Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: सरबजीत कौर निकाह मामले में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, SGPC पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरबजीत कौर निकाह मामले में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, SGPC पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    नाभा: ऐतिहासिक गुरुद्वारा तेग बहादुर जी के चरण छोह प्राप्त रोहटा साहिब में 20 लाख रुपये की लागत से बन रही पार्किंग का उद्घाटन करने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के निकाह मामले पर भी बड़ा बयान दिया।

    मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी एक घटना सामने आ चुकी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से पंजाब सरकार ने सवाल किया कि इस मामले में अभी तक कोई जांच क्यों नहीं करवाई गई।

    इस पर जवाब देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि एसजीपीसी पहले यह साफ करे कि ऐसे मामलों में उनकी जिम्मेदारी क्या है। जब भी पंजाब सरकार किसी धार्मिक मुद्दे में हस्तक्षेप करती है तो एसजीपीसी इसको गलत ठहराती है और कहती है कि सरकार धार्मिक मामलों में दखल न दे।

    मंत्री ने एसजीपीसी को नसीहत देते हुए कहा कि यदि किसी घटना की जांच करवानी होती तो एसजीपीसी को पहले सरकार को लिखित रुप में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटनाएं होने के बाद सरकार पर आरोप लगाना ठीक नहीं है।

    पंजाब यूनिवर्सिटी मामले पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को मार रही है। यह डेमोक्रेसी का सबसे घोर अपमान है। केंद्र सरकार पंजाब के साथ सीधा अन्याय कर रही है और लोगों पर दबाव बन रहा है।

     

     

     

  • Punjab News: आप की जीत पर MLA Dev Maan ने डाला भांगड़ा, पाई बोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: आप की जीत पर MLA Dev Maan ने डाला भांगड़ा, पाई बोलियां, देखें वीडियो

    नाभाः तरनतारन में हुए चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की है। वहीं आप पार्टी की जीत की खुशी में हल्का नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने ढोल और बोलियां डालकर खूब भांगड़ा डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 की चुनावों में आम पार्टी रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेगी। इस मौके पर विधायक देव मान ने कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर खूब निशाने साधे। उन्होंने कहा कि वड़िंग ने पूर्व गृह मंत्री व स्वर्गीय बूटा सिंह के खिलाफ गलत बयानबाजी की थी, वही कांग्रेस को लेकर बैठ गई।

    आप पार्टी की जीत की खुशी में विधायक देव मान ने बोलियां सुनाई और खूब भांगड़ा डाला। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सभी ही पार्टियां कह रही थीं कि तरन तारन का उपचुनाव विधानसभा का सेमीफाइनल है। लेकिन सारी पार्टियां इस सेमीफाइनल से बाहर हो गईं। उन्होंने कहा कि इसी तरह 2027 में आम पार्टी भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेगी।

    इस मौके पर आप पार्टी के सीनियर नेता तजिंदर सिंह खैहरा और मनप्रीत सिंह धारौंकी ने कहा कि जो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लिए काम किए, उसे देखते हुए तरन तारन के लोगों ने आम पार्टी को फतवा दिया है। इस दौरान उन्होंने तरन तारन के लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

  • Punjab के विभिन्न संगठन आज करेंगे दिल्ली कूच, पुलिस ने किए Border बंद, देखें वीडियो

    Punjab के विभिन्न संगठन आज करेंगे दिल्ली कूच, पुलिस ने किए Border बंद, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा एकजुट होकर आज दिल्ली जाने का ऐलान किया हुआ है और उससे ठीक पहले शंभू बॉर्डर पर उन सभी संगठनों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करके पंजाब से दिल्ली की तरफ और दिल्ली से पंजाब की तरफ जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि पंजाब से कुछ संगठन शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं, जिनको लेकर रूट डायवर्ट किए हैं और शंभू बॉर्डर बंद कर दिया गया है। इसी के चलते दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रोड चल रहा है और दूसरी और हिसार से चंडीगढ़ के लिए रोड चल रहा है। वहीं लुधियाना रोड बंद रहेगा।

    अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित शंभू बॉर्डर आज शुक्रवार को सुबह 7 बजे से बंद कर दिया गया जोकि आज सांय 6:30 बजे तक बंद रहेगा। पंजाब और हरियाणा प्रशासन ने यह फैसला कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान यूनियनों के शंभू बैरियर से विरोध मार्च के ऐलान के चलते किया है।

    दरअसल, सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई न किए जाने पर रोष स्वरूप कौमी इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों ने दिल्ली तक यह रोष मार्च निकालने का ऐलान किया। इसके तहत दिल्ली के गुरुद्वारा साहिब में जाकर अरदास करने का भी कार्यक्रम है। हालांकि यह रोष मार्च निकाले जाने संबंधी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं मिली है। बहरहाल इस रोष मार्च को रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा , दोनों तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की जा चुकी है।

  • Punjab News: भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी काट चुका है सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी काट चुका है सजा, देखें वीडियो

    पटियालाः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस लगातार नशीले पर्दाथ बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर जहां कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशे से ग्रस्त लोगों को भी जागरूक कर नशा छोड़ने की नसीहत दी जा रही है। वहीं आम जनता से भी अपील की जा रही है कि जो भी नशा बेचता है उसकी सूचना दी जाए, ताकि नशा तस्करों पर नकेल कसी जा सके।

    इसी कड़ी के तहत नाभा पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी नशीली गोलियां बेचने के मामले में नामजद रह चुका है।

    जानकारी देते एसएचओ नाभा सरबजीत सिंह चीमा ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम की सहायता से एक युवक को 3150 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पुराने किले से काबू किया है। आरोपी पहले भी नशीली गोलियां बेचने के मामले में नामजद रह चुका है जिसे 10 साल की सजा हुई थी जिसमें से युवक ने 4 साल की सजा काट ली थी और अभी पैरोल पर चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का रिमांड हासिल किया है जिससे पूछताछ के बाद उसके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक पता किए जाएंगे, ताकि पता लगाया जा सके कि वह किससे यह गोलियां लेकर आया था। मामले की आगामी जांच अभी जारी है।

  • Punjab News: विधायक की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने घर पर नोटिस चिपकाकर दी चेतावनी

    Punjab News: विधायक की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने घर पर नोटिस चिपकाकर दी चेतावनी

    पटियाला: पटियाला कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पठानमाजरा के विधायक के घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है। जारी नोटिस के अनुसार पटियाला की अदालत ने विधायक को 12 नवंबर तक अदालत में पेश होने का अंतिम आदेश जारी किया है। इस दौरान कोर्ट ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर वे निर्धारित तारीख तक पेश नहीं हुए, तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा विधायक की प्रॉपर्टी अटैच की जा सकती है। पठान माजरा पर पटियाला के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    इसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल पहुंची। उन्हें गिरफ्तार करके पटियाला लाया जा रहा था, लेकिन पटियाला पहुंचते ही उन्होंने अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और भाग गए। जानकारी के अनुसार, अदालत ने इससे पहले भी विधायक को नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बावजूद वे अब तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जांच एजेंसियों की कई टीमें उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक विधायक का कोई सुराग नहीं मिला है। पठानमाजरा की अनुपस्थिति न्यायिक प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लंघन है।

    इसलिए अदालत ने यह अंतिम अवसर दिया है कि वे स्वयं अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। अन्यथा, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ 3 सितंबर को पटियाला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि उन्होंने एक महिला को तलाकशुदा बताकर और उसे सरकारी नौकरी व अन्य योजनाओं का वादा करके धोखा दिया और लाखों रुपये की फिरौती ली। महिला ने बताया कि 2013 में फेसबुक पर मुलाकात के बाद 2021 में गुरुद्वारे में शादी कर ली, लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब पहली पत्नी का नाम 2022 के चुनावी हलफनामे में आया।

    महिला ने शारीरिक शोषण, धमकी और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरमीत सिंह पठानमाजरा निवासी करनाल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया था और पुलिस उसे थाने ला रही थी। आरोप है कि इस दौरान पठान माजरा के साथियों ने पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं और उन्हें वाहन से कुचलने का प्रयास किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया। इसके बाद पठानमाजरा और उसके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया, जबकि पठानमाजरा स्कॉर्पियो कार में भागने में कामयाब हो गया।

  • Punjab News: खूनी सड़क ने एक साल में 13 लोगों की ली जान, देखें वीडियो

    Punjab News: खूनी सड़क ने एक साल में 13 लोगों की ली जान, देखें वीडियो

    नाभाः नाभा की सर्कुलर रोड इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस रोड पर कई लोग हादसे का शिकार होकर अपनी जान तक गवां चुके है। जानकारी अनुसार पिछले एक साल में इसी सड़क पर 13 लोगों की जान जा चुकी है और हाल ही में हुए एक हादसे में 9 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। बच्चे की मां ने आपबीती बताते कहा कि मेरे बेटे की लाश सड़क पर पड़ी रही, पर किसी ने आवाज नहीं सुनी। मेरे घर की रौनक चली गई।

    वहीं स्थानीय लोगों ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्कुलर रोड पर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने प्रशासन को सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। संवाद समूह के सदस्यों ने बताया कि बीते एक साल में इस सड़क पर 13 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सर्कुलर रोड पर बाइपास का निर्माण ताकि भारी वाहनों को शहर के बीच से गुजरने से रोका जा सके।

    लोगों ने बताया कि इस रोड पर स्पीड ब्रेकर और सिग्नल सिस्टम लगाने की जरूरत। ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और निगरानी बढ़ाई जाए। समूह के सदस्यों ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारी बात नहीं सुनी तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।स्थानीय नागरिकों ने पंजाब सरकार और नगर परिषद से अपील की कि इस सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि हादसों को रोका जाए।

  • Punjab News: गोली लगने से पूर्व पार्षद की मौत

    Punjab News: गोली लगने से पूर्व पार्षद की मौत

    पटियालाः जिले के पूर्व अकाली पार्षद की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बॉबी मान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बॉबी मान अकाली दल सरकार के दौरान इलाके के पार्षद थे। पुलिस ने बताया कि आज महावीर मंदिर चौक स्थित बॉबी ने आवास में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

  • Punjab News: पनबस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें Live

    Punjab News: पनबस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें Live

    पटियालाः जिले के सरहिंद रोड पर गांव हसनपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा पठानकोट डीपी की पनबस और ट्रक के बीच हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में ट्रक चालक और बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के दौरान बस में सवारियां भरी हुई थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪਟਿਆਲਾ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਬੱਸ ਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਟੱਕਰ, ਕੰਡਕਟਰ ਦੀ ਮੌਤ, 12 ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    जिसके कारण कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटियाला अस्पताल लाया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री, बेटे सहित 4 के खिलाफ समन जारी

    Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री, बेटे सहित 4 के खिलाफ समन जारी

    पटियालाः आम आदमी पार्टी की एक महिला नेता द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, उनके बेटे और 4 अन्य को 12 नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री को इस मामले में अपना पक्ष रखना था। इसके बाद पीड़िता की ओर से अधिवक्ता नवदीप वर्मा सीजेएम एकता सहोता की अदालत में पेश हुए।

    अदालत ने इस मामले में अगली तारीख 12 नवंबर तय करते हुए दूसरे पक्ष को भी अदालत में पेश होने को कहा है। गौरतलब है कि आप की पूर्व पटियाला जिला महिला अध्यक्ष ने मामले में डॉ. बलबीर के साथ-साथ उनके बेटे राहुल सैनी, जसबीर गांधी कार्यालय इंचार्ज डॉ. बलबीर, पार्षद गुरकिरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह और प्रदेश महासचिव को आरोपी बनाया है।

  • Punjab News: पूर्व CM के कत्ल मामले में जेल में बंद राजोआणा का सजा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व CM के कत्ल मामले में जेल में बंद राजोआणा का सजा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा को आज पटियाला के सरकारी डेंटल कॉलेज में मेडकिल के लिए लाया गया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। वहीं बलवंत सिंह राजोआणा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह 30 सालों से जेल के अंदर बंद हैं। उन्होंने मांग की कि उनकी सजा पर जल्दी फैसला सुनाया जाए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 30 सालों से जेल के अंदर बंद हूं, 14 साल से केंद्रीय आयोग के पास अपील पे़डिंग पड़ी है।