Punjab News: शिवसेना पंजाब के Chairman Rajeev Tandon की पायलट गाड़ी पर निहंग सिंहों ने किया हमला, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहो ने रोक लिया है। यह पूरी घटना फ्रेंड्स रीजेंस के पास हुई है। इस दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चेतन के खिलाफ विभिन्न सिख जत्थेबंदियों द्वारा धरना दिया जा रहा था। उसी दौरान राजीव टंडन वहां से गुजर रहे थे और उनकी पायलट गाड़ी में निहंग सिंह ने पहचान लिया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी के आगे खड़े होकर जोर-जोर से नारेबाजी शुरु कर दी है। मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास भी किया है।

इसके बाद सीआईए-1 और स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरी सुरक्षा के साथ राजीव टंडन के काफिल को वहां से रवाना करवा दिया। इस पूरी घटना के बाद शिवसेना नेता ने इसको ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश बताया। सामने आई जानकारी के अनुसार, राजीव टंडन आज सुबह अपने दफ्तर में जा रहे थे। इसी दौरान फ्रेंड्स रीजेंसी के पास चल रहे धरना स्थल के पास उनकी पायलट गाड़ी पहुंची। मौके पर मौजूद कुछ निहंग सिंहों ने उनको गाड़ी को रोक लिया और विरोध के तौर पर नारेबाजी शुरु कर दी।

मौके पर मौजूद लोगों के साथ कुछ समय के लिए मौके पर ही तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने हालात को संभाला और किसी भी तरह की घटना को होने से रोका। शिवसेना नेता ने आरोप लगाया है कि उन पर जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी राजीव टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कृपाण लेकर चलने को लेकर सख्त नियम लागू करने की मांग की थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है। अब इस घटना के बाद पुलिस पूरी घटना की अच्छे से जांच कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *