Category: Breaking News

  • अग्निपथ योजनाः दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेन, देखें वीडियो

    अग्निपथ योजनाः दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: मोदी सरकार की अग्निपथ योजना व ईडी की राहुल गांधी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जंतर मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शिवाजी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी है।

    कार्यकर्ताओं का एलानः फैसला वापिस ना होने पर जारी रहेगा प्रदर्शन

    कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि, जब तक यह योजना वापस सरकार नहीं लेगी तब तक इसी तरह से प्रदर्शन चलता रहेगा। रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल मौजूद है, जो कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास कर रहा है। अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह में तमाम पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं और लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    योजना किसी भी हालत में वापस नहीं होगी: लेफ्टिनेंट जनरल

    इस योजना के खिलाफ विपक्ष और सेंकड़ों युवा इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने साफ कर दिया है कि, यह योजना किसी भी हालत में वापस नहीं होगी। सेना में भर्ती होने के लिए सबसे पहली जरूरत अनुशासन की होती है, इसलिए युवाओं को शांत होकर योजना को समझना चाहिए।

    कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन जारी

    दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन का आज पांचवां दिन है। बीते चार दिनों में प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान तेलंगाना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई।

  • नेशनल हेराल्ड केसः ईडी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, आज भी होगी पूछताछ

    नेशनल हेराल्ड केसः ईडी ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी, आज भी होगी पूछताछ

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चौथे दौर की पूछताछ के लिए एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए हैं। वे कांग्रेस दफ्तर से सीधे ईडी ऑफिस पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी ईडी ऑफिस तक पहुंचीं। इससे पहले राहुल गांधी लगातार तीन दिन तक ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था।

    जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता

    इधर, राहुल गांधी की पूछताछ से पहले आज कांग्रेस ने यह एलान किया ने पार्टी नेता और कार्यकर्ता ईडी दफ्तर तक मार्च नहीं करेंगे बल्कि जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सिर्फ एक हजार लोगों को ही वहां पर जुटने की इजाजत दी है। ईडी के सामने राहुल गांधी के पेश होने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस का कहना है कि देशभर में केंद्र सरकार के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए जाएंगे. कांग्रेस ने इसे प्रतिशोध की राजनीति बताया है।

    ईडी ने राहुल से लगातार तीन दिन की पूछताछ

    इससे पहले ईडी ने कांग्रेस के भारी विरोध की बीच दिल्ली में 13 से 15 जून तक राहुल गांधी से लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की थी। ईडी ने राहुल गांधी को 17 जून को शुक्रवार के दिन फिर से पेश होने के लिए निर्देश दिया था। जिस पर उन्होंने समय की मांग करते और छूट देने का अनुरोध कर सोमवार 20 जून के दिन पेश होने की मांग की थी।


    राहुल गांधी ने ईडी के सामने उनकी मां और पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत का हवाला देते हुए 17 जून से 20 जून तक पूछताछ को टालने का अनुरोध किया गया था। ईडी ने राहुल गांधी को राहत देते हुए आज के दिन जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया था।

    विस्तार से सवाल जवाब कर सकती ईडी 

    ईडी की हुई पुछताछ के दौरान गांधी परिवार की ओर से यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व और नेशनल हेराल्ड अखबार चलाने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड में इसके शेयरधारिता पैटर्न पर चर्चा हुई थी। फिलहाल सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि ईडी अपनी आगे की जांच के दौरान राहुल गांधी से एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को 2010 में यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अधिग्रहित करने की घटना को लेकर विस्तार से सवाल जवाब कर सकती है। जिसके बाद वह नेशनल हेराल्ड अखबार के स्वामित्व वाली सभी संपत्तियों का मालिक बन गए थे।

  • जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने कस्टमर पर लगाए गंभीर आरोप, 2 नामजद समेत 14 पर केस

    जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने कस्टमर पर लगाए गंभीर आरोप, 2 नामजद समेत 14 पर केस

    लखनऊ। लखनऊ में शनिवार रात जोमैटो के डिलीवरी बॉय से खाना लेने से कस्टमर ने इंकार कर दिया। वजह थी कि डिलीवरी बॉय दलित था। आरोप है कि कस्टमर को जैसे ही डिलीवरी बॉय के दलित होने का पता चला, उन्होंने खाना लेने से इंकार कर दिया।

    सिर्फ यही नहीं, परिवार के लोगों के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय की जमकर पिटाई भी की। मन नहीं भरा तो उसके मुंह पर थूक दिया। ये पूरी घटना आशियाना इलाके की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला केवल मारपीट का है।

    आशियाना निवासी विनीत रावत जोमैटो में डिलीवरी बॉय है। शनिवार रात उसे आशियाना में ही अजय सिंह नाम के कस्टमर के यहां डिलीवरी देने के लिए भेजा। वो डिलीवरी लेकर पहुंचा। विनीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जैसे ही उसने अजय सिंह को अपना नाम विनीत रावत बताया। इस पर वह भड़क गए। उन्होंने गालियां देते हुए कहा- अब हम तुम लोगों का छुआ सामान लेंगे क्या? इस पर मैंने उनसे कहा, अगर आपको खाना नहीं लेना है तो कैंसिल कर दीजिए, पर गालियां मत दीजिए।

    इस पर, पहले तो उन्होंने खाने का पैकेट फेंक दिया, इसके बाद मुंह पर तंबाकू थूक दिया। जब विनीत ने विरोध किया तो अजय और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर उसकी डंडों से खूब पिटाई की। विनीत जैसे-तैसे वहां से भागे और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पहुंची डायल- 112 की टीम ने विनीत को उसकी गाड़ी दिलवाई और कहा कि थाने जाकर केस दर्ज करा दे।

    इस मामले में आशियाना इंस्पेक्टर दीपक पांडेय का कहना है कि शनिवार रात विपिन ऑर्डर लेकर पहुंचा तो अजय अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए कही जा रहे थे। अजय के मुताबिक जैसे ही वह घर से निकले विनीत पहुंच गया। विनीत ने उन्हीं से उनके घर का पता पूछा। अजय ने पान मसाला खाया हुआ था। विनीत को पता बताने के लिए उन्होंने मसाला थूका। इसके छींटे विनीत पर पड़ गए। इस पर विनीत ने गाली देते हुए विवाद किया। इसी बात पर अजय और उनके घरवालों ने विनीत की पिटाई कर दी।

    पुलिस ने बताया कि विनीत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस विनीत को थाने लेकर आ रही थी। लेकिन उसने उस वक्त मना कर दिया था। रविवार को वकील के साथ आकर FIR दर्ज कराई। फिलहाल, रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। आसपास लगे हुए CCTV की भी जांच की जाएगी।

  • अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद का आह्वान, पंजाब से हरियाणा तक हाई अलर्ट

    अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद का आह्वान, पंजाब से हरियाणा तक हाई अलर्ट

    नई दिल्ली।  सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार (20 जून 2022) को भारत बंद का आह्वान किया गया है। भारत बंद की घोषण के बीच कांग्रेस ने भी देशव्‍यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच और अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है।

    युवाओं की ओर से देश के विभिन्‍न राज्‍यों में लगातार किए जा रहे हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए पंजाब से लेकर हरियाणा पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इतना ही नहीं, बिहार के 17 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया है। पंजाब में कोचिंग सेंटर्स के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं तो वहीं, झारखंड में भारत बंद के ऐलान के चलते सरकार ने स्‍कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा के चलते सरकार ने कई वॉट्सऐप ग्रुप्‍स पर भी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप में 35 वॉट्सऐप ग्रुप्‍स को बैन किया गया है। फेक न्‍यूज फैलाने और युवाओं को हिंसा के के लिए उकसाने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

    बंद के ऐलान की वजह से आरपीएफ और जीआरपी को भी हाई अलर्ट पर रखा गया। आरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने स्‍पष्‍ट निर्देश दिए हैं कि हिंसा करने वालों के साथ सख्‍ती से निपटा जाएगा। यदि कोई भी हिंसक घटनाओं में लिप्‍त पाया गया तो संगीन धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। भारत बंद के ऐलान को देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट है। नोएडा में धारा 144 लगा दी है। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज, हावड़ा स्‍टेशन, शलीमार रेलवे स्‍टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल रहेंगे बंद, 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित

    सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल रहेंगे बंद, 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद की घोषणा को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से झारखंड के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. वहीं, बंद को देखते हुए 9वीं और 11वीं की परीक्षा को स्थगित किया गया है.

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन स्कूलों को बंद किया गया है. रविवार होने की वजह से नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया है, वहीं राज्य के सभी जिलों को अावश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. जिलों को भेजे गये निर्देश में कहा गया है विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बंद को देखते हुए स्कूलों में कक्षाएं स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है. शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. विभाग के निर्देश के बाद राजधानी के निजी स्कूलों ने भी कक्षा स्थगित रखने की घोषणा की है.

    शर्मा ने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से ली जाने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा को भी स्थगित किया गया है. सोमवार को होने वाली 11वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जायेगी.

    बता दें कि अग्निपथ योजना का झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध जारी है. विभिन्न संगठनों ने बंद का भी आह्वान किया है. सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ने भी कई ट्रेनें रद्द कर दी है. रांची रेल मंडल से आने-जानेवाली 19 ट्रेनों को रेलवे ने रविवार को रद्द किया, वहीं 20 जून को भी कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है.

  • अग्निपथ योजनाः 20 जून तक 144 ट्रेनें निरस्त, देखें लिस्ट…

    अग्निपथ योजनाः 20 जून तक 144 ट्रेनें निरस्त, देखें लिस्ट…

    नई दिल्ली।  अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन का असर गोरखपुर के कुछ क्षेत्रों में भी दिखा है. अग्नीपथ विरोध का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ा है. युवाओं के आंदोलन देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 20 जून तक 144 ट्रेनों को निरस्त किया है. जिसमें 71 एक्सप्रेस ट्रेन, 66 पैसेंजर और 7 स्पेशल ट्रेन शामिल है. यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है.


    भारतीय रेलवे की निरस्त ट्रेनों की सूची
    ट्रेन संख्या- 15125- बनारस-पटना एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून 2022 के लिए निरस्त

    13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022

    12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 18 एवं 20 जून, 2022

    15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस 18 एवं 20 जून, 2022

    15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 18 एवं 20 जून, 2022

    15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 एवं 20 जून, 2022

    15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस18 एवं 19 जून, 2022

    15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस18 एवं 19 जून, 2022

    12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस18 एवं 19 जून, 2022

    15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    15231 बरौनी-गोड़ियां एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    12553 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    14524 अम्बाला-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी 18 जून, 2022

    12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022

    15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022

    15910 लालगढ़-डिब्रूगढ एक्सप्रेस 21 एवं 22 जून, 2022

    13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    15126 पटना-बनारस एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022

    12537 मुज्फ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस 20 जून, 2022

    12538 बनारस-मुज्फ्फरपुर एक्सप्रेस 20 जून, 2022

    13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस 20 जून, 2022

    13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    15079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022

    15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022

    18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    15232 गोंड़ियां-बरौनी एक्सप्रेस 18 जून, 2022

    11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    22412 आनन्द विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    19270 मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    14009 बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    15279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 19 जून, 2022

    विशेष गाड़ियों के निरस्तीकरण की तिथि

    ट्रेन संख्या- 02563- सहरसा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 एवं 19 जून, 2022

    02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 एवं 19 जून, 2022

    02564 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी 18 एवं 19 जून, 2022

    02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी 18 एवं 19 जून, 2022

    05517 बापूधाम मोतीहारी-अयोध्या कैंट विशेष गाड़ी 18 जून, 2022

    04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी 19 जून, 2022

    04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 19 जून, 2022

    सवारी गाड़ियों केनिरस्तीकरण तिथि

    ट्रेन संख्या- 05167- बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05168- शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05171- बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05172- शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05149- भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05150- बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05151- भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05152- बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05429- सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05430- बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05431- सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05432- बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    01747- भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    01748- वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05173- बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05174- प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05449- नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022

    05138- प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05137- मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05169- बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05170- वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05427- आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05428- वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05147- भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05148 -वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05446- वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05444- मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05443- छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05124- छपरा कचहरी- थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022

    05123- थावे-छपरा कचहरी- अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022

  • प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट, दी दर्दनाक मौत

    प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट, दी दर्दनाक मौत

    सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के उसरार गांव में मिले नर कंकाल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. ये कंकाल शिवकुमार कुशवाहा का था. मृतक के भाई ने कंकाल पर लिपटा अंडरवियर देखकर उसकी पहचान की. पुलिस की जांच में पता चला कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. मृतक दोनों के प्रेम के बीच में रोड़ा बन रहा था. 8 महीने बाद मृतक की मौत का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कई दिनों बाद की गई थी. इसी बात को आधार बनाकर पुलिस ने हत्या का सारा राज खोल दिया।

    गौरतलब है कि सतना पुलिस ने उसरार गांव की महिला उर्मिला और उसके प्रेमी कैलास को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है. पुलिस ने बताया कि 16 जून की सुबह  ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव से कुछ दूर कुएं में मानव कंकाल मिला है. सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई कई लोग मौके पर जमा हो गए. इधर, मौके पर  पहुंची पुलिस ने कंकाल जब्त किया और जांच शुरू की. पुलिस ने सबसे पहले इस इलाके से गुमशुदा हुए लोगों की लिस्ट बनाई और उनके परिजनों से संपर्क किया. कई लोगों को कंकाल दिखाया गया, लेकिन कोई किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा।

    इस बीच पुलिस कंकाल की पहचान के लिए कोई दूसरी योजना बना ही रही थी कि एक युवक उसके पास पहुंचा. युवक ने जब नरकंकाल देखा तो पहचान गया. उसने पुलिस को बताया कि यह कंकाल उसके भाई शिवकुमार कुशवाहा का है. वह 8 महीनों से लापता था. पुलिस ने सारी औपचारिकताएं करने के बाद कंकाल युवक को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक की पत्नी उर्मिला ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इस बिंदू को गौर से देखा गया तो महिला ने पति के लापता होने के दो महीने बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. इसके बाद पुलिस ने उर्मिला को लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया. पुलिस ने उसके प्रेमी को पन्ना से और पत्नी को ससुराल से गिरफ्तार किया।

    सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि महिला ने हत्या का खुलासा कर दिया है और अपना जुर्म कबूल कर लिया है. महिला ने पुलिस को बताया- मेरे और कैलाश के पिछले 8 साल से संबंध थे. इस बात की जानकारी पति को लग गई थी. इसलिए हम दोनों ने मिलकर शिवकुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. मैंने और कैलाश ने साल 2021 की 21 अक्टूबर को शिवकुमार को मारने की योजना बनाई. योजना के मुताबिक, उसी दिन रात 11 बजे मैंने पति से कहा कि मुझे शौच जाना है. ये कहकर हम दोनों कुएं की तरफ गए. वहां कैलाश पहले से ही घात लगाकर बैठा था. उसने मौका पाते ही शिवकुमार के सिर में लाठी से जोरदार वार किया. इस हमले से वह बेहोश हो गया. उसके बाद कैलाश ने उसका गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई. हम दोनों ने उसकी लाश में दो बड़े पत्थर बांधे और कुएं में फेंक दिया।

  • 16 वर्षीय लड़की को शराब पिलाकर जीजा और उसके भाई ने किया गैंगरेप

    16 वर्षीय लड़की को शराब पिलाकर जीजा और उसके भाई ने किया गैंगरेप

    कोटा। कोचिंग सिटी कोटा की 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और उससे गैंगरेप का दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग बालिका का उसके ही रिश्तेदार ने पहले अपहरण कर लिया। बाद में बालिका से उसके जीजा और भाई ने शराब पिलाकर गैंगरेप किया। बालिका वहां से निकलकर भागी तो एक अन्य युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया। उसने भी उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता को दोनों जगह 18 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। बाद में पीड़िता किसी तरह से वहां से बचकर भागी और वापस कोटा पहुंची। कोटा में पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां से बालिका को फिलहाल अस्थाई आश्रय दिलाया गया है।

    बाल कल्याण समिति सदस्य मधु शर्मा ने बताया कि पीड़िता 16 साल की है और वह नवीं कक्षा तक पढ़ी है। पीड़िता के परिजनों ने 3 जून को उद्योग नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बालिका से हुई काउंसलिंग में सामने आया कि वह 2 जून को किराने का सामान लेने गई थी। उसी दौरान रास्ते में उसके जीजा का भाई ऑटो में आया। वह उसे जबरदस्ती अपने साथ बिठाकर बस स्टैंड ले गया। फिर वहां से बस में जयपुर ले गया। वहां एक सुनसान कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया।

    काउंसलिंग में पीड़िता ने बताया कि वहां उसके जीजा के भाई ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ रेप किया। होश में आने पर उसे फिर से शराब पिला देता था। दो-तीन दिन बाद उसका जीजा भी वहां आया और कहा कि तेरी बहन को छोड़ दिया है। अब तेरे से तेरी बहन का बदला लूंगा। उसके बाद उसने भी उससे रेप किया। एक दिन जीजा का भाई खाना लेने गया था। इस पर मौका देखकर वह वहां से निकल गई।

    पीड़िता उन दोनों के चंगुल से छूटकर कुछ किलोमीटर पैदल चलकर स्टेशन पर पहुंची. वहां उसने प्लेटफार्म पर बैठे एक युवक से कोटा की ट्रेन के बारे में पूछा. युवक उसे साइड में ले गया और एक ट्रेन में बिठाकर दूसरे स्टेशन पर ले गया फिर वहां से बस में सीकर ले गया. वहां उसने फोन करके अपने एक दोस्त को बुलाया और एक गांव में ले जाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    करीब 18 दिनों तक दोनों जगह पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया. वहां से भी पीड़िता जैसे-तैसे करके भाग छूटी. बाद में कोटा पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया और बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया. पीड़िता की कहानी सुनकर पुलिस और बाल कल्याण समिति के सदस्य भी सन्न रह गये. पीड़िता का मेडिकल और 164 के बयान होने बाकी है. फिलहाल बालिका को अस्थाई आश्रय दिलाया गया है।

  • दिल्ली के लिए उड़े विमान के इंजन में लगी आग, 185 यात्री थे सवार

    दिल्ली के लिए उड़े विमान के इंजन में लगी आग, 185 यात्री थे सवार

    नई दिल्ली। पटना. पटना से दिल्ली जाने के लिए उड़े स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गई. इस विमान में 185 यात्री सवार थे. हालांकि पायलट की सूझबूझ से प्लेन को तुरंत पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया, सभी यात्रियों की जान बच गई.

    बताया जा रहा है कि टेकऑफ करने से पहले ही आग लग गई थी, लेकिन फ्लाइट रोकी नहीं जा सकती थी. अगर रोकने की कोशिश की जाती तो प्लेन हो जाता. इसलिए टेक ऑफ कराके फिर लैंड कराना पड़ा. फ्लाइट के सुरक्षित उतरने के बाद एक यात्री ने कहा कि वह विंडो सीट पर बैठे थे और उन्हें प्लेन में स्पार्क करता हुआ दिख रहा था.

    आसमान में उड़ते प्लेन में आग लगी देख सबकी सांसें थम गईं. बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट के विमान SG 725 के उड़ान भरते वक्त ही इंजन में आग लग लग गई. पायलट को आग लगने की जानकारी तुरंत हो गई थी, लेकिन उसने धीरज और संयम के साथ कंट्रोल रूम को सूचना दी और फिर हवा में चक्कर लगाते हुए फिर विमान की सेफ लैंडिग करा ली. इस बीच कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर प्लेन की आग बुझाने जैसी व्यवस्था तुरंत कर ली गई. आग लगने की सूचना और हवा में उड़ते प्लेन से धुआं निकलता देख पटना एयरपोर्ट पर अफरातफरी का आलम पसर गया था. इस सूचना के बाद पटना के डीएम समेत तमाम आला अधिकारी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है. 185 यात्रियों की जान पायलट की सूझबूझ के कारण बच गई.

  • Agneepath Scheme: वायुसेना ने जारी की भर्ती डिटेल, मिलेंगी ये सुविधाएं…

    Agneepath Scheme: वायुसेना ने जारी की भर्ती डिटेल, मिलेंगी ये सुविधाएं…

    नई दिल्ली। अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच आज रविवार को भारतयी वायुसेना ने अग्निवीर भर्ती योजना की पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. एयरफोर्स की वेबसाइट में अपलोड की गई जानकारी के मुताबिक, अग्निवीरों को वो सारी सुविधाएं दी जाएंगी जो सुविधाएं अभी सैनिकों को मिल रही हैं. उन्हे सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी दी जाएंगी.

    अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा मिलेंगी. उन्हें ट्रैवल एलाउंस भी दिया जाएगा. अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों को साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी, उनका मेडिकल लीव अलग होगा. सेवाकाल में शहीद होने पर 1 करोड़ का इन्श्योरेंस कवर मिलेगा. वहीं दिव्यांग होने पर 44 लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा.

    गौरतलब है कि वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती चार साल के लिए होगी. वायुसेना में इनका एक अलग रैंक होगा. जिन अग्निवीरों की वायुसेना में नियुक्ति के समय उम्र 18 साल से कम होगी उन्हें अपने अभिभावक से भी नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करवाना होगा. सेवा शर्त के मुताबिक चार साल की अवधि पूरी होने के बाद 25 फीसदी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवी अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में शामिल किया जाएगा.