Category: Breaking News

  • पति की दूसरी शादी से नाराज़ पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, 4 लोग जिंदा जले

    पति की दूसरी शादी से नाराज़ पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, 4 लोग जिंदा जले

    दरभंगा। बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू कलह में एक पत्नी ने अपने ही घर में आग लगा दी जिससे चार लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शेखपुरा मुहल्ला की है. मिली जानकारी के मुताबिक खुर्शीद आलम की दो बीवियों के बीच आपस में विवाद रहता था। इसी विवाद में उसकी पहली बीवी परवीन ने शनिवार तड़के गुस्से में आ कर घर में आग लगा दी। इस अग्निकांड में घर को आग लगाने वाली परवीन समेत चार लोगों की जलने से मौत हो गई।

    इस घटना में बुरी तरह से झुलसे खुर्शीद आलम और उसकी दूसरी पत्नी रोशनी खातून को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती करवाया गया था. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिस्त्री का काम करने वाले खुर्शीद आलम का निकाह लगभग दस साल पहले बीबी परवीन से हुई थी. लेकिन संतान नहीं होने पर खुर्शीद ने दो साल पहले पड़ोस के गांव की रोशनी खातून से दूसरी शादी कर ली. अपने शौहर के दूसरी निकाह से परवीन खुश नहीं थी. वो इसका विरोध करती थी. उसने शौहर खुर्शीद को बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी. इस मामले को लेकर खुर्शीद आलम की दोनों बीवियों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था।

  • IPL के बीच चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास!…

    IPL के बीच चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास!…

    नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. चेन्नई सुपर किंग्स के एक दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ये खिलाड़ी इस सीजन के बाद आईपीएल में खेलता दिखाई नहीं देगा. इस खिलाड़ी ने अपने बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का चैंपियन भी बनाया है.

    चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने बीच आईपीएल संन्यास का ऐलान कर दिया है. अंबाती रायुडू ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया. अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2022 में अब तक खेले 12 मैच में 27.10 के औसत से 271 रन बनाए हैं. इस सीजन में उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. 

    अंबाती रायुडू ने साल 2010 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. अंबाती रायुडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंसका हिस्सा रहे हैं. रायुडू साल 2018 से सीएसके के लिए खेल रहे हैं. अंबाती रायुडू ने आईपीएल में अब-तक 187 मैचों में 29.28 की औसत से 4187 रन बनाए हैं. रायुडू आईपीएल में 22 अर्धशतक और 2 शतक जड़ चुके हैं.

  • गेहूं के निर्यात पर भारत ने लगाया तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध

    गेहूं के निर्यात पर भारत ने लगाया तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध

    नई दिल्ली: भारत ने गेहूं के निर्यात पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लागू कर दिया है. यह फैसला तब आया है, जब अभी भारत ने गेंहू के निर्यात को बढ़ाने का लक्ष्य रखा था. गेंहू के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक प्रतिनिधिमंडल भी गठित किया था. इस प्रतिनिधिमंडल को गेहूं के निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए मोरक्को, ट्यूनीशिया और इंडोनेशिया सहित नौ देशों में भेजने की बात सामने आई थी. लेकिन इस घोषणा के ठीक दो दिन बाद ही सरकार ने तत्काल प्रभाव से गेंहू के निर्यात पर रोक लगा दी।

    हालांकि योजना में अचानक बदलाव के बारे में पूछे जाने पर, सरकारी सूत्रों ने कहा कि चीन भारत से खाद्यान्न ले रहा है क्योंकि फसल के नुकसान के कारण वहां खाद्य सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं. लगातार पांच वर्षों की रिकॉर्ड फसल के बाद, भारत ने अपने गेहूं के उत्पादन के अनुमान को फरवरी के 111.3 टन के अनुमान से घटाकर 105 मिलियन टन कर दिया, जब गर्मी की वजह से फसल की पैदावार प्रभावित हुई थी।

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने लिए ये फैसला लिया है. डीजीएफटी ने कहा, ‘गेहूं की निर्यात नीति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित है…’यह भी स्पष्ट किया कि भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए और उनकी सरकारों के अनुरोध के आधार पर दी गई अनुमति के आधार पर गेहूं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी।

    एक अलग अधिसूचना में, डीजीएफटी ने प्याज के बीज के लिए निर्यात शर्तों को आसान बनाने की घोषणा की. देशभर में पिछले काफी समय से खाद्य सामग्री के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. जिस वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है. अनुमान है कि देश में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाद्य पदार्थ भी महंगे होते जा रहे हैं. खाद्य तेल के दाम जहां आसमान छू रहे हैं. जबकि गेहूं के आटे के दाम भी बढ़ गए हैं।

    एक जानकारी के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले आटे की कीमत करीब 13 फीसदी बढ़ गई है. खुदरा बाजार में अब आटे की अधिकतम कीमत 59 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. खुदरा बाजारों में गेहूं के आटे की औसत कीमत सोमवार को 32.91 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है. सरकारी आंकड़ों में यह बताया गया है।

    आठ मई, 2021 को गेहूं के आटे का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 29.14 रुपये प्रति किलोग्राम था. मंत्रालय 22 आवश्यक वस्तुओं – चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, अरहर (अरहर) दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी, गुड़, मूंगफली तेल, सरसों का तेल, वनस्पति, सूरजमुखी तेल, सोया तेल, पाम तेल, चाय, दूध, आलू, प्याज, टमाटर और नमक की कीमतों की निगरानी करता है. इन वस्तुओं की कीमतों के आंकड़े देशभर में फैले 167 बाजार केंद्रों से एकत्र किए जाते हैं।

  • नए फ्लू की दस्तक: 80 से ज्यादा बच्चे बीमार, इस उम्र के बच्चों को ज्यादा खतरा….

    नए फ्लू की दस्तक: 80 से ज्यादा बच्चे बीमार, इस उम्र के बच्चों को ज्यादा खतरा….

    नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। इसे टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू कहा जा रहा है। केरल में इस बीमारी की चपेट में 80 से ज्यादा बच्चे आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चों की उम्र पांच साल से कम है।  

    जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष मुनिंद्रा के मुताबिक, टोमैटो फीवर एक वायरल इंफेक्शन है। ये ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित कर रहा है। इस वायरल इंफेक्शन का नाम टोमैटो फ्लू इसलिए रखा गया है क्योंकि टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने पर बच्चों के शरीर पर टमाटर की तरह से लाल रंग के दाने हो जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें त्वचा पर जलन और खुजली होती है। इस बीमारी से संक्रमित होने वाले बच्चों को तेज बुखार भी आता है। टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने वाले बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इसके साथ-साथ शरीर और जोड़ों में भी दर्द की शिकायत होती है। 

    टोमैटो फ्लू के कारण?  
    डॉ. मनीष के मुताबिक, अभी टोमैटो फ्लू के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इसपर स्टडी जारी है। ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चे ही इसकी चपेट में आ रहे हैं। 
    वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि यह बीमारी दूसरे बच्चों में न फैले। यह बहुत संक्रामक है। ये फ्लू छाले के पानी, बलगम, मल और तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।’

    डॉ. रवींद्र कौशिक से हमने इस बीमारी के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा, ‘टोमैटो फ्लू एक तरह का सेल्फ लिमिटिंग फ्लू है, जिसका मतलब है कि अगर समय रहते उचित देखभाल की जाए तो लक्षण को काबू किया जा सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि बच्चे को हाईड्रेटेड रखें।’

  • दिल्ली मुंडका भीषण अग्‍न‍िकांड में 27 लोगों की मौत, पुल‍िस ने की बड़ी कार्रवाई…

    दिल्ली मुंडका भीषण अग्‍न‍िकांड में 27 लोगों की मौत, पुल‍िस ने की बड़ी कार्रवाई…

    नई द‍िल्‍ली. वेस्‍ट द‍िल्‍ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास कल शुक्रवार को हुए भीषण अग्‍न‍िकांड में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 60 से ज्‍यादा लोग आग में घायल हो गए. इस दर्दनाक हादसे पर देश के राष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ कोव‍िंंद, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अम‍ितशाह, केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री न‍ित्‍यानंद राय, द‍िल्‍ली सीएम अरव‍िंद केजरीवाल, द‍िल्‍ली के गृह मंत्री सत्‍येंद्र जैन समेत तमाम लोगों ने अपनी गहरी संवेदना और दु:ख जताया है. पीएम राहत कोष से मृतकों के पर‍िजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थ‍िक सहायता देने का ऐलान भी क‍िया गया है.

    उधर, इलेक्‍ट्रान‍िक सामान के गोदाम खासकर सीसीटीवी कैमरे बनाने और पैक‍िंग आद‍ि के ल‍िए प्रयोग होने वाले इस व्‍यवसाय‍िक पर‍िसर में हुए भीषण अग्‍न‍िकांड के ल‍िए कंपनी के माल‍िक हरीश गोयल और वरुण गोयल को कल शुक्रवार देर रात्र‍ि में ही द‍िल्‍ली पुल‍िस ने ह‍िरासत में ले ल‍िया था.

    हालांकि प्रॉपर्टी का ऑनर मनीष लाकड़ा अभी फरार बताया जाता है. लेक‍िन अब द‍िल्‍ली पुल‍िस ने इस मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर ल‍िया है. द‍िल्‍ली पुल‍िस के आउटर ज‍िला के मुंडका थाना में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज क‍िया कर ल‍िया गया है.

    आउटर ज‍िला डीसीपी समीर शर्मा के मुताब‍िक द‍िल्‍ली पुल‍िस ने इस घटना को लेकर आईपीसी की व‍िभ‍िन्‍न धाराओं 304/308/120/34 के तहत एफआईआर नं. 462/22 दर्ज की है.

    बताते चलें क‍ि घटनास्‍थल पर अभी भी राहत और बचाव कार्य चल रहा है. वहीं घायलों को संजय गांधी मेमोर‍ियल अस्‍पताल और दूसरे अन्‍य अस्‍पतालों में इलाज के ल‍िए भेजा गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. हालांक‍ि बहुत से पर‍िजन कुछ लोगों के लापता होने को लेकर अभी परेशान है. उनको घटना के करीब 15 घंटे बीत जाने के बाद भी पता नहीं चल पा रहा है क‍ि वो कहां पर हैं.

  • शिकारियों ने पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना, 3 शहीद 

    शिकारियों ने पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना, 3 शहीद 

    गुना: देश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र में हिरण और अन्य वन्यजीवों का शिकार कर लौट रहे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक बड़ी जघन्य घटना को अंजाम देते हुए गोलियां चलाई। जिससे तीन पुलिस कर्मचारी शहीद हो गए और पुलिस का वाहन चला रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटनास्थल से जो प्रारंभिक चित्र प्राप्त हुए हैं, वे वीभत्स घटना काे अंजाम देने की ओर साफतौर पर इशारा कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात आरोन थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक शिकारियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस का गश्ती वाहन वहां पहुंचा। तभी अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन पर गोलियां भी चलायीं। इस वजह से उप निरीक्षक राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम मीणा का निधन हो गया। वाहन चालक लखन गिरी को गंभीर स्थिति में यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटनास्थल पर वन्यजीवों के शिकार के प्रमाण भी मिले हैं। बताया गया है कि आरोपी काले हिरण और मोर का शिकार कर लौट रहे थे, तभी पुलिस दल से उनका आमना सामना हो गया। इस वजह से शिकारियों ने गोलियां चलाकर हमला किया और परिणाम सामने आया।

    इस वीभत्स घटना के बाद राज्य सरकार भी सकते में आ गयी है। उधर, विपक्ष ने भी सरकार को निशाने पर ले लिया है। विपक्ष के नेता डॉ. गोविंद सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से त्यागपत्र मांग लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार सिर्फ भाषणबाजी में व्यस्त है।

  • शराब के नशे में युवती के साथ पहुंचे आइपीएस ने किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शराब के नशे में युवती के साथ पहुंचे आइपीएस ने किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पंचकूला। लगातार विवादों में रहने वाले हरियाणा के आईपीएस हेमंत कलसन को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत कलसन की गिरफ्तारी पिंजौर के एक निवासी की शिकायत पर हुई है, जिसकी दुकान में घुसकर हेमंत कलसन ने मारपीट की हंगामा किया और धमकाया।

    पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में रथपुर कालोनी निवासी तलविंदर सिंह ने बताया कि वह 75 प्रतिशत विकलांग है। वह और उसके पिता अपना कारोबार पानी टैंकर व करियाणा का करते हैं। वह बतौर केयरटेकर काम करते हैं। असल मालिक स्व. जीत सिंह पूर्व सरंपच थे और वह नगर पालिका के प्रथम प्रधान भी रहे। 

    तलविंदर ने बताया कि जीत सिंह के निधन के बाद वह पानी व करियाणा दुकान को बतौर केयरटेकर संभाल रहे हैं। एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने खुद को आइजी होमगार्ड हेमंत कलसन बताया। कलसन अपनी गाडी में एक लड़की व चालक के साथ आए।

    तलविंदर ने कहा कि वह हेमंत कलसन को नहीं पहचानते थे। हेमंत कलसन शराब के नशे में थे। उन्होंने दुकान मे घुसकर तलविंदर सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया, गाली गलौच व मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। इसकी वीडियो भी है। तलविंदर सिंह विकलांग होने के कारण लड़ने में असमर्थ था।

    तलविंदर ने अपने बचाव के लिए पूर्व पार्षद सतविंदर सिंह टोनी को फोन किया। सतविंदर सिंह टोनी ने संबंधित थाना प्रभारी को फोन करके मामले की सूचना दी। इसके बाद पता चला कि हेमंत कलसन थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठा हुआ था।

    तलविंदर सिंह सतविंदर टोनी के साथ थाने पहुंचा तो देखा कि आइजी हेमंत कल की गाड़ी थाने में खड़ी थी। इस पर लोगों ने विरोध किया। थाना प्रभारी ने कहा कि वह हेमंत कलसन और लड़की का मेडिकल करवाने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने हेमंत कलसन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    हेमंत कलसन ने हाल ही में सेक्टर-6 पंचकूला स्थित सिविल अस्पताल में हंगामा किया था। कलसन पर नर्स व बाकी स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप थे। आरोपों के मुताबिक वह नशा किए हुए थे। पंचकूला पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी की थी। इससे पहले भी कलसन इसी प्रकार के आरोपों में फंस चुके हैं। कलसन अपने व्यवहार के चलते कई बार निलंबित भी हो चुके हैं ।

    हेमंत कलसन को पंचकूला में अगस्त 2019 में एक महिला के घर में जबरन घुसकर दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। उनकी पिंजौर में एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट करने की वीडियो भी वायरल हुई थी। एक बार चुनावी ड्यूटी पर तमिलनाडु पहुंचे कलसन ने वहां रेस्ट हाउस में एक सुरक्षा गार्ड का हथियार छीनकर फायरिंग में की थी। उस मामले में भी निलंबित हुए थे।

  • आम जनता को झटका, बिजली के दामों में बढ़ोतरी….

    आम जनता को झटका, बिजली के दामों में बढ़ोतरी….

    नई दिल्ली. गुजरात सरकार ने प्रति यूनिट बिजली पर फ्यूल सरचार्ज में 20 पैसे की बढ़ोतरी की है. इस वृद्धि के बाद प्रति यूनिट बिजली बिल पर कुल सरचार्ज बढ़कर 2.50 रुपये हो गया है. हालांकि, कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस मूल्य वृद्धि से बाहर रखा गया है.

    जानकारी अनुसार, गुजरात विद्युत निगम लिमिटेड ने कहा है कि नया फ्यूल सरचार्ज 1 मई 2022 से प्रभावी माना जाएगा और इसकी रिकवरी मई-जून 2022 के मध्य की जाएगी. गौरतलब है कि गुजरात इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन की अनुमति के बाद सरचार्ज बढ़ाया गया है.

    नए फ्यूल सरचार्ज के कारण जो उपभोक्ता मई-जून 2021 में 1.8 रुपये के फ्यूल सरचार्ज दे रहे थे उन्हें अब इसके 2.5 रुपये देने होंगे जो उनके बिजली बिल में प्रति यूनिट 70 पैसे की वृद्धि है. सरकार पिछले 5 महीने में 4 बार फ्यूल सरचार्ज में वृद्धि कर चुकी है. वहीं, पिछले 2 महीने में यह 30 पैसे बढ़ा है. इन मामलों के एक जानकार के.के. बजाज ने कहा है कि इससे बिजली उपभोक्ताओं पर 270 करोड़ प्रति माह और 3,240 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. बजाज का कहना है कि सरकार दावा करती है कि उसने पिछले 6 साल में बिजली बिल में वृद्धि नहीं है कि लेकिन वह फ्यूल सरचार्ज के जरिए ऐसा कर रहा है.

    यह आदेश पूरे गुजरात पर लागू होगा लेकिन अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत और धौलेरा एसआईआर में सरचार्ज नहीं बढ़ेंगे. दरअसल, यहां टौरेंट पावर बिजली आपू्र्ति करती है और इन जगहों पर पिछले साल से सरचार्ज 2.07 रुपये प्रति यूनिट से लेकर 2.31 रुपये प्रति यूनिट तक हैं.

    गुजरात के पास 37,000 मेगावॉट की बिजली उत्पादन क्षमता है लेकिन करीब 20000 मेगावॉट की पीक डिमांड का सामना करने के बाद सरकार ने महंगे दाम पर बिजली खरीदना शुरू कर दिया है. गुजरात विद्युत निगम लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि सरकार पावर कट नहीं लगाना चाहती है इसलिए उसे बाहर से बिजली खरीदनी पड़ रही है. सरकार यह बिजली करीब 20 रुपये प्रति यूनिट के मूल्य पर खरीद रही है. वहीं, महंगे कोयले और प्राकृतिक गैस ने भी इस मूल्य वृद्धि की आग में तेल डालने का काम किया है.

  • क्रूरता की हदें पारः 11 साल के मासूम को मां-बाप ने 2 साल तक 20 कुत्तों के बीच रखा….

    क्रूरता की हदें पारः 11 साल के मासूम को मां-बाप ने 2 साल तक 20 कुत्तों के बीच रखा….

    पुणे: यहां क्रूरता की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है। यह मामला कोंढवा इलाके का है। यहां एक मां-बाप ने 11 साल के बेटे को 22 कुत्तों के साथ करीब 2 साल तक कैद कर रखा। बच्चे पर हो रहे अत्याचारों की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। ये मामला तब सामने आया जब कोंढवा के कृष्णाई बिल्डिंग के रहवासियों ने चाइल्ड लाइन संगठन की अनुराधा सहस्रबुद्धे को इस बात की जानकारी दी कि एक नन्हा बच्चा दिनभर गैलरी में बैठा रहता है और फ्लैट से सारा दिन कुत्तों के भौंकने की आवाजें आती रहती हैं। 

    कुत्तों के बीच रह रहकर  बच्चा भी कुत्तों की हरकतें करने लग पड़ा। माता-पिता का नाम शीतल और संजय है और दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर के हवाले कर दिया गया है। मां-बाप ने बच्चे को करीब 20 से 22 कुत्तों के बीच छोड़ रखा था।    

  • हनी ट्रैप में फंसा वायु सेना का जवान, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

    हनी ट्रैप में फंसा वायु सेना का जवान, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय वायु सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा है। आरोप है कि देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसा कर वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है। जैसे कितने राडार कहां-कहां तैनात हैं। इसके साथ ही आरोपी से उच्च अधिकारियों के नाम व पते मांगे गए। 

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी देवेंद्र शर्मा को छह मई को खुफिया एजेंसी के इनपुट पर गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार देवेंद्र शर्मा को धौला कुआं से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवेंद्र शर्मा कानपुर का रहने वाला है। 
    एक महिला प्रोफाइल से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। देवेंद्र शर्मा को फोन सेक्स के जरिये ट्रैप में लिया गया और फिर उससे संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। जिस नंबर से वह महिला देवेंद्र शर्मा से बात करती थी, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है। 

    पुलिस उस महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शक है कि इस पूरे काम मे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। पुलिस को आरोपी की पत्नी के बैंक एकाउंट में कुछ संदिग्ध ट्रांसेक्शन भी मिली हैं।