Punjab News: खूनी सड़क ने एक साल में 13 लोगों की ली जान, देखें वीडियो

Written by

in

नाभाः नाभा की सर्कुलर रोड इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस रोड पर कई लोग हादसे का शिकार होकर अपनी जान तक गवां चुके है। जानकारी अनुसार पिछले एक साल में इसी सड़क पर 13 लोगों की जान जा चुकी है और हाल ही में हुए एक हादसे में 9 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। बच्चे की मां ने आपबीती बताते कहा कि मेरे बेटे की लाश सड़क पर पड़ी रही, पर किसी ने आवाज नहीं सुनी। मेरे घर की रौनक चली गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्कुलर रोड पर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने प्रशासन को सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। संवाद समूह के सदस्यों ने बताया कि बीते एक साल में इस सड़क पर 13 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सर्कुलर रोड पर बाइपास का निर्माण ताकि भारी वाहनों को शहर के बीच से गुजरने से रोका जा सके।

लोगों ने बताया कि इस रोड पर स्पीड ब्रेकर और सिग्नल सिस्टम लगाने की जरूरत। ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और निगरानी बढ़ाई जाए। समूह के सदस्यों ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारी बात नहीं सुनी तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।स्थानीय नागरिकों ने पंजाब सरकार और नगर परिषद से अपील की कि इस सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि हादसों को रोका जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *