Category: Breaking News

  • Jalandhar News: चलती बस का टायर फटने से हुआ हादसा, :सवारी की टूटी टांग, कई घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चलती बस का टायर फटने से हुआ हादसा, :सवारी की टूटी टांग, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव भटियां के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे पंजाब रोडवेज की बस का टायर फटने से हादसा हो गया। हादसे में बस सवार रणजीत सिंह की टांग टूट गई, जबकि कई अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि राहगीर से सूचना मिलने के बाद उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना से जालंधर जा रही थी। गांव भटियां के पास पहुंचते ही बस का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

    <iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=315&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1057842090261083%2F&show_text=false&width=560&t=0″ width=”560″ height=”315″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>

    हादसे में बस सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। मामले की सूचना थाना फिल्लौर के ड्यूटी अफसर को दी गई। आगे की कार्रवाई के लिए बस को थाने भेज दिया गया है। बस ड्राइवर कुलदीप सिंह ने बताया कि वह काफी समय से उच्च अधिकारियों को बस के टायरों की खराब हालत के बारे में अवगत करा रहे थे और हादसे की आशंका भी जता चुके थे।

    इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। टायर इतनी तेज आवाज के साथ फटा कि उसका असर बस की बॉडी तक पहुंचा और अंदर की तरफ से नुकसान हो गया। हादसे में बस को भी काफी क्षति पहुंची है। हालांकि, राहत की बात रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

     

  • मंदिर में 2 साधुओं का बेरहमी से कत्ल, जंगल में गड्ढे से शव बरामद, देखें वीडियो

    मंदिर में 2 साधुओं का बेरहमी से कत्ल, जंगल में गड्ढे से शव बरामद, देखें वीडियो

    हरिद्वार : पथरी क्षेत्र में मंदिर के अंदर 2 साधुओं का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवगढ़ गांव में दो साधुओं की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दबा दिए गए। एक साधु का गला दबाकर तो दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या की गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस ने शवों को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना में कुछ लोगों के संदिग्ध होने की जानकारी मिलते ही उनकी खोज शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, शिवगढ़ गांव में काफी पुराना शिव मंदिर है, जिसमें सेवा गिरि और उत्तम गिरि रह रहे थे। दोनों साधु मंदिर परिसर में नजर नहीं आए तो ग्रामीणों को शक हुआ। खोजबीन के दौरान मंदिर परिसर में दोनों के शव जमीन में दबे मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ लक्सर देवेंद्र नेगी, पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि देर रात तीन साधु वेशधारी मंदिर परिसर में ठहरे थे, लेकिन अब तीनों गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस इस हत्याकांड में उनकी भूमिका से इन्कार नहीं कर रही है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। संदिग्ध साधु वेशधारियों की तलाश में टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

    दरअसल, तीनों संदिग्ध साधु वेशधारी मंदिर में ही रुके थे, इसलिए यह साफ है कि वे सेवा गिरि व उत्तम गिरि के परिचित रहे होंगे, लेकिन ऐसा क्या कारण हो सकता है कि उन्होंने सेवा गिरी व उत्तम गिरी की हत्या कर डाली। कहीं, सेवा गिरी या उत्तम गिरी के गुजरे हुए कल से तो हत्या का कोई कनेक्शन तो नहीं है, या फिर उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

     

  • Punjab News: SHO गुरजिंदरजीत सिंह नागरा को जालंधर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: SHO गुरजिंदरजीत सिंह नागरा को जालंधर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    दसूहा/होशियारपुरः जालंधर पुलिस ने टांडा के पूर्व एसएचओ गुरजिंदरजीत सिंह नागरा को दसूहा स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में पेश किया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में अदालत के आदेश और पुलिस की आगामी कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

    आपको बता दें पंजाब पुलिस ने टांडा थाने के पूर्व थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा को चार करोड़ रुपए की रंगदारी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। ये कार्रवाई अमेरिकी एफबीआई के ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ में नाम सामने आने के बाद की गई।

    जांच एजेंसियों के मुताबिक नागरा पर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ मिलकर अमेरिका में रह रहे एक परिवार से रंगदारी मांगने का आरोप है। डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला के निर्देश पर जांच पूरी होने के बाद नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जांच जालंधर के एसपी इन्वेस्टिगेशन वनीत अहलावत को सौंप गई थी।

     

  • Punjab News: जेल से चला खूनी खेल, घर पर घुसकर नौजवान पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल से चला खूनी खेल, घर पर घुसकर नौजवान पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना: पॉश इलाके पीएयू थाना क्षेत्र के ऋषि नगर में 12 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हैरानी वाली बात यह है कि घटना के दौरान हमलावर जेल में बंद गैंगस्टर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर ‘लाइव’ जुड़े हुए थे। जेल की सलाखों के पीछे से गैंगस्टर चीख-चीख कर निर्देश दे रहा था और उसके गुर्गे खूनी खेल खेल रहे थे। इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश हाथों में नंगी तलवारें और दातर लेकर घर के अंदर दाखिल हो रहे हैं और नौजवान पर हमला कर रहे है।

    वहीं नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो इस समय दयानंद मेडिकल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। राहुल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और कई टांके लगे हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल ने पूरी वारदात की आपबीती सुनाई है। राहुल ने बताया कि शाम के समय वह परिवार के साथ घर पर बैठा था। तभी अचानक 12-15 बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए। उन्होंने आते ही घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। उनके हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौलें थीं। बदमाशों ने आते ही राहुल को घेर लिया और पिस्तौल की बट से उसके सिर व माथे पर ताबड़तोड़ वार किए।

    राहुल ने खुलासा किया कि वारदात के दौरान एक हमलावर ने अपने हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था, जिस पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल चालू थी। कॉल के दूसरी तरफ जेल में बैठा गैंगस्टर मोविश था। मोविश जेल से ही लाइव होकर चिल्ला रहा था कि “इसे मारो, इसे गालियां निकालो।”

    जब राहुल के पिता बग्गा लाल अपने बेटे को खून से लथपथ देखकर उसे बचाने दौड़े, तो बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। हमलावरों के पास दो अवैध हथियार (पिस्तौल) थे। उन्होंने राहुल और उसके पिता के सिर पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी, ताकि कोई शोर न मचा सके। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने जाते-जाते घर के गेट पर सीधी गोली भी चलाई। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों में युवराज सिद्धू, उसका सगा भाई विशाल सिद्धू, तनिश उर्फ लल्ला, सैम और मुट्टू मुख्य रूप से शामिल थे। इनके अलावा कई अज्ञात बदमाश भी थे जिनकी पहचान सीसीटीवी के जरिए की जा रही है।

    यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी। राहुल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया (फेसबुक लाइव) पर एक-दूसरे को देख लेने की खुली चुनौतियां दी गई थीं। इसी रंजिश के चलते करीब 5-7 दिन पहले भी इन्ही हमलावरों ने राहुल के घर के बाहर आकर सरेआम गालियां दी थीं और धमकी दी थी कि ‘बाहर निकल, तेरे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।’ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने पीड़ित राहुल और उसके पिता बग्गा लाल के बयानों और घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल से चल रहे इस पूरे नेटवर्क को लेकर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि आखिर जेल के अंदर फोन कैसे पहुंचा।

     

     

  • Jalandhar-Amritsar Highway पर भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत

    Jalandhar-Amritsar Highway पर भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर विधिपुर फ्लाईओवर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 3 बच्चियाँ गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान गांव बिलासपुर लुधियाना के रहने वाले सुरिंदर शुक्ला उनकी पत्नी प्रियंका और माँ यावंती के रूप में हुई है। इनोवा चालक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहा था। हादसे के बाद मौके से फरार हो गया और पुलिस जांच में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, सुरिंदर शुक्ला अपने परिवार के साथ कार में ब्यास की ओर जा रहे थे। विधिपुर फ्लाईओवर के पास एक इनोवा कार गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार में आई और उनकी स्विफ्ट कार को सामने से टक्कर मार दी।

    परिवार का आरोप है कि टक्कर के बाद इनोवा चालक घायलों की मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुई स्विफ्ट कार में सुरिंदर शुक्ला खुद गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका, मां यावंती और तीनों बच्चियां सवार थीं। हादसे के समय प्रियंका की मौत हो गई थी। बाद में रात 8 बजे सुरिंदर और रात 9 बजे उनकी मां यावंती का भी निधन हो गया।

    टक्कर में कार में सवार तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में 13 साल की अंशिका शामिल है, जिसकी दोनों टांगें गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो चुकी हैं। 8 साल की अर्पिता और 1 साल की मानवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन बच्चियों ने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया है।

  • पति को बाथरूम में दफनाने का मामलाः आरोपी पत्नी को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    पति को बाथरूम में दफनाने का मामलाः आरोपी पत्नी को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    आगराः यूपी के आगरा में पति को बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल जाते वक्त रूबी घूंघट में मुंह छिपाती रही। पुलिस पूछताछ में रूबी ने बताया कि पति सुरेंद्र शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। वह 16 साल से परेशान थी। इसलिए उसने पति के खाने में नींद की गोलियां पीसकर मिला दीं। रात करीब 3 बजे उठी तो देखा कि उनकी सांसें नहीं चल रही थी।

    उसने बताया कि सुबह उसने सास और बच्चों को जेठ के साथ राजस्थान भेज दिया। बाथरूम में गड्ढा खोदा। शव घसीटकर ले गई और गाड़ दिया। 400 रुपए में मिट्टी मंगाई। मिट्टी से जगह बराबर की। अगले दिन मजदूर बुलाकर वहां सीमेंट का फर्श बनवा दिया था।

    पुलिस शुक्रवार को सुरेंद्र के भाई की सूचना पर उसके घर पहुंची, वहां पुलिस को रूबी का व्यवहार संदिग्ध लगा। सुरेंद्र इसके बाद पुलिस ने घर की जांच कराई, तो बाथरूम की फर्श पर संदेह हुआ। इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से सुरेंद्र का कंकाल मिला।

    पत्नी ने बताया कि पति की हत्या से 2 दिन पहले 16 मई को सुरेंद्र भरतपुर में अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां पर भी मेरा उससे झगड़ा हो गया था। मेरे रिश्तेदारों ने पुलिस केस करने की बात कही थी। इसके बाद सुरेंद्र ने रिश्तेदारों को समझाने के लिए 17 मई को मुझे फिर से भरतपुर भेजा।

    लेकिन, वहां पर मेरे साथ भी बुरा व्यवहार हुआ। पति और बच्चों के साथ मुझे भी जेल भेजने की धमकी दी गई। इससे मैं आहत थी। मेरे मन में पति के व्यवहार को लेकर बहुत गुस्सा था।

    रूबी ने बताया- मेरा पति और सास नींद की गोलियां खाती थीं। मैंने पति के खाने में नींद की गोलियां पीसकर मिला दी। खाना खाकर पति और बच्चे सब एक कमरे में सो गए। रात करीब 3 बजे मैं उठी। मैंने देखा कि पति की सांसें थम चुकी हैं।

    मैंने रात में बच्चों को उठाकर दूसरे कमरे में सुला दिया। पति की लाश को उसी कमरे में छोड़ दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। अक्सर पति सुबह देर से उठता था। ऐसे में मैंने बच्चे और सास को सुबह ही अपने जेठ को फोन कर उनके साथ भेज दिया था।

    सुबह जब सब लोग घर से चले गए तो घर का दरवाजा बंद किया। इसके बाद बाथरूम में जाकर करीब डे़ढ फीट गड्‌ढा खोदा। फिर पति की लाश का हाथ पकड़कर घसीटते उसे बाथरूम में ले गई। वहां लाश को गड्ढे में डाल दिया।

     

  • Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    एक दिन पहले पुलिस को दी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई, दूसरे दिन फिर की नौजवानों ने गुंडागर्दी

    जालंधर, ENS: घास मंडी के नजदीक गुरु संत नगर में पैसों को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर युवकों ने घर में घुसकर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। हैरानी की बात यह है कि नौजवानों द्वारा एक दिन पहले भी पीड़ित के घर पर हमला किया गया था और उसकी शिकायत पीड़ित ने थाना 5 की पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देकर वापिस भेज दिया। जिसके बाद अगले दिन यानी शुक्रवार देर रात नौजवानों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाते हुए तेजधार हथियारो से घर पर हमला कर दिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जहां घर के अंदर ईंट और पत्थर गिरे हुए है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुनील ने कहाकि साहिल नामक नौजवान के साथ पैसों का लेन-देन था। इस दौरान उसने 40 हजार रुपए साहिल को वापिस कर दिए थे और 20 हजार रुपए बकाया रह गया था। पीड़ित ने कहा कि उसने शुक्रवार को वह पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने बताया कि लोेन करवा कर अपना घर लेना था और उसकी राजिस्ट्री करवाने के लिए 60 हजार रुपए साहिल से लिए थे। इस दौरान साहिल ने कहा कि उसने घर नहीं लेना उनके पैसे वापिस कर दिए जाए। इस दौरान उनके द्वारा लोन करवाया गया था और बाद में साहिल की माता ने लोन से मना कर दिया। पीड़ित ने कहाकि इस मामले को लेकर वीरवार को 2 से 3 महिलाए उनके साथ आई और कहाकि कि पैसे शुक्रवार को दे देना, आज वह घर का कुछ सामान उठाकर ले जाती है। इस दौरान घर से फ्रिज और कूलर उठाने लग गए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित के अनुसार वीरवार को हुए लड़ाई की वीडियो भी उसके पास मौजूद है। जिसके बाद देर रात दोबारा से नौजवान उनके घर पर आए और हथियारों से घर पर हमला करने लगे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने वीरवार को भी थाना 5 की पुलिस को शिकायत दी थी और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद देर रात दोबारा 7 से 8 नौजवान हथियारों से लैस होकर आए और उसके घर पर हमला करने लगे। पीड़ित ने कहा कि 20 हजार को लेकर कोई किसी की जान लेकर पूरा कर सकता है। घर में बाइक पर तेजधार हथियार से हमले के निशान दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन 2 घंटे से कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। इस मामले को लेकर परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और उक्त नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
  • Jalandhar News: बोलैरो चालक ने एक्टिवा में मारी टक्कर, साइलेंट अटैक से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बोलैरो चालक ने एक्टिवा में मारी टक्कर, साइलेंट अटैक से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड पर देर रात सड़क हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की शुरुआती जांच और चश्मदीदों के मुताबिक, बोलेरो चालक को अचानक साइलेंट अटैक (दिल का दौरा) आने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अचेत चालक को सीपीआर (CPR) दिया और एम्बुलेंस न मिलने पर अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के वक्त गाड़ी में सवार एक महिला मौके से फरार हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, दुबई कॉलोनी की गली के बाहर एक एक्टिवा खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बलेरो पिकअप गाड़ी सीधे आकर एक्टिवा में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा पूरी तरह गाड़ी के नीचे दबकर चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय एक्टिवा पर कोई सवार नहीं था और पास में कुर्सियां व मंजी (चारपाई) लगाकर बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के अनुसार, बोलेरो चालक गुरु नानक कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है जो अक्सर इसी इलाके में गाड़ी खड़ी करता था।

    आशंका जताई जा रही है कि अचानक तबीयत बिगड़ने या साइलेंट अटैक आने की वजह से वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद गाड़ी में सवार एक महिला, जो शायद चालक की जानकार थी, डर के मारे मौके से भाग निकली। घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 5 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि गाड़ी के अंदर ही फंसे चालक की हालत बेहद गंभीर थी और उसकी सांसें थम रही थीं। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उसे सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। काफी कोशिशों के बाद भी जब सरकारी एम्बुलेंस का नंबर नहीं लगा, तो पुलिस समय गंवाए बिना अचेत ड्राइवर को अपनी ही सरकारी गाड़ी में डालकर नजदीकी अस्पताल के लिए रवाना हुई। पुलिस मामले की आगामी तफ्तीश में जुट गई है और गाड़ी को साइड करवाकर रास्ता साफ कराया जा रहा है।

  • हिसार पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    हिसार पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    हिसारः हिसार के अर्बन एस्टेट थाने के लॉकअप में बंद हवालाती सुनील की मौत होने का मामला सामने आया है। मौत कैसे हुई इसका अभी पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सुनील तड़के सोते समय बेचैनी होनी शुरू हो गई, जिसके वह हिलता-जुलता है और धीमी आवाज में बोलता भी है लेकिन साथ में सो रहे हवालातियों को पता ही नहीं चलता, जिसके बाद वह तड़पता हुआ हाथ पैर ऊपर उठा लेता है। जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है।

    सीसीटीवी वीडियो तड़के 3ः34 बजे की है। सुनील के साथ लॉकअप में बंद दूसरे हवालाती ने बताया था कि रात करीब ढाई बजे बाथरूम जाने के लिए उठा था। सुनील की मौत के बाद थाने में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव कुमार ने करीब एक घंटे तक मौके पर रहकर हर पहलू की जांच की। इस दौरान उन्होंने लॉकअप की बैरक, वेंटिलेशन और हवालातियों को उपलब्ध कराई जा रही पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

    एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हवालातियों के लिए लॉकअप में कूलर लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी कूलर चलने की आवाज सुनाई दे रही है।

    सुनील (30) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के सिरसा गांव का रहने वाला था। वह हिसार की मछली मार्केट में बाबा चिकन कॉर्नर चलाता था। दुकान पर अधिकतर काम उसकी पत्नी संध्या करती थी। 26 जून को सुनील ने अपनी पत्नी संध्या के साथ मारपीट की थी। संध्या ने सिविल अस्पताल जाकर एमएलआर कटवाई थी, जिसके बाद सुनील को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि जब उसका मेडिकल करवाया तो वह एकदम ठीक था। इसके बाद उसे थाने की बैरक में बंद कर दिया।

    सुनील की मौत के बाद सीजेएम राजीव कुमार के सामने उसकी पत्नी संध्या ने बयान दिया कि सुनील शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। वह कई महीनों से यह सब सहन कर रही थी, लेकिन 26 जून को जब सुनील ने उस पर हमला किया तो उसे अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। संध्या ने बताया कि सुनील के पास हमेशा चिकन काटने का छुरा रहता था, जिससे उसे डर लगा रहता था कि कहीं वह उसकी हत्या न कर दे।

     

  • निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि विक्रेताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई

    निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि विक्रेताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई

    शिमला: प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान के दूसरे चरण (भाग-1) के अंतर्गत 30 जून, 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान केमिस्टक्स, मेडिकल शॉप्स, औषधि थोक विक्रेताओं तथा मेडिकल प्रैक्टिशनर्स का सघन निरीक्षण किया गया।

    प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान एन.डी.पी.एस. अधिनियम, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत वैध लाइसेंस, खरीद-बिक्री अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, चिकित्सकीय पर्चों, बिलिंग, डिजिटल लेन-देन, औषधियों के भंडारण, विक्रय एवं वितरण प्रक्रिया की गहन जांच की गई। इस विशेष अभियान के दौरान प्रदेश में 482 केमिस्ट एवं मेडिकल दुकानों, 22 औषधि थोक विक्रेताओं तथा सात मेडिकल प्रैक्टिशनर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत 13 नोटिस जारी किए गए तथा वैध लाइसेंस के बिना संचालित दो चिकित्सकीय प्रैक्टिस क्लिनिक के विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

    प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के दौरान जिन औषधि विक्रेताओं में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। अन्य निरीक्षित औषधि विक्रेताओं को आवश्यक परामर्श, दिशा-निर्देश एवं अनुपालन संबंधी चेतावनी जारी की गई, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री, दुरुपयोग को रोका जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित एवं नियंत्रित औषधियों की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना, औषधियों के डायवर्जन को रोकना तथा नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़कर युवाओं और आम नागरिकों को नशे की लत से सुरक्षित रखना है।