Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: स्कूल के पास 7 रॉकेट लॉन्चर बरामद होने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील

    Punjab News: स्कूल के पास 7 रॉकेट लॉन्चर बरामद होने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील

    पटियाला: जिले के राजपुरा में स्कूल के पास 7 रॉकेट लॉन्चर बरामद होने के इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ये रॉकेट लॉन्चर एक स्कूल के पास कूड़े के ढेर से बरामद किए गए हैं। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस ने घटना की सूचना बम निरोधक दस्ते को दे दी गई है। बम स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा हैकि पुलिस रॉकेट लांचर बम को कब्जे में लेकर लाहोरी गेट थाने में ले गई। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने अभी कुछ नहीं कहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

     

  • Punjab News: 10 वर्षीय बच्चे को पीटा और प्रेस से जलाया, Child Commission ने जारी किया Notice

    Punjab News: 10 वर्षीय बच्चे को पीटा और प्रेस से जलाया, Child Commission ने जारी किया Notice

    पटियालाः पंजाब राज्य बाल संरक्षण आयोग ने 10 साल के बच्चे को प्रताड़ित करने के मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में पटियाला के डीसी और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब गोद लेने की प्रक्रिया की जांच की जाएगी। हमारी टीम पटियाला जा रही है। मामले में जुवेनाइल एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा कई विभागों से जवाब मांगा गया है।

    पटियाला की ऋषि कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहने वाली युवती द्वारा अपने पास रखे 10 वर्षीय बच्चे जसकरण को बुरी तरह से पीटने, बिना छत्त वाले कमरे में रखने और गर्म प्रेस से उसका चेहरा जलाकर यातना देने का मामला सामने आया था। आरोप सिर्फ इतना था कि बच्चे ने गैस का रेगुलेटर जलाकर छोड़ दिया था। अपना फर्ज सेवा सोसाइटी के प्रमुख सेवादार सतपाल सिंह के बयानों पर थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने युवती मनी शर्मा निवासी महावरी पार्क जैतों पर केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। संस्था को इस बारे में सूचना मिली थी।

    पता चला है फरीदकोट से पटियाला आकर बसी मनी शर्मा नामक महिला ने एक साल पहले बच्चे को गोद लिया था। शुरुआत में मां की तरह प्यार का वादा करने वाली महिला ने बाद में बच्चे पर अत्याचार शुरू कर दिए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने बच्चे को स्कूल दाखिल नहीं कराया, बल्कि उससे घरेलू काम भी करवाती थी। काम न करने पर बच्चे को बेल्ट से पीटा जाता था। स्थिति तब और भयावह हो गई जब कुत्ते के भौंकने की पड़ोसियों की शिकायत पर महिला ने बच्चे के गाल पर गर्म प्रेस लगा दी।

    इतना ही नहीं, पीटते समय बच्चे का सिर दीवार से टकरा गया, लेकिन उसका इलाज तक नहीं करवाया गया। बच्चे ने बताया कि वह काफी समय से उक्त युवती के पास रहता है और मूल रूप से हरिके पतन का रहने वाला है। उसके पिता ड्राइवर हैं और वह दो भाई हैं, जिनमें वह बड़ा है। उसके पिता ने उसे आरोपी मनी शर्मा की मां के पास यह कहकर छोड़ा था कि वह पालन-पोषण नहीं कर सकता। इसके बाद चार दिन अपने पास रखने के बाद उसकी मां ने उसे पटियाला में अपनी बेटी के पास छोड़ दिया और तब से वह इसके पास रह रहा है।

    बच्चे ने बताया कि आरोपी मनी उससे घर का झाडू-पोचा, कपड़े धोना आदि काम देर रात तक करवाती है। काम करने के बावजूद उसे बेल्ट से तो कभी डंडे से पीटती है। बच्चे ने बताया कि उसने घर का सारा काम किया था, बावजूद गर्म प्रेस उसके चेहरे पर लगा दी। वह उसे खाना तक नहीं देती और कमरे के पीछे बिना छत की खुली जगह में रखा था।

  • Punjab News: स्कूल ऑफ एमिनेंस के सुरक्षा गार्ड पर हुआ हमला

    Punjab News: स्कूल ऑफ एमिनेंस के सुरक्षा गार्ड पर हुआ हमला

    पटियाला : जिले के स्कूल ऑफ एमिनेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के सुरक्षा को बच्चों को नशे से रोकना महंगा पड़ गया। जिसके चलते सुरक्षा गार्ड जसबीर सिंह पर बाहरी नौजवानों द्वारा हमला करके घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के सिक्योरिटी ने 10वीं कक्षा के बच्चे को नशे करने से रोका था।

    इस बात से गुस्साए 10वीं कक्षा के छात्र ने बाहर से हथियारों सहित युवक बुला लिए और सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करते हुए उस पर हथियारों सहित जानलेवा हमला कर दिया, जिसमे वह गंभीर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने 10वीं कक्षा के छात्र को साथी सहित हिरासत में ले लिया गया है। इस मौके पर सिक्योरिटी गार्ड के भतीजे ने बताया कि उसके उसके चाचा का फोन था कि स्कूल में कल वाले ही बाहरी युवकों ने हथियारों सहित आए हैं जिन्हें नशा करने से रोका गया था।

    जब तक भतीजा वहां पर पहुंचा तो बाहरी युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करके भाग गए। यही नहीं इस दौरान स्कूल की छात्राओं व अध्यापिकों का कहना है कि स्कूल में आए दिन सरेआम गुंडागर्दी होती है और आए दिन तेजधार हथियारों से युवक स्कूल में घुस जाते हैं। बता दें कि इस स्कूल का निर्माण सीएम भगवंत मान ने पिछले साल स्कूल ऑफ एमिनेंस के तौर पर करवाया था।

  • Punjab News: भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आया बयान

    Punjab News: भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आया बयान

    पटियालाः पंजाब में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार शांतिमय ढंग से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पिछले साल नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    उन्होंने कहा कि मेरे सभी साथी किसानों, दोस्तों और दोनों मंचों ने मुझे चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी और मैंने अभी चिकित्सा सहायता ली है। डल्लेवाल ने कहा कि मेरा उपवास अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती, मैं अपना अनशन जारी रखूंगा।

     

  • Punjab News: Rajindra Hospital में Surgery के दौरान बत्ती गुल, Ventilator भी बंद, डॉक्टर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajindra Hospital में Surgery के दौरान बत्ती गुल, Ventilator भी बंद, डॉक्टर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    दूसरी ओर घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर को लेकर दिया बड़ा बयान

    पटियालाः जिले के राजिंदरा अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां मरीज के ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली बंद हो गई। यह सारी घटना डॉक्टर ने खुद वीडियो बनाकर बयां की है। इस दौरान डॉक्टर ने वीडियो बनाते हुए कहा कि अस्पताल में बार-बार लाईट आ रही है और जा रही है। डॉक्टर के अनुसार कैंसर के मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, जिसे डॉक्टरों द्वारा बड़ी मशक्कत से पूरा किया गया। डॉक्टर का कहना है कि हालात यह है कि वैंटिलेटर भी बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी विभाग में15 मिनट का समय हो चुका है और पूरा स्टाफ ऐसे ही खड़ा है, सब कुछ बंद है, मरीज की सर्जरी चल रही है, अगर मरीज को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेवार कौन डॉक्टर या कोई और..? वहीं इस घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का बयान सामने आया है। बलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अभी अभी डॉक्टर की वीडियो देखी है, जिसमें राजिंदरा अस्पताल में सर्जरी के दौरान लाइट चली गई। स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि लाइट ड्रिप हुई है, लेकिन इमरजेंसी में जितने सिस्टम थे, जिसमें यूपीएस और जनरेटर वह सभी काम कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उक्त मरीज की सर्जरी बिल्कुल ठीक हो गई है। इस मामले को लेकर मेडिकल सुपरिडेंट के साथ उनकी बात हुई है और मरीज का नार्मल ऑपरेशन हुआ है और मरीज रिकवर कर रहा है। उन्होंने कहा कि वहां पर एक जूनियर डॉक्टर सर्जरी के दौरान घबरा गया था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नार्मल डॉक्टर का रिएक्शन होता है कि लाइट क्यों गई और इसके कारण को लेकर वह लाइट जलाने की वयवस्था को लेकर प्रबंध करेंगा। उन्होंने कहा कि जूनियर डाक्टर वहां पर घबरा कर वीडियो बनाने लगा गया। कई बार बच्चे घबराकर गलत बात कर जाते है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहाकि अस्पताल में 3 हॉट लाइन चल रही है। बता दें कि इससे पहले भी बिजली भी बंद होने का मामला आया था, जहां गायनी वार्ड में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की मदद से एक डिलीवरी करवाई थी। उस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने खुद अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इस समस्या के स्थाई हल पर चर्चा की थी।
  • Punjab News: नहर से मॉडल लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर से मॉडल लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पटियाला : जिले के पसियाना रोड पर भाखड़ा नहर से मॉडल लड़की का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गोताखोरों की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकाला। मृतक लड़की की तस्वीरें देखने के बाद गोताखोरों का कहना है कि यह लड़की किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है। क्योंकि जिस तरह के कपड़े और जूते उसने पहने हुए थे उससे साफ पता चलता है कि यह लड़की किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है।

    काफी देर बात पुलिस को मृतिका के शव की पहचान हुई। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय निशा निवासी जोगिंद्रनगर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने मोहाली पुलिस में तैनात 33 वर्षीय प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि मृतिका निशा चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी। पिछले हफ्ते अपने घर जोगिंद्रनगर आई हुई थी और सोमवार को वह चंडीगढ़ लौट गई थी और अपने पीजी से प्रेमी युवराज के साथ निकली थी।

    जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। इस दौरान नंगल के पास भाखड़ा नहर से उसका अर्धनग्न शव मिला। इस घटना का जैसे लोगों को पता चला तो भोले शंकर डाइवर्स क्लब ने नहर से शव निकाला और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।

    पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राजिंदरा अस्पताल में शव की पुष्टि की। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि निशा 20 जनवरी की शाम युवराज के साथ जाते हुए देखी गई थी। वहीं शुरुआती जांच के अनुसार, निशा को रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया। इस घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्चे को नोंचा, मौत

    Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्चे को नोंचा, मौत

    नाभा: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। आए दिन कहीं न कहीं आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नाभा ब्लॉक के गांव ढिगी से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों ने 9 साल के बच्चे को नोंच कर खा लिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है।

    मृतक शिवम के पिता राम चंद्र ने बताया कि शिवम और उसकी बहन खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान शिवम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। शिवम के शव को कुत्तों ने नोंच डाला। घटना के दौरान मृतक की बहन भी उसके साथ थी। उसने अपने भाई को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया।

    इसके बाद उन्होंने एक महिला को बुलाया और जब तक वह शिवम को बचाने के लिए वहां पहुंची, तब तक शिवम की मौत हो चुकी थी। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उन्हें 9 साल के शिवम नाम के लड़के का शव मिला है। उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के कई निशान थे।

  • Punjab News: कल दिल्ली कूच को लेकर पंधेर का आया बड़ा बयान

    Punjab News: कल दिल्ली कूच को लेकर पंधेर का आया बड़ा बयान

    पटियालाः किसानों द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा कल दिल्ली कूच नहीं किया जाएगा। सरवन सिंह पंधेरा का कहना है कि हम केंद्र सरकार को 26 जनवरी तक का समय दे रहे हैं, उसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

    दूसरी ओर सरकार बैठक में काफी समय ले रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर है। यह शर्त नहीं है कि बल्कि केंद्र से जल्द से जल्द बैठक करने का अनुरोध है। दरअसल, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आज यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि किसान संगठनों ने फिलहाल दिल्ली पलायन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि डल्लेवाल के स्वास्थ्य को देखते हुए जल्द ही बैठक होनी चाहिए और यह बैठक दिल्ली की बजाय चंडीगढ़ में की जाए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च होगा। इसके शंभू मोर्चे ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील भी की है।

  • Punjab News: सोमवार को सांसदों के घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान, मीटिंग में बनीं ये रणनीति

    Punjab News: सोमवार को सांसदों के घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान, मीटिंग में बनीं ये रणनीति

    पटियाला: पातड़ा में एसकेएम की शंभू-खनोरी बॉर्डर नेताओं के साथ बैठक के बाद बलबीर सिंह राजेवाल ने मीडिया से बात करते हुए आंदोलन की रणनीति के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा एकता में विश्वास रखता है। हम 20 से 26 जनवरी तक के कार्यक्रम साझा करेंगे। जिसमें 20 तारीख को हम देश के सभी सांसदों के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे और 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च करेंगे।

    जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा है कि हमने पहले ही 20 तारीख को प्रोग्राम बना लिया था, हम देश के सभी सांसदों के घर के सामने प्रदर्शन करेंगे ताकि केंद्र सरकार राजनीतिक दबाव के लिए बातचीत कर सके। किसान नेताओं का कहना है कि हमने केंद्र को पत्र लिखा था कि हम 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे ताकि केंद्र सरकार बातचीत के जरिए मुद्दे का समाधान कर सके।

    किसान नेताओं का कहना है कि हम सभी किसान एक साथ हैं लेकिन हम चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हमने कुछ समय मांगा है ताकि हम सब बैठकर रणनीति बना सकें। किसान नेताओं का कहना है कि एमएसपी तभी रहेगी अगर मंडियां रहेंगी। हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा है कि मीटिंग करने से रणनीति बन रही है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में किसान एक साथ संघर्ष कर रहे हैं। 24 और 25 को दिल्ली में बैठक होगी और हम वहां जाकर सारी मांगें रखेंगे।

  • Ring Ceremony में जा रहे दोस्तों की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल

    Ring Ceremony में जा रहे दोस्तों की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल

    पटियालाः धुंध के भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। मृतक दोनों युवक अविवाहित थे। उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष थी। अतुल का राइस शेलर तो अंशुल का ट्रांसपोर्ट का काम था। दोनों के एक-एक बड़े भाई हैं। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार पलटने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए मिली जानकारी के अनुसार सभी दोस्त एक रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए हरियाणा के फतेहाबाद पंजाब के संगरूर में गए थे।

    वापसी के दौरान शनिवार तड़के करीब 3 बजे पटियाला में घनी धुंध थी। धुंध के कारण ड्राइवर को आगे का रास्ता साफ नहीं दिख पाया और कार पलट गई। पातड़ा थाने के अधिकारी ने बताया कि फोन पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि लग रहा है कि धुंध में ओवरटेक के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बहुत ज्यादा धुंध थी। विजिबिलिटी न के बराबर थी। पुलिस ने घायल युवकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

    तीन घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जाखल मंडी के 4 दोस्त अंशुल गर्ग, अतुल गोयल, हिमांशु गोयल, चैरी खिप्पल अपने एक दोस्त की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए शाम को कार में सवार होकर संगरूर के दिड़बा के लिए निकले। रास्ते में मुनक में एक और दोस्त कार में सवार हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात सभी युवक कार में वापस जाखल की तरफ आ रहे थे।

    जानकारी के मुताबिक, जब वे पटियाला के पातड़ा क्षेत्र के गांव दुगाल के पास पहुंचे तो घनी धुंध होने के कारण हादसा हुआ। हादसे में अंशुल और अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पंजाब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला। हिमांशु को ज्यादा गंभीर चोटें लगने पर उसे पटियाला रेफर किया गया है, जबकि चैरी और मुनक निवासी युवक को कम चोटें लगने से उनकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल में पहुंचे। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।