Category: Breaking News

  • इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….

    इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….

    नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्य में बारिश होने की वजह से कुछ ही दिनों में तापमान में काफी कमी आ गई है। उधर, दक्षिण के राज्यों में मानसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रही है। असम, मेघालय जैसे राज्यों में बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बादल जरूर छाए रहेंगे। उधर, बिहार समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। गुजरात के अहमदाबाद में आज भी बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।

    मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड, बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर मानसून आगे बढ़ रहा है। एमआईडी के मुताबिक अगले पांच दिनों में पश्चिमी पट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर, मध्यम और पूर्वी भारत के राज्यों में भी तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है।

    मौसम विभाग के मुताबिक आज भी देश के कई अन्य राज्यों में गरज और तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। एमआईडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में इस सप्ताह प्री-मानूसन की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मानसून के आगमन से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूरे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक पश्चिमी तट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

  • ओडिशा के नुआपाडा में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद, कई घायल

    ओडिशा के नुआपाडा में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद, कई घायल

    नई दिल्ली: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मंगलवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने यह हमला नौपाडा में सीआरपीएफ रोड ओपनिंग पार्टी पर किया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं।

    बता दें हमला CRPF 19 बटालियन की ROP पार्टी पर किया गया है। जानकारी के मुताबिक हमले में कई जवान घायल हो गए हैं। बताया गया है कि नक्सलियों ने यह हमला सड़कों को खोलने में लगी टीम पर घात लगाकर किया था। 

  • पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हो सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार, ट्वीट से बड़ी हलचल

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हो सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार, ट्वीट से बड़ी हलचल

    नई दिल्ली: पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट से राजनीतिक जानकारों के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है। इस ट्वीट के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं। यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। यशवंत सिन्हा ने 2018 में बीजेपी को छोड़ा था, वह अब तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।

    यशवंत सिन्हा ने ट्वीट में ममता बनर्जी का किया शुक्रिया

    मंगलवार सुबह टीएमसी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने ट्वीट में लिखा कि टीएमसी पार्टी में मुझे इतना सम्मान और प्रतिष्ठा देने के लिए मैं ममता जी का शुक्रगुजार हूं। अब समय आ गया है कि मैं एक बड़े राष्ट्रीय हित में पार्टी से अलग होकर विपक्ष की वृहद एकता के लिए काम करूं। इसी ट्वीट के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उन्हें विपक्ष का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने अपने इस ट्वीट के अलावा राष्ट्रपति चुनाव पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।


    तीन विपक्षी उम्मीदवार वापस ले चुके हैं नाम

    बताया जा रहा है कि यशवंत सिन्हा का नाम सामने आने से पहले विपक्ष ने तीन और नेताओं को इस पद के लिए अनुरोध किया था। ये तीन नेता हैं – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी। पहले दो नेताओं के मना करने के बाद सोमवार को गोपालकृष्ण गांधी ने भी विपक्ष के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

    शरद पवार की अगुवाई में विपक्षी दलों की बैठक

    यशवंत सिन्हा के नाम की इन संभावनाओं के बीच ही विपक्ष मंगलवार को एक बड़ी बैठक कर रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ एक मजबूत गठजोड़ पेश करने के लिए इस बैठक में 17 विपक्षी दल हिस्सा ले रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार कर रहे हैं। टीएमसी के एक प्रमुख नेता ने कहा कि कुछ विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनाने का सुझाव दिया है।

  • शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता के पद से हटाया, उधर शिंदे बोले-वो सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे

    शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता के पद से हटाया, उधर शिंदे बोले-वो सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे

    मुंबईः महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना ने अपने बागी नेता एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। उधर, एकनाथ शिंदे ने बगावत के बाद पहली बार ट्वीट करके कहा कि हम बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। उनके विचार और आनंद दिघे साहेब की सीख की वजह से हमने सत्ता पाने के लिए कभी धोखा नहीं दिया और न ही देंगे। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने कमलनाथ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

    न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाने का फैसला किया है और सेवरी विधायक अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता बनाया जाएगा। 

    महाराष्ट्र में आया राजनीतिक भूचाल

    महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार की मुश्किलें बढ़ गईं। एक तरफ भाजपा ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन को झटका देकर 5 सीटें जीत लीं और फिर एकनाथ शिंदे अन्य 12 विधायकों के साथ गुजरात चले गए। सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे के संपर्क में 26 विधायक हैं लेकिन एकनाथ शिंदे शिवसेना से संपर्क नहीं साध रहे हैं और वो पार्टी से नाराज भी बताए जा रहे हैं। 

    उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक 

    ऐसे में उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं और विधायकों से मुलाकात की। जिसमें प्रदेश के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा हुई। इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनसे संवाद हो गया है। संजय राउत ने जोर देकर कहा कि शिवसेना वफादारों की पार्टी है और मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह, एमवीए सरकार को गिराने के भाजपा के प्रयास सफल नहीं होंगे।

  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आजाद ने खुद अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार दोपहर ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद वो होम क्वारंटीन में हैं। बता दें कि गुलाम नबी आजाद को दूसरी बार कोरोना हुआ है। इससे पहले उन्हें साल 2020 में कोरोना हुआ था।

    सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी हो चुकी कोरोना संक्रमित

    गौर हो कि बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थी। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रियंका ने बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • अग्निपथ योजनाः राकेश टिकैत का एलान, 24 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

    अग्निपथ योजनाः राकेश टिकैत का एलान, 24 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

    नई दिल्लीः  अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में विरोध देखने को मिल रहा है। इस योजना के तहत आज भारत बंद का एलान भी किया गया था जिसे विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। इन सबके बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है।

    देशभर में जिला तहसील मुख्यालयों पर होगा विरोध प्रदर्शन 

    राकेश टिकैत ने अपने ऐलान में कहा है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को संयुक्त किसान मोर्चा देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। इसके लिए राकेश टिकैत ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में राकेश टिकैत ने लिखा है कि संयुक्त किसान मोर्चा का 24 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में जिला तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने लिखा के संयुक्त किसान मोर्चा कोआर्डिनेशन कमेटी का करनाल में यह फैसला हुआ है। युवा नागरिक संगठनों पार्टियों से जुड़ने के लिए अपील की गई है। 

    राजनाथ सिंह ने किया था अग्निपथ योजना का ऐलान


    आपको बता दें कि मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। इसके बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर बिहार में हुआ है। बिहार में कई ट्रेनों में आग तक लगा दी गई है। इसके अलावा हिंसात्मक प्रदर्शन भी हुए हैं। बिहार के साथ-साथ हरियाणा उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में भी यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। राजनीतिक दल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। वहीं सेना ने भी साफ तौर पर कह दिया है कि अब यह योजना वापस नहीं होगा। सेना, नौसेना और वायुसेना ने नयी नीति के तहत भर्ती के लिए रविवार को विस्तृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया और इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों में उम्र संबंधी प्रोफाइल को घटाने के लिए यह एक ‘प्रगतिशील’ कदम है। 

    युवा आगजनी एवं हिंसा में लिप्त युवा तीनों सेवाओं में नहीं हो पायेंगे शामिल 

    सैन्य मामलों के विभाग के अवर सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘अग्निवीरों’ के लिए पिछले कुछ दिनों के दौरान घोषित किए गए सहयोगपरक कदम प्रदर्शन एवं आगजनी की वजह से नहीं उठाये गये हैं बल्कि सरकार पहले से उनपर काम रही थी। उन्होंने कहा कि इस योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जो युवा आगजनी एवं हिंसा में लिप्त हैं, वे सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं में नहीं शामिल हो पायेंगे, क्योंकि किसी को भी सशस्त्र बलों में शामिल करने से पहले पुलिस सत्यापन प्रक्रिया चलायी जाएगी। 

  • अग्निपथ योजना मामलाः तीनों सेनाओं के प्रमुख से कल मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    अग्निपथ योजना मामलाः तीनों सेनाओं के प्रमुख से कल मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    नई दिल्लीः अग्निपथ योजना को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सशस्त्र बलों के लिए अग्निपथ योजना के लॉन्च होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।  

    14 जून को लॉन्च की थी अग्निपथ योजना 

    बता दें कि भारतीय सशस्त्र बल के लिए 14 जून को अग्निपथ योजना लॉन्च की है। देश में अग्निपथ योजना का बड़ा विरोध हो रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत विरोध की लपटें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच सोमवार को इस योजना के विरोध में भारत बंद बुलाया गया था। कांग्रेस ने सड़क से लेकर राष्ट्रपति भवन तक अग्निपथ योजना का विरोध किया है।

    नोएडा और गुरुग्राम के यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना 

    दिल्ली में भारत बंद और केंद्र की अग्निपथ योजना तथा राहुल गांधी के खिलाफ ‘बदले की राजनीति’ के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन द्वारा लगाई पाबंदियों के कारण सोमवार को यातायात जाम देखने को मिला। नोएडा और गुरुग्राम के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि वे शहर में वाहन चलाते समय सड़क जाम की समस्या से जूझ रहे थे, जबकि राजधानी के अंदर विरोध का केंद्र बने ‘लुटियंस दिल्ली’ में जाम से आवाजाही पूरी तरह बाधित थी। कुछ संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान से मुख्य सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया, लेकिन शहर के बाजारों पर इसका प्रभाव नहीं दिखा और वहां सामान्य दिनों की तरह कारोबार जारी था।


    दिल्ली की सीमाओं पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

    दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जबकि कई यात्रियों ने भी ट्विटर के जरिये अपना दर्द साझा किया है। विरोध प्रदर्शन और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीमा चौकियों पर वाहनों की जांच तेज कर दी थी। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। ‘लुटियंस दिल्ली’ में कई सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग की गई, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    यूपी गेट पर भारी यातायात थाः विनीता पांडे

    नोएडा एक्सटेंशन से आईटीओ में अपने कार्यालय तक हर रोज खुद वाहन चलाकर आने वालीं विनीता पांडे ने कहा, ‘‘यूपी गेट पर भारी यातायात था और मेरे दिल्ली में प्रवेश करने के बाद अक्षरधाम से भैरों मंदिर के बीच भारी जाम था। आज के विरोध और भारत बंद के आह्वान ने मेरे जैसे कई लोगों के संकट को बढ़ा दिया है।” केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद के आह्वान के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी भारी जाम लग गया। एक्सप्रेस-वे पर सरहौल सीमा के पास एक वाहनों का तांता दिखा, क्योंकि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में प्रवेश करने से पहले हर वाहन की जांच कर रही थी।


     ‘शिवाजी ब्रिज’ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका

    ‘ग्रिडलॉक’ सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुआ और व्यस्त घंटों के दौरान और भी खराब हो गया। राजधानी के अंदर अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना को वापस लेने की मांग जोर पकड़ रही थी, क्योंकि विभिन्न संगठन अपनी असहमति व्यक्त करने के लिए सड़क पर उतरे थे। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने योजना को वापस लेने की मांग को लेकर यहां कनॉट प्लेस के पास ‘शिवाजी ब्रिज’ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका।

    पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया

    सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे की पटरी को साफ किया और करीब आधे घंटे के बाद ट्रेन की आवाजाही फिर से शुरू हुई। पुलिस ने कहा कि 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कनॉट प्लेस में एकत्र में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एकत्र हुए और राहुल गांधी के खिलाफ ‘प्रतिशोध की राजनीति’ और अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया।

    देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद को लेकर किए गए कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

    जंतर-मंतर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया। देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी थी। पुलिस ने कहा कि धन शोधन मामले में राहुल गांधी से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ कांग्रेस के विरोध को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भारत बंद का कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, पालिका बाजार और खान मार्केट समेत सभी व्यापारिक केंद्र खुले रहे।

  • दिल्ली के सेहत मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत खराब, एलएनजेपी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    दिल्ली के सेहत मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत खराब, एलएनजेपी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    नई दिल्ली: सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत की थी।

    ईडी ने जैन को 30 मई को किया था गिरफ्तार 

    ईडी ने जैन को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत 30 मई को गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। जैन को गिरफ्तार किये जाने के बाद उनके जिम्मे वाले सभी विभाग दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित कर दिए गए थे।

    अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका की खारिज

    गौर हो कि शनिवार को अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका शनिवार को खारिज कर दी थी। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने जैन को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी चिकित्सा स्थिति दिखाने वाले दस्तावेजों के अभाव में आरोपी को केवल इस आधार पर जमानत पर नहीं छोड़ा जा सकता कि वह ‘स्लीप एपनिया’ से पीड़ित हैं।

    जैन के वकील की दलील: आरोपी ‘स्लीप एपनिया’ से है पीड़ित 

    अदालत ने सत्येंद्र जैन के अधिवक्ता की इस दलील को भी खारिज कर दिया कि आरोपी ‘स्लीप एपनिया’ से पीड़ित है, जो ‘काफी गंभीर’ है। जैन के अधिवक्ता ने दावा किया था कि सहायक की अनुपस्थिति में मशीन हटने या मरीज द्वारा हटाये जाने पर मरीज की अचानक मौत हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि मशीन के चालू रहने के लिये बिजली का ‘बैक अप’ जरूरी है, जो जेल में नहीं है। अधिवक्ता ने यह भी कहा था कि कोविड-19 के दौरान आरोपी सत्येंद्र जैन को गंभीर निमोनिया हुआ था और वह किसी तरह बचे थे।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने किया खुलासाः कोरोला कार सवार मनप्रीत मनु ने की थी मूसेवाला पर फायरिंग,  देखें हथियार की तस्वीरें

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने किया खुलासाः कोरोला कार सवार मनप्रीत मनु ने की थी मूसेवाला पर फायरिंग, देखें हथियार की तस्वीरें

    नई दिल्ली:  पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ़्तार 2 मुख्य शूटरों सहित 3 लोगों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं, जिनमें 8 ग्रेनेड, 3 पिस्तौल और लगभग 50 गोलियां शामिल हैं।

    इसकी जानकारी देते हुए सीनियर अधिकारी एच.जी.एस. धालीवाल ने बताया कि हमने 6 शूटरों की पहचान की है। इसमें 2 मोड्यूल शामिल थे जिनका सीधा संपर्क गोल्डी बराड़ से है। मनप्रीत मन्नू ने सिद्धू मूसेवाला पर पहले गोली चलाई और बाद में 6 लोगों ने इन पर गोली चलाई। स्पेशल सेल की टीम ने इनको 19 को गिरफ़्तार किया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ 8 हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड मिले हैं। यह ग्रेनेड लॉन्चर AK-47 पर भी लगाया जा सकता है। 9 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर एक असॉल्ट राइफल 20 राउंड के साथ मिला है। इसके अतिरिक्त 3 पिस्तौल और 36 राऊंड गोला बारूद मिले हैं।

  • अग्निपथ योजनाः दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेन, देखें वीडियो

    अग्निपथ योजनाः दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: मोदी सरकार की अग्निपथ योजना व ईडी की राहुल गांधी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जंतर मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शिवाजी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी है।

    कार्यकर्ताओं का एलानः फैसला वापिस ना होने पर जारी रहेगा प्रदर्शन

    कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि, जब तक यह योजना वापस सरकार नहीं लेगी तब तक इसी तरह से प्रदर्शन चलता रहेगा। रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल मौजूद है, जो कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास कर रहा है। अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह में तमाम पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं और लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    योजना किसी भी हालत में वापस नहीं होगी: लेफ्टिनेंट जनरल

    इस योजना के खिलाफ विपक्ष और सेंकड़ों युवा इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने साफ कर दिया है कि, यह योजना किसी भी हालत में वापस नहीं होगी। सेना में भर्ती होने के लिए सबसे पहली जरूरत अनुशासन की होती है, इसलिए युवाओं को शांत होकर योजना को समझना चाहिए।

    कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन जारी

    दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन का आज पांचवां दिन है। बीते चार दिनों में प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान तेलंगाना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई।