Category: Breaking News

  • भीषण सड़क हादसाः वाहन के पेड़ से टकराने से 7 लोगों की हुई मौत, 10 घायल

    भीषण सड़क हादसाः वाहन के पेड़ से टकराने से 7 लोगों की हुई मौत, 10 घायल

    बेंगलुरु। कर्नाटक में एक भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिली है। बीती रात धारवाड़ के निगडी में एक वाहन के पेड़ से टकराने से सात लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग शादी में शामिल होने के बाद बेंककट्टी लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चालत की लापरवाही के चलते वाहन पेड़ से जा टकराया। इस वाहन में 21 लोग सवार थे।

    पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 304 ए आइपीसी (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे कि जांच चल रही है।

    पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। घटना में घायल हुए लोगों को हुबली के केआइएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उस समय हुई जब एक परिवार के कई सदस्य एक समारोह में शामिल होकर मनासुर गांव से वापस लौट रहे थे। पीड़ितों की पहचान अनन्या (14), हरीश (13), महेश्वर (11), शिल्पा (34), नीलाव्वा (60), मधुश्री (20) और शंभूलिंगैया (35) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

  • इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी, भारी बारिश की संभावना

    इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी, भारी बारिश की संभावना

    तिरुवनंतपुरम: देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है जबकि दूसरी ओर असम जैसे कुछ राज्य ऐसे हैं जो प्रचंड बारिश की मार झेल रहे हैं. लगभग पूरा असम जहां बाढ़ की चपेट में है वहीं अब केरल को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. दक्षिणी राज्य केरल  में लगातार वर्षा के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यहां के नौ जिलों में एक दिन के लिए मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए “येलो अलर्ट” जारी किया है.

    मौसम विभाग की ओर से तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझीकोड जिलों में “येलो अलर्ट” जारी किया गया है. “येलो अलर्ट” का मतलब है छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश होना.

    आईएमडी के अनुसार, केरल में 20 से 22 मई तक एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा अर्थात 24 घंटे में 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार से दो दिनों तक केरल और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली चमकने की संभावना है.

    गौरतलब है कि केरल में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे दक्षिणी राज्यों के कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आईएमडी ने पहले अनुमान जताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार, सामान्य तारीख से पांच दिन पहले, 27 मई तक राज्य में दस्तक दे सकता है.

  • रेल यात्र‍ियों के ल‍िए जरूरी खबर, रेलवे ने बदले ये न‍ियम…

    रेल यात्र‍ियों के ल‍िए जरूरी खबर, रेलवे ने बदले ये न‍ियम…

    नई दिल्ली। अगर आप भी ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. भारतीय रेलवे की तरफ से यात्र‍ियों की सुव‍िधाओं के ल‍िए हमेशा कोई न कोई बदलाव क‍िया जाता रहता है. अब रेलवे ने सफर करने के न‍ियमों में बदलाव क‍िया है. रात के सफर के ल‍िए क‍िए गए इन बदलावों को रेलवे बोर्ड ने तत्‍काल प्रभाव से लागू कर द‍िया है.

    बदले गए न‍ियमों से कुल म‍िलाकर यात्र‍ियों की ही सहूल‍ियत है. रेलवे बोर्ड की तरफ से लागू क‍िए गए नए न‍ियम रात में सफर करने वाले यात्र‍ियों के ल‍िए लागू होंगे. बोर्ड को आमतौर पर रात में सफर करने वाले यात्र‍ियों से नींद में ड‍िस्‍टर्ब होने की श‍िकायत म‍िलती थी. इसका कारण सह यात्र‍ियों का तेज आवाज में बात करने समेत कई कारण रहते हैं.

    बोर्ड की तरफ से लागू क‍िए गए नए न‍ियमों के अनुसार अब कोई भी सहयात्री मोबाइल पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकेगा. न ही वह तेज आवाज में गानें सुन सकेगा. यात्रियों की तरफ से शिकायत मि‍लने पर रेलवे की तरफ से ऐसे लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    इस न‍ियम के तहत परेशानी होने पर यात्री की तरफ से श‍िकायत म‍िलने पर ट्रेन स्‍टॉफ को तुरंत मौके पर जाना होगा और समस्‍या का समाधान करना होगा. इश्‍यू र‍िजाल्‍व नहीं होने पर ट्रेन स्‍टाफ की जवाबदेही होगी. रेलवे म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से सभी जोन को भी इस बारे में आदेश द‍िए गए हैं.

  • बच्चों के बीच विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर….

    बच्चों के बीच विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर….

    नई दिल्ली: पश्चिम चंपारण जिले में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. तेजाब से झुलसी महिला को लेकर परिजन शुक्रवार की सुबह अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

    जानकारी के मुताबिक, जिले के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. तेजाब हमले का शिकार हुई महिला शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव निवासी 45 वर्षीया प्रभा देवी है. तेजाब से महिला का चेहरा समेत कई अंग जगह-जगह जल गये हैं. यहां तक कि महिला के कपड़े भी जल गये हैं.

    बदमाशों के साथ कॉन्स्टेबल के बेटों ने महिला के साथ की गाली-गलौज, गुंडों ने की गोलीबारी
    तेजाब से झुलसी महिला को घायल अवस्था में लेकर परिजन अस्प्ताल पहुंचे, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया रेफर कर दिया. अनुमंडलीय अस्प्ताल के प्रशासकीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि तेजाब से पीड़ित महिला को बेतिया रेफर किया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर के एसआई शकील अहमद, विजय सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना.

    घटना के बारे में पीड़ित महिला ने गांव के ही कासिम मियां पर तेजाब फेकने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि कासिम मियां और उसके घर के बच्चों के बीच विवाद हुआ. घर में सोई थी, तो उस पर तेजाब फेंक कर कासिम भागने लगा. इस दौरान वह चिल्लाई, लेकिन आरोपित भाग निकला.

  • बदल गया ATM से कैश न‍िकालने का तरीका, जाने नया नियम….

    बदल गया ATM से कैश न‍िकालने का तरीका, जाने नया नियम….

    नई दिल्ली। ड‍िजीटल ट्रांजेक्‍शन के दौर में एटीएम से कैश न‍िकालने वालों की संख्‍या में कमी आई है. लेक‍िन यद‍ि आप अक्‍सर एटीएम से कैश न‍िकालते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम से कार्डलेस न‍िकासी के ल‍िए बैंकों और एटीएम ऑपरेटर्स को आदेश द‍िए हैं.

    आरबीआई के इस न‍ियम के लागू होने के बाद एटीएम से कैश न‍िकालने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा. इसका फायदा यह होगा क‍ि कार्ड की क्‍लोन‍िंग, कार्ड स्किमिंग और दूसरे बैंक फ्रॉड कम हो जाएंगे. कार्डलेस ट्रांजेक्‍यान में कैश न‍िकालने के ल‍िए आपको डेब‍िट या क्रेड‍िट कार्ड की जरूरत नहीं होगी. इसमें आप यूपीआई पेमेंट एप जैसे पेटीएम, गूगल पे, एमेजॉन पे या फोन पे जैसे एप के जर‍िये ही एटीएम से पैसे न‍िकाल सकेंगे.

    आरबीआई के न‍िर्देश के बाद अब सभी बैंक और एटीएम ऑपरेटर को कार्डलेस कैश न‍िकासी का इंतजार करना होगा. र‍िजर्व बैंक की तरफ से लागू नियम के तहत कोई भी बैंक किसी भी बैंक के खाताधारक को यह सुविधा दे सकता है. इसके ल‍िए NPCI को UPI इंटिग्रेशन का निर्देश आया है.

    आपको बता दें ATM कार्ड पर फ‍िलहाल जो चार्ज लगते हैं, बदलाव के बाद भी वहीं चार्ज रहेंगे. इनमें क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया जाएगा. इसके अलावा कैशलेस ट्रांजेक्‍शन से रकम निकासी के ल‍िए ल‍िम‍िट भी पहले वाली ही रहेगी.

    कार्डलेस ट्रांजेक्‍शन की सुव‍िधा अभी कुछ ही बैंकों के एटीएम पर म‍िल रही है. नए स‍िस्‍टम के तहत ग्राहक को एटीएम में डेब‍िट कार्ड डालने की जरूरत नहीं रहेगी. इसके ल‍िए ग्राहक को एटीएम पर क्‍यूआर कोड स्‍कैन करना होगा. उसके बाद 6 ड‍िज‍िट का यूपीआई एंटर करने पर पैसे न‍िकल आएंगे.

    कैशलेस कैश व‍िदड्रॉल स‍िस्‍टम को लागू करने के पीछे आरबीआई का मकसद लगातार बढ़ रही फ्रॉड की घटनाओं को कम करना है. इससे कार्ड की क्‍लोन‍िंग, कार्ड स्किमिंग और दूसरे बैंक फ्रॉड कम होने की उम्‍मीद की जा रही है. साथ ही आपको पैसे न‍िकालने के ल‍िए कार्ड की जरूरत ही नहीं रहेगी.

  • 2 ट्रकों की आपस में भिड़ंत, चालक सहित 9 लोगों की मौत….

    2 ट्रकों की आपस में भिड़ंत, चालक सहित 9 लोगों की मौत….

    मुंबई. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चंद्रपुर-मूल मार्ग पर दर्दनाक सड़का हादसा हो गया. गुरुवार की देर रात को दो ट्रकों की टक्कर में चालक व मजदूरों समेत नौ लोगों की मौत हो गई. वहीं कुछ लोग घायल भी हो गए हैं. हादसे की वजह ट्रक की तेज स्पीड बताई जा रही है. ये टक्कर डीजल से भरे टैंकर और लकड़ी से लदे हुए ट्रक के बीच हुई है. टक्कर लगते ही ट्रकों में आग लग गई, जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई. शुक्रवार को पुलिस ने घटना की जानकारी दी. (अभी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है)

  • थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां मौके पर….

    थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां मौके पर….

    नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला और मुंडका के बाद आज दोपहर में अचानक बवाना के एक थिनर फैक्ट्री में आग लग गई है। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 17 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत जारी है। 

    घटनास्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है, पुलिस की टीमें मौजूद हैं और भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हैं। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की घटना की तस्वीर सामने आई है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण है। आग की वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

    फायर ब्रिगेड के ऑफिसरों की टीम लगातार घटना पर नजर बनाए हुए है। फैक्ट्री से लगातार आग की लपटें उठ रही हैं और आसमान में काले धुएं का गुबार दिख रहा है। बता दें कि दिल्ली में इन दिनों आगजनी के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के मुंडका इलाके की एक चार मंजिला इमारत में भयानक आग लग गई थी जिसमें जलकर 27 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद आज बवाना की एक फैक्ट्री में भी आग लग गई है।

  • 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, गैर जरूरी दुकानों को भी बंद रखने का आदेश….

    2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, गैर जरूरी दुकानों को भी बंद रखने का आदेश….

    गुवाहाटी. असम में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 27 जिलों के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इसी कड़ी में सबसे ज्यादा प्रभावित कछार में प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. कछार जिला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी और निजी) और गैर-जरूरी निजी प्रतिष्ठानों को 48 घंटे (19 और 20 मई) के लिए बंद कर दिया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 27 जिलों के 6 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. 48 हजार से ज्यादा लोगों को 248 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत की. उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बता दें कि अब तक बाढ़ के चलते 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते कोपिली और बोरापानी जैसी नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.

    दक्षिण असम का दीमा हसाओ जिला पिछले पांच दिनों से अन्य जिलों से कटा हुआ है. भारी बारिश के कारण दीमा हसाओ में कई जगहों पर भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है. इस कारण से रोड और रेल लिंक संपर्क टूट गया है. विकट परिस्थितियों के चलते रविवार से बराक घाटी के साथ-साथ त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के महत्वपूर्ण हिस्सों के लिए सड़क और रेल संपर्क टूट गया है.

    बता दें कि पिछले दो दिनों से पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है. गुवाहाटी स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों में पूरे क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने और संचार संपर्कों को बहाल करने के लिए जद्दोजहद कर रहा है.

  • AAP को बड़ा झटका, CM फेस ने पार्टी से दिया इस्तीफा….

    AAP को बड़ा झटका, CM फेस ने पार्टी से दिया इस्तीफा….

    नई दिल्ली। कुछ महीनों पहले ही आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड में सीएम फेस अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी.

    ट्विटर पर उन्होंने अपना इस्तीफा शेयर कर लिखा, ‘पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं.’ 

    आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल अजय कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी. चुनावों में आप की ओर से राज्य में वही सीएम फेस थे. 

    साल की शुरुआत में ही अजय कोठियाल ने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे. उन्‍हें सिर्फ 6,161 वोट मिले थे.

  • बड़ी खबरः उपराज्यपाल ने पद से दिया इस्तीफा

    बड़ी खबरः उपराज्यपाल ने पद से दिया इस्तीफा

    नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैजल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। सूत्रो ने बताया कि अनिल बैजल ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। बैजल को नजीब जंग की जगह 2016 में उपराज्यपाल बनाया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बैजल के बीच कई बार फैसलों को लेकर टकराव देखा गया।

    इस साल की शुरुआत में जब कोरोना जोर पकड़ रहा था, तो वीकेंड कर्फ्यू और सभी दुकानों के लिए ऑड-ईवन के नियम को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए थे। बैजल ने केजरीवाल के प्रस्तावों को मानने से इनकार कर दिया था।