Category: Breaking News

  • बिजनेसमैन को किया किडनैप, 45 लाख की फिरौती मांगी

    बिजनेसमैन को किया किडनैप, 45 लाख की फिरौती मांगी

    प्रेग्नेंट पत्नी को कॉल कर धमकाया

    जयपुर : जयपुर में एक बिजनेसमैन का किडनैप कर 45 लाख की फिरौती मांगी गई है। प्रेग्नेंट पत्नी को कॉल कर धमकाया कि पति को सही सलामत चाहते हो तो जल्दी पैसों का इंतजाम कर दो। किडनैपिंग के बाद से लगातार धमकी भरे कॉल आने पर पीड़िता ने करणी विहार थाने में सोमवार को पति के किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस टीमें किडनैप बिजनेसमैन की तलाश कर रही है।

    SI प्रदीप कुमार ने बताया कि आम्रपाली नगर गांधी पथ निवासी विराट शर्मा (40) का किडनैप हुआ है। विराट की पत्नी शिखा श्रीवास्तव (38) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि प्रेग्नेंट होने के कारण वह ज्यादा डर गई थी। इसी कारण धमकी भरे कॉल कर फिरौती मांगने के बारे में शिकायत नहीं दी। पति विराट ऑनलाइन साइट्स पर बिजनेस करता है। 8 सितम्बर की शाम करीब 4 बजे वह घर से एक्टिवा लेकर निकले थे। शाम करीब 7:15 बजे तक वापस नहीं आए तो कॉल किया। बात होने पर बताया कि स्कूटी पंचर हो गई है, थोड़ी देर में आ रहा हूं।

    पत्नी ने रिपोर्ट में बताया कि एक घंटे बाद दोबारा बात होने पर घबराए हुए लगे। विराट बोले की मोबाइल बैटरी डिस्चार्ज हो रही है, इसलिए बात नहीं हो पाएगी। मैं कुछ देर में आता हूं, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

    मिलने लगी धमकियां, 45 लाख की फिरौती मांगी
    परिचितों और रिश्तेदारों को कॉल कर विराट के बारे में पूछा। सभी ने विराट से मिलने की बात से मना कर दिया। अगले दिन 9 सितम्बर की रात करीब 7:45 बजे से धमकी भरे कॉल आने शुरू हो गए। कॉल कर 45 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। कहा- हमारे लड़कों ने तुम्हारे पति को उठा लिया है। यदि सही सलामत चाहते हो तो जल्दी से जल्दी पैसों का इंतजाम कर दो। ये बात किसी को मत बताना।

    उन्होंने पति विराट से भी बात करवाई। विराट ने भी पैसों का इंतजाम करने के लिए कहा। प्रेग्नेंट होने के कारण ओर ज्यादा घबरा गई। डर के मारे समझ नहीं आया। लगातार धमकी भरे कॉल आने पर फेमिली फ्रेंड्स को बताया। लोगों से बात करने पर सोमवार रात मामला दर्ज करवाया

    UP में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम
    किडनैपिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की। पुलिस की टीमें किडनैप विराट की तलाश कर रही है। किडनैपर्स के धमकी भरे कॉल करने वाले मोबाइल नंबरों की लोकेशन निकलवाई गई है। पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के जोनपुर में किडनैपर्स और किडनैप विराट की तलाश में गई है।

  • फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    फाइव स्टार होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः गुड़गांव के एक फाइव स्टार होटल में बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी ईस्ट, बम निरोधी दस्ता फायर ब्रिगेड की गाड़ी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह होटल एक मॉल में स्थित है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि होटल में बम है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • बड़े हमले की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने 1.5 किलो RDX किया बरामद

    बड़े हमले की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने 1.5 किलो RDX किया बरामद

    कैथल: हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। सोमवार को कैथल में डेढ़ किलो आरडीएक्स बरामद हुआ जिसे बम निरोधक दस्ते ने समय रहते इसे निष्क्रिय कर गया। विस्फोटक सामग्री कैथल-जींद रोज पर गांव देवबन के कैंची चौक पर साइन बोर्ड के नीचे झाड़ियों में एक पैकेट में छिपाकर रखा गया था। पैकेट में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, मैकेनिज्म, नौ बोल्ट की बैटरी, मेगनेट लगा एक आयरन बॉक्स भी था। हरियाणा में पिछले चार महीने में तीसरी बार बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है।

    इससे पहले करनालल और शाहबाद में विस्फोटक मिला था। करनाल में गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा का नाम आया था। करनाल स्थित मधुबन की बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरडीएक्स को निष्क्रिय कर दिया। इसी के साथ हरियाणा में एक बार फिर आतंकी साजिश नाकाम हुई। इसी के साथ शक की सुई एक बार फिर पाकिस्तान पर जा रही है। कहा जा रहा है कि ड्रोन के जरिए विस्फोटक पदार्थ भारत भेजे जा रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब के गैंगस्टर्स का सहारा ले रही है।

    हरियाणा के अलावा पंजाब में भी ऐसे विस्फोटक लगातार मिल रहे हैं। कभी टिफिन बम के जरिए साजिश को अंजाम देने की कोशिश हो रही है तो कभी आईईडी के जरिए दहशत फैलाने का प्रयास हो रहा है। यह चार महीने में तीसरा बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने का मामला है। इससे पहले करनाल और शाहबाद में विस्फोटक मिला था। करनाल वाले मामले में हरविंदर सिंह रिंडा का नाम आया था जो कि पहले गैंगस्टर था अब आईएसआई के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। करनाल में मई महीने में साजिश का पर्दाफाश हुआ था। जब जांच एजेंसी ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में आईईडी और दूसरे हथियार मिले थे।

    जांच एजेसियों के मुताबिक, अब कैथल वाले मामले में भी ऐसा ही ट्रेंड देखा जा सकता है जहां पर मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा कोई आतंकी सरगना हो। सबसे ज्यादा चिंताजनक यह है कि इन विस्फोटकों को देश के दूसरे राज्यों में ले जाने की तैयारी रहती है। सूत्रों के अनुसार, अभी कैथल वाले मामले में यह पता नहीं चल सका है कि विस्फोटक को कहां ले जाया जा रहा था। दरअसल, आईएसआई हैंडलर या फिर मॉड्यूल एक जगह पर आरडीएक्स छोड़ देते हैं और फिर आगे किसको उठाना है ये नहीं बताते हैं। फिर किसी की ड्यूटी लगाते हैं कि आप फलां जगह पर जाइए और वहां पर बॉक्स मिलेगा उसमें यह चीज रखी है आपको उसे दिल्ली या किसी और जगह छोड़ देनी है। खालिस्तान के समय से पंजाब में यह ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में जांच एजेंसियों को विस्फोटक को असली सोर्स पता करने में मुश्किल आती है।

  • गले में ‘कप्तान साहब माफ कर दो’ की तख्ती लगाकर सड़क पर घूम रहा था बदमाश

    गले में ‘कप्तान साहब माफ कर दो’ की तख्ती लगाकर सड़क पर घूम रहा था बदमाश

    गाजियाबाद : देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक थाने जाने के दौरान रास्ते में गिड़गिड़ाते हुए बोला- ‘माफ कर दो, एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने आया हूं।’ यह सुनकर थाने में मौजूद लोग भी चौक गए।उसने पैर में गोली लगने के डर से उसने सरेंडर करने की बात कही। इसके बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

    यह पूरा मामला ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के पचायरा गांव का है। यहां पर बिजली मिस्त्री की हत्या में शामिल एक बदमाश सुहेल ने सोमवार को गले में तख्ती डालकर लोनी बार्डर थाने पर सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

    बोला- जीवन में नहीं करूंगा अपराध, माफ कर दो

    इससे पहले एक युवक लोनी बस डिपो से बार्डर थाने की ओर जाता दिखाई दिया। उसके गले में एक तख्ती पड़ी थी। जिसपर लिखा था कप्तान साहब माफ कर दो, एसपी देहात साहब माफ कर दो। मैं एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने आया हूं। आगे से जीवन में कोई अपराध नहीं करूंगा। पैर में गोली लगने के डर से उसने सरेंडर करने की बात कही।

    वहीं, सड़क पर चलते लोग उसकी वीडियो बना रहे थे। कुछ ही देर बाद उसके आत्म समर्पण को जाते हुए का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। 

    आत्म समर्पण के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

    उधर, आरोपित बदमाश सुहेल ने थाने में मौजूद प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पवार के समक्ष जाकर आत्म समर्पण किया। इस पूरे मामले में बार्डर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित टीला मोड़ थाने से फरार चल रहा है। उसे गिरफ्तार कर ट्रानिका सिटी थाना पुलिस को सौंपा गया है। इस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

  • भारत को जल्द ही ई-हाईवे की सौगात मिलने जा रही है, गडकरी ने किया बड़ा खुलासा 

    भारत को जल्द ही ई-हाईवे की सौगात मिलने जा रही है, गडकरी ने किया बड़ा खुलासा 

    नई दिल्ली : तकनीक की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहे भारत को जल्द ही ई-हाईवे की सौगात मिलने जा रही है। प्रदूषण को कम करने की दिशा में यह मिसाल साबित होगा। इस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार, सौर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर काम कर रही है, जो भारी शुल्क वाले ट्रकों और बसों को चार्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा।

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
    इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गडकरी ने दोहराया कि सरकार बिजली पर भारत की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार विद्युत गतिशीलता के लिए सौर और (Solar Energy) पवन ऊर्जा (Wind Energy) आधारित चार्जिंग तंत्र (Charging System) को दृढ़ता से प्रोत्साहित कर रही है।

    कैसे काम करेगा इलेक्ट्रिक हाईवे?
    उन्होंने कहा, ‘हम इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं, जो सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और इससे चलते समय भारी शुल्क वाले ट्रकों और बसों को चार्ज करने में सुविधा होगी.’ एक इलेक्ट्रिक हाईवे आम तौर पर एक सड़क को संदर्भित करता है जो उस पर यात्रा करने वाले वाहनों को बिजली की आपूर्ति करता है, जिसमें ओवरहेड पावर लाइन भी शामिल है।
    26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का भी निर्माण

    गडकरी ने कहा कि सरकार टोल प्लाजा को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क मंत्रालय ने प्रमुख गलियारों में मार्ग अनुकूलन अभ्यास किया है। इस बात पर जोर देते हुए कि एक अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढांचा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाता है, नए व्यवसाय बनाता है और रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है। गडकरी ने कहा, ‘हम 26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं.’ पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान के शुभारंभ के साथ, उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी मिलेगी और इससे रसद लागत में कमी आएगी।

  • खारघर में चलती स्कूल बस में लगी आग, देखें वीडियो

    खारघर में चलती स्कूल बस में लगी आग, देखें वीडियो

    नवी मुंबईः खारघर में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि शहर के सीबीडी-बेलापुर के एक स्कूल के कुछ छात्रों की जान उस समय मुसीबत में पड़ गई, जब आज सुबह खारघर के सेक्टर-15 में उनकी स्कूल बस में अचानक आग लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस में आग लगते ही उसमें मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया।

    हालांकि मौके पर पहुंची खारघर फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया। इससे पहले बस ड्राइवर और बस में मौजूद टीचर ने राहगीरों की मदद से आग लगने के तुरंत बाद चार छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया था। खारघर फायर ब्रिगेड ने बताया कि सुबह 11.30 बजे एक बस में आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय बस में चार छात्र थे, जो घबरा गए, लेकिन असिस्टेंट टीचर व ड्राइवर ने स्थिती को अच्छी तरह से संभाला और किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में स्कूल के प्रिंसिपल को सूचित किया गया. छात्रों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

    जब स्कूल बस खारघर के सेक्टर-15 में घरकुल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पास पहुंची तो उसके इंजन के बोनट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। बस चालक ने इंजन के बोनट से धुआं निकलते देखा तो उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। जब तक आग पूरी बस को अपनी चपेट में लेती, इससे पहले ही राहगीरों की मदद से छात्रों को बस से बाहर निकाल लिया गया। वहीँ, घटना की सूचना पाकर खारघर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। खारघर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक संदीपन शिंदे ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने 5 मिनट के भीतर ही बस में लगी आग पर काबू पा लिया और बस को पूरी तरह से जलने से बचा लिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

    T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

    नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में ये टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल करने के लिए मैदान पर अपना दम दिखाएगी। इस टीम में हर्षल पटेल, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया जो पहली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप भारत के लिए खेलेंगे। 

    रवींद्र जडेजा को नहीं मिला मौका, दिनेश कार्तिक बने टीम का हिस्सा

    टी20 वर्ल्ड कप टीम में दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया जिनका पिछले दिनों शानदार प्रदर्शन रहा था। वहीं आर अश्विन भी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड कप की इस टीम में मो. शमी को जगह नहीं दी गई, लेकिन वो स्टैंड-बाई खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। शमी के अलावा स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर भी टीम में शामिल किए गए। 

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका नहीं दिया गया जिनकी पिछले दिनों घुटने की सर्जरी हुई थी। रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं जबकि केएल राहुल टीम के उप-कप्तान होंगे। टीम में  बतौर तेज गेंदबाज बुमराह, भुवी, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह हैं जबकि टीम में पांचवें तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या हैं। वहीं स्पिनर के तौर पर टीम में आर अश्विन, चहल और अक्षर पटेल हैं। चहल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 

    आरोन फिंच, बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 
    ऑस्ट्रेलिया के अगले ODI कप्तान के तौर पर इस खिलाड़ी को देखना चाहते हैं आरोन फिंच

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान) विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्रा सिंह चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। 

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया नया समन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया नया समन

    नई दिल्लीः जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट के चक्कर लगा रहीं एक्ट्रेस से सोमवार को दिल्ली पुलिस की पूछताछ होनी थी, जिसे टाल दिया गया था। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन ने किसी वजह से पूछताछ को रीशेड्यूल करने की अपील की थी। जिस पर मुहर लगाते हुए कोर्ट ने इन्वेस्टिगेशन को सोमवार 12 सितंबर से टाल कर बुधवार 14 सितंबर कर दिया है। अब दिल्ली पुलिस ने 14 सितंबर के लिए एक्ट्रेस को नया समन जारी किया है। जिसके तहत जैकलीन की EOW के सामने 14 तारीख को पेशी होनी है।

    जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए उन्हें समन भेजा है। हालांकि, ये पूछताछ का सिलसिला आज यानी 12 सितंबर को ही होना था। लेकिन, एक्ट्रेस ने अपने कुछ पर्सनल काम के चलते आज इस कार्रवाई में शामिल नहीं हो पाईं। इसीलिए उनको नया समन 14 तारीख के लिए भेजा गया है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो ये तीसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को समन जारी किया है। पेशी के लिए एक्ट्रेस की ओर से मना करने पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैकलीन को 12 सितंबर की सुबह 11 बजे मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू के ऑफिस में पूछताछ के लिए पेश होना था, लेकिन उसके एक दिन पहले ही उनकी तरफ इस बात का हवाला दिया गया कि वो पेश नहीं हो पाएंगी। कारण पूछने पर एक्ट्रेस ने कुछ काम की व्यस्तता बताया। अब हमारी तरफ से जल्द ही एक नया समन जारी किया जाएगा। नए समन में नई तारीख पेश होने के लिए दी जाएगी। जिसके बाद अब ईओडब्ल्यू की ओर से एक्ट्रेस को ज्यादा वक्त ना देते हुए बुधवार को पेश होने के लिए कहा गया है।

  • माता-पिता ने लगाई डांट तो घर से भागी यूट्यूबर

    माता-पिता ने लगाई डांट तो घर से भागी यूट्यूबर

    मुंबई : महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद जिले से लापता युवा यूट्यूबर को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ़ निकाला 16 साल की इस यूट्यूबर को मध्‍य प्रदेश के इटारसी से ढूंढ़ निकाला गया। बताया जाता है कि किशोरी के माता-पिता ने किसी बात को लेकर उन्‍हें डांट-फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर किशोरी घर छोड़ दिया था। उनके इस कदम से घरवाले और अन्‍य परिजन काफी परेशान हो गए। पुलिस में इसकी रिपोर्ट देने के साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर लापता यूट्यूबर को ढूंढ़ने की गुहार लगाई गई थी. आखिरकर रेलवे पुलिस चर्चित यूट्यूबर को ढूंढ़ निकाला और उनके माता-पिता के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद (महाराष्‍ट्र) में 16 साल की यूट्यूबर के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके बाद से ही उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। रेलवे पुलिस को भी यूट्यूबर की तस्‍वीर दी गई थी, ताकि उन्‍हें ढूंढ़ने में आसानी हो. इसके बाद रेलवे पुलिस ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी थी. रेलवे पुलिस ने युवा यूट्यूबर को औरंगाबाद से तकरीबन 500 किलोमीटर दूर मध्‍य प्रदेश के इटारसी से बरामद किया। रेलवे पुलिस ने इटारसी रेलवे जंक्‍शन पर सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ था. इस दौरान किशोरी को कुशीनगर एक्‍सप्रेस ट्रेन के स्‍लीपर कोच से ढूंढ निकाला गया।

    माता-पिता की फटकार से नाराज
    बताया जाता है कि किशोरी को उनके माता-पिता ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी. इससे नाराज होकर किशोरी घर छोड़कर चली गई थीं। उनका घर औरंगाबाद छावनी थाना क्षेत्र में पड़ता है। किशोरी के गुमशुदा होने की सूचना के बाद रेलवे पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी। जिस ट्रेन से किशोरी को बरामद किया गया वह भुसावल से आ रही थी।

  • पुलिस के हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

    पुलिस के हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

    बहादुरगढ़: क्षेत्र के नया गांव में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सूदखोरों के चंगुल में फंसा था। जिन लोगों को पैसे उधार दिए थे वे भी वापस नहीं लौटा रहे थे। इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया। मृतक ने आठ पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें जिन लोगों ने तंग कर रखा था उनके भी नाम है और जो पैसे नहीं लौटा रहे थे, उनके भी लिखे हुए हैं। मृतक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद परिवार के लिए भी खतरा होगा। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। नया गांव निवासी करीब 28 वर्षीय प्रवीन कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था।

    उसकी दिल्ली के पीतमपुरा में ड्यूटी चल रही थी। देर रात में परिवार के साथ खाना खाकर सो गया, लेकिन जब अल सुबह स्वजनों की नजर पड़ी तो है वह फांसी के फंदे पर था। उसे संभाला लेकिन वह दम तोड़ चुका था। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रवीन कुमार के घर से आठ पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। अहम बात यह है कि सुसाइड नोट पर पहले 6 सितंबर की तारीख लिखी गई थी लेकिन बाद में उसे काटकर 12 सितंबर लिखा गया। माना जा रहा है कि प्रवीन ने तंग आकर पहले से ही फांसी का मन बनाया हुआ था, लेकिन एक सप्ताह किस मुश्किल में गुजरा यह राज उसके साथ ही चला गया। सुसाइड नोट में प्रवीन ने मुकेश उर्फ तोता, महेंद्र सैनी और काला यादव के नाम लिखे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने उसे ब्याज के पैसे के लिए तंग कर रखा था। इनमें से एक ने तो उसका प्लाट खरीदने के लिए सौदा किया था।

    पैसे दिए थे लेकिन बाद में प्लाट खरीदने से मना कर दिया।पैसे वापस लिए और उनके प्याज का दबाव भी डाला। जबकि दूसरे से पैसे ब्याज पर लिए थे। प्रवीन ने लिखा है कि वह ब्याज के साथ साथ मूल राशि भी दे रहा था। लेकिन मूल राशि कम नहीं की। उससे जबरदस्ती कागज पर हस्ताक्षर भी करवाए। दूसरी ओर प्रवीन ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने सात लोगों को पैसे दे रखे थे। लेकिन वे वापस नहीं लौटा रहे थे। सुसाइड नोट में  आरोप है कि उसकी मौत के बाद यह लोग उसके परिवार को भी तंग कर सकते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की जाए। थाना सदर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई होगी। मृतक की लिखावट का मिलान किया जाएगा।