थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां मौके पर….

नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला और मुंडका के बाद आज दोपहर में अचानक बवाना के एक थिनर फैक्ट्री में आग लग गई है। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 17 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत जारी है। 

घटनास्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है, पुलिस की टीमें मौजूद हैं और भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हैं। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की घटना की तस्वीर सामने आई है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण है। आग की वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

फायर ब्रिगेड के ऑफिसरों की टीम लगातार घटना पर नजर बनाए हुए है। फैक्ट्री से लगातार आग की लपटें उठ रही हैं और आसमान में काले धुएं का गुबार दिख रहा है। बता दें कि दिल्ली में इन दिनों आगजनी के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के मुंडका इलाके की एक चार मंजिला इमारत में भयानक आग लग गई थी जिसमें जलकर 27 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद आज बवाना की एक फैक्ट्री में भी आग लग गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *