Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: Civil Hospital में पुलिस कस्टडी से आरोपी साथियों सहित फरार, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में पुलिस कस्टडी से आरोपी साथियों सहित फरार, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आर्म्स एक्ट के एक दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल लाई थी और वो वहीं से 2 साथियों के साथ फरार हो गया। फरार आरोपी विपन कुमार कपूरथला का रहने वाला है और लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने उसे फिरोजपुर रोड से दो साथियों समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद किए थे।

    पुलिस तीनों आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा रही थी, इसी दौरान वो चकमा देकर वहां से निकला और पार्किंग में व्हीकल्स के बीच से फरार हो गया। आरोपी भागते हुए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वो पार्किंग वाहनों के बीच से भी भागते हुए जाता हुआ दिख रहा है। जब वो सिविल अस्पताल के मेन गेट पर पहुंचा तो उस समय वहां पर काफी भीड़ थी। बाहर निकलते ही वह इस्लाम गंज की तरफ चले गया। जब तक पुलिस कर्मियों को उसकी भनक लगी और उन्होंने पीछा करना शुरू किया, तब तक आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर भाग चुका था।

    पुलिस उसे ढूंढती रही लेकिन वह दोबारा पुलिस के हाथ नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में आरोपी विपन कुमार साफ तौर पार्किंग में वाहनों के बीच से रास्ता बनाकर अस्पताल की मुख्य सड़क की तरफ दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर उस रूट को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जिससे आरोपी भागा है। आसपास के दुकानदारों और ऑटो चालकों से भी पूछताछ की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी पैदल ही भागा है या उसने किसी वाहन का सहारा लिया। पुलिस ने अब आरोपी विपन कुमार के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो में एक नया आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें अब उसकी दोबारा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

    जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को मेडिकल करवाने से पहले कहा था कि उसे गंभीर बीमारी है। इसी वजह से पुलिस ने मेडिकल के दौरान उसे अन्य दो आरोपियों से अलग रखा ताकि उसका सही से परीक्षण करवाया जा सके। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने तीनों आरोपियों को मेडिकल के पास कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करनी थी। लेकिन विपन कुमार पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने बाकी दो आरोपियों का मेडिकल करवाकर उन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल कर दी है। फरार आरोपी विपन कुमार कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि वह एक अंतरराज्यीय रैकेट या गंभीर अपराध की साजिश का हिस्सा माना जा रहा था।

    महज एक दिन पहले, यानी 23 जून 2026 को थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर होटल कॉप, फ़िरोज़पुर रोड के पास से एक सफेद रंग की लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी को घेराबंदी करके पकड़ा था। इस गाड़ी में विपन कुमार अपने दो अन्य साथियों विकास (निवासी फिरोजपुर) और परविंदर सिंह (निवासी फिरोजपुर) के साथ सवार था। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक .32 बोर का अवैध रिवॉल्वर (6 जिंदा कारतूसों के साथ), एक .32 बोर की अवैध पिस्टल (6 जिंदा कारतूसों के साथ), दो फर्जी नंबर प्लेटें (नंबरः BR01FQ-9500) बरामद की थीं। जांच में यह भी सामने आया था कि इन आरोपियों ने एक रेंट-ए-कार कारोबारी से प्रतिदिन 6,000 रुपये के किराए पर यह फॉर्च्यूनर गाड़ी ली थी और फर्जी नंबर प्लेटें लगाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की 316(2), 318(4), 3(5) BNS और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में पर्चा दर्ज किया था।

     

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसारः घर में अकेली नाबालिग बच्ची से 2 लोगों ने किया Rape

    Punjab News: इंसानियत शर्मसारः घर में अकेली नाबालिग बच्ची से 2 लोगों ने किया Rape

    लुधियानाः लुधियाना में नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है, जहां एक किराएदार और उसके साथी ने बच्ची से शारीरिक संबंध बनाए है। आरोपियों ने किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को दी, जिस पर पुलिस ने किराएदार को गिरफ्तार कर लिया है और उसका साथी रिश्तेदार फरार चल रहा है।

    शिकायतकर्ता मां ने बताया कि वह किराए पर रहती है। 1 मई, 2026 को उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार बलविंदर यादव ने (16) नाबालिग बच्ची को अकेला पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

    इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से पीड़िता सहमी रही और उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पीड़िता अभी भी इस सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि बलविंदर यादव के रिश्तेदार अजय ने भी उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को इस बारे में बताया। शिकायतकर्ता तुरंत अपनी बेटी को लेकर थाना पीएयू पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बलविंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरे आरोपी अजय की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Ludhiana News : सरेराह स्नैचिंग की वारदात नाकाम, लुटेरे की जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

    Ludhiana News : सरेराह स्नैचिंग की वारदात नाकाम, लुटेरे की जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियाना : शहर के ग्यासपुरा चौक में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग की वारदात उस समय नाकाम हो गई, जब लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार महिला का मोबाइल झपटकर भाग रहा बाइक सवार युवक तेज रफ्तार के कारण अपना संतुलन खो बैठा। इस दौरान वह सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गया।हादसे के बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने अपने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बना ली।


    पीड़ित महिला बीमार बेटे को अस्पताल से दवा दिलवाकर लौट रही थी, तभी यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत मे ले लिया। पुलिस मामले की जांच और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

     

  • Punjab News: नशा तस्कर राणा की इमारत पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर राणा की इमारत पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में कुख्यात नशा तस्कर राणा कुमार द्वारा किए गए अवैध निर्माण (एन्क्रोचमेंट) को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी (पीला पंजा) चलाकर ध्वस्त कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक और नशे के कारोबार में लिप्त है, जिसके खिलाफ प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राणा कुमार कोई आम अपराधी नहीं है, बल्कि वह पिछले करीब 14-15 सालों से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि राणा कुमार के खिलाफ सबसे पहला मामला साल 2012 में दर्ज किया गया था।

    तब से लेकर अब तक उस पर कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। नशा तस्करी के साथ-साथ उसने शिमलापुरी इलाके में सरकारी/अवैध जगह पर अतिक्रमण करके निर्माण कर रखा था।निगम के अफसरों को साथ लेकर ढहाया अवैध मकान पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम (कॉरपोरेशन) के नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए इस अवैध ढांचे को गिराने के लिए आज पुलिस बल और निगम के अधिकारी भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे।

    डीसीपी ने कहा आज इसके इस अवैध निर्माण को डेमोलिश (ध्वस्त) कर दिया गया है। डीसीपी हरपाल सिंह ने साफ किया कि राणा कुमार फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में नहीं है। वह गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर छिपकर रह रहा है और इस इलाके में नहीं आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी द्वारा काली कमाई से बनाई गई अन्य संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद उसकी बाकी अवैध संपत्तियों पर भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • Punjab News: नव-विवाहित दंपति ने की आत्महत्या, 4 महीने पर हुई थी Love Marriage, चौकाने वाली वजह आई सामने

    Punjab News: नव-विवाहित दंपति ने की आत्महत्या, 4 महीने पर हुई थी Love Marriage, चौकाने वाली वजह आई सामने

    लुधियानाः खन्ना के नज़दीकी गांव बूथगढ़ में एक नव-विवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि एक महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के कारण पहले युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली, जबकि कुछ समय बाद पति की मौत का सदमा सह न पाने के कारण उसकी पत्नी ने भी ज़हरीली दवा खाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय गुरकर्मदीप सिंह निवासी गांव बूथगढ़ और उसकी पत्नी 23 वर्षीय जैसमीन नागरा के रूप में हुई है।

    दोनों का करीब 4 महीने पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार गुरकर्मदीप सिंह आर्किटेक्ट था। पुलिस को दिए बयानों में मृतक की माता सिंदरपाल कौर ने आरोप लगाया कि उनके गाँव की नवजोत कौर उर्फ दीप नामक महिला की शादी से पहले ही उनके बेटे के साथ दोस्ती थी। शादी के बाद नवजोत कौर ने उनके बेटे को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परिवार का दावा है कि वह लगातार पैसे की मांग करती थी, मानसिक दबाव बनाती थी और घर आकर कलह करती रहती थी।

    परिवार के अनुसार इस तंग-प्रदर्शनी से दुखी होकर गुरकर्मदीप सिंह ने घर में रखी ज़हरीली दवा निगल ली। उसकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी जैसमीन नागरा गहरे सदमे में चली गई और उसने भी ज़हर पी लिया। इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतक की माता के बयानों के आधार पर नवजोत कौर उर्फ दीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच अधिकारी एएसआई चरंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक तरफ चार महीने पहले हुआ प्रेम विवाह और दूसरी तरफ अब पति-पत्नी की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामले के पीछे असल हालात क्या थे और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

  • Punjab News: एक्टिवा टकराने पर हौजरी कारोबारी के सिर पर मारी ईंटें, देखें CCTV

    Punjab News: एक्टिवा टकराने पर हौजरी कारोबारी के सिर पर मारी ईंटें, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के हरबंस पूरा इलाके में मामूली बात को लेकर हौजरी कारोबारी पर ईटों से हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसरा कारोबारी के सिर पर 3 बार ईंटों से हमला किया गया और रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर फरार हो गए। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राजीव ने बताया घटना 22 रात के करीब 10:40 बजे की है। अपने बेटे की पट्टी करवाकर डॉक्टर कल्याण के क्लिनिक से घर वापस लौट रहे थे। वह अपनी एक्टिवा पर सवार थे और उनके घर की दूरी महज एक गली छोड़कर ही थी।

    तभी अगे से आ रही एक स्विफ्ट गाड़ी ने उनकी वाइफ की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राजीव मल्होत्रा ने इसका विरोध किया और पूछा कि गाली क्यों दे रहे हो, तो विवाद और बढ़ गया। शुरुआत में गाड़ी में आरोपी अकेला ही था, लेकिन बहस बढ़ते ही उसने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते मौके पर आरोपी का पिता, भाई और करीब 15 से 20 अज्ञात लोग हथियारों के साथ पहुँच गए।

    आरोपियों ने राजीव मल्होत्रा को घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने राजीव के सिर पर 3 बार ईंट से जोरदार वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इतना ही नहीं, दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह संकरी गली में तेज रफ्तार गाड़ी आ रही है और दूसरी तरफ से आ रही एक्टिवा से उसकी टक्कर हो जाती है। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस होती है, गाड़ी चालक बाहर निकलता है और हाथापाई शुरू कर देता है।

    कुछ ही देर में वहाँ भारी भीड़ और हमलावरों के साथी इकट्ठा हो जाते हैं। फुटेज में लोग युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं। जब मोहल्ले के लोग बीच-बचाव करने आते हैं, तो आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। पीड़ित परिवार ने इस खूनी हमले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का बयान: हमें इस झगड़े और हमले की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जांच के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह सख्त से सख्त की जाएगी।

  • Punjab News: तस्करों के खिलाफ एक्शन, सुबह-सुबह चला पीला पंजा

    Punjab News: तस्करों के खिलाफ एक्शन, सुबह-सुबह चला पीला पंजा

    लुधियानाः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार प्रशासन द्वारा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाया जा रहा है और उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है वहीं आज खन्ना के बेआबाद जगहों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। जहां हलका पायल के गांव धमोट में नशेड़ियों के अड्डे पर पीला पंजा चलाकर अड्डे को धवस्त कर दिया गया। इस मौके पर डीएसपी हरमनप्रीत सिंह, एसएचओ तरविंदर कुमार बेदी और पुलिस टीम मौजूद रही।

  • Punjab News: प्रॉपर्टी कारोबारी के घर के बाहर 4 नौजवानों ने चलाई गोलियां, तोड़ी गाड़ियां

    Punjab News: प्रॉपर्टी कारोबारी के घर के बाहर 4 नौजवानों ने चलाई गोलियां, तोड़ी गाड़ियां

    लुधियानाः शिमलापुरी में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार 4 लोग कारोबारी के घर के बाहर पहुंचे और 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद उन्होंने ईंटों और गोलियों से कार और जीप में तोड़फोड़ की गई। घटना के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार की नींद खुली और जब वे बाहर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना शिमलापुरी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में रमेश कुमार निवासी गली नंबर-33, गुरु गोबिंद सिंह नगर, शिमलापुरी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और घर पर मशीनों की मरम्मत भी करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार 23 जून 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान उसे घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही उसकी नींद खुल गई और वह तुरंत घर की छत पर चढ़ गया। रमेश कुमार ने देखा कि चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़े होकर फायरिंग कर रहे थे। आरोपियों ने करीब 10 से 12 राउंड फायर किए।

    इसके अलावा उन्होंने उसकी फोर्ड फिगो कार पर ईंटें और गोलियां मारीं, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। घर के बाहर खड़ी एक जीप में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 54 और 59 तथा बीएनएस की धारा 324(4), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: फ्लाईओवर पर चलती कार को आग लगने से लगा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: फ्लाईओवर पर चलती कार को आग लगने से लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आत्म पार्क के पास फ्लाईओवर पर i20 कार को अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान कार चालक ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं फ्लाईओवर पर गाड़ियों का जाम लग गया। चालक द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
    वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फ्लाई ओवर पर लगे लंबे जाम को खुलवाया और ट्रैफिक को सामान्य किया। मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।  वहीं कार मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह i20 कार से किसी काम के सिलसिले के लिए जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने फ्लाईओवर के पास मोड़ पर पहुंचे तो अचानक गाड़ी बंद होने लगी। इस दौरान राजेश ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को साइड में लगाया। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो कार के अगले हिस्से से भयंकर धुआँ निकल रहा था और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। पीड़ित के अनुसार आज सुबह से गाड़ी सिर्फ़ 10-12 किलोमीटर ही चली थी। अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ है। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से गाड़ी को आग लगी है। कार चालक को जैसे ही शॉर्ट सर्किट का अहसास हुआ, वह तुरंत बाहर आ गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की मुस्तैदी से समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।  
  • Punjab News: CP दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, आमने-सामने शिवसेना नेता-निहंग, देखें वीडियो

    Punjab News: CP दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, आमने-सामने शिवसेना नेता-निहंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस कमिशनर दफ्तर के बाहर भारी हंगामा हो गया। जहां पुलिस कमिशनर दफ्तर के बाहर निहंग और शिवसेना नेता आमने-सामने हो गए। दरअसल, आज सुबह ही शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रमुख राजीव टंडन पर हमला करने वालों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। खास बात यह है कि इस हमले के खिलाफ राजीव टंडन ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी, बल्कि पुलिस ने ही खुद कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ केस बनाया है। पुलिस ने टंडन की कार पर हथियारों से हमला करने वाले 4 हमलावरों में से एक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    आरोपी की पहचान दानिश कपूर के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी तरनजोत और ती अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 132, 221, 351(3) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है। राजीव टंडन समेत शिवसेना नेताओं ने चौड़ा बाजार से पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक रोष मार्च निकाला। पुलिस ने पहले उन्हें सीपी दफ्तर के अंदर जाने नहीं दिया लेकिन बाद में उनकी मुलाकात डीसीपी हरपाल सिंह से करवाई।

    शिव सेना नेता जैसे ही अफसरों से मीटिंग करके सीपी दफ्तर से बाहर निकले तो बाहर कुछ निहंग खड़े थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देखकर ललकारे मारने शुरू किए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली ग्लौच तक करने लग गए। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ भिड़ने वाले थे कि पुलिस बीच में आ गई। पुलिस ने निहंगों और हिंदू नेताओं को अलग-अलग किया। उसके बाद हिंदू नेताओं को वहां से वापस भेजा। राजीव टंडन का कहना है कि आज फिर से शिव सेना नेताओं पर हमला करने की तैयारी की गई थी।