पंजाबः दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 वर्षीय बेटे की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान पार्क के पास एक्टिवा सवार मां-बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हाे गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विवान के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला पहचान मोनिका के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही काबू कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह मोनिका अपने नर्सरी में पढ़ते बेटे विवान को नारायणा स्कूल में स्कूटी पर छोड़ने के लिए जा रही थी। मोनिका भी एक निजी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल है। जैसे ही वह वर्धमान पार्क के पास पहुंची तो सरिए से लदे ट्रक के पिछले पहिये ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद एक्टिवा काफी दूर जाकर गिरी। विवान की सिर पर टायर चढ़ने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनिका के पैरों को टायर ने कुचल दिया। वहीं ट्रक का ड्राइवर भागने लगा तो लोगों ने उसे मौके से पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ड्राइवर को लोगों ने थाना जमालपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना के बाद विवान के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *