Category: Breaking News

  • बड़ा झटकाः कोर्ट ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का दिया आदेश

    बड़ा झटकाः कोर्ट ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का दिया आदेश

    नई दिल्लीः बेंगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस और उसके आंदोलन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश एमआरटी म्यूजिक द्वारा दायर की गई याचिका पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदेश देते हुए अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया पेश किए गए सबूतों के बाद भी अगर साउंड रिकॉर्ड के कथित अवैध उपयोग को प्रोत्साहित किया गया, तो वादी को नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे बड़े पैमाने पर कॉपीराइट उल्लंघन को बढ़ावा मिलेगा।

    जाने क्या है मामला?

    दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कई वीडियोज बनाए गए। इनमें कांग्रेस ने सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से केजीएफ चैप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई।

    म्यूजिक लेबल की ओर से किया गया दावा

    म्यूजिक लेबल की ओर से दावा किया जा रहा है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जो मार्केटिंग वीडियोज तैयार किए हैं, उसमें उन्होंने फिल्म के गानों का इस्तेमाल किया है। हालांकि, ऐसा करने के लिए कांग्रेस की तरफ से एमआरटी म्यूजिक की अनुमति/लाइसेंस नहीं मांगा गया था।

    इन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर

    पार्टी और कांग्रेस के तीनों नेताओं के खिलाफ धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से हेराफेरी), 465 (जालसाजी के लिए सजा), 120 धारा 403, 465 और 120बी आर/डब्ल्यू धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

    बिना परमिशन गाने का किया इस्तेमाल

    मामले में एमआरटी म्यूजिक की ओर से एम नवीन कुमार ने कहा था कि जब हमने इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी द्वारा पोस्ट किए गए। वीडियो में हमारी मर्जी के खिलाफ केजीएफ के गाने का इस्तेमाल होते देखा तो हम हैरान रह गए। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बिना परमिशन हमारे गाने का इस्तेमाल किया है। आईएनसी जैसी संस्था को भारतीय नागरिकों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए, लेकिन उन्होंने खुद ही कानून तोड़ दिया है।

  • एयरपोर्ट पर 18 करोड़ के ड्रग्स सहित विदेशी नागरिक गिरफ्तार 

    एयरपोर्ट पर 18 करोड़ के ड्रग्स सहित विदेशी नागरिक गिरफ्तार 

    मुंबईः एयरपोर्ट से सोमवार को सीबीआई ने एक विदेशी नागरिक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 किलो हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बजार में 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने इनपुट के आधार पर छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक पोलिश नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जसिंकी आंद्रेज विस्लॉ के रूप में हुई है। 

    आरोपी पोलिश नागरिक जिम्बाब्वे से इथोपिया होते हुए मुंबई पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, इंटरपोल को इथोपिया से जिम्बाब्वे के रास्ते भारत में ड्रग्स की तस्करी के बारे में इनपुट मिले थे। इंटरपोल ने सीबीआई को इनपुट दिया था और इस पर कार्रवाई करते हुए जैसिंकी आंद्रेजेज विस्लॉ को गिरफ्तार किया गया। उसके सामान की तलाशी लेने पर छह किलो हेरोइन बरामद हुई। सीबीआई ने विस्ला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

    बता दें कि 3 नवबंर को दिल्ली में स्पेशल सेल की एक टीम ने कोकीन और हेरोइन की सप्लाई करने वाले इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के तीन प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से कुल 241 ग्राम कोकीन और दो किलो हेरोइन बरामद की गई। इसकी कीमत 17 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ड्रग्स लैटिन अमेरिका से अफ्रीका और वहां से भारत हवाई रास्ते से पहुंचाई जा रही थी।

  • ‘नशे में धुत’ लड़कियों का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    ‘नशे में धुत’ लड़कियों का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे

    इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में चौराहे पर लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। आधी रात को लड़कियों ने सरेआम सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। इंदौर के एलआईजी चौराहे पर लड़कियों के आपस में मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियों को एक युवती की जमकर पिटाई करते और गाली देते हुए देखा गया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

    बताया जा रहा है कि लड़कियां कथित तौर पर शराब के नशे में धुत थीं। किसी बात को लेकर उन लड़कियों में आपस में झगड़ा हो गया, जिसके बाद 4 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उस युवती को किसी ने बेल्ट से मारा तो किसी ने जमकर लात घूंसे बरसाए। इस दौरान चारों लड़कियों ने उस युवती की पिटाई करने के साथ साथ जमकर गंदी-गंदी गालियां भी दीं।

    इस दौरान वहां मौजूद भीड़ मूक दर्शक बनकर खड़ी रही। वीडियो में आसपास बड़ी संख्या में लोगों को खड़ा हुआ देखा जा सकता है, मगर किसी ने इस विवाद को सुलझाने की जहमत नहीं उठाई। ये मामला संज्ञान में आने के बाद इंदौर पुलिस ने भी एक्शन ले लिया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता इंदौर के जिले के धेनू बाजार में एक दुकान में सेल्समैन का काम करती है।

    इंदौर के एक पुलिस अधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ मेघा मालवीय, टीना सोनी, पूनम अहिरवार और एक अन्य ने बिना वजह मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़कियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें 294 (अश्लील कृत्य), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) शामिल हैं।vvvvvvvvvvvvvvv

  • महिलाओं ने बिजनेसमैन के जबरन उतारे कपड़े, नकली पुलिस ने बनाया अश्लील वीडियो

    महिलाओं ने बिजनेसमैन के जबरन उतारे कपड़े, नकली पुलिस ने बनाया अश्लील वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के बिजनेसमैन का अश्लील वीडियो बनाकर उससे जबरन वसूली करने का मामला सामने आया है। मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बिजनेसमैन सराहनपुर का रहने वाला है। वह लकड़ी का बिजनेस करता है। इसलिए काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली आता-जाता रहता है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार महीनों से उसे एक महिला के लगातार फोन आ रहे थे। वह उसे नौकरी के सिलसिले में मिलने के लिए कह रही थी। जब वह उससे मिला तो महिला ने बताया कि वह विधवा है और उसके तीन बच्चे हैं। महिला ने उससे विनती की कि वह उसे कोई नौकरी दिलवा दे। उस दौरान उसने बिजनेसमैन को अपने एक रिश्तेदार से भी मिलवाया।

    28 अक्टूबर को महिला ने दोबारा सहारनपुर निवासी बिजनेसमैन को मिलने के लिए बुलाया। बिजनेसमैन भी मिलने के लिए राजी हो गया। वह महिला से मिलने के लिए लक्ष्मी नगर पहुंचा। महिला उसे एक ऑफिस में लेकर गई जहां पहले से ही एक और महिला मौजूद थी। जैसे ही बिजनेसमैन ऑफिस के अंदर घुसा, दोनों महिलाएं जबरन उसके कपड़े उतारने लगीं। जब उसने इसका विरोध किया तो महिलाओं ने उसे धमकाया कि वे उसे झूठे केस में फंसा देंगी। उसी दौरान वहां 7 लोग और आ गए।

    उन सात लोगों ने बिजनेसमैन को कहा कि वे पुलिसकर्मी हैं। फिर उसका वीडियो बनाने लगे। उन्होंने बिजनेसमैन के पास से सारा कैश भी छीन लिया। उन लोगों में से एक शख्स ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि हमें 20 लाख रुपए दो नहीं तो वीडियो लीक करके केस बना देंगे। जब बिजनेसमैन ने विरोध किया तो उस पर बंदूक तान दी गई। आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने बिजनेसमैन का एक और वीडियो बनाया जिसमें उससे जबरन ये बुलवाया गया कि उसने उनसे 20 लाख रुपए का लोन लिया है। जिसे वह दो इंस्टालमेंट में वापस करेगा। जब बिजनेसमैन का वीडियो बना लिया गया तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।

    इसके बाद पीड़ित बिजनेसमैन ने ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • 16 साल का लड़का बना हैवान, मां-बहन और दादा सहित 4 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा…

    16 साल का लड़का बना हैवान, मां-बहन और दादा सहित 4 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा…

    अगरतला. त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 16 साल की नाबालिग लड़के ने अपने ही परिवार के तीन लोग सहित एक पड़ोसी की निर्ममता से हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोते समय अपने दादा, मां, नाबालिग बहन और पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया. धलाई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ रमेश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को पास के बाजार से गिरफ्तार किया गया.

    त्रिपुरा पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘एक भीषण घटना में, एक नाबालिग लड़के ने अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी है. घटना के कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. हत्या की वजह जानने के लिए मामले की जांच जारी है.’ इस दौरान उसके पिता किसी काम के चलते घर से दूर गए थे. इसके बाद जब पिता घर लौटे को खून के छींटे देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया.

    इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई. उन्होंने बताया, ‘शुरुआती जांच के अनुसार, कमलपुर डिविजन निवासी किशेार को नशे की लत है. उसने अपनी मां, दादा और 10 साल की बहन तथा पड़ोसी की शनिवार को हत्या कर दी. उस वक्त किशोर के पिता घर पर नहीं थे. अपराध के कारणों का पता नहीं चल सका है.’ अधिकारी के अनुसार, किशोर के पिता जब घर लौटे, तब उन्होंने चारों ओर खून फैला हुआ देखा, जबकि शवों को कुएं में डाल दिया गया था.

  • इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

    इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 6, 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। उत्तराखंड में 6 और 7 नवंबर को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। वहीं, पंजाब में 6 और 7 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।

    दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 6 नवंबर को मध्यम बारिश होगी। इसके बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अंडमान और निकोबार में 6 से 8 नवंबर तक तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, 9 नवंबर, 2022 के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

  • आदमपुर: भारी बहुमत से जीते भव्य बिश्नोई

    आदमपुर: भारी बहुमत से जीते भव्य बिश्नोई

    आदमपुर: पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई आदमपुर विधानसभा में बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने 67,376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। भव्य बिश्नोई पहले ही राउंड से ही सबसे आगे चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को 15 हजार 714 वोटों से पटखनी दी है। जयप्रकाश 51 हजार 662 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। इसी के साथ आप के सतेंद्र सिंह और इनेलो के कुरड़ाराम को भी हार का मुंह देखना पड़ा। बेटे की जीत के बाद कुलदीप बिश्नोई ने जयप्रकाश की हार को हुड्डा पिता-पुत्र की हार बताया। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता ने भूपेंद्र हुड्डा को नकार दिया है।

  • इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद पुलिस ने इस खिलाड़ी को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद पुलिस ने इस खिलाड़ी को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को रेप केस के आरोप में शनिवार को सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई टीम शनिवार को इंग्लैंड से हार कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी । दनुष्का की गिरफ्तारी इंग्लैंड – श्रीलंका मैच के बाद हुई। दनुष्का फिलहाल श्रीलंकाई टीम के 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में शामिल नहीं है। वह क्वालिफाइंग राउंड में इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि वह टीम के साथ ही ट्रैवल कर रहे थे। द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार उन पर रेप के चार आरोप लगाए गए हैं। 29 साल की महिला ने उन पर बिना सहमति के सेक्स करने के आरोप लगाए हैं। महिला की मुलाकात गुणाथिलका से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेप की घटना इस हफ्ते के शुरुआत में सिडनी के एक आवास पर हुई थी । दनुष्का को रात को होटल से गिरफ्तार किया गया और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • भीषण सड़क हादसे मेें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    भीषण सड़क हादसे मेें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    धार। मध्य प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। यहां के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एक बाइक के बस की चपेट में आने से हुआ। हादसे में बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। धार पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

    धामनोद थानाप्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार बाइक पर सवार होकर धामनोद से बाकानेर गांव जा रहा था। उसी दौरान भाटी ढाबे के सामने ए बी रोड के मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका ने गंभीर रूप से घायल हो गई।

    हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायल बालिका को धामनोद अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान घायल बालिका ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है. मृतकों की शिनाख्त देवी सिंह उनकी पत्नी अनिता और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है. ये बाकानेर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को धामनोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां आज उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। धामनोद पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश में बीते दिनों में सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ है। प्रदेश में हुए इन सड़क हादसों में कई लोग रफ्तार के कहर के शिकार होकर अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण कई घरों के चिराग असमय बुझ चुके हैं। पलिस ने धामनोद हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    मोकामा: बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट, महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की मतगणना जारी है. बिहार की मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी और गोपालगंज सीट से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता आगे बने हुए हैं.  वहीं, हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई, ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंशी सूरज और यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी आगे बने हुए हैं. महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके आगे हैं. वहीं, तेलंगाना  मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 

    इन सभी सातों सीटों के लिए तीन नवंबर को वोट डाले गए थे. जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना एवं राजद के पास एक-एक सीट थी. पूर्व सीएम भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई (आदमपुर सीट) और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना है. बिहार की दोनों ही सीटों पर राजद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

    बिहार के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है, जबकि हरियाणा में भगवा दल का मुकाबला कांग्रेस, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी (AAP) से है। भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) से है.