Category: Breaking News

  • बैंकों पर Income Tax Department  की दबिशः 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च का हुआ बड़ा खुलासा

    बैंकों पर Income Tax Department की दबिशः 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च का हुआ बड़ा खुलासा

    नई दिल्ली: आयकर विभाग ने कर्नाटक के कुछ सहकारी बैंकों पर छापा मारकर 1,000 करोड़ रुपये के ‘फर्जी’ खर्च और कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। आयकर विभाग को संदेह था कि ये बैंक ‘अपने ग्राहकों की विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं के धन को इस तरह से इधर-उधर कर रहे हैं, ताकि उन्हें कर देनदारियों से बचाया जा सके।’’ इसके बाद इन बैंकों के 16 परिसरों में तलाशी 31 मार्च को शुरू की गई थी।

    सीबीडीटी ने बयान में कहा कि तलाशी के दौरान 3.3 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और दो करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए। सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए प्रशासनिक निकाय है। बोर्ड ने कहा, ‘‘जब्त किए गए सबूतों से पता चला है कि ये सहकारी बैंक विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न काल्पनिक संस्थाओं के नाम पर जारी किए गए धारक चेक को भुनाने में शामिल थे।’’ इन व्यावसायिक संस्थाओं में ठेकेदार, रियल एस्टेट कंपनियां आदि शामिल हैं और इस तरह के धारक चेक को भुनाने में केवाईसी मानदंडों का पालन नहीं किया गया था।

  • मानसून को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी, जानें इस साल कितना बरसेगें बादल

    मानसून को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी, जानें इस साल कितना बरसेगें बादल

    नई दिल्ली: देश में बढ़ती गर्मी के मौसम से लोग हलकान होने लगे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून सामान्य रहेगा। IMD ने बताया कि इस साल देश में जून से सितंबर तक के महीनों में 83.5 मिलीलीटर बारिश (Rain) होगी। विभाग के अनुसार इस साल जून से लेकर सितंबर तक 96 फीसदी बारिश रिकॉर्ड दर्ज होने की संभावना है। यह सामान्य बारिश की कैटगरी में आता है।

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य बारिश होगी। साथ ही इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य से लेकर कम बारिश हो सकती है। वहीं प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है।

    रविचंद्रन ने आगे बताया कि इस साल अल निनो का प्रभाव भी देखने को मिलेगा, यानी सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक अल निनो की स्थितियां मानसून के दौरान विकसित हो सकती हैं और मानसून के दूसरे चरण में इसका असर महसूस हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि बारिश कम होगी। बीते कुछ सालों में अल निनो के दौरान सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश भी देखने को मिली है।

  • चुनाव आयोग का एक्शन: 3 बड़ी पार्टियों पर की कार्रवाई

    चुनाव आयोग का एक्शन: 3 बड़ी पार्टियों पर की कार्रवाई

    नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और सीपीआई से नेशनल पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। इन तीनों पार्टियों का वोट शेयर देशभर में 6 प्रतिशत से कम हुआ है। इससे पहले BSP से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लिया गया था। इस फैसले के बाद टीएमसी को काफी मुश्किलों का सामना करना होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी- तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के इस फैसले के बाद ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है।

    चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का राष्ट्रीय दर्जा भी वापस लेने का ऐलान किया है। 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले आयोग का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि हाल ही में पार्टियों के नेशनल स्टेटस का मामला उस समय प्रकाश में आया था जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने कर्नाटक हाईकोर्ट में राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने की अपील की थी।

    इस फैसले के बाद टीएमसी को काफी मुश्किलों का सामना करना होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी- तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के इस फैसले के बाद ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है।

    चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का राष्ट्रीय दर्जा भी वापस लेने का ऐलान किया है। 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले आयोग का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि हाल ही में पार्टियों के नेशनल स्टेटस का मामला उस समय प्रकाश में आया था जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने कर्नाटक हाईकोर्ट में राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने की अपील की थी।

  • कोरोना के केसों में बढ़ोतरी के बीच सभी अस्पतालों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

    कोरोना के केसों में बढ़ोतरी के बीच सभी अस्पतालों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

    मुबंईः कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के बीच अब बीएमसी के सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ये नियम कल यानी मंगलवार 11 अप्रैल से लागू हो जाएगा। सोमवार (10 अप्रैल) को कोरोना के मद्देनजर बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बैठक की। इस बैठक में ही ये फैसला लिया गया। वहीं, बीएमसी कार्यालय और बीएमसी के सभी कर्मचारियों से अपील की जाएगी वे मास्क जरूर पहने। इसके साथ ही वैसे लोग जिनकी उम्र 65 साल से अधिक है, उनसे भी मास्क लगाने की अपील की जाएगी। 

    गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने की सलाह दी जाती है। खासकर वैसे समय में मास्क लगाना जरूरी हो जाता है जब आप सार्वजनिक जगहों पर हों। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरे के लिए भी जरूरी है। ये संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करता है। मुंबई शहर में रविवार को संक्रमण के 211 नये मामले आए. शहर में लगातार छह दिनों से संक्रमण के 200 से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

    वहीं, पूरे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 788 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार नये मामले आने के साथ ही महाराष्ट्र में अभी तक कुल 81,49,929 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और कुल 1,48,459 लोगों की इस संक्रमण से मौत होने की पुष्टि हुई है। राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 926 मामले आए थे जबकि तीन लोगों की मौत हुई थी, वहीं शनिवार को संक्रमण के 542 मामले आए थे. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के चलते रविवार को रत्नागिरि जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई।

  • सरकार का ऐलान, इस दिन महिलाओं को बांटे जाएंगे मुफ्त मोबाइल, 3 साल तक मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

    सरकार का ऐलान, इस दिन महिलाओं को बांटे जाएंगे मुफ्त मोबाइल, 3 साल तक मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

    जयपुर: विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो ये बात किसी से छिपी नहीं है कि राजस्थान की जनता एक बार भाजपा तो दूसरी बार कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देती है। फिलहाल तो यहां कांग्रेस की सरकार है और इसी साल चुनाव होना है, देखना होगा कि जनता इस बार किसको समर्थन देती है। हालांकि गहलोत सरकार ने जनता को खुश करने के लिए कई अहम काम किए हैं। इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) के स्थापना दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर 40 लाख परिवारों की महिलाओं को तीन साल की इंटरनेट सेवाओं के साथ निशुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस योजना पर 600 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

    इस दौरान गहलोत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित राजस्थान विश्विघालय में यह कक्षाएं आगामी दिनों में प्रारंभ हो जाएगी। शेष जिलों में सेटेलाइट कक्षाएं संचालित होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 24 अप्रैल से विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटकाः 30 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटकाः 30 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    खरगोन: मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी पार्टी के साथ विपक्षी दलों ने चुनावी मोड अपना लिया है। लगातार राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

    मिली जानकारी के अनुसार भीकनगांव में भाजपा के 30 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं और वे लगातार मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सि​लसिला लगातार जारी है। हाल ही में बीजापुर और कवर्धा जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दोनों जिलों के करीब 80 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हाल ही मं भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

  • निजी स्कूल बंद करवाने कार्यकर्ताओं की पुलिस और स्कूल प्रबंधन के साथ जमकर हुई बहस

    निजी स्कूल बंद करवाने कार्यकर्ताओं की पुलिस और स्कूल प्रबंधन के साथ जमकर हुई बहस

    रायपुरः विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद सहित आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा और वीएचपी ने बंद का आह्वाहन किया है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों और शहरों में सभी दुकानों और स्कूलों को बंद कराया गया है। इस बीच राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से ही वीएचपी और भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर शांतिपूर्वक ढंग से सभी दुकानों को बंद कराया।

    रायपुर की लगभग सभी दुकाने बंद है, कहीं पर भी विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिली। इस बीच VHP कार्यकर्ता रायपुर के एक निजी स्कूल को बंद कराने पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और स्कूल प्रबंधन के बीच बहस हो गई। दरअसल, आज छत्तीसगढ़ बंद के दौरान विहिप के कार्यकर्ता एक निजी स्कूल को बंद कराने पहुंचे जहां स्कूल प्रबंधन से उनकी बहस हो गई। इसके साथ ही बताया गया है कि निजी स्कूल को बंद करने पहुंचे VHP कार्यकर्ताओं के साथ बजरंग दल समेत BJP कार्यकर्ता भी स्कूल बंद कराने पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन और पुलिस के साथ VHP, बजरंग दल और BJP कार्यकर्ताओं की बहस हो गई। ये पूरा मामला आमानाका का बताया जा रहा है।

  • स्कूल की दीवार पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

    स्कूल की दीवार पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

    हस्तिनापुरः मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पलडा का है। जहां पर रविवार की शाम गांव में मौजूद प्राइमरी विद्यालय की दीवार पर युवक बैठा हुआ था। दो बाइक सवारों ने पीछे से आकर युवक पर एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन घायल को मवाना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के गांव पलडा का है।

    जहां 24 वर्षीय विशु रविवार की शाम करीब 5:30 बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर अपने एक दोस्त के साथ बैठा हुआ था। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार युवक कई घंटों से उसकी रेकी कर रहे थे, लेकिन विशु को इस बात का भान नहीं था। बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर विशु पर एक के बाद पांच फायर झोंक दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर दीवार से नीचे गिर पड़ा। गांव में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। उधर, गंभीर रूप से घायल विशु को साथियों की मदद से मवाना सीएचसी लाया, गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीण मवाना सीएचसी पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा करने लगे। उधर मवाना और हस्तिनापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को काफी देर समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। उसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मवाना तहसील तिराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया और उच्च अधिकारियों के मौके पर आने की बात पर अड़े रहे। मामला संप्रदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही संप्रदाय विशेष के लोगों से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते पलडा गांव में होली पर भी झगड़ा हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए और उसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व भी संप्रदाय विशेष के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उसमें भी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

  • एयर इंडिया के विमान में क्रू मेंबर्स से यात्री का झगड़ा, बीच रास्ते से लौटी फ्लाइट

    एयर इंडिया के विमान में क्रू मेंबर्स से यात्री का झगड़ा, बीच रास्ते से लौटी फ्लाइट

    नई दिल्ली: एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन (AI-111) उड़ान एक यात्री के कारण सोमवार को वापस दिल्ली आ गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरलाइन के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यात्री का फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ बीच फ्लाइट में झगड़ा हुआ था। एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त यात्री इस समय पीएस दिल्ली एयरपोर्ट पर है। एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 6:35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और कुछ देर बाद विवाद हो गया और विमान को फिर से दिल्ली आने के लिए मजबूर होना पड़ा। उड़ान भरने के तुरंत बाद परेशानी पैदा करने वाले यात्री को उतारने के लिए उड़ान दिल्ली लौट गई। यात्री को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया और फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हो गई। यह पहला मौका नहीं है जब किसी यात्री ने बीच फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की हो।

    बता दें कि इससे पहले फरवरी में एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि हाल के समय में उड़ान के दौरान यात्रियों के खराब बर्ताव की घटनाओं के बाद एयरलाइन ने अपनी शराब पिलाने की नीति में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने ये भी कहा था, “किसी यात्री के नशे में होने की पहचान के लिए शराब नीति में इस तरह की घटनाओं की जानकारी और कार्रवाई को लेकर बदलाव किए गए हैं। लगभग रोज इस तरह के मामले आते हैं। इसकी वजह यह है कि यात्री ने विमान में सवार होने से पहले ही शराब पी होती है। अब इस तरह के मामलों की अधिक जानकारी दी जा रही है। हम ऐसे मामलों में सख्त कदम उठा रहे हैं।”

  • धार्मिक झंडे के ‘अपमान’ को लेकर दो गुटों में झड़प, कई दुकानों को लगाई आग, देखें वीडियो

    धार्मिक झंडे के ‘अपमान’ को लेकर दो गुटों में झड़प, कई दुकानों को लगाई आग, देखें वीडियो

    धारा 144 लागू, मोबाइल इंटरनेट बंद

    जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान के बाद रविवार को दो गुटों के बीच पथराव हुआ और उग्र भीड़ ने आगजनी भी की, जिसके बाद शाम को क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसक भीड़ ने दो दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा को आग लगा दी। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारियों ने कहा कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उप-संभागीय अधिकारी (धलभूम) पीयूष सिन्हा ने कहा, ‘दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।’

    पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने उनकी साजिश को विफल करने के लिए आम नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया।  पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात तब से ही तनाव व्याप्त है जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ा चिपका पाया। जमशेदपुर में स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है। शहर कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और RAF ने सोमवार सुबह फ्लैग मार्च किया। इलाके में धारा 144 लगाई गई है और मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद है।