Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: पूर्व DIG भुल्लर मामले में प्रॉपर्टी डीलर के घर ED की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व DIG भुल्लर मामले में प्रॉपर्टी डीलर के घर ED की Raid, देखें वीडियो

    पटियाला/चंडीगढ़: पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, मनी लॉड्रिंग के मामले में ईडी की टीम ने भुल्लर के 11 ठिकानों पर दबिश दी। यह छापेमारी नाभा और जालंधर के एक-एक ठिकानों पर, चंडीगढ़ के 2, लुधियाना के 5, पटियाला के 2 ठिकानों पर की गई है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।

    वहीं ईडी की टीम द्वारा पटियाला में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर भी दबिश दी गई। बता दें कि कुछ माह पहले पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने लाखों रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, इस मामले की जांच कई जिलों तक फैल गई, और जहां भी भुल्लर पोस्टेड थे, वहां भी लिंक जुड़ गए।

    इसी सिलसिले में सीबीआई ने कुछ महीने पहले पटियाला के एक मशहूर प्रॉपर्टी डीलर जिसे “BH प्रॉपर्टी डीलर” कहा जा रहा है, उसके घर पर भी दबिश दी थी। अब इस मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) भी शामिल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम आज सुबह से ही चंडीगढ़ में हरचरण सिंह भुल्लर के घर पर छापेमारी कर रही है। इस बीच ईडी की एक टीम पटियाला में भी एक्टिव हो गई है और BH प्रॉपर्टी डीलर के घर की जांच कर रही है। पटियाला पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में और कितने चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।

  • Punjab News: Commando की ट्रेनिंग दौरान महिला Sub-Inspector की मौत

    Punjab News: Commando की ट्रेनिंग दौरान महिला Sub-Inspector की मौत

    पटियालाः शहर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सब-इंस्पेक्टर गुलशन कौर की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रही थीं, तभी कसरत करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गईं।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह कमांडो कॉम्प्लेक्स के अंदर सीढ़ियों पर ट्रेनिंग कर रही थीं। इसी दौरान, गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन चोट की गंभीरता के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    बता दें, गुलशन कौर 2023 में पुलिस में शामिल हुई थीं और 15 मार्च, 2026 को विशेष कमांडो ट्रेनिंग के लिए पटियाला आई थीं। वह अपने करियर के एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग चरण में थीं, जब यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि यह मामला एक सामान्य हादसा है और इसका किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फायरिंग से कोई संबंध नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंच गए। उनके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • Punjab News: 18 महीने बाद 400 फीट टॉवर से नीचे उतरे गुरजीत सिंह खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 18 महीने बाद 400 फीट टॉवर से नीचे उतरे गुरजीत सिंह खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के पटियाला जिले में एक बहुत ऊंचे बीएसएनएल टावर पर 18 महीने से ज्यादा समय से चल रहा प्रदर्शन अब खत्म हो गया। 18 महीने के बाद 43 वर्षीय किसान गुरजीत सिंह खालसा वाहेगुरु का जाप करते हुए टावर से नीचे उतरे। गुरजीत सिंह खालसा खेरी नागैयां गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह खालसा करीब 400 फीट ऊंचे टावर पर बैठकर अपना विरोध जता रहे थे। इतने लंबे समय तक इतनी ऊंचाई पर रहना अपने आप में हैरान करने वाला था। इस दौरान कई बार प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर डटे रहे।

    उनका कहना था कि जब तक सरकार बेअदबी के मामलों पर सख्त कानून नहीं बनाएगी, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। दरअसल, शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन, पंजाब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ उन्हें नीचे उतारा गया। राहत की बात यह रही कि इतने लंबे समय के बाद भी उन्हें सुरक्षित नीचे लाने में टीम सफल रही। जिसके बाद जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम 2026 के लागू होने के बाद धर्म युद्ध मोर्चा समाप्त हुआ।

    उन्होंने कहा कि उनकी और संगत की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कानून बनाया, जिसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने बताया कि वे 18 महीने 12 दिन बाद टावर से सुरक्षित उतर गए हैं। इस दौरान उन्होंने धार्मिक अंदाज में “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” कहकर धन्यवाद किया और कहा कि यह सब गुरु की कृपा से ही संभव हो पाया। इस घटना के साथ ही समाना में चल रहा धर्म युद्ध मोर्चा भी समाप्त हो गया। यह मामला काफी समय से चर्चा में था और अब इसके शांतिपूर्ण अंत से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। इस दौरान उन्होंने वाहेगुरु का जाप किया। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया।

  • Punjab News: महंगे ब्रांडों में बेची जा रही थी सस्ती शराब, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: महंगे ब्रांडों में बेची जा रही थी सस्ती शराब, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पुलिस ने महंगे ब्रांड की शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने का मामला सामने आया है। एक्साइज अधिकारी के बयानों के आधार पर सिविल लाइन थाने पुलिस ने कार्रवाई कर केस दर्ज करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार और पुनीत कुमार के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, दोषियों द्वारा महंगे ब्रांड की खाली बोतलों में सस्ती और अवैध शराब भरकर उन्हें मार्केट में ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा था। इस संबंध में एक्साइज विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस और एक्साइज टीम ने 36 बोतलें अवैध शराब पकड़ लीं। मामले में चरन बाग इलाके के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर गोपाल शर्मा के बयानों पर एएसआई जतिंदर सिंह द्वारा 17 तारीख को पर्चा दर्ज किया गया था। इस दौरान जांच में पाया गया कि चंडीगढ़ से अवैध शराब लाकर बेच रहे थे। मुख्य बात यह है कि महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब को ऊंचे दामों में बेचा जा रहा था। पुलिस का कहना है कि गैरकानूनी शराब बेचने वालों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी और दोषियों को कानून अनुसार सजा दी जाएगी।

  • Punjab News: इस मामले में विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मामले में विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः पुलिस ने विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा के खिलाफ दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) पटियाला गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि पठानमाजरा ने खुद अदालत में आत्मसमर्पण किया था। एसपी बैंस ने कहा कि थाना जुलकां में 5 सितंबर 2025 को माइनिंग एक्ट के तहत FIR संख्या 87 दर्ज की गई थी।

    इसी मामले में आज पठानमाजरा ने माननीय अदालत में सरेंडर किया। अदालती प्रक्रिया के अनुसार पुलिस ने उन्हें इस मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उन्हें वापस बठिंडा जेल भेज दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

    धारा 376 (जब्र-ज़िनाह) के चल रहे मामले के बारे में पूछे जाने पर एसपी बैंस ने बताया कि अदालत ने उस केस में उनके जूडिशियल रिमांड में 14 दिनों का विस्तार कर दिया है। जांच के अन्य पहलुओं के बारे में बोलते हुए एसपी ने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण अभी सभी तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। पुलिस फाइल के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

     

  • Punjab News: Alto सवार परिवार पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: Alto सवार परिवार पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    गुस्साए पीड़ितों ने किया Road Jam, कार्रवाई की मांग

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के ढिंगी गांव के पास दंपति और उनके 2 बच्चों पर बीती रात करीब 8 बजे हथियारबंद युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। उक्त परिवार ऑल्टो कार में सवार होकर अहमदगढ़ में एक शादी फंक्शन में जा रहे थे। घटना से परिवार पूरी तरह सहम गया। वहीं घटना के बाद गुस्साए पीड़ितों ने सड़क पर धरना लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते पीड़ित मोहम्मद अजीज और उसकी पत्नी निवासी गांव धबलान ने बताया कि वह अपनी आल्टो गाड़ी में सवार होकर अहमदगढ़ अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उनके साथ उनका एक बेटा और बेटी भी थे। इस दौरान जब वह नाभा ब्लॉक के ढिंगी गांव के पास पहुंचे तो 2 बाइकों पर सवार करीब 7 युवक उनकी गाड़ी के आगे आगे अपनी बाइक चलाने लगे जिस पर पीड़ित व्यक्ति ने उन्हें बाइक साइड करने के लिए कहा जिसके बाद बाइक सवार तैश में आ गए और उन्होंने गाड़ी पर हमला कर दिया। पीड़ित अजीज के मुताबिक उन्होंने उनकी पत्नी को गलत इशारे भी किए। कार ड्राइवर भागने ही वाला था कि ढाबे के पास कार खराब हो गई। इन नकाबपोश युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और ऑल्टो कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने उनसे पैसे और गहने भी छीन लिए। इस दौरान पूरा परिवार सहम गया था। घटना से गुस्साए परिवार ने सुबह नाभा-मलेरकोटला रोड पर धरना लगा दिया और हमला करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। पुलिस ने यह कहकर मना कर दिया कि वे नकाबपोश आरोपियों को ढूंढ रहे हैं, जबकि पीड़ित की पत्नी ने अपने कैमरे में वीडियो बना लिया था और इन युवकों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर ढाबे के मालिक ने कहा कि यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। 15/20 लड़के ढाबे पर व्यक्ति को पीटने आए थे। इस दौरान उन्होंने खूब हंगामा किया। उन्होंने उसकी कार भी तोड़ दी, और अगर वह वहां नहीं होता, तो वह उसे मार सकते थे। इस घटना के बारे में गलवटी चौकी इंचार्ज अमरीक सिंह ने कहा कि यह कल रात की घटना है। वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 2 आरोपियों को पकड़ भी लिया है। जल्द ही बाकि आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा।    
  • Punjabi University में छात्रों की झड़प में चली गोली, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjabi University में छात्रों की झड़प में चली गोली, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः पटियाला में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों के 2 गुटों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में हुए विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई। इस दौरान देखते ही देखते तकरार हाथापाई में बदल गई। जहां एक गुट से जुड़े युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

    घटना के दौरान मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना अर्बन स्टेट में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि फायरिंग की सूचना की पुष्टि की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे के कारणों और पूरी सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

     

     

  • Punjab News: पति ने किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, शव जलाकर बहाई अस्थियां

    Punjab News: पति ने किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, शव जलाकर बहाई अस्थियां

    फैक्ट्री मालिक और साले पर केस दर्ज

    पटियालाः जिले के मर्दांहेड़ी इलाके में फैक्ट्री मालिक ने अपने अवैध संबंधों के कारण घर में हो रहे कलह के कारण अपनी प्रेमिका की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सुबूत मिटाने के लिए शव को फैक्ट्री में जलाने के बाद अस्थियां समाना स्थित गुरुद्वारा गढ़ी साहिब में प्रवाहित कर दीं। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कमलप्रीत कौर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता जगसीर सिंह निवासी वार्ड नंबर एक, अबलोवाल ने बताया कि उनकी बहन का विवाह वर्ष 2017 में संदीप सिंह निवासी गांव रोंगला, जिला संगरूर के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के चलते वह मायके आ गई। थाना सदर पटियाला पुलिस ने आरोपित फैक्ट्री मालिक और उसके साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साले की तलाश जारी है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में परिवार को पता चला कि गांव पंजोला निवासी गगनदीप सिंह ने खुद को अविवाहित बताकर कमलप्रीत कौर को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने पटियाला के सूलर क्षेत्र में किराये के मकान में उसे रखा। इसका पता लगने पर आरोपी का अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ विवाद रहने लगा। जगसीर ने आरोप लगाया कि बढ़ते विवाद के बीच आरोपी गगनदीप ने कमलप्रीत कौर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने मर्दांहेड़ी स्थित अपनी टाइल फैक्ट्री में गोली मारकर कमलप्रीत की हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपनी टाइल फैक्ट्री में ही जला दिया और सुबूत मिटाने के उद्देश्य से अस्थियां भी प्रवाहित कर दीं। मामले से पर्दा बीती सात अप्रैल को तब उठा जब शिकायतकर्ता के रिश्तेदार आजाद सिंह ने बलबेड़ा स्थित एक ढाबे पर आरोपी गगनदीप को यह कहते सुना कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने कमलप्रीत कौर की हत्या कर दी। उसने यह भी कहा कि शव को फैक्ट्री में जलाने के बाद अपने साले राजवीर सिंह के साथ मिलकर अस्थियां गुरुद्वारा गढ़ी साहिब, समाना में प्रवाहित कर दीं। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने कमलप्रीत के बारे में पूछा तो आरोपी गगनदीप ने कई महीनों तक उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि वह उसे दुबई भेज चुका है और वह उनके साथ संपर्क नहीं करना चाहती। बाद में उसने फोन उठाने भी बंद कर दिए, जिससे परिवार का शक और गहरा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
  • Punjab News: 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर की छुट्टी, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर की छुट्टी, जांच में जुटी पुलिस

    पटियालाः पंजाब में पिछले कुछ समय से स्कूलों और सरकारी इमरातों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं आज पटिायाला के 12 स्कूलों को सुबह मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी को लेकर स्कूल प्रबंधक घबरा गए और हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्कूलों में छुट्टी कर दी और माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई। अचानक छुट्टी होने के कारण स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने की चिंता में नजर आया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी था।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और बम स्क्वॉड टीम सहित अन्य टीमों को संबंधित स्कूलों के लिए रवाना किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं ई-मेल के जरिए शहर के 12 बड़े स्कूल में से भूपिंद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, डिप्स पब्लिक स्कूल सहित कई नामी स्कूल शामिल हैं। पुलिस स्कूल कैंपस की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों को भी सूचित कर दिया है और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गौरतलब है कि इस तरह की धमकी भरी ईमेल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ की अदालतों समेत कई संस्थानों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • Punjab News: सड़कों पर तेजधार हथियार लहराते दिखे युवक, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों पर तेजधार हथियार लहराते दिखे युवक, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहर में 50 से अधिक युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ हुड़दंग मचाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक सूल्लर दारू कुटिया इलाके से बाइक व कार की छत पर बैठकर सड़कों पर तेजधार हथियार लहराते हुए दिखाई दिए। घटना बीते दिन दोपहर की बताई जा रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हैरानी की बात यह है कि पुलिस से बेखौफ होकर इन युवकों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वहीं घटना का पता चलने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पुलिस ने कुछ युवकों की पहचान करके उन्हें राउंडअप भी किया है। वायरल वीडियो में युवकों का यह झुंड सुल्लर पुल से शुरू होता दिख रहा है। कार की छत पर सवार युवक तलवारें, गंडासी, टकुए सहित अन्य तेजधार हथियार लहरा रहे हैं। सुल्लर पुल से शुरू होकर वे न्यू अफसर कालोनी वाली रोड की तरफ मुड़ते हैं। इलाके में चर्चा रही कि ये युवक रैली के नाम पर किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरहिंद रोड की तरफ गए थे लेकिन रैली में शामिल होने के सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिले हैं। हालांकि, इनके हथियार लेकर हवा में लहराते व ललकारे मारने की वीडियो पुलिस के पास जरूर पहुंची है। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ हुड़दंग मचाने की वीडियो पुलिस को मिल चुकी है। युवकों की पहचान कर जल्द ही युवकों को काबू किया जाएगा।