पर सारा अली खान की विडियो वायरल हो रही है। इसमें वह अमरनाथा यात्रा करती दिखाई दे रही हैं। सारा अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक स्‍थल पर जाने की फोटो शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैंस को काफी लुभाती भी हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसाः नहाने गए 5 युवकों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

    दर्दनाक हादसाः नहाने गए 5 युवकों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

    रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के एक गांव में गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी शाहबाद और सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पांचों बच्चों के शव को गड्ढे से निकालकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए  भिजवाया। बच्चों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

    मामला उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर की तहसील शाहबाद के गदमर पट्टी गांव का है, जहां एक ईंट भट्ठे के गड्ढे में नहाने गए 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गांव के 7 बच्चे बकरियां चराने जंगल में गए थे, जहां ईंट  भट्ठे के बराबर में गड्ढे में पानी भरा था। इस वजह से पांचों बच्चे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए। 2 बच्चे गड्ढे के किनारे बैठे रहे। पांचों बच्चे जो नहाने गए थे उन सभी की डूबने से मौत हो गई। इनमें चंचल, सना, आकिल, अलीना और गुलाफ्शां शामिल हैं।

    उपजिलाधिकारी शाहबाद सुनील कुमार ने बताया कि गदमर मोती शहर गांव है, वहां के 7 बच्चे बकरी चराने गए  थे। उनमें से 4 बच्चियां गड्ढे में नहा रही थी। सभी नहाते नहाते गहराई में चली गई और डूबने लगी तो आकिल नाम का लड़का उन्हें बचाने के लिए गड्ढे में कूदा तो वह भी डूब गया। उनके साथ में जो दो अन्य बच्चे थे। उन्होंने भट्ठे पर जाकर बताया तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पांचों बच्चों के शव को गड्ढे से निकाला। सभी को शाहबाद सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

  • बड़ी राहतः आज से 70 रुपये किलो मिलेगा टमाटर 

    बड़ी राहतः आज से 70 रुपये किलो मिलेगा टमाटर 

    नई दिल्लीः टमाटर अपनी बढ़ी हुई कीमतों की वजह से आम आदमी की रसोई से गायब हो गया है। ऐसे में सरकार ने टमाटर की कीमतों में कटौती की है। जानकारी के मुताबिक अब एक किलो टमाटर की कीमतें 80 रुपये से घटाकर 70 रुपये कर दी गई है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने टमाटर की कीमतों में गिरावट के रुझान को देखते हुए NCCF और NAFED को 20 जुलाई से 70 रुपये प्रति किलोग्राम की खुदरा कीमत पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।

    NCCF और  NAFED की ओर से खरीदे गए टमाटरों की खुदरा बिक्री शुरू में 90 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 16 जुलाई को ये कीमतें घटाकर 80 रुपये प्रतिकिलो कर दी गई थी। इन कीमतों को एक बार फिर से रिवाइज किया गया है। लिहाजा अब एक किलो टमाटर 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेंगे।
     
    उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर NCCF और NAFED ने प्रमुख उपभोग केंद्रों में वितरण के लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई से शुरू हुई थी। जबकि 18 जुलाई तक दोनों एजेंसियों ने कुल 391 मीट्रिक टन टमाटर की खरीद की थी, जिसका दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, यूपी और बिहार के प्रमुख उपभोग केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को लगातार वितरण किया जा रहा है. सरकार 500 से अधिक स्थानों पर टमाटर बेच रही है।

  • इस जिले में 3 अगस्त तक धारा 144 लागू 

    इस जिले में 3 अगस्त तक धारा 144 लागू 

    नोएडाः पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही आदेश दिया है कि नमाज, पूजा या जुलूस जैसी कोई भी बिना अनुमति वाली धार्मिक गतिविधि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नहीं की जाएगी। आदेश के अनुसार, अपरिहार्य परिस्थितियों में ऐसी गतिविधियों के आयोजन की अनुमति पुलिस आयुक्त या अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या जिले के तीन जोनों के संबंधित पुलिस उपायुक्तों से लेनी होगी।

    अतिरिक्त डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) हिरदेश कठेरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध 20 जुलाई से प्रभावी होंगे और 15 दिनों की अवधि के लिए 3 अगस्त तक लागू रहेंगे। पुलिस ने कहा कि आगामी मुहर्रम, एक खेल आयोजन जिसमें विदेशी देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे, किसानों के विरोध प्रदर्शन और इस अवधि के दौरान जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर प्रतिबंध लागू किए गए हैं। अतिरिक्त सीपी या संबंधित डीसीपी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी सार्वजनिक स्थान पर सभा नहीं करेगा या जुलूस नहीं निकालेगा या पांच से अधिक लोगों वाली सभा का हिस्सा नहीं बनेगा। इस नियम को कार्यक्रमों के लिए लचीला बनाया जा सकता है। सरकार द्वारा अनुमति दी गई है।

    इसमें कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों के ऊपर या एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और अन्य स्थानों पर फोटोग्राफी या वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ऐसे मानव रहित हवाई वाहनों का उपयोग करने के लिए भी पुलिस की अनुमति की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर, नमाज या पूजा या जुलूस या कोई अन्य धार्मिक गतिविधि पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में, ऐसी गतिविधियों के आयोजन की अनुमति पुलिस आयुक्त या अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या डिप्टी से लेनी होगी।

    पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी विवादास्पद स्थान पर जहां प्रार्थना करने की परंपरा नहीं रही है, वहां धार्मिक गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी और किसी को भी दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। पुलिस ने आदेश में कहा, “कोई भी अन्य धर्मों के धार्मिक ग्रंथों का अपमान नहीं करेगा। धार्मिक स्थलों की दीवारों पर कोई धार्मिक पोस्टर, बैनर, झंडे नहीं होंगे।

  • तेज रफ्तार Jaguar Car  ने 9 को रौंदा, हुई मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    तेज रफ्तार Jaguar Car ने 9 को रौंदा, हुई मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में  सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर वीरवार नको एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस्कॉन ब्रिज पर हुए इस हिट एंड रन रोड एक्सीडेंट में एक जगुआर कार ने लोगों को रौंद दिया, जिसमें पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत हो गई। मृतकों में बोटाद जिले के सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं. जगुआर की स्पीड 150 किलोमीटर से ज्यादा थी। इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस्कॉन ब्रिज पर वीरवार भोर में एक दूसरा हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक ने एक थार एसयूवी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार ​पुल पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई निकल गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में कार चालक सत्या पटेल भी शामिल है। हादसे के बाद इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर को पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

    अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के एसीपी एसजे मोदी ने बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को इलाज के लिए सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया। जगुआर के ड्राइवर को प्राइवेट सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक जगुआर में घायल युवक के अलावा, एक और लड़का और लड़की सवार थे। उन दोनों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा बुधवार देर रात 1:15 बजे हुआ।

    गुजरात से अन्य समाचारों में, बुधवार को राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया, जिससे अधिकारियों को कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाना पड़ा. अधिकारियों ने कहा कि जूनागढ़ के मंगरोल तालुका में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जहां कई गांवों में घरों में पानी घुसने और संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से कई लोग फंसे हुए हैं, जिससे इलाके पहुंच से बाहर हो गए हैं।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने कहा कि बुधवार को भारी बारिश के कारण जूनागढ़ सबसे अधिक प्रभावित जिला था, जहां मंगरोल तालुका में सुबह 6 बजे से आठ घंटों में 290 मिमी बारिश हुई, इसके बाद मालिया हटिना तालुका में 191 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुजरात के 206 जलाशयों में से 43 को पानी के भारी प्रवाह के कारण हाई अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अठारह जलाशय अलर्ट मोड पर हैं और अन्य 19 के लिए चेतावनी जारी की गई है।

  • माता-प‍िता की  डांट लगाने से नाराज लड़की ने झरने से लगाई छलांग, देखें वीड‍ियो

    माता-प‍िता की डांट लगाने से नाराज लड़की ने झरने से लगाई छलांग, देखें वीड‍ियो

    बस्तरः छत्तीसगढ़ के बस्तर के जगदलपुर से 38 क‍िलोमीटर दूरी पर स्‍थ‍ित च‍ित्रकोट वाटरफॉल की मॉनसून के दौरान की खूबसूरती देखते बनती है। अपनी खूबसूरती और चट्टानों से ग‍िरने वाले इंद्रावती नदी के पानी से इस वाटरफॉल का आकर्षण और बढ़ जाता है। यह पर्यटकों को ना केवल लुभाता है बल्‍क‍ि प्रकृत‍ि प्रेम‍ियों का पंसदीदा डेस्‍ट‍िनेशन बन जाने से इसको भारत का मिनी नियाग्रा भी कहा जाता है। इस च‍ित्रकोट वाटरफॉल से जुड़ा एक ऐसा वीड‍ियो भी सामने आया है जोक‍ि सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में एक लड़की मोबाइल फोन का उपयोग करने पर माता-प‍िता की डांट से इतनी खफा हो जाती है क‍ि वो इस झरने के 90 फीट ऊंचाई से छलांग लगाते हुए देखी जा सकती है। हालांक‍ि वो डूबने से बच गई और कुछ मीटर दूरी पर आगे न‍िकल गई। घटना चित्रकोट चौकी अंतर्गत क्षेत्र की है।

    मीडिया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सोशल मीड‍िया पर वायरल वीड‍ियो के मुताब‍िक झरने पर पहुंचने पर वो उसके किनारे तक जाने से पहले कुछ देरी तक ब‍िना कुछ सोचे समझे इधर-उधर भटकती रहती है। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग लड़की को झरने के ऊपर घूमते और क‍िनारे पर आते देखते हैं। लड़की के झरने से कूदने की मंशा को भांपते हुए उसको वहां से कूदने से मना करते हैं और उसको यह कहते सुन सकते हैं क‍ि जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं ले। लेक‍िन लड़की उनकी बात को नहीं सुनती है औश्र वहां से नीचे छलांग लगा देती है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ युवाओं ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया था और इसके बाद ये वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    क्लिप में दिखाया गया है कि लड़की झरने के किनारे पर कुछ सेकंड तक खड़ी रहती है और अंत में वहां से नीचे कूद जाती है। जैसे ही कैमरा चलता है, वीडियो में चित्रकोट वाटरफॉल की ऊंचाई दिखाई देती है, जो बस्तर में जगदलपुर से 38 किमी दूर इंद्रावती नदी पर स्थित है। स्थानीय लोग इसको ‘मिनी नियाग्रा फॉल्स’ भी कहते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि छलांग लगाने के बाद लड़की पानी में ही तैरती रही। मानसून के मौसम में यह झरना करीब 300 मीटर तक चौड़ा हो जाता है ज‍िसके बाद इसका दृश्‍य बेहद ही मनोरम नजर आता है। जानकारी के मुताबि‍क लड़की पास ही के एक इलाके में रहती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि लड़की को उसके माता-पिता ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए डांटा था। इस बात से गुस्‍साई लड़की ने यह कदम उठाया था। इसके बाद पुल‍िस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दियाया।

    छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग यूं तो साल भर पर्यटकों को लुभाता है, लेकिन बरसात के दिनों में यह संख्या और भी बढ़ जाती है। इसकी मुख्य वजह भारत का मिनी नियाग्रा फॉल यानी चित्रकोट जलप्रपात ही है। 90 फीट की ऊंचाई से जब पानी नीचे गिरता है, तो इसे देखना अपने आप में अद्भुत अनुभव है। बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी का पानी चट्टानों से टकराते हुए धरती की ओर जैसे-जैसे बढ़ता है, पर्यटकों का रोमांच त्यों-त्यों बढ़ता चला जाता है। बारिश के दिनों में चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती अगर आपने नहीं देखी है, तो अब भी मौका है। लेक‍िन च‍िंता की बात यह है क‍ि यहां पर सुरक्षा के पुख्‍ता उपाय नहीं हैं। इसके चलते यहां पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

  • दुनियाभर में WhatsApp हुआ Down

    दुनियाभर में WhatsApp हुआ Down

    नई दिल्लीः दुनिया भर में आधी रात को वॉट्सऐप डाउन हो गया। दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन होने से लोग परेशान हो गए। जिसके कारण यूजर्स मैसेज भी नहीं भेज पा रहे थे। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद सेवा फिर से बहाल हो गई है। वॉट्सऐप ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। वॉट्सऐप ने बताया कि सेवा बहाल हो गई है, Happy Chatting!

    भारत के कई शहरों में वॉट्सऐप डाउन होने की जानकारी मिली है। वॉट्सऐप डाउन होने से देश भर के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। वॉट्सऐप डाउन की अधिकांश रिपोर्टें देश की राजधानी नई दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से आई हैं।

    इससे पहले, वॉट्सऐप डाउन होने के बाद कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हम व्हाट्सऐप पर आई कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और आपको जल्द से जल्द अपडेट देंगे। बता दें कि भारत के अलावा अमेरिका, यूके और ब्राजील में भी वॉट्सऐप डाउन होने की खबर सामने आई है। फिलहाल दुनियाभर में वॉट्सऐप सेवा दुरुस्त हो गई हैं।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को महज 4 महीनों का समय बचा हुआ है, इस बीच कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जिले की रिजर्व सीट जतारा विधानसभा के पूर्व कांग्रेसी विधायक दिनेश अग्रवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस संबंध में पूर्व सीएम एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं।

    पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार साल 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा के बीजेपी विधायक हरिशंकर खटीक को चुनाव हराया था। हालांकि चुनाव जीतने के बाद जब बीजेपी की सरकार बनी तो दिनेश अहिरवार भाजपा के ज्यादातर कार्यक्रमों में मंच साझा करते नजर आए।

    इसके पहले साल 2008 में पूर्व सीएम उमा भारती ने दिनेश अहिरवार को जतारा विधानसभा से जनशक्ति पार्टी से मैदान में उतारा था। तब वे बहुत कम अंतर से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उमा भारती के बीजेपी में शामिल होने पर वे भी भाजपा में पहुंच गए थे। साल 2013 में उन्होंने भाजपा से टिकिट मांगा था, लेकिन जब नहीं मिला तो कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लडा और जीत दर्ज की।

    साल 2018 में दिनेश अहिरवार कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के संपर्क में थे। लेकिन उन्हें दोनों पार्टियों ने टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वे निर्दलीय मैदान में उतर गए। चुनाव में उन्हें महज करीब 1 हजार के आसपास वोट मिले थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। अब एक बार फिर 2023 चुनाव से पहले वह सक्रिय हो गए हैं।

  • बालासोर में टला एक और ट्रेन हादसा, 2 रेलकर्मी सस्‍पेंड

    बालासोर में टला एक और ट्रेन हादसा, 2 रेलकर्मी सस्‍पेंड

    भुवनेश्वर। बालेश्वर जिले के नीलगिरी रोड पर हुए मेमू ट्रेन हादसा मामले में खड़गपुर रेल मंडल ने स्टेशन मास्टर और प्वाइंटमैन को निलंबित कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह जानकारी खड़गपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने दी। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बालेश्वर जिले के वरुणसिंह नीलगिरी रोड स्टेशन की डाउन लाइन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दो लोको पायलटों की सूझबूझ से भद्रक-बालेश्वर मेमू में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इंटरलॉकिंग और सिग्नल सिस्टम में खराबी के कारण बहानगा में जिस प्रकार से रेल हादसा हुआ था, नीलगिरी रोड स्टेशन पर भी इसी तरह की खामियां पाई गईं। नतीजतन, ट्रेन लूप लाइन पर चली गई।

    भद्रक-बालेश्वर मेमू ट्रेन सुबह 10 बजे के बाद भद्रक स्टेशन से बालेश्वर के लिए डाउन लाइन पर रवाना हुई थी। हालांकि, सोरो स्टेशन को पार करते समय यह ट्रेन करीब 40 मिनट की देरी से चल रही थी। ट्रेन को वरुणसिंह नीलगिरी रोड स्टेशन के पास सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर पहुंचना था, मगर ट्रेन 12 बजकर 2 मिनट पर पहुंची और ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन रफ्तार पकड़ते समय मेन लाइन पर न जाकर स्टेशन के पास लूप लाइन पर चली गई, जिसका आगे मेन लाइन से कोई संबंध नहीं था। इस दौरान ट्रेन के दो लोको पायलट को संदेह हुआ कि ट्रेन लूप लाइन पर जा रही है और आगे दुर्घटना हो सकती है, ऐसे में उन्‍होंने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। परिणाम स्वरूप ट्रेन तेज आवाज के साथ रूक गई। इससे ट्रेन में बैठे यात्री एक-दूसरे पर गिर गए।

    किसी को समझ नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हो गया। डर के मारे सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। करीबन आधे घंटे के बाद बालेश्वर से चार सदस्यीय तकनीकी टीम पहुंची और घटना की निगरानी की। इसके बाद पायलट ने ट्रेन को पीछे लेकर मेन लाइन पर ले आया। घटना के करीब 1 घंटे 20 मिनट बाद ट्रेन बालेश्वर के लिए रवाना हुई। अब इस संबंध में कार्रवाई की गई है।