Category: Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर फंसे मां और 3 वर्षीय बेटा, देखें वीडियो

    Punjab News: गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर फंसे मां और 3 वर्षीय बेटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के व्यस्त इलाके हीरो बेकरी चौक के नजदीक जगजीत नगर क्वार्टर (फ्लैट) में बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। इस हादसे के दौरान महिला और उसका 3 साल का मासूम बच्चा गोदाम के अंदर ही फंस गए, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि समय रहते एक पड़ोसी आये और अपनी जान पर खेलकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के वक्त पास में ही दुकान चलाने वाले राहुल नामक युवक ने सबसे पहले गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं।

    राहुल तुरंत मौके पर पहुंचा। आग गोदाम के अंदर और बाहर, दोनों तरफ बुरी तरह फैल चुकी थी। इसी बीच राहुल को गोदाम के अंदर से बचाओ-बचाओ की दर्दनाक चीखें सुनाई दीं। जब राहुल और उसके साथियों ने आगे बढ़ा तो देखा कि गोदाम में बने कमरे के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लटका हुआ था और अंदर मां-बेटा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। हालात बेहद नाजुक थे और एक-एक पल भारी पड़ रहा था। अंदर तड़प रहे मासूम और महिला को बचाने के लिए राहुल ने तुरंत पास में पड़ा एक लोहे का तवा उठाया और पूरी ताकत से ताले पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर राहुल ने आखिरकार ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह धधकती आग और धुएं के बीच अंदर घुसा और वहां फंसी महिला व उसके 3 साल के बेटे को सूझबूझ से बाहर निकाला।

    आग की लपटों के कारण महिला के बाल और बाजू बुरी तरह झुलस गए थे, जबकि बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। बाहर निकालते ही बिना वक्त गंवाए घायलों को तुरंत एक कार में बैठाया गया और नजदीकी दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1:00 बजे कंट्रोल रूम पर इस गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन राहुल की बहादुरी की वजह से आज एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • Punjab News: शिवसेना पंजाब के Chairman Rajeev Tandon की पायलट गाड़ी पर निहंग सिंहों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: शिवसेना पंजाब के Chairman Rajeev Tandon की पायलट गाड़ी पर निहंग सिंहों ने किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना: सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहो ने रोक लिया है। यह पूरी घटना फ्रेंड्स रीजेंस के पास हुई है। इस दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चेतन के खिलाफ विभिन्न सिख जत्थेबंदियों द्वारा धरना दिया जा रहा था। उसी दौरान राजीव टंडन वहां से गुजर रहे थे और उनकी पायलट गाड़ी में निहंग सिंह ने पहचान लिया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी के आगे खड़े होकर जोर-जोर से नारेबाजी शुरु कर दी है। मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास भी किया है।

    इसके बाद सीआईए-1 और स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरी सुरक्षा के साथ राजीव टंडन के काफिल को वहां से रवाना करवा दिया। इस पूरी घटना के बाद शिवसेना नेता ने इसको ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश बताया। सामने आई जानकारी के अनुसार, राजीव टंडन आज सुबह अपने दफ्तर में जा रहे थे। इसी दौरान फ्रेंड्स रीजेंसी के पास चल रहे धरना स्थल के पास उनकी पायलट गाड़ी पहुंची। मौके पर मौजूद कुछ निहंग सिंहों ने उनको गाड़ी को रोक लिया और विरोध के तौर पर नारेबाजी शुरु कर दी।

    मौके पर मौजूद लोगों के साथ कुछ समय के लिए मौके पर ही तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने हालात को संभाला और किसी भी तरह की घटना को होने से रोका। शिवसेना नेता ने आरोप लगाया है कि उन पर जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी राजीव टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कृपाण लेकर चलने को लेकर सख्त नियम लागू करने की मांग की थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है। अब इस घटना के बाद पुलिस पूरी घटना की अच्छे से जांच कर रही है।

     

  • नितिन नबीन का पंजाब दौरे का आखिरी दिन, डॉ. सरदार सिंह जोहल से की मुलाकात, देखें वीडियो

    नितिन नबीन का पंजाब दौरे का आखिरी दिन, डॉ. सरदार सिंह जोहल से की मुलाकात, देखें वीडियो

    लुधियाना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के आखिरी दिन लुधियाना में कई राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने के लिहाज से आज का उनका कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है।

    इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदार सिंह जोहल से उनके घर पर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने ‘संपर्क अभियान’ के तहत पिछले 12 सालों में BJP सरकार के कामों और उपलब्धियों की जानकारी देने वाली एक किताब भेंट की। बातचीत के दौरान, नितिन नवीन ने पंजाब की खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर डॉ. जोहल के विचार और सुझाव भी जाने। उन्होंने कहा कि देश के विकास और पॉलिसी बनाने के लिए जानकारों की सलाह बहुत अहम होती है।

    नितिन नबीन ने सुबह लुधियाना के BRS नगर में जाने-माने कृषि अर्थशास्त्री और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. सरदारा सिंह जोहल से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब की खेती की मौजूदा स्थिति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती से जुड़ी चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

    इसके बाद, नितिन मॉडल टाउन के एक होटल में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक खास बैठक करेंगे। इस बैठक में मौजूदा और पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, राज्य पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों के शामिल होने की संभावना है। बैठक के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन के विस्तार और चुनाव रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    पार्टी नेताओं के साथ चर्चा में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने, नए वर्गों तक पहुंचने और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर भी बात हो सकती है। बीजेपी पंजाब में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है और इस लिहाज से यह बैठक अहम मानी जा रही है।

    पंजाब दौरे के आखिरी दिन नितिन नबीन की लगातार हो रही बैठकों को भाजपा की भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों का मानना ​​है कि इन चर्चाओं के ज़रिए पार्टी आने वाले चुनावों के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मज़बूत करने की दिशा में अगला रोडमैप तैयार कर सकती है।

     

     

     

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    लुधियानाः जिले के बीजा कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    बस में सवार थे 100 से ज्यादा यात्री
    जानकारी के अनुसार, बस में बच्चों सहित 100 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। आग लगने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

    ड्राइवर और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
    बस में आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद ड्राइवर और आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी समझदारी और तेजी के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। वहीं, एसडीएम खन्ना भी हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की।

    फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
    सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था।

    आग लगने के कारणों की जांच जारी
    फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बस में आग कैसे लगी। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।

    कोई जानी नुकसान नहीं
    राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि आग के कारण बस को भारी नुकसान पहुंचा है।

     

  • Punjab News: पैसे के लेन-देन को लेकर युवकों ने घर में घुसकर की फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पैसे के लेन-देन को लेकर युवकों ने घर में घुसकर की फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के गियासपुरा इलाके की प्रीतम कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया,  जब महज 20 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

    पैसे वापस मांगने पर शुरू हुआ विवाद
    अस्पताल में भर्ती सरबजीत कौर ने बताया कि उनका परिवार लोगों को ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। करीब 7 से 8 महीने पहले उन्होंने अपने बेटे के दोस्त सागर नामक युवक को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। लेकिन लंबे समय से सागर न तो पैसे लौटा रहा था और न ही ब्याज दे रहा था।

    सरबजीत कौर के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनके बेटे ने सागर को फोन कर अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद सागर उनके घर के बाहर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया।

    साथी को बुलाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
    परिवार का आरोप है कि बहस के दौरान सागर ने अपने साथी मनी को मौके पर बुला लिया। मनी के पहुंचते ही विवाद और बढ़ गया। कुछ ही देर बाद दोनों युवकों ने हथियार निकाल लिए और बिना किसी चेतावनी के परिवार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    फायरिंग इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आरोपियों ने करीब से कई राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

    फायरिंग में परिवार के चार सदस्य घायल
    इस हमले में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। सरबजीत कौर ने बताया कि उनके दोनों पैरों में कुल 6 गोलियां लगी हैं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पति की हालत बेहद गंभीर
    सरबजीत कौर के पति को पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है। गोली लगने से उनकी आंतें और ब्लैडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया है, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वे मेडिकल उपकरणों के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

    देवर और बेटा भी घायल
    फायरिंग में उनके देवर के पैर में गोली लगी है, जबकि सिर में भी चोट आई है। वहीं बेटे के पैर को भी गोली छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।

    घायल बेटा खुद परिवार को अस्पताल लेकर पहुंचा
    घटना के बाद हालात इतने खराब थे कि परिवार के सदस्य खून से लथपथ हो गए। इसके बावजूद घायल बेटा हिम्मत नहीं हारा और खुद गाड़ी चलाकर पूरे परिवार को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां सभी का इलाज शुरू किया गया।

    सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी घटना
    सरबजीत कौर ने बताया कि घटना के समय रात काफी हो चुकी थी और गली में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपियों की हरकतें और फायरिंग की घटना साफ दिखाई दे रही है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलने के बाद गियासपुरा चौकी की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Ludhiana News : कपड़ा कारोबारी के घर Filmy Style मे हुआ कांड, देखें वीडियो

    Ludhiana News : कपड़ा कारोबारी के घर Filmy Style मे हुआ कांड, देखें वीडियो

    Servants को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई वारदात

    लुधियाना : शहर के पॉश इलाके मे चोरो द्वारा फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देने सामने आई है। जानकारी देते हुए राजगुरु नगर के रहने वाले राजिंदर सिंह अपने पोते का जन्म दिन मनाने परिवार के साथ थाईलैंड गए हुए थे। इस दौरान उन्हें बैंकॉक एयरपोर्ट पर फ़ोन आया कि घर पर चोरी हो गई है। इस घटना में 1.5 किलो सोना, लग्जरी घड़िया और 8 लाख के करीब नगदी की चोरी हुई है।

    हैरानी की बात है कि जब यह हादसा हुआ तब घर पर 3 नौकरानियाँ मौजूद थी। जिनके मुताबिक चोरो ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर पहले बेहोश कर दिया और बाद में चोरी को अंजाम दिया। इस घटना की cctv फुटेज भी सामने आई है, लेकिन यह वीडियो आस-पास के घरो मे लगे कैमरो की है। चोर जाते हुए घर का DVR भी साथ ले गए।

    इस घटना से इलाकावासियों में रोष पाया जा रहा है। यदि घर में मौजूद नौकरो की परवाह किए बिना चोरिया हो रही है, तो वह दिन दूर नहीं जब दिनदिहाड़े चोर वारदात को अंजाम देंगे। चोरी की शिकायत सराभा नगर पुलिस स्टेशन मे दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: पार्किंग को लेकर दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्किंग को लेकर दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग का आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के अंबेडकर नगर इलाके में एक कार खड़ी करने को लेकर विवाद सामने आया है, जिसमें दो गुटों में ईंट-पत्थर चले। हालांकि इस मामले में गोली चलने की बात भी सामने आई है। जिसे पुलिस ने फिलहाल निकारा है। जानकारी के अनुसार कार पार्किंग को लेकर लक्की और बोनी गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई।

    दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे और ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले को लेकर एक पक्ष की ओर से गोलियां चलने का सनसनीखेज दावा किया गया है, जिसने इलाके में खौफ और बढ़ा दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने फायरिंग की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गली में कार पार्क करने को लेकर लक्की और बोनी नाम के युवकों के बीच शुरुआत में तीखी बहस हुई थी। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से गालियों की बौछार होने लगी। कुछ ही पलों में दोनों गुटों के समर्थक इकट्ठा हो गए और हाथापाई शुरू हो गई।
    एक पक्ष की महिला ने दूसरे गुट पर फायरिंग का गंभीर आरोप लगा दिया। मामले की जानकारी देते ममता ने बताया कि गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया है। ममता ने आरोप लगाया है कि बोनी और उसके साथियों ने उन पर हमला किया और दहशत फैलाने के लिए 5 राउंड फायरिंग भी की।

    थाना मॉडल टाउन के एचएसओ अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात पूरी तरह से साफ हो गई है कि लक्की और बोनी के बीच पार्किंग के मुद्दे को लेकर यह आपसी हिंसक झड़प हुई है। फायरिंग की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते स्पष्ट किया, मौके पर गोली चलने या फायरिंग होने का कोई भी सबूत या खोल बरामद नहीं हुआ है। 5 राउंड फायर होने की बात महज़ एक अफवाह है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

    फिलहाल इलाके में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात है और हालात काबू में हैं। मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही गली और आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी देते कहा कि शहर का माहौल खराब करने और दहशत फैलाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

     

     

     

  • Punjab News: APMC खातों से मनी लॉन्ड्रिंग, 3 हजार करोड़ का GST घोटाला, 5 पर केस

    Punjab News: APMC खातों से मनी लॉन्ड्रिंग, 3 हजार करोड़ का GST घोटाला, 5 पर केस

    लुधियानाः प्रवर्तन निदेशालय की दिल्ली विंग ने पंजाब में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। जिसमें ईडी ने 5 लोगों पर थाना जमालपुर में केस भी दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार मंडी गोविंदगढ़ में 3089.57 करोड़ रुपए के फर्जी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।

    इस मामले में कई बैंक अधिकारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी जांच के दायरे में हैं। आरोपियों ने अवैध लेन-देन छिपाने के लिए कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) खातों का उपयोग किया। उन्होंने फर्जी बिलिंग की रकम को कृषि भुगतान के नाम पर खपाया। इसके बाद तुरंत नकदी निकालकर ठिकाने लगा दी गई।

    एजेंसी के अनुसार बिना किसी वास्तविक खरीद-बिक्री के कागजी बिलों का ट्रांसफर किया गया। इससे सरकार से करोड़ों रुपए का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया। ईडी के सहायक निदेशक सूरज कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें अमित कुमार गोयल, मनीष कुमार, गौरव अग्रवाल, गुरदीप सिंह और बलवंत सिंह नामजद हैं। ये मामला सरकार के इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर द्वारा संदिग्ध लेन-देन चिह्नित करने के बाद सामने आया।

    इस घोटाले में आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए जानबूझकर एपीएमसी खातों को चुना। एपीएमसी राज्य सरकारों द्वारा संचालित एक व्यवस्था है। इन खातों में रोजाना करोड़ों रुपए का भारी नकद लेन-देन होता है। इससे बैंकिंग और कर स्क्रूटनी सिस्टम में ये लेन-देन सामान्य दिखते हैं। आरोपियों ने इसी छूट का फायदा उठाकर कर चोरी को अंजाम दिया।

    ईडी ने पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसीआईईसी) के चीफ जनरल मैनेजर को 40 एकड़ जमीन आवंटन मामले में समन जारी किया है। यह मामला उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी फर्म रितेश प्रॉपर्टीज को हुए भूमि आबंटन से जुड़ा है। ईडी ने आरोप लगाया है कि अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों ने शेल कंपनियों के माध्यम से मोबाइल कारोबार में 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी बिक्री दिखाकर निर्यात का टैक्स लाभ हासिल किया। गौरतलब है कि इसी मामले में ईडी पहले भी जालंधर के ठेकेदार अमित बजाज के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।

     

  • Punjab News: फैक्ट्री से छुट्टी कर लौट रहे मजदूर को लगा हाई वोल्टेज करंट, PGI रेफर, देखें वीडियो

    Punjab News: फैक्ट्री से छुट्टी कर लौट रहे मजदूर को लगा हाई वोल्टेज करंट, PGI रेफर, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के फोकल प्वाइंट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां, अरोड़ा स्टील फैक्ट्री में काम करने वाला एक मजदूर ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग के पास वह बाथरूम करने के लिए रुका, तभी अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के मुताबिक, दुर्गा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राम विलास अरोड़ा स्टील फैक्ट्री में हेल्पर के तौर पर काम करते हैं। रोज की तरह वह शाम को अपनी ड्यूटी पूरी करके घर जा रहे थे। जब वह रेलवे लाइनों के पास पहुंचे तो बाथरूम करने के लिए रुक गए। इसी दौरान वह किसी हाई वोल्टेज बिजली लाइन या करंट के संपर्क में आ गए। करंट लगते ही जमीन पर गिर पड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही राम विलास जोर-जोर से चीखने लगे और कुछ ही सेकंड में जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद उनके साथी कर्मचारी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया और गंभीर हालत में राम विलास को वहां से निकाला। साथी कर्मचारियों ने पहुंचाया घर, फिर अस्पताल ले गए परिजन हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने राम विलास को उनके घर पहुंचाया। सूचना मिलते ही उनका बेटा अर्जुन और अन्य परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया। शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा झुलसा डॉक्टरों के अनुसार, हाई वोल्टेज करंट की वजह से राम विलास का करीब 50 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। करंट का असर इतना खतरनाक था कि उनकी छाती, बाजुओं और दोनों पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव और छेद बन गए हैं। पीजीआई चंडीगढ़ किया गया रेफर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भी राम विलास की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल राम विलास अपने परिवार के कमाने वाले सदस्य हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।    
  • Punjab News: आप वर्कर का अनोखा प्रदर्शन, NEET Paper Leak मामले को लेकर खून से लिखा खत, देखें वीडिया

    Punjab News: आप वर्कर का अनोखा प्रदर्शन, NEET Paper Leak मामले को लेकर खून से लिखा खत, देखें वीडिया

    लुधियानाः देशभर में पेपर लीक,  भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर लगातार सूबे की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच लुधियाना कचहरी के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्कर एक अनोखा और बेहद आक्रामक प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी हाथ में अपने खून से लिखा हुआ मांग पत्र लेकर सड़कों पर उतरे और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

    वर्कर ने कहा कि पंजाब आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन का वे किसी भी तरह का विरोध या काले झंडे दिखाकर रास्ता नहीं रोक रहे हैं। हम अतिथि का स्वागत करते हैं लेकिन देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हुआ है,  उस पर जवाब मांगे बिना हम चुप नहीं बैठेंगे।

    वर्कर विशाल ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक स्टंट मानने से इनकार करते हुए इसे भ्रष्टाचार का सबसे गंदा रूप करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद पैसों की भूख के लिए पेपर लीक करने वाले माफियाओं ने देश के 23 लाख छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। आज आजादी के 75 साल बाद भी भारत का युवा सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर है जबकि यूरोप, जापान, अमेरिका और चीन जैसे देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।

    धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। और पीड़ित परिवारों को 2 करोड़ या सरकारी नौकरी देने चाइए पेपर लीक और मानसिक तनाव के कारण जिन भी छात्रों ने सुसाइड (आत्महत्या) जैसा आत्मघाती कदम उठाया है,  उनके परिवारों को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा या सरकारी नौकरी दी जाए।