Category: Punjab>Patiala

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੂਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਦਸੂਹਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੂਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਦਸੂਹਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਗੁਰਦੂਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਦਸੂਹਾ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚਲ ਰਹੇ  ਵਿਵਾਦ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁੁਸਾਰ ਗੁਰਦੂਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਦਸੂਹਾ ਦਾ ਬੀਤੇ ਇਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ‌ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚ ਚਲ ਰਿਹਾ ਵਿਵਾਦ ਦਿਨ ਪ੍ਰਤੀਦਿਨ ਵਧਦਾ ਹੀ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਭਾਵੇਂ ਕਿ ਅੱਜ ਇਕ ਧਿਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਕਾਬਜ਼ ਕਰਕੇ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਪਈਆਂ ਗੋਲਕਾਂ ਨੂੰ ਖੁਲਵਾ ਦਿਤਾ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨੀਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਭ ਸਿਆਸੀ ਦਬਾਅ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਕਿਉਂਕਿ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਟਿਚ ਜਾਣਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से 21 वर्षीय युवक पर किया हमला, हुई मौत, 7 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से 21 वर्षीय युवक पर किया हमला, हुई मौत, 7 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मुकेरियां/सोनू थापर: बस स्टैंड भंगाला के पास देर रात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई मे भर्ती करवाया गया। जहां आज उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय  गौरव आनंद निवासी गांव नवां भंगाला के रूप में हुई है। इस संबंधी थाना मुकेरियां पुलिस को दिए गए बयानों में पारस आनंद पुत्र अशोक कुमार निवासी नवां भंगाला ने बताया कि उसका छोटा भाई गौरव आनंद जो कि अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर बस स्टैंड भंगाला के पास मोमोज खाने के लिए गए थे।

    इस दौरान वह भी वहां पर अपने निजी काम के लिए बस स्टैंड पर ही खड़ा था। जहां पर पहले तो चकसू पुत्र मनोज, आकाश उर्फ घोगा, सूरज, निखिल सहित अन्य 3 व्यक्तियों ने जबरदस्ती उनकी कार के आगे आ गए। इस दौरान निखिल ने डंडे से हमला किया। कार में बैठा उसका भाई गौरव व उसका दोस्त जब बाहर निकले तो उक्त हमलावरों ने अपने अपने हथियारों निकालकर गौरव के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसके चिल्लाने पर जब लोग वहां पर इकट्ठा होने लगे तो हमलावर मौके से भाग निकले।

    इस दौरान गंभीर रूप से घायल गौरव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी आज मौत हो गई। गौरव की मौत के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। थाना मुकेरियां की पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। थाना मुकेरियां की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः शिव सेना नेता पर बाइक सवार युवकों ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंजाबः शिव सेना नेता पर बाइक सवार युवकों ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः तलवाड़ा के डैम रोड पर सुबह 10ः15 पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर शिव सेना नेता कहीं जा रहा था। इसी दौरान अन्य बाइक पर सवार युवकों शिव नेता पर दहशत का माहौल बनाने के लिए गोलियां चलाई। हालांकि इस मामले को लेकर कहा जा रहा हैकि युवकों ने शिवसेना नेता पर दहशत बनाने के लिए हवा में फायर किए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते आज युवकों ने गोलियां चलाई है।

    वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उक्त बाइक सवार व्यक्ति होशियारपुर के साथ लगते हरियाणा के रहने वाले है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की असल जानकारी के बारे में पता चल पाएगा। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। जिसमें उक्त बाइक सवार युवक गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित शिवसेना नेता के बयानों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं में रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर तलवाड़ा थानाध्यक्ष बलराज सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्होंने बाइक पर सवार एक युवक को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शिवसेना बाल ठाकरे छिंदे गुट के स्थानीय नेताओं पर हुए हमले के बाद शिवसेना के बड़े नेताओं में रंजीत राणा, बंटी जोगी, सनी, अतुल और अलग-अलग जिलो से पहुंचे शिवसैनिकों ने पुलिस प्रमुख से मुलाकात की और आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर न्याय की मांग की। तलवाड़ा थाना पहुंचे शिवसेना बाल ठाकरे छिंदे गुट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत राणा ने अपने स्थानीय नेता पर हुए हमले को राज्य सरकार द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन बताया और चेतावनी दी कि आरोपियों जल्द काबू करके उन पर कार्रवाई की जाए।

  • होशियारपुरः 23 वर्षीय लड़की के सिर पर युवक ने किया ईंट से हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    होशियारपुरः 23 वर्षीय लड़की के सिर पर युवक ने किया ईंट से हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापर: दसूहा के पास हाजीपुर गांव में 3 दिन पहले लड़की के गांव के ही लड़के ने ईंट मारकर जाने से मारने की नीयत से फैंककर चला गया था। लड़की की पहचान 23 वर्षीय पवन कुमारी के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह एक्टिवा पर सवार होकर निजी काम के सिलसिले में आसपुर नहर के कच्चे रास्ते से गगड़ की ओर जा रही थी। पीड़िता ने कहना है कि बाइक पर सवार होकर उनके ही गांव का लड़का मनिंदर सिंह उनका पीछा कर रहा था। इस दौरान उसने उसकी एक्टिवा रोक दी और उसे धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया।

    जिसके बाद उक्त युवक ने जान से मारने की नीयत से ईंट से कई बार उसके सिर पर वार किए। जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पीड़िता का उपचार चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ अमरजीत कौर ने बताया कि मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित लड़की के परिजनों का कहना है कि मनिंदर उनकी बेटी को काफी परेशान करता था, लेकिन अब उसने जान से मारने की नीयत से कई बार सिर पर ईंट से हमला किया। जिसके बाद पीड़ित और उसके परिजनों के बयान पर मनिंदर पर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बंद रहेगी बिजली

    पंजाबः सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बंद रहेगी बिजली

    होशियारपुर: टांडा उड़मुड़ में कल 6 घंटों का बिजली का कट लगेगा। मामले की जानकारी सहायक इंजीनियर पावरकॉम सब डिवीजन कंधाला जट्टां करनजीत सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 18 मई को 132 केवी सब-स्टेशन टांडा चल से चलते बसी यूपीएस फीडर की आवश्यक रिपेयर के कारण फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दिन इस फीडर से जुड़े गांवों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ-ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਮੇਨ ਹਾਈਵੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਚੌਂਕ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੱਤ ਤੋਂ ਬੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ-ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਮੇਨ ਹਾਈਵੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਚੌਂਕ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੱਤ ਤੋਂ ਬੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ / ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਤਲਵਾੜਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਸਬਕਾ M.C. ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੀਨੂੰ ਨੇ ਅੱਜ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਬਜ਼ੀ ਮੰਡੀ  ਚੌਂਕ ਨਜ਼ਦੀਕ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਹਾਈਵੇ ਬਣਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਰੋਡ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਮੇਨ ਰੋਡ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਅੱਜ ਦੇ ਟਾਇਮ ਤੇ ਇਸ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬੱਤ ਤੋਂ ਬੱਤਰ ਹੋਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਚੌਂਕ ਦੀ ਹਾਲਤ ਉਹ ਹੈ ਕਿ ਆਏ ਦਿਨ ਦੂਰੋ ਆਉਂਦਿਆਂ ਜਾਂਦਿਆ ਮੁਸਾਫ਼ਿਰਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਗੁਵਾਉਣੀ ਪੈਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਤ ਵੇਲੇ ਇਸ ਚੌਂਕ ਤੇ ਲਾਈਟ ਦਾ ਵੀ ਕੋਈ ਪ੍ਬੰਧ  ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਤਲਵਾੜਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ M.C. ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੀਨੂੰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦੇ ਹਾਲਤ ਸੁਧਾਰਣ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀਆਂ ਨਾਲ ਖਿਲਵਾੜ ਨਾ ਹੋ ਸਕੇ। 

  • होशियारपुरः दुर्घटना में शहीद हुए सुबेदार बलबीर सिंह का किया अन्तिम संस्कार, देखें वीडियो 

    होशियारपुरः दुर्घटना में शहीद हुए सुबेदार बलबीर सिंह का किया अन्तिम संस्कार, देखें वीडियो 

    तलवाड़ा/सोनू थापरः ज़िला होशियारपुर के तलवाड़ा ब्लॉक के गांव घगवाल के नाइब सूबेदार बलबीर सिंह जो 13 बाहर रेजीमेंट सिक्म में तैनात थे जो के एक दुर्घटना ने अपनी ड्यूटी देते हुए शहीद हो गए थे, जिनका आज उनके पैतृक गांव घागवाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर विधायक कर्मबीर सिंह घुमान व प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शहीद बलबीर सिंह के छोटे बेटे मोहित सिंह ने अपने पिता को मुख्य अग्नि दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने शाहिद बलबीर सिंह अमर रहे के जय घोष से शहीद को श्रद्धांजलि दी।

    वहीं शहीद की रेजीमेंट से आए सूबेदार बलविंदर सिंह ने बताया की नेब सूबेदार बलबीर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे, चेकिंग के दौरान बर्फ की सेलेडिंग होने के चलते 150 मीटर नीचे गिर गए थे। यहां उनको चोट लगने से वो शहीद हो गए। वहीं भारती सेना ने एक बहादुर सैनिक को खो दिया है। 

  • पंजाबः इस इलाके में दो गुटों में विवाद दौरान ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक की मौत अन्य घायल

    पंजाबः इस इलाके में दो गुटों में विवाद दौरान ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक की मौत अन्य घायल

    होशियारपुर/सोनू थापर: होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर पिपलांवाला के पास दो गुटों के बीच हुई झगड़ा होने दौरान गोलियां चलने मामला सामने आया है। इस घटना दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गया। है। इस घटना के दौरान आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व उच्चाधिकारियों ने पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस फायरिंग में तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस जिम के सामने यह झगड़ा हुआ है वह भाजपा नेता महिंदर कौर जोश के बेटे करमजीत सिंह बबलू जोश का बताया जा रहा है। वहीं घायल साजन नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसके सिर में गोली लगी है।

  • पंजाबः प्रशासन ने डेंगू से लड़ने के लिए तैयारी की शुरू, देखें वीडियो

    पंजाबः प्रशासन ने डेंगू से लड़ने के लिए तैयारी की शुरू, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः डेंगू मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। इस मच्छर को एडीज एजिप्टी या टाइगर मच्छर कहा जाता है।  इसे टाइगर मच्छर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके काले शरीर पर सफेद धारियां होती हैं।  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। यह मच्छर वहीं पनपता है, जहां साफ पानी जमा होता है। उदाहरण के लिए, यह अपने लार्वा को टिन, टूटी हुई बोतलों, बर्तनों, टूटे हुए बर्तनों, पेड़ों के खोखले तने, कूलर, पानी के टैंक, पक्षियों के पानी के कंटेनरों में जमे हुए साफ पानी में विकसित करता है।

    जिला पठानकोट प्रशासन ने अभी डेंगू से लड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।  पठानकोट के डीसी व नगर निगम के कमिश्नर हरवीर सिंह ने कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम के साथ डेंगू को लेकर विशेष बैठक की थी। इस बैठक में विभिन्न विभागों को डेंगू से निपटने के लिए शुरुआत में ही मुकम्मल इंतजाम करने को कहा गया। इन आदेशों को लागू करते हुए नगर निगम विभाग ने शहर के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  पठानकोट के मेयर पन्ना लाल भाटिया ने कहा कि डेंगू के लार्वा साफ पानी में पैदा होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह देखने में आया है कि लोग अपने घरों में पुराने कूलरों, टूटे बर्तनों, खाली बोतलों, पानी की टंकियों और पक्षियों के लिए कंटेनरों में रखे पानी को नहीं बदलते हैं.  इसी रुके हुए पानी में डेंगू के लार्वा पैदा हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग से अधिक आम लोगों की जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा है कि अगर हम विभाग के निर्देशों का पालन करेंगे तो इस लार्वा से मच्छर पैदा नहीं होंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਐਲਾਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ Bar Association ਨੇ  ਅਦਾਲਤੀ ਕੰਮਕਾਜ  ਠੱਪ ਕਰਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਐਲਾਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ Bar Association ਨੇ ਅਦਾਲਤੀ ਕੰਮਕਾਜ  ਠੱਪ ਕਰਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਜਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਐਲਾਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਨੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਪੰਕਜ ਕਿ੍ਪਾਲ ਪ੍ਧਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਦੂਸਰੇ ਦਿਨ ਵੀ ਹੜਤਾਲ ਕਰ ਕੇ ਅਦਾਲਤੀ ਕੰਮਕਾਜ ਠੱਪ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ।

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਪੰਕਜ ਕਿ੍ਪਾਲ ਨੇ ਅੱਜ ਪੈ੍ਸ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਜਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੀ ਥਾਂ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਨੂੰ ਹੀ ਜਿਲ੍ਹਾ ਬਨਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਭ ਤੋਂ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਂਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਜਿਸ ਵੇਲੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਹੁੰਦਾ ਸੀ,  ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੀ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਹੁੰਦੀ ਸੀ| ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਧੱਕਾ ਹੁੰਦਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਸਬ ਡਿਵੀਜਨ ਵਿੱਚੋਂ ਬਲਾਚੌਰ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ ਨਂਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਨਾਲ ਰਲਾ ਕੇ ਨਂਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਜਿਲਾ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਜਦ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹਾ ਬਨਣ ਦਾ ਹੱਕ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਦਾ ਸੀ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਨਂਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬੈਕਵਰਡ ਏਰੀਏ ਦੀ ਮਿਲ ਰਹੀ ਸੁਹੂਲਤ ਵੀ ਖਤਮ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਨੇ ਡਾਕੂਮੈਂਟਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਤਬਦੀਲੀ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਧੱਕੇ ਖਾਣੇ ਪੈਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਨੂੰ ਤੋੜਨ ਦੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਕਾਮਯਾਬ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ, ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ, ਮਾਲ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।