पंजाबः इस इलाके में दो गुटों में विवाद दौरान ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक की मौत अन्य घायल

होशियारपुर/सोनू थापर: होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर पिपलांवाला के पास दो गुटों के बीच हुई झगड़ा होने दौरान गोलियां चलने मामला सामने आया है। इस घटना दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गया। है। इस घटना के दौरान आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व उच्चाधिकारियों ने पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस फायरिंग में तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस जिम के सामने यह झगड़ा हुआ है वह भाजपा नेता महिंदर कौर जोश के बेटे करमजीत सिंह बबलू जोश का बताया जा रहा है। वहीं घायल साजन नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसके सिर में गोली लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *