Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : स्ट्रीट डॉग के साथ बर्बरता का मामला आया सामने, देखें वीडियो

     लुधियाना : एक व्यक्ति की कुत्ते के साथ बर्बरता की वीडियो सामने आई है। उसने पहले स्ट्रीट डॉग को डंडों से मारा और बाद में उसकी छाती में नुकीला बरछा घोंप दिया। इलाके के लोगों ने कुत्ते को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन उक्त व्यक्ति ने किसी की एक न सुनी।

    करीब 5 मिनट तक व्यक्ति ने कुत्ते की छाती में बरछा घुसाए रखा। व्यक्ति कुत्ते पर इसलिए गुस्सा था कि कुत्ते ने उसकी कार का कवर फाड़ दिया था। व्यक्ति ने उसे गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां और बरछों से मारा।

    कुत्ते की हालत गंभीर देख इलाका निवासियों ने हैल्प फॉर ऐनिमल संस्था के प्रधान मनी और अंकित को सूचित किया। मौके पर पहुंचे NGO के सदस्यों ने कुत्ते की हालत गंभीर देख उसे वेटरनरी अस्पताल दाखिल करवाया। हमले से कुत्ते के फेफड़े तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    बर्बरता की सीमा लांघी
    हैल्प फार ऐनिमल के प्रधान मनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रतापुरा इलाके में दशमेश कालोनी में एक व्यक्ति ने कुत्ते को बुरी तरह से घायल किया है। इलाके में हरभजन सिंह नाम का व्यक्ति रहता है, जिसने कुत्ते पर बरछे से हमला किया है। इलाके के लोगों ने उसे बताया कि करीब 5 मिनट तक बरछा कुत्ते की छाती में घोंपा गया।

    मनी मुताबिक थाना PAU में उन्होंने शिकायत दी है, लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। करीब 4 घंटे तक वह कुत्ते को इंसाफ दिलवाने के लिए थाने के बाहर खड़े रहे। किसी सीनियर अधिकारी ने उनका फोन तक नहीं उठाया।

    उधर, इस मामले में थाना PAU के SHO राजिंद्र सिंह ने कहा कि मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। जिस व्यक्ति ने कुत्ते पर हमला किया, वही अब कुत्ते की संभाल कर रहा है। बाकी मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी

  • पंजाब : नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा कम होने का नाम नहीं ले रहा। सरकार और पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना में सामने आया है।  पुलिस ने  नाकाबंदी दौरान 2 नशा तस्करों को काबू कर लिया गया। आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार और साहल सिंह पुत्र साहब सिंह के तौर पर हुई है।

     दरअसल थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस पार्टी ने निम वाला चौक पर वाहनों की चैकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी, तो इस दौरान पुलिस पार्टी को खास सूचना मिली कि आरोपी नशीली गोलियां व ड्रग मनी लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त हरकत में आते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर उनसे भारी मात्रा में नशीली गोलियां 34,180  व 2 लाख 40 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा उनके और खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाब : फिर हो सकती है पेट्रोल डीजल की किल्लत!

    लुधियाना : हिट एंड रन कानून का विरोध लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते ट्रक ड्राइवरों द्वारा अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल एक बार फिर से शुरू करने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है इस मामले को ध्यान में रखते हुए सरकार एवं तेल कंपनियों द्वारा हालातों पर काबू पाने के लिए एहतियात के तौर पर शनिवार देर रात और रविवार को प्लांट पर काम किया गया ताकि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर तेल की फुल सप्लाई भेजी जा सके और आम जनता को पेट्रोल व डीजल की किल्लत से जूझना ना पड़े।  

    इस मामले को लेकर लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक कुमार सचदेवा द्वारा आम को अफवाहों से बचने और पैनिक नहीं होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति को तेल की जितनी जरूरत है, उतना ही तेल भरवाएं, न कि तेल की जमाखोरी करने के लिए पेट्रोल पंपों पर बेवजह की भीड़ इकट्ठी की जाए। जानकारी के मुताबिक विभिन्न ट्रांसपोर्टर एसोसिएशनों के नेताओं द्वारा ट्रक ड्राइवरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि उनकी गाड़ियां जहां हैं, वहीं पर खड़ी कर दी जाएं। माना जा रहा है कि उक्त वर्ग द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के प्लांट्स के आगे धरना फिर से शुरू किया जा सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਯੁੱਧਿਆ ਤੋਂ ਪੁੱਜੇ ਕਲਸ਼ ਦਾ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜਣ ’ਤੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸਮਰਾਲਾ :  ਅਯੁੱਧਿਆ ‘ਚ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ‘ਤੇ ਮੰਦਰ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਪੂਰੇ ਜ਼ੋਰਾਂ ‘ਤੇ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ 22 ਜਨਵਰੀ, 2024 ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਮਰਿਯਾਦਾ ਪੁਰਸ਼ੋਤਮ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਲਲਾ ਦੀ ਮੂਰਤੀ ਦੀ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ। ਮੰਦਰ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਭਰ ‘ਚ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਚ ਵੀ ਰਾਮ ਭਗਤ ਕਾਫੀ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ ਹਨ। ਇਸ ਸੰਦਰਭ ‘ਚ ਅਯੁੱਧਿਆ ਤੋਂ ਪਵਿੱਤਰ ਕਲਸ਼ ਭਾਰਤ ਦੇ ਹਰ ਕੋਨੇ ‘ਚ ਭੇਜੇ ਗਏ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਯੁੱਧਿਆ ਲਿਜਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਚਹਿਲਾਂ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਾਚੀਨ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤੇਸ਼ਵਰ ਮਹਾਂਦੇਵ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਿਰ ‘ਚ ਵੀ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਅਯੁੱਧਿਆ ਤੋਂ ਪਵਿੱਤਰ ਕਲਸ਼ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਇਸ ਕਲਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਾਰੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਪਰਿਕਰਮਾ ਬੈਂਡ ਵਾਜੇ ਨਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਰੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੰਦਿਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 22 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਮੰਦਿਰ ਵਿਚ ਇਕ ਵੱਡੀ ਸਕਰੀਨ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਅਯੋਧਿਆ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਸਮਾਰੋਹ ਦਾ ਲਾਈਵ ਪ੍ਰਸਾਰਨ ਦਿਖਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। 22 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਰਾਮ ਸੇਤੂ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦੇ ਗਏ ਰਾਮ ਪੱਥਰ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਵੀ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਹਰ ਕੋਈ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰੇ ਹੀ ਰਾਮ ਭਗਤਾਂ ਲਈ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ 550 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਭੂ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਵਿਚ ਵਿਰਾਜਮਾਨ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਦਿਨ ਦੀਵਾਲੀ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਨਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਨ ਸਾਰੇ ਹੀ ਰਾਮ ਭਗਤ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਜੀ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਦੇ ਦੀਵੇ ਜਗਾਉਣ।

  • पंजाब : युवक को किडनैप कर पीटा, जबरन शराब पिलाई, देखें वीडियो

    लुधियाना :  8 दिन पहले एक युवक को पतंग की दुकान से कुछ लोग किडनैप करके ले गए। उन लोगों ने उसे नंगा करके पीटा और जबरी शराब पिलाकर वीडियो बनाई। मारपीट के बाद हमलावर उसे शिवपुरी चौक पर फेंक कर चले गए। पिछले 8 दिन से युवक हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित सुखविंदर सिंह निवासी बिंद्रा कॉलोनी ने बताया कि 30 दिसंबर रात 9.30 बजे वह दरेसी के नजदीक एक पतंग की दुकान पर खड़ा था। इस दौरान एक युवक से कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। हमलावरों को लगा कि मैं भी उसी युवक का साथी हूं। जिसके बाद गाड़ी में आए 5 युवक उसे किडनैप करके ले गए। किडनैपरों ने अपने 15-20 साथियों को बुलाने के बाद नंगा करके पीटा।

    सुखविंदर का आरोप है कि हमलावरों में थाना पुलिस में काम करता वॉलंटियर भी शामिल था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे जबरन शराब पिलाई और गलत बयानबाजी कराकर वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी उसे शिवपुरी चौक पर फेंक कर चले गए। इस मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 4 में उसने कई बार शिकायत दर्ज करवानी चाही, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं कर रही। थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO गुरजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष उनसे टाइम लेकर गए थे। अब दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले बंटी-बबली किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाला बंटी बबली गिरफ्तार किए है। थाना डिवीजन नंबर 3 में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि करीब एक दर्जन मामलों में वांछित दोनों आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। आरोपियों को साहनेवाल इलाके से गिरफ्तार किया गया।

    उधर, थाना डिवीजन नंबर तीन में मौजूद आरोपियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए विभिन्न होजरी फैक्ट्री संचालकों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें चेक देकर लाखों रुपये का माल ले लिया था। लेकिन जब चेक बैंक में लगाए गए तो बाउंस हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • पंजाब : यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितों में मिला स्टूडेंट का शव

    लुधियाना :  प्राइवेट यूनिवर्सिटी में देर रात विदेशी स्टूडेंट की मौत हो गई है। यह स्टूडेंट फिरोजपुर रोड पर स्थित प्राइवेट निजी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट था। साथियों के मुताबिक वह उन्हें कमरे में मरा हुआ पड़ा मिला। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक स्टूडेंट को उल्टियां हुई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    मरने वाले स्टूडेंट की पहचान साउथ सूडान के मोरडे मेडी योकोबो के रूप में हुई है। वह एक साल पहले लुधियाना आया था। अभी वह सुंदर नगर में नरेंद्र बंसल के घर पर किराए पर रहता था। रात पौने 2 बजे उसका शव उसके साथियों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। 

    साथी बोले- MBD माल के पास कर रहा था उल्टियां, कमरे में बिगड़ी हालत

    सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार योकोबा MBD माल के पास उल्टियां कर रहा था। इस दौरान उसकी मौत हुई है। मामला संदिग्ध है, लेकिन योकोबो के साथियों का कहना है कि देर रात जब वह उसके कमरे में गए तो वह बेड पर पड़ा हुआ था। उसकी बिगड़ी हालत देख उसे निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल जब उसे लेकर आए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    योकोबो के परिवार को किया गया सूचित
    योकोबो के परिवार को उसके साथियों ने सूचित कर दिया है। साथियों का कहना है कि वह उसका पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। उसके शव को साउथ सूडान भेजा जाएगा। उधर, सिविल अस्पताल प्रशासन द्वारा थाना सराभा नगर को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाब : छोटे हाथी की टक्कर से गिरा ट्रांसफार्मर, हुआ हादसा, देखें वीडियो

    लुधियाना : छोटे हाथी की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरने का मामला सामने आया है। ईएसआई चौक के पास एक छोटा हाथी ट्रांसफार्मर से टकरा गया। जिसके बाद ट्रांसफार्मर पास खड़ी एक एक्टिवा पर गिर गया। जिससे एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रभावित व्यक्ति और दुकानदार ने बिजली विभाग को सूचना दी है।

    लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं जोड़ा है, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हो हुई। वहीं दुकानदार का कहना है कि ट्रांसफार्मर पहले से ही गलत जगह पर रखा गया है और विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने ट्रांसफार्मर को यहां से बदलने की मांग की है।

  • पंजाबः इस इलाके में चलेगी क्लिनिक ऑन व्हील्स बस, देखें वीडियो 

    लुधियानाः पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी ने क्लिनिक ऑन व्हील्स की शुरुआत की है। जिसके तहत बस उनके इलाके में जाकर लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। इस दौरान विभिन्न प्रकार के टेस्ट और सभी प्रकार की दवाएं भी प्रदान की जाएंगी। यहां यह भी बता दें कि यह बस पहले दिन लुधियाना के जवाहर नगर इलाके में पहुंची और 150 से ज्यादा मरीजों की जांच की। इस दौरान विधायक गुरप्रीत गोगी ने इसकी प्रंशसा की।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि इस बस से जहां हलके के लोगों को काफी राहत मिलेगी, वहीं कई लोग 2 से 3 किलोमीटर दूर मोहल्ला क्लीनिक जाने से कतराते हैं, उसी के अनुरूप यह प्रत्येक मोहल्ला में ऑन व्हील्स लॉन्च की गई है। जिसके तहत हर तरह की जांच और दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका वह सपना पूरा हो गया है जिसके तहत वह हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी बस चलाने की मांग करते थे। वहीं उन्होंने विरोधियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी निशाना साधा। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि इस क्लिनिक बस से लोगों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुफ्त में दवाइयां मिलीं और इसके लिए वे सरकार को धन्यवाद देते हैं।

  • पंजाबः अगले 2 दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में लगातार ठंड बढ़ रही है। वहीं जिले में ठंड ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएयू मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि 4 जनवरी को दिन का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि कल का तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज 9.6 तापमान दर्ज किया गया है।

    इस कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने 8 और 9 जनवरी को लेकर हल्की बूंदाबांदी का आशंका जताई गई है। हालांकि उन्होंने इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। इस बीच डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की अपील की है।