मंदिर में 2 साधुओं का बेरहमी से कत्ल, जंगल में गड्ढे से शव बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

हरिद्वार : पथरी क्षेत्र में मंदिर के अंदर 2 साधुओं का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवगढ़ गांव में दो साधुओं की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दबा दिए गए। एक साधु का गला दबाकर तो दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या की गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शवों को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना में कुछ लोगों के संदिग्ध होने की जानकारी मिलते ही उनकी खोज शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, शिवगढ़ गांव में काफी पुराना शिव मंदिर है, जिसमें सेवा गिरि और उत्तम गिरि रह रहे थे। दोनों साधु मंदिर परिसर में नजर नहीं आए तो ग्रामीणों को शक हुआ। खोजबीन के दौरान मंदिर परिसर में दोनों के शव जमीन में दबे मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ लक्सर देवेंद्र नेगी, पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि देर रात तीन साधु वेशधारी मंदिर परिसर में ठहरे थे, लेकिन अब तीनों गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस इस हत्याकांड में उनकी भूमिका से इन्कार नहीं कर रही है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। संदिग्ध साधु वेशधारियों की तलाश में टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

दरअसल, तीनों संदिग्ध साधु वेशधारी मंदिर में ही रुके थे, इसलिए यह साफ है कि वे सेवा गिरि व उत्तम गिरि के परिचित रहे होंगे, लेकिन ऐसा क्या कारण हो सकता है कि उन्होंने सेवा गिरी व उत्तम गिरी की हत्या कर डाली। कहीं, सेवा गिरी या उत्तम गिरी के गुजरे हुए कल से तो हत्या का कोई कनेक्शन तो नहीं है, या फिर उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *