Category: Breaking News

  • ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    नयी दिल्लीः ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इसमें दो पायलट सहित नौ लोग सवार थे। मंगलवार को आपातकालीन स्थिति में अरब सागर में कंपनी के एक रिग के पास उतरा। कंपनी ने यह जानकारी दी। ओएनजीसी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक नौ में से 6 लोगों को बचाया गया है, और अन्य को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

    बचे लोगों को भी निकालने में जुटी ओएनजीसी की टीम

    तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने ट्वीट कर बताया कि हेलिकॉप्टर बॉम्बे हाई स्थित उसके तेल खनन क्षेत्र के समीप आपात स्थितियों में उतरा। ओएनजीसी की टीम बचे लोगों को भी निकालने में जुटी हुई है। 

    भारतीय तट रक्षक बल के अनुसार यह हेलिकॉप्टर ओएनजीसी का है। यह सागर किरण के पास एक खाई में गिरा है। बचाव व राहत कार्य के लिए मुंबई तट से एक जहाज घटना स्थल पर रवाना किया गया है। 

    तटरक्षक बल के विमान ने गिराए सुरक्षा जाल 

    तटरक्षक बल के विमान ने हेलिकॉप्टर सवारों के बचाव के लिए जीवन रक्षक राफ्ट गिराए। ये एमआरसीसी द्वारा स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा जाल हैं। बचाव प्रयासों में तटरक्षक बल नौसेना और ओएनजीसी के साथ समन्वय कर रहा है। अब तक 6 लोगों को बचा लिया गया है। ओएसवी मालवीय 16 को भी तटरक्षक बल ने मौके पर भेजा है।

  • मुंबई में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

    मुंबई: मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर में एक 4 मंजिला पुरानी इमारत सोमवार देर रात गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई और अभी भी मलबे में कई लोग दब हुए है। मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इससे पहले, इमारत गिरने की जानकारी होते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.श। अभी तक 8 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

    20 से 25 लोगों अब भी फंसे हुए हैं। इमारत की ढहने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने हालात का जायजा लिया, साथ ही रेस्क्यू अभियान को तेज करने को कहा है। उनका कहना है कि ‘लगभग 5-7 लोगों को बचाया गया है। सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम करेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो।’

    मुंबई में ढहने के कगार पर खड़ी इमारतों को लेकर बोलते हुए मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि पुरानी हो चली इमारतों को लेकर जब भी बीएमसी (BMC) नोटिस जारी करे उन्हें खाली कर देना चाहिए। वरना ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, जोृ काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

  • एनसीबी ने कार से करीब 3.5 करोड़ रुपए का किया गांजा जब्त 

    एनसीबी ने कार से करीब 3.5 करोड़ रुपए का किया गांजा जब्त 

    महाराष्ट्रः मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनसीबी ने एक अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने सोलापुर-मुंबई राजमार्ग पर एक वाहन में से लगभग 286 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसका कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। कार की तलाशी के दौरान उसमें छुपाए गये 95 पैकेट मिले।

    दो लोगों को किया काबू

    एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात को मादक पदार्थ विरोधी अभियान के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने कहा कि एनसीबी को एक अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी सिंडिकेट के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जो की एक बड़ी खेप को मुंबई ले जाने की योजना बना रहा था।

    सूचना मिलते ही सभी खुफिया नेटवर्क हरकत में आएः एनसीबी अधिकारी

    एनसीबी के अधिकारी ने आगे बताया कि इस बात की सूचना मिलते ही सभी खुफिया नेटवर्क हरकत में आए और एनसीबी के अधिकारियों को एक वाहन के बारे में पता चला, जिसका उपयोग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भारी मात्रा में गांजा भेजने के लिए किया गया था। 

    तलाशी दौरान कार से 95 पैकेट बरामद

    सोलापुर-मुंबई राजमार्ग पर दो दिनों के लिए फील्ड ऑपरेशनल टीमों को पूरे प्लानिंग के साथ तैनात किया गया था। रविवार देर रात को एनसीबी की टीम ने दो लोगों को एक संदिग्ध कार के साथ रोका और तलाशी के दौरान कार में 95 पैकेट छिपे मिले। इन पैकेटों से कुल 286 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और दोनों लोगों को फौरन हिरासत में लिया गया। एनसीबी अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एक अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पता चला है, जिसके जाल महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में फैले हुए हैं।

    मामले की जांच जारीः एनसीबी अधिकारी

    एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि ये गिरोह मुंबई में कम से कम 20 पेडलिंग समूहों को भारी मात्रा में गांजे की आपूर्ति में शामिल था, जो सीधे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्रोत से भारी मात्रा में खरीद कर रहा था। ये गिरोह बदले में उपभोक्ताओं को कम मात्रा में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते थे। अधिकारी ने दावा किया कि मामले की जांच चल रही है।

  • MLA के भाई ने पत्नी को दिया 3 तलाक, CM के आदेश पर FIR दर्ज

    MLA के भाई ने पत्नी को दिया 3 तलाक, CM के आदेश पर FIR दर्ज

    कानपुरः जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के चर्चित विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी पर तीन तलाक देने का केस दर्ज किया गया है। फरहान पर उनकी पत्नी अंबरीन सोलंकी ने एफआईआर दर्ज कराई है और कहा कि उसने (फरहान) दूसरी औरत के चक्कर में मुझे तीन तलाक दे दिया और दहेज के लिए पांच लाख कैश मांग रहा था। 

    अंबरीन ने चकेरी थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज

    कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान की पत्नी अंबरीन ने चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर में दूसरी महिला के चक्कर में मारपीट करने और घर से भगा देने का आरोप लगाया है। मामला तीन साल पहले का है। उसका कहना है कि तीन साल तक पुलिस ने विधायक के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की।

    पीड़िता ने सीएम योगी से की शिकायत

    पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत की, तब जाकर मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में देवर और देवरानी पर भी पांच लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने देवर और देवरानी को भी नामजद किया है। डिफेंस कॉलोनी निवासी अंबरीन फातिमा की 25 मार्च 2009 को फरहान सोलंकी से शादी हुई थी।

    8 सितंबर 2019 को तलाक देकर घर से निकाला

    अंबरीन के मुताबिक, 8 सितंबर 2019 को फरहान ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। चकेरी थाने में शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में केस दर्ज किया गया। अंबरीन का आरोप है कि शादी के दो साल बाद ही फरहान के दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए थे।

    फरहान पर हुई एफआईआर दर्ज

    अंबरीन के मुताबिक, इसके विरोध पर वह (फरहान) प्रताड़ित करता था, लगातार प्रताड़ना के बाद उसने घर से निकाल दिया। वहीं विधायक इरफान सोलंकी ने अपने ऊपर लगे इल्जामों को गलत बताते हुए तीन साल तक मध्यस्थता करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब बात नहीं बनी तो मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में चकेरी इस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज की गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • SC का डिप्टी स्पीकर सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी 

    SC का डिप्टी स्पीकर सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी 

    मुबंईः महाराष्ट्र में जारी सियासी जंग ने आज सुप्रीम कोर्ट में अलग रंग ले लिया। सुप्रीम कोर्ट से डिप्टी स्पीकर को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट स्पीकर सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। बागी विधायकों की याचिका पर डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को नोटिस थमाया दिया और 5 दिन में हलफनामा दाखिल करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। 

    पूछा गया है कि जब बागी विधायकों ने उनके खिलाफ अविश्वास का नोटिस दिया था, तो उसे डिप्टी स्पीकर ने बिना सदन में रखे कैसे खारिज कर दिया? मतलब वह अपने खिलाफ आए नोटिस में खुद ही जज कैसे बन गए? कोर्ट में बागी विधायकों ने कहा कि डिप्टी स्पीकर की भूमिका खुद संदिग्ध है, ऐसे में वह उनको (बागी विधायकों) को अयोग्य ठहराने का नोटिस जारी कैसे कर सकते हैं?

    बागी विधायकों को पहले हाईकोर्ट का रखना चाहिए था रुखः वकील अभिषेक


    दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि बागी विधायकों को पहले हाईकोर्ट का रुख करना चाहिए था। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सड़कों पर भी शिवसैनिकों और शिंदे समर्थकों की जंग देखने को मिल रही है। ठाणे में आज बड़ी संख्या में शिंदे समर्थक सड़क पर उतरे और शिवसेना से बागी हुए नेताओं में समर्थन में प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ मीटिंग्स का दौर भी जारी है। दोपहर में एकनाथ शिंदे बागी विधायकों संग बैठक करेंगे। वहीं बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस आज फिर दिल्ली जाकर अमित शाह से मिलेंगे।

  • संजय राउत को ईडी ने भेजा समन

    संजय राउत को ईडी ने भेजा समन

    मुबंईः महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई है। ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को समन भेजा है। राउत को कल पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि संजय राउत को ये समन प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भेजा गया।

    उधर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय राउत को समन भेजने को लेकर ईडी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उधारण पेश करती हुई इडी डिपार्टमेंट।” संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, मैं अब समझ गया हूं कि ईडी ने मुझे समन भेजा है। हम सब बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह साजिश चल रही है। 

    ईडी ने जब्त की थी संपत्ति

    इससे पहले ईडी ने प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था। प्रवीण राउत को संजय राउत का करीबी माना जाता है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रवीण राउत से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति को भी हाल ही में कुर्क कर दिया था। ईडी ने 11 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। इसमें पालघर में प्रवीण राउत से जुड़ी संपत्ति करीब 9 करोड़ की है। जबकि 2 करोड़ की कीमत वाले दादर में फ्लैट और अलीबाग में प्लॉट के संजय राउत की पत्नी से जुड़े होने का आरोप है।

    इससे पहले प्रवीण का नाम दिसंबर 2020 में PMC bank scam case में जांच के दौरान आया था। जांच एजेंसी को पता चला था कि प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी ने 2010 में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था, जिसका इस्तेमाल मुंबई के दादर में एक फ्लैट खरीदने में किया गया था। ईडी इन रुपयों के सोर्स की जांच कर रही है।

  • Assam Flood: असम में बाढ़ से 126 की मौत, 22 लाख लोग प्रभावित

    Assam Flood: असम में बाढ़ से 126 की मौत, 22 लाख लोग प्रभावित

    असम: जिलें में बाढ़ से 5 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलनों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इसके अलावा राज्य में बाढ़ 25 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग अभी भी प्रभावित हैं। हालांकि, रविवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, रविवार को बारपेटा, कछार, दर्रांग, करीमगंज और मोरीगांव जिलों के विभिन्न स्थानों पर 4 बच्चों समेत पांच लोग डूब गए। इसके अलावा दो जिलों में दो लोग लापता हैं।

    मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को किया दौरा

    राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कछार जिले के सिलचर और कामरूप के हाजो का दौरा किया। उन्होंने राहत एवं बचाव अभियानों में लगी एजेंसियों को अपनी पहुंच बढ़ाने और जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। सिलचर शहर के एक सप्ताह से जलमग्न रहने के कारण सरमा ने माना कि प्रशासन अभी तक सभी लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।

    उन्होंने कहा कि हम इससे इनकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की अपील की और सिलचर में परोपकारी गतिविधियों की सराहना की। सरमा ने कहा कि प्रशासन का करीब 50 फीसदी काम परोपकारी संगठन और लोग कर रहे हैं। ASDMA ने कहा कि अभी 2,542 गांव जलमग्न हैं और 74,706.77 एकड़ कृषि योग्य जमीन को नुकसान पहुंचा है। उसने कहा कि प्राधिकार 23 जिलों में 680 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहा हैं, जहां 2,17,413 लोगों ने शरण ले रखी है।

    किस जिले में कितने लोग प्रभावित?

    बुलेटिन के अनुसार, बालाजी, बक्सा, बारपेटा, कछार, चिरांग, दर्रांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रुगढ़, गोलपाड़ा, गोलाघाट, हैलाकांडी, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तमुलपुर और उदलगुड़ी जिलों में बाढ़ के कारण 22,21,500 से अधिक लोग प्रभावित हैं। बारपेटा में सबसे ज्यादा करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके बाद नगांव में 5.13 लाख और कछार में 2.77 लाख लोग प्रभावित हैं। कछार, डिब्रूगढ़ और मोरीगांव जिलों में कई स्थान भी बाढ़ से प्रभावित हैं। शनिवार तक 24 जिलों में 25 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

  • मां ने PUBG गेम खेलने से किया मना तो बच्चे ने लगा ली फांसी

    मां ने PUBG गेम खेलने से किया मना तो बच्चे ने लगा ली फांसी

    भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड में एक युवक ने माँ द्वारा पबजी गेम खेलने से मना करने पर अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भिंड के वार्ड नम्बर 39 के श्रीवास नगर का निवासी अन्नू श्रीवास (15) कल दोपहर से लगातार मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। इस पर मां विमला देवी ने उसको डांटते हुए कहा कि दिनभर मोबाइल पर गेम खेलता रहता है।

    मोबाइल बंद कर अलग रख दो। मां की डांट के बाद युवक मोबाइल लेकर कमरे में चला गया। वहां कुछ देर मोबाइल चलाया और इसके बाद कमरे में रखी एक साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इससे पहले 13 जून को आंध्र प्रदेश के मछलीपत्तनम में एक मामला सामने आया जहां 15 साल के बच्चे ने गेम में मिली हार से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। जानकारी के अनुसार, 15 साल का टीनएजर PUBG गेम खेलने का आदी था। गेम में मिली हार के बाद उसे कजन के द्वारा चिढ़ाया गया, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाने का फैसला किया।

  • मौसम विभाग की चेतावनी, कल होगी भारी बारिश…

    मौसम विभाग की चेतावनी, कल होगी भारी बारिश…

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाखों लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों हुई प्री-मानसून की बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई, जिसके बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। वहीं, ज्यादातर राज्यों में मानसून आ चुका है और राजधानी में लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही दिल्लीवासियों को मानसून की सौगात मिलने वाली है।

    संभावना जताई जा रही है कि 27 जून के आसपास मानसून राजधानी में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद कई दिनों तक तेज बारिश होगी। IMD के अनुसार, मानसून आमतौर पर 27-29 जून के आसपास दिल्ली से टकराता है। हाल ही में आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य मानसून के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि के लिए राहत यह है कि 27 जून से यहां जोरदार प्री मानसून बारिश शुरू होगी।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून को मानसून राजधानी में दस्तक दे देगा। यहां 27 जून से ही बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 दिन के भीतर कई राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं और गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल व गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 29 जून तक ओडिशा, बिहार, झारखंड में भी भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में 27-29 जून तक और यूपी में 28-29 जून को भारी बारिश का अनुमान है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई है। एक जल्द शुरूआत के बाद, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और बाद में मध्य भारत में अनुकूल प्रणालियों के अभाव में दक्षिण पश्चिम मानसून देर से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, वडोदरा (दोनों गुजरात), शिवपुरी, रीवा और चुर्क से होकर गुजर रही है।

  • 15 विधायकों को केंद्र सरकार ने दी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा…

    15 विधायकों को केंद्र सरकार ने दी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा…

    नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र में जारी संकट अभी भी बरकरार है. इस बीच केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. इधर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखना पसंद करेंगे. उद्धव ठाकरे जी ने कहा कि जो लोग बाहर गये हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें. कटाक्ष करते हुए राउत ने कहा कि बागी विधायक अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें.

    महाराष्ट्र में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि दुख है कि जिस असम में बाढ़ आयी है, जहां लोगों के लिए रहने के लिए जगह नहीं है वहां विधायकों पर पैसा खर्च करने का काम किया जा रहा है. यह बात लोगों को सोचनी चाहिए. इस देश में लोकशाही है या नहीं यह भी सोचना जरूरी है क्योंकि यह (BJP) इसको विकल्प की तरह ले रहे हैं.

    इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को पार्टी के बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आखिर कब तक वे (विधायक) असम के गुवाहाटी में ‘‘छिपे” रहेंगे, आखिरकार उन्हें ‘‘चौपाटी” (मुंबई के संदर्भ में) आना ही होगा. महाराष्‍ट्र संकट पर शिवसेना सांसद ने ट्वीट किया कि कब तक छुपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में.

    उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में
    यहां चर्चा कर दें कि दक्षिण मुंबई में मंत्रालय (राज्य सचिवालय), विधान भवन (विधायिका परिसर), राजभवन और मुख्यमंत्री का आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ सहित प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठान गिरगाम समुद्र तट के आसपास के क्षेत्र में स्थित हैं, जिसे गिरगाम चौपाटी भी कहा जाता है. शिवसेना के अधिकांश विधायकों ने मंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है और वर्तमान में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिसने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को संकट में डाल दिया है.